229010
Raebareli - वंदे भारत ट्रेन को अचानक 8 मिनट रोकने से मचा हड़कप
Raebareli, Uttar Pradesh:वंदे भारत ट्रेन को अचानक 8 मिनट रोकने से हड़कंप मच गया। सफर कर रही महिला की अचानक तबियत बिगड़ने से रेलवे मेडिकल की टीम ने महिला का इलाज किया। ट्रेन में सफर कर रही महिला को बेहोश हो गई थी, इलाज होने पर महिला को राहत मिली। रायबरेली से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का है पूरा मामला, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनावी तैयारी: विशेषज्ञों की बाइट से कांग्रेस की राह स्पष्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन की बाइट कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल शर्मा की बाइट。 कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर भाजपा प्रवक्ता अवनीश_tyag_i की बाइट0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनिक बदलाव, किसे मिलेगा जिम्मेदारी?
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस यूपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी अब राज्य में अपना खोया जनाधार वापस पाने की कवायद तेज कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी प्रांतीय टीम में बड़ा फेरबदल कर सकती है। सभी जिला और शहर अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर युवाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी परदे के पीछे से यूपी कांग्रेस के संगठन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आगामी बदलाव उनकी सहमति से ही तय होंगे। संगठन के पुनर्गठन के तहत कई जिलों में भी बदलाव संभव है, हालांकि अध्यक्ष और प्रभारी पदों को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
चित्रकूट CLF प्रशिक्षण में भारी अनियमितता: महिलाओं को घटिया खाना और बजट में गबन
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) प्रशिक्षण कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। ताजा मामला चित्रकूट रिसोर्स सेंटर प्रशिक्षण संस्थान का है, जहाँ प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के अधिकारों पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। आरोप है कि प्रशिक्षण के नाम पर सरकारी बजट का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी व वेंडर अपनी जेबें भरने में मस्त हैं। बिना मीनू के परोसा जा रहा गुणवत्ता विहीन खाना, नाश्ता भी गायब प्रशिक्षण केंद्र से आ रही शिकायतो के मुताबिक, प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। वेंडर शिवम कुशवाहा द्वारा महिलाओं को बेहद घटिया और गुणवत्ता विहीन खाना परोसा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, महिलाओं ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें सुबह का नाश्ता तक नसीब नहीं हो रहा है। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर या आधा-अधूरा खाकर महिलाएं प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। शासन द्वारा इन महिलाओं के रहने, खाने और प्रशिक्षण के लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक तय और भारी-भरकम बजट आवंटित किया जाता है। लेकिन चित्रकूट रिसोर्स सेंटर में इस बजट का उपयोग महिलाओं की सुविधा के लिए करने के बजाय, वेंडर और संबंधित विभाग की मिलीभगत से इसे ठिकाने लगाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर सरकारी खजाने में खुलेआम डाका डालने जैसा है। हम यहाँ सीखने और आगे बढ़ने आते हैं, लेकिन यहाँ हमें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। बिना मीनू के खराब खाना दिया जाता है और पूछने पर हम लोगो को वेंडर द्वारा हड़कया जाता है दबाव बनाया जाता हैं और कोई सही जवाब नहीं मिलता । बाइट- शिवम कुशवाहा वेंडर बाइट- प्रशिक्षण ले रही महिलाएं बाइट- प्रेमचंद्र प्रशिक्षण प्रभारी0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी: न्याय की मांग और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है। बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंसे जाते हैं। जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं। यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।0
0
Report
भिवंडी ब्राह्मण आळी सी-वन इमारत पर जेसीबी से तोड़फोड़; नगरपालिका ने सुरक्षा कदम उठाए
Thane, Maharashtra:ब्राह्मण आळी तोडक कारवाई. अतिधोकादetik घरावर जेसीबीने तोडक कारवाई. ॲकर.. पावसाळ्यापूर्वी महापालिका ॲक्शन मोडमध्ये! भिवंडीतील ब्राह्मण आळी परिसरातील सी-वन श्रेणीतील अतिधोकादायक घरावर आज जेसीबीने तोडक कारवाई सुरू झाली आहे. दुर्घटना टाळण्यासाठी महापालिकेचं हे पाऊल महत्त्वाचं मानलं जातंय. पडताना, धूळ उडताना, पोलीस बंदोबस्त भिवंडी शहरातील ब्राह्मण आळी परिसरातील घर क्रमांक ५६ हे सी-वन प्रवर्गातील अतिधोकादायक इमारत म्हणून घोषित करण्यात आलं होतं. त्यामुळे इमारतीची स्थिती इतकी ढासळली आहे की कोणत्याही क्षणी कोसळू शकते. पावसाळ्यात मोठी दुर्घटना घडू नये यासाठी भिवंडी-निजामपूर महापालिकेने आज सकाळपासून जेसीबीच्या सहाय्याने तोडक कारवाईला सुरुवात केली. सी-वन म्हणजे 'तात्काळ धोकादायक' श्रेणी. अशा इमारतींमध्ये राहणं म्हणजे जीव धोक्यात घालण्यासारखं असतं. ब्राह्मण आळीतील या घराला अनेक नोटिसा देऊनही दुरुस्ती झाली नव्हती. अखेर पावसाळा तोंडावर आल्याने महापालिकेने थेट पाडकामाचा निर्णय घेतला. परिसरात तणाव होऊ नये म्हणून पोलीस बंदोबस्तही तैनात करण्यात आला होता. ब्राह्मण आळीतील घर नंबर ५६ वरील कारवाईनंतर महापालिकेने शहरातील इतर सी-वन इमारतींचीही यादी काढली आहे. पावसाळ्यापूर्वी धोकादायक इमारतींचा बंदोबस्त करून नागरिकांचे जीव वाचवणं, हाच महापालिकेचा उद्देश असल्याचं प्रशासनाकडून सांगण्यात येतंय.0
0
Report
वार्ड 8 में महिला के साथ मारपीट: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:वार्ड 8 में एक महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता की घटना को लेकर वार्डवासियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि 22 जून को एक युवक ने महिला की दुकान में घुसकर कथित रूप से अभद्रता की, सामान बिखेर दिया और मारपीट की। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। वार्डवासियों ने अवैध शराब बिक्री तत्काल बंद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पीड़ित महिला ने सिटी थाना में रमजान खान और अमीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
NEET मुद्दे पर शमा मोहम्मद ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: NEET मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "इस देश में 90 से ऊपर पेपर लीक हो गया है 19 बच्चों ने आत्महत्या की है। 6 करोड़ छात्रों का नुकसान हो गया है और उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान का क्या हक है ऐसा बोलने का। राहुल गांधी ने पूछा कि धर्मेंद्र प्रधान आप कब इस्तीफा दे रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान का कोई हक नहीं है उस पद पर बैठे रहने का। मैं आज बोल रही हूं कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए...."0
0
Report
यूपी में कांग्रेस की वापसी के लिए संगठन मजबूत करना अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:दिल्ली में बैठे कांग्रेस के दिग्गज जानते हैं की उत्तर प्रदेश में जब तक कांग्रेस का संगठन मजबूत नहीं होगा...तब तक यूपी में पूरी तरह से कांग्रेस की वापसी संभव नहीं...समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन से कांग्रेस को थोड़ा फायदा तो मिल सकता है...और लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरफ इशारा भी कर रहे हैं...लेकिन अगर कांग्रेस को यूपी में पहले जैसा जनाधार चाहिए तो यूपी में संगठन को मजबूत करना ही होगा0
0
Report
तबादलों की लहर जारी: राजधानी जयपुर में कर्मचारियों की भीड़, स्थानीय पोस्टिंग की मांग
Jaipur, Rajasthan:तबादला सीजन जारी है प्रदेश के कर्मचारियों का राजधानी में सैलाब उमड़ रहा है पसंदीदा जगहों पर जाने के लिए कर्मचारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं पर शिक्षा महकमे में ट्रांसफर के लिए लाइन बहुत लंबी नजर आ रही है नागौर से आई दिव्या शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर के दरवाजे के खुलने का इंतजार है अल सुबह से उनके आवास के बाहर कर्मचारियों की भीड़ बढती ही जा रही है बीच बीच में उम्मीद का दरवाजा खुलता है कर्मचारी मंत्री से मिलने भीतर दाखिल होते हैं इनमें यूडीसी के पद पर काम कर रही दिव्या भी है जो अपने मासूम बच्चे को लेकर जयपुर आई है उसकी पोस्टिंग घर से पचास किलोमीटर दूर है आने जाने के लिए न तो सीधी बस सेवा है और न ही ट्रेन इसलिए मंत्री के सामने अपनी पीड़ा रखने जयपुर पहुंची है घर के पास पोस्टिंग हो जायेगी तो स्कूल भी वक्त पर पहुंच जायेगी और बच्चे का पालन पोषण भी ठीक से हो सकेगा0
0
Report
Advertisement
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत पालिका में बैठक
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में गंगाघाट नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत अन्तर्विभागीय संवेदीकरण बैठक कार्यालय नगर पालिका परिषद,गंगाघाट_उन्नाव के सभाकक्ष में अधिशाषी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की मौजूदगी बैठक में सम्पन्न हुई। कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव के मलेरिया निरीक्षक विवेक दीक्षित विशाल चौधरी फाइलेरिया निरीक्षक, ऋषभ श्रीवास्तव मलेरिया निरीक्षक सहित कार्यालय के स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी और समस्त सफाई नायक व प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में मलेरिया निरीक्षक विवेक दीक्षित सहित फाइलेरिया निरीक्षक द्वारा शासन के निर्देशों व माइक्रोप्लान के अनुसार प्रभावी गतिविधियां संपन्न करने और विभागीय सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। उपस्थित सदस्यगण द्वारा क्रमशः अपने विचार एवं अभियान अवधि में पूर्ण सहयोग करने के विचार प्रकट किए गए। तदोपरांत अधिशाषी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा संचारी रोगो के संचरणकाल और रोगों के प्रसार एवं रोकथाम हेतु प्रभावी क्रियाकलाप सहित विस्तृत जानकारी दी गईं तथा समस्त सफाई नायकों और उत्तरदायी कर्मियों को सतर्क करते हुए उक्त अवधि में प्रत्येक क्रियाकलाप की स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने की चेतावनी देते हुए सतर्क किया गया कि कहीं भी औपचारिकता मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी महोदय की अनुमति से समस्त उपस्थितजन को धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।बैठक में सम्मानित सदस्यगण विजयराज सिंह, अभिषेक शुक्ला, रोहित कटारिया,अखिलेश चंद्र निषाद, रीना यादव मीना कुमारी, सरिता आदि लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
ZEE मीडिया के खुलासे के बाद प्रशासन ने 50 से अधिक बंदर पिंजरे में कैद किए
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा : ZEE मीडिया के असर से फिर हरकत में आया नगरपालिका प्रशासन, 50 से ज्यादा बंदर पिंजरों में कैद सरमथुरा, धौलपुर : ZEE मीडिया द्वारा बंदरों के आतंक की खबर प्रमुखता से उठाने का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। सरमथुरा नगरपालिका प्रशासन ने शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए दोबारा मंकी कैप्चर टीम को बुलाया है。 कोशी से विशेष रूप से आई मंकी कैप्चर टीम ने सरमथुरा के मुख्य बाजार क्षेत्र में कई जगहों पर पिंजरे लगाए। टीम ने अभियान चलाकर करीब 50 से अधिक बंदरों को पिंजरों में कैद कर लिया। पकड़े गए बंदरों को वन विभाग के नियमों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। ZEE मीडिया ने उठाया था मुद्दा पिछले दिनों सरमथुरा के मुख्य बाजार, मंदिरों और रिहायशी इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था। व्यापारियों और आमजन ने शिकायत की थी कि बंदरों के झुंड दुकानों से सामान उठा ले जाते हैं, राहगीरों पर हमला करते हैं और घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। बच्चों और बुजर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था। ZEE मीडिया की खबर प्रसारित होते ही नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और कोशी की मंकी कैप्चर टीम को सरमथुरा बुलाया गया। व्यापारियों ने जताया आभार मुख्य बाजार में पिंजरे लगते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि महीनों से चली आ रही बंदरों की समस्या अब कुछ कम होगी। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन और ZEE मीडिया का आभार जताया कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जब तक कि शहर को बंदरों के आतंक से पूरी तरह निजात नहीं मिल जाती0
0
Report
धमतरी में 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू हमला; दो आरोपी गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:नाबालिग पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार एंकर...... धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरवानी में एक 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है..... हमले में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है..... घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...... मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक भेंडरवानी गांव पहुंचे थे और किसी बात की जानकारी मांग रहे थे.... इस दौरान नाबालिग रोहन सिन्हा ने जानकारी नहीं होने की बात कही, जिस पर कहासुनी और विवाद हो गया..... बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद रोहन गांव के स्टेडियम के पास जा रहा था, तभी वही युवक वहां पहुंच गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया..... वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे..... वही हमले में गंभीर रूप से घायल रोहन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है...... इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया..... फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की तहकीकात में जुटी हुई है..... पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट — रोहन सिन्हा, घायल बाइट — अभिषेक चतुर्वेदी, सीएसपी धमतरी0
0
Report
Advertisement
सिवान में RJD नेता भाजपा में शामिल, मोदी सरकार के लिए उत्साह
Patna, Bihar:बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सिवान के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती देवी के साथ कई पूर्व प्रमुख और मुखिया एवं पूर्व मुखिया के साथ RJD के सिवान जिले के कई नेता ने बीजेपी ज्वाइन किया बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने ज्वाइन कराया पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की पंचायती राज के सभी सम्मानित प्रतिनिधि मुखिया पूर्व मुखिया सरपंच पंच बीटीसी सदस्य पैक्स अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष सहित RJD कांग्रेस पार्टी भी छोड़कर आने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधु पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते आप लोगों ने बीजेपी में ज्वाइन किया है एनडीए की ओर भाजपा की ताकत बड़ी है सम्राट चौधरी जी के अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है सिवान और सारण के राष्ट्रीय जनता दल का बहुत बड़ा वीर है टूट गया और RJD इस क्षेत्र में समाप्ति की ओर है सिवान और सारण मंडल में राजद का नाम लेने वाले नेता बहुत कम ही बचेंगे या नहीं बचेंगे क्योंकी आज सभी लोग इस बात को महसूस कर रहे हैं मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष था और मंगल पांडे जी को चुनाव लड़ना था हमने कहा की लेकिन उन्होंने कहा कि अगर एक बार सिवान जाकर लड़ें तो सिवान का कायाकल्प हो जाएगा यह हमको मालूम है और उसके बाद मंगल पांडेय जी चुनाव लड़ने के लिए मान गए और जिस तरह से आप लोगों का प्यार इनको मिला और आज यह सम्मानित विधायक होकर आये यह आप लोगों को मैं धन्यवाद देने का काम करता हूँ भारतीय जनता पार्टी और इनके प्रति आस्था दिखाते हुऎ आपने जो सदस्यता ग्रहण किया है मुझे पूरा विश्वास है की आने वाले समय में जैसा की मंगल पांडेय जी ने बताया की सिवान और सारण में भाजपा ही भाजपा मय , भगवा भगवा होगा और आप लोग मिलकर के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ने का और विकसित देश के सपना को पूरा करेंगे0
0
Report
आजमगढ़ में महिला आयोग अध्यक्ष का दौरा: स्वास्थ्य-शिक्षा पर योगी सरकार के प्रयास तेज
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता की जरूरत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, शिक्षा व स्वास्थ्य तथा महिलाओं के समग्र उन्नयन हेतु अग्रसर है योगी सरकार। आजमगढ़ के दौरे पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने जिले के महिला चिकित्सालय में गोद भराई कन्या जन्मोत्सव अन्नप्राशन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई किया। जहां जनसुनवाई में 20 से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर अन्य महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश किया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जिले के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक कर समीक्षा की। आजमगढ़ जिले के जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों से संवाद किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आजमगढ़ में सब कुछ अच्छा चल रहा है। सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर बेहतर काम कर रही है। खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बहुत कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश government महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंसन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे, तभी परिवार, समाज और प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समीक्षा बैठक में पुराने जिन मामलों का निस्तारण हुआ उन्हें भी देखा गया। इसके साथ ही कई विकलांग महिलाएं जिनके पास घर नहीं है रोजगार नहीं है। ऐसे इन महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। जब तक गांव-गांव जागरूकता नहीं होगी तब तक सरकार की योजनाओं का सभी को लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत सबसे बेहतर माध्यम है。0
0
Report
70 वर्षीय महिला से मारपीट-दुष्कर्म: साहिल उर्फ काला गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ
Nuh, Haryana:Story :- 70 वर्षीय महिला से मारपीट व दुष्कर्म के मामलें का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी । नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा उससे मामलें के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शिकायत के अनुसार घटना के समय पीड़िता का परिवार पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी । दोपहर के समय वह अपनी गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया । आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिन्होंने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया । जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामलें की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामलें से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
