229001
Raebareli: महाकुंभ के लिए चलेगी छह स्पेशल ट्रेनें
Raebareli, Uttar Pradesh:महाकुंभ के दौरान स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छह स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें रायबरेली से होकर प्रयागराज के फाफामऊ तक जाएंगी।
इन ट्रेनों का शेड्यूल तय कर लिया गया है। सभी ट्रेनें रायबरेली स्टेशन पर भी रुकेंगी जिससे जिलेवासियों को खासा लाभ मिलेगा। रेलवे की इस पहल से महाकुंभ यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
headline
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष के वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर उन पर जमकर हमला बोला - आंकड़ों सहित विपक्ष की जमकर क्लास लगाई. एंकर के अनुसार जिला भाजपा अटल कमल कार्यालय पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष के वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर उनके पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश विरोधी देश को कमजोर करना चाहती है वहीं उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी वहां उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाया वहीं यदि SIR की बात करें तो राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी देश में Evm लेकर आए थे उसे भाजपा लेकर नहीं आई थी. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आंकड़ों सहित विपक्ष की जमकर क्लास लगाई. केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा देश में आराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है वही ऑन रोड कहां की लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाना और तोड़फोड़ करना देश के प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर गंदी-गंदी गालियां निकालना यह उचित तरीका नहीं था और सारे देश ने इसे देखा है. वे लोग लोकसभा में बहस करते हैं लेकिन कभी भी समाधान का रास्ता इन्होंने नहीं बताया ऐसे समय इनका नेता सदन में नजर नहीं आता और कई बार जब लोकसभा चल रही होती है तो इनका नेता विदेश में घूम रहा होता है. SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई बार SIR हुआ. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मेजॉरिटी पटेल के पास थी लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू को बना दिया गया जो पार्टी खुद वोट चोरी करती हो और मेजॉरिटी को ना मानती हो उसे वोट चोरी का मुद्दा उठाने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी के आने से पहले ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां चुनाव के दौरान मत पेटियां ना लूटी गई हो और हथत्याएं ना हुई हो जबकि मोदी जी के आने के बाद किसी भी चुनाव में हिंसा और वोटो की हेरा फेरी सामने नहीं आई. बंगाल पर ममता दीदी चुनाव में विरोधी पक्ष के मतदाताओं को तो घरों से ही नहीं निकलने दिया जाता था. उन्होंने कहा कि मोदी के राज में कड़ी सुरक्षा में हर मतदाता को घर से बाहर निडर होकर वोट डालने का माहौल दिया. उन्होंने कांग्रेस को गिरते हुए कहा कि 50 साल लगातार कांग्रेस में देश में एकछत्र राज किया तो क्या उन्होंने वोट चोरी की थी. उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस के राज में चुनाव हुआ तो फिर कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर कैसे सिमट कर रह गईं. उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी EVM को तो कभी चुनाव आयोग को खराब बताते हैं और कभी वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि Evm को लाने वाला कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी थे उसे भाजपा नहीं लेकर आई थी वहीं उन्होंने कहा कि गड़बड़ evm में नहीं बल्कि विरोधी दलों के दिमाग में है. जहां और जिन राज्यों में कांग्रेस जीती वहां पर evm पर प्रश्न चिन्ह क्यों नहीं लगाया गया - वहां इन्होंने बोर्ड चोरी की कोई बात नहीं की. उन्होंने कहा कि विपक्ष का हमेशा दोगला चरित्र रहा है उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी mlc के बैलट पेपर पर चुनाव हुए और 28 सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मालूम है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए गुमराह कर रहे हैं. बाइट - कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री0
0
Report
*सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन अनशन पर बैठे ग्रामीण*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के लखनीपुर ग्राम पंचायत से पांचूपुरवा गांव होते हुए विशुनपुर तिवारी को जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का लगातार दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा । बजरंगी तिवारी के अगुवाई में ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू किया है। उनका कहना है, कि मार्ग निर्माण के लिए जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा।इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत लखनीपुर से पांचूपुरवा होते हुए विशुनपुर तिवारी गांव तक पक्के मार्ग निर्माण को लेकर एक दशक से मांग उठ रही है। यहां बीस गांवों के करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों का गांव से निकलना दुश्वार हो जाता है।प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को सचेत करने के लिए कई बार लोग प्रदर्शन कर चुके हैं।लेकिन सडक निर्माण के लिए किसी भी जिम्मेदार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई।समाजसेवी बजरंगी तिवारी ने बताया, कि दो दिनों के बीच कोई भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उनके बीच नहीं आया है। चंद्रशेखर तिवारी, अंगद वर्मा, देवप्रकाश तिवारी, मुर्तुजा खान, अरविंद प्रजापति, आज्ञाराम, राजेश तिवारी, अनीस खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली: नेहा Bora Mandir Marg पुलिस स्टेशन से रवाना, visuals सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI NEHA BORA LEAVES FROM MANDIR MARG POLICE STATION/VISUALS0
0
Report
Advertisement
एलएंडटी-बीएई ने भारतीय सेना के लिए सिंधु ATVS का उत्पादन शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:HAZIRA,SURAT (GUJARAT): L&T AND BAE SYSTEMS BEGIN PRODUCTION OF SINDHU ATVS FOR INDIAN ARMY0
0
Report
करहल-CRPF जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन पर परेशान करने और कैमरा तुड़वाने का आरोप।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल CRPF जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन पर परेशान करने और कैमरा तुड़वाने का आरोप,सीसीटीवी फुटेज वायरल । मैनपुरी CRPF जवान जीवन कुमार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन संजू देवी पर परेशान करने का आरोप । गली का मामला कोर्ट में विचाराधीन स्टे ऑर्डर है,फिर भी रास्ता रोकने गाली गलौज धमकी का आरोप । 29 सितंबर सुबह 4:41 बजे कैमरा तोड़ने ईंट पत्थर फेंकने का आरोप,10 अक्टूबर को दोबारा कैमरा तुड़वाने जान से मारने की धमकी । थाना करहल सीओ कार्यालय में शिकायत दस्तावेज पेनड्राइव में साक्ष्य कमांडेंट के माध्यम से 2 बार शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं-आरोप । जवान 6 माह से ड्यूटी पर पत्नी बबली बच्चों के साथ अकेली,परिवार भयभीत सुरक्षा की मांग । पड़ोसी पर धमकी देने और कैमरा तोड़ने का आरोप । पूरा मामला करहल न्यू बस्ती,गांधी नगर का है ।0
0
Report
संभल । अचानक दौरा पड़ने से शख्श की खुले नाले में गिरकर दर्दनाक मौत .परिवार में मचा कोहराम
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे शख्श की अचानक दौरा पड़ने से सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से मौत । नाले में शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया । पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन .. शख्श की मौत से परिवार में कोहराम मचा । पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी । बनियाठेर थाना इलाके के नरौली का हादसा ।0
0
Report
Advertisement
योगी के नेतृत्व में यूपी-स Singapur निवेश से यूपी लिखेगा वैश्विक विकास की इबारत
Noida, Uttar Pradesh:सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर में निवेश पर हुई विस्तृत चर्चा 'एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग' और 'ग्राउंडब्रेकिंग से प्रोडक्शन' तक निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी है यूपी सरकार: मुख्यमंत्री देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55% और 60% कंपोनेंट निर्माण आज उत्तर प्रदेश में हो रहा: योगी आदित्यनाथ निवेश को मिली तत्काल जमीन: मुख्यमंत्री ने सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र, दो प्रमुख कंपनियों के साथ हुए एमओयू लखनऊ, 28 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा की। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, अर्बन प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की इच्छा व्यक्त की। यह प्रतिनिधिमंडल फरवरी में मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के बाद अब उत्तर प्रदेश के दौरे पर आया है। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक सिंगापुर के निर्माता स्वर्गीय ली कुआन यू के विजन ने दुनिया को दिखाया कि किसी देश की वैश्विक पहचान उसके भौगोलिक आकार से अधिक उसकी दृष्टि, कार्यक्षमता और संसाधनों के कुशल उपयोग से बनती है। उन्होंने कहा कि विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत 'फ्रैजाइल' अर्थव्यवस्था की स्थिति से निकलकर दुनिया की अग्रणी और सशक्त अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित हुआ है। इसी प्रकार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश भी 'बीमारू' छवि से बाहर निकलकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। प्रदेश की जीडीपी, वार्षिक बजट और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी भी तीन गुना बढ़ी है। बिना जनता पर कोई नया कर लगाए उत्तर प्रदेश निरंतर रेवेन्यू-सरप्लस राज्य बना हुआ है। फरवरी 2026 में सिंगापुर यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति श्री थर्मन षणमुगरत्नम जी और प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग जी से हुई मुलाकातों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। सिंगापुर रोडशो के दौरान राज्य सरकार ने निवेशकों को 'सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड' का जो भरोसा दिया था, प्रदेश आज भी उसी कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने का है। 'एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग' और 'ग्राउंडब्रेकिंग से प्रोडक्शन' तक की पूरी प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट समर्पित 'सिंगापुर सिटी' और हाई-टेक इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के संगम तथा विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ा यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए उत्तर भारत का प्रमुख सप्लाई चेन हब बनने की क्षमता रखता है। औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में 75 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक उपलब्ध है और 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट में स्थापित यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह स्ट्रैटेजिक नोड्स को ₹35 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। साझेदारी को ठोस परिणामों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने छह प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया। इनमें जेवर, एक्सप्रेसवे और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग का विकास, सेमीकंडक्टर फैब यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर रिसाइक्लिंग जैसी क्लीन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कुल मोबाइल उत्पादन का लगभग 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का 60 प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने प्रदेश की कृषि क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की 'फूड बास्केट' के रूप में उत्तर प्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश में 21% खाद्यान्न उत्पादन और सिंगापुर के हाई-क्वालिटी फूड पैकेजिंग एवं एक्सपोर्ट मॉडल के बीच साझेदारी की व्यापक संभावनाएं हैं। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ 2025 के भव्य और सफल आयोजन ने पूरी दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की विशाल प्रबंधन एवं आयोजन क्षमता को प्रस्तुत किया है। इस अनुभव और क्षमता को आधुनिक टूरिज्म फैसिलिटीज तथा वेलनेस प्रोजेक्ट्स से जोड़कर नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और बौद्ध सर्किट जैसे वैश्विक आध्यात्मिक केंद्रों में वर्ल्ड-क्लास होटल्स, कन्वेंशन सेंटर्स और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इसके साथ ही लखनऊ, स्टेट कैपिटल रीजन और नई टाउनशिप्स के सुनियोजित विकास में सिंगापुर की विश्वप्रसिद्ध अर्बन प्लानिंग विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सकता है। बैठक से पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर चुके सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मिस्टर मार्क ली और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रचर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रहे फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइसेज पार्क और सेमीकंडक्टर क्लस्टर को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पारदर्शी और त्वरित कार्यप्रणाली वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाती है। सिंगापुर की कंपनियां राज्य के साथ दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी के लिए उत्साहित हैं। बैठक में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मिस्टर मार्क ली ने भारत और सिंगापुर के प्रगाढ़ एवं ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा को इस दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकसित एक्सप्रेसवे नेटवर्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग, सुनियोजित इंडस्ट्रियल पार्क्स और प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में सिंगापुर की कंपनियों के लिए व्यापक व्यावसायिक संभावनाएं मौजूद हैं। एसबीएफ-इंडिया बिजनेस कमेटी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के विजनरी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि चेयरमैन मिस्टर मार्क ली के नेतृत्व में एसबीएफ का यह पहला उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल है, जो सिंगापुर से बाहर किसी भारतीय राज्य के दौरे पर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इससे निवेशकों का भरोसा राज्य के प्रति कई गुना बढ़ा है। यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रशांत मुखर्जी ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि फरवरी में मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर उतारने में मुख्यमंत्री की टीम ने असाधारण तत्परता और गति के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि वे वैश्विक मंचों पर अन्य अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ भी उत्तर प्रदेश सरकार के कमिटमेंट, पारदर्शिता और कार्य करने की अभूतपूर्व स्पीड के अनुभव साझा करते हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेसर्स ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया। सिंगापुर आधारित यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज समूह से जुड़ी इस कंपनी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर 8डी में ₹775 करोड़ की लागत से एकीकृत विनिर्माण 'यूनिवर्सल पैकेजिंग हब' स्थापित करने के लिए 50 एकड़ भूमि के सापेक्ष यह प्रमाणपत्र सौंपा गया। परियोजना में सिंगापुर से प्रत्यक्ष विदेशी इक्विटी शामिल है और इससे 1,880 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में नए निवेश को गति देने के लिए वैश्विक कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण कंपनी एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान auch किया गया। कंपनी उत्तर प्रदेश में सोया प्रोटीन आइसोलेट और चना प्रोटीन कंसंट्रेट के उत्पादन के लिए अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करेगी। इससे प्रदेश के एग्री-प्रोसेसिंग और वैल्यू-एडिशन इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी तथा कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार को गति मिलेगी। सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक कंपनी ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के साथ भी एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। कंपनी प्रदेश में ₹250 से ₹350 करोड़ के अनुमानित निवेश से नोएडा सेक्टर-145 में लगभग 7.5 लाख टन लिगेसी वेस्ट के उपचार और सहारनपुर में 350 टन प्रतिदिन क्षमता वाले फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना पर कार्य करेगी। इन परियोजनाओं से 100 से 120 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सीईओ कोक पिंग सून, आईएचसीएल (टाटा ग्रुप) के एमडी एवं सीईओ पुनीत छतवाल, एग्रोकोर्प इंटरनेशनल के सीईओ विशाल विजय, ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के सीईओ प्रशांत सिंह, पीएसए इंडिया के एमडी पवित्रन एम कल्लाडा, सेम्बकॉर्प के एजीएम विनीत यादव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और औद्योगिक विकास से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
राजस्थान वन विभाग में हैड ऑफ फॉरेस्ट कुर्सी पर घमासान, चार्ज पर रहने की चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-वन विभाग का नया बॉस कौन होगा? स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग के बावजूद हैड ऑफ फॉरेस्ट पर तस्वीर साफ न हो पाई। मौजूदा हॉफ अरिजीत बनर्जी के रिटायरमेंट के बाद यह कुर्सी कुछ दिन के लिए अतिरिक्त चार्ज पर दी जा सकती है, ऐसा माना जा रहा है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तीन सबसे सीनियर आईएफएस अफसरों के नाम पर चर्चा तो हुई, लेकिन मुहर किसी के नाम पर नहीं लगी। अरिजीत बनर्जी 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं और इस बीच पवन उपाध्याय को सबसे आगे माना जा रहा है, जिन्होंने पूर्व में अरिजीत बनर्जी के स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी में रहने के दौरान हैड का अतिरिक्त चार्ज लिया था। पवन उपाध्याय के बाद शिखा मेहरा और अनुराग भारद्वाज वरिष्ठ अफसरों में आते हैं। अरिजीत बनर्जी के सेवा विस्तार की भी चर्चा है, अगर ऐसा हुआ तो फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, हालांकि इसके चांस बहुत कम हैं।0
0
Report
दिल्ली की ऐतिहासिक रैली: हरियाणा से भीड़ भारी, राजनीतिक मायने क्या होंगे?
New Delhi, Delhi:BHUPINDER SINGH HOODA- किसी भी व्यापारी को नुकसान नहीं होगा सबको फायदा होगा RAO NARENDER - दिल्ली के इतिहास की सबसे बड़ी रैली DEEPENDER HOODA - सबसे ज्यादा लोग हरियाणा से आएंगे JAI PRAKASH - TT0
0
Report
Advertisement
धन सिंह रावत ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल, विधानसभा सत्र पर खास बातचीत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जी मीडिया से विधानसभा सत्र को लेकर खास बातचीत की। डाक्टर धन सिंह रावत ने कहा की विधानसभा में विपक्ष ने परंपरा तोड़ने का काम किया है जब स्पीकर ने अंतिम सत्र में फोटो सेशन के लिए विपक्ष के विधायकों का आमंत्रित किया तो उनको सम्मिलित होना चाहिए था। प्रश्नकाल चलता तो विपक्ष के विधायक अपने प्रश्नों पर सरकार से जवाब मांग सकते थे लेकिन वहां भी विपक्ष की नकारात्मक भूमिका देखने को मिली टिक टैक दो धन सिंह रावत केबिनेट मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
जीना ढहने से तीन मजूदर दबे दो की मौत मौके पर SDM,ACP, COCity सहित NDRF की टीम मौजूद
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में बड़ा हादसा,जीना ढहने से तीन मजबूर दबाने से दो की मौत एक गंभीर घायल। तयखाने में जीने की शटरिंग खोलने से जीने के ढहने से तीन मजदूर दबने से हुआ हादसा। मजदूरों की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों पहुंच बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। दो लोग ढहने वाले जीने के नीचे दब गए प्रयास के बाद नहीं निकाला जा सका। लोगो ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर sdm सदर, एडिशनल एसपी सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम और NDRF की टीम ने कई घंटे रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्ट के लिए भेजा। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग कैलाश बिहार का मामला।0
0
Report
क्विज के जरिए विद्यार्थियों को बताया कचरे के सही निस्तारण का तरीका
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:क्विज के जरिए विद्यार्थियों को बताया कचरे के सही निस्तारण का तरीका प्राथमिक विद्यालय मालव में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगीन डस्टबिन के महत्व से रूबरू हुए बच्चे मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में ईको क्लब फॉर लाइफ मिशन-6 के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों को कचरे के सही निस्तारण और स्वच्छता के व्यावहारिक उपाय बताए गए। सहायक अध्यापक रामकिशोर राम, उमेश भारती और विजेंद्र प्रसाद ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को हरे, नीले, काले और लाल रंग के डस्टबिन की उपयोगिता समझाई। साथ ही गीले-सूखे कचरे, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट तथा संक्रामक एवं खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
Advertisement
भारत बनेगा कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग का नया वैश्विक केंद्र: 10000 करोड़ योजना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं, मैं पहले फैसले से शुरुआत करता हूँ: 'कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम'। जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत और पूरी दुनिया में व्यापार के लिए कंटेनर एक अहम हिस्सा हैं। एक्सपोर्ट या इम्पोर्ट के लिए ले जाए जाने वाले लगभग सभी सामान कंटेनरों में ही भेजे जाते हैं। कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग का काम दुनिया भर में बहुत ही सीमित जगहों पर केंद्रित है; इसका 95% उत्पादन तो सिर्फ एक ही देश में होता है। इस भारी केंद्रीकरण को देखते हुए, शिपिंग लाइनों और शिपिंग कंपनियों की मांग रही है कि कोई और देश भी सामने आए और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत जगह बनाए। प्रधानमंत्री और कैबिनेट द्वारा आज मंजूर की गई कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का मकसद भारत को आने वाले सालों में कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के एक नए केंद्र के रूप में उभारना है... यह स्कीम का कुल बजट 10,000 करोड़ रुपये है और इसके चार मुख्य हिस्से हैं: पहला हिस्सा कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर दिए जाने वाले ब्याज में 3% की छूट (इंटरेस्ट सबवेंशन); दूसरा बड़ा सपोर्ट टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन के लिए है; दुनिया भर में शिपिंग लाइनों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कंटेनरों को कुछ तय प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्ट किए जाने के बाद ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है; इन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करना होता है और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के हिसाब से सर्टिफाइड होना जरूरी है। इस प्रक्रिया में खर्च आता है, और यह स्कीम इन सर्टिफिकेशन खर्चों को कवर करने के लिए विशेष सहायता प्रदान करेगी...0
0
Report
नीरज कुमार की जीत: पटना स्नातक सीट JD(U) को बड़ा झटका नहीं, बढ़त
Patna, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हुई है. बिहार में एमएलसी के 8 सीटों पर हुए चुनाव में सबसे हॉट सीट बना हुआ था पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र. अब नीरज कुमार نے کہا कि राजनीति के अपराधीकरण लम्पट व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था और स्नातक निर्वाचन का निर्णय अनपढ़ व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि घर के बाहर विरोधियों से और घर के अंदर भी विरोध का सामना कर रहे थे. सर्टिफिकेट लेकर अब मां के दरबार में शीश झुकाने जाएंगे, बातों बातों में नाम लिए बिना अन्नत सिंह पर तंज कसा नीरज कुमार ने, नीरज कुमार से खास बातचीत की.0
0
Report
विधानसभा सत्र में विपक्ष सरकार से सवाल कर जनता के पक्ष में जवाब मांगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर विधानसभा सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुबह उनियाल ने जी मीडिया से खास बातचीत की। सुबोध उनियाल ने कहा की विधानसभा का सत्र जनता के लिए होता है। विपक्ष के साथियों को सबसे ज्यादा मौका सदन में सरकार को घेरने का मिलता है। अगर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही, अगर सरकार कोई विकास कार्य नहीं कर रही तो सदन में विपक्ष जनता के पक्ष में अपनी भूमिका निभाते हुए सरकार से सवाल कर सकता है। लेकिन यह बहुत निराशाजनक रहा है कि विपक्ष का नकारात्मक रूप देखने को मिला सिर्फ राजनीति करने के मुद्दे से हंगामा करता हुआ विपक्ष नजर आया।0
0
Report
Advertisement
