icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229125
Om DwivediOm DwivediFollow12 Jan 2025, 03:35 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर: 1.31 करोड़ की साइबर ठगी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सद्दाम पुत्र शमीम अहमद और जावेद अंसारी पुत्र अलाउद्दीन के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में किराये पर रहकर साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। मामला बेहट रोड स्थित मंगलम एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता से जुड़ा है। आरोपियों ने उन्हें KU COIN (MING COIN) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपये निवेश करा लिए। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो न पैसा वापस मिला और न ही प्लेटफॉर्म की ओर से कोई जवाब मिला। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि इस मामले में पहले राजस्थान निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गाजियाबाद में दबिश देकर सद्दाम और जावेद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो स्कैनर, एक पीओएस मशीन, 26 एटीएम कार्ड, 24 पासबुक, 19 चेकबुक, 20 चेक, सात सिम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के फर्जी दस्तावेज, तीन उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र, बिल बुक, प्लास्टिक की मोहरें, आधार कार्ड और पासपोर्ट समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी फर्जी कंपनियाँ बनाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। साइबर ठगी की रकम पहले इन खातों में आती थी, जिसके बाद उसे आगे बड़े नेटवर्क तक पहुंचा दिया जाता था। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे। जांच में सामने आया है कि जिन कंपनियों के नाम पर खाते संचालित किए जा रहे थे, उनका कोई वास्तविक कार्यालय या अस्तित्व नहीं था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बैंक खातों से हर सप्ताह करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। उनके खिलाफ 13 एनसीआरपी शिकायतें भी दर्ज हैं और आशंका है कि कई राज्यों में हुई साइबर ठगी का पैसा भी इन्हीं खातों के जरिए भेजा गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। वहीं लोगों से अपील की है कि अधिक मुनाफे के लालच में किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर बिना जांच के पैसा निवेश न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
0
0
Report

तरकापुर में श्रद्धा नर्सिंग होम पर दबंगों ने रंगदारी के बदले तोड़फोड़, डॉक्टर-स्टाफ घायल

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर तरकापुर में श्रद्धा नर्सिंग होम में दबंगों का तांडव, रंगदारी न देने पर की जमकर तोड़फोड़ तरकापुर में दबंगों ने सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धा नर्सिंग होम में रंगदारी न देने पर श्रद्धा नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ का विरोध करने पर स्टाफ राकेश वर्मा, श्रद्धा मैडम के पति समेत अन्य स्टाफ घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने रमजान और नवाब पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप । सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला तरकापुर स्थित आरा मशीन के पास श्रद्धा नर्सिंग होम का ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुकल्प मिश्रा दान-घोटाले पर अयोध्या में चर्चा गर्म: besar

Noida, Uttar Pradesh:REP-प्रवेश पांडेय, AYODHYAWkt - प्रवेश पांडेय (अनुकल्प मिश्रा के घर गांव से) TT - अनुकल्प मिश्रा के पटीदार व ग्रामीण Wkt -अनुकल्प मिश्रा के यह पूर्व में हुए धार्मिक आयोजन स्थल से ANCHOR - राम मंदिर दान चोरी मामले में सबसे ज्यादा चर्चा अनुकल्प मिश्रा की हो रही है। अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के बसावां गांव निवासी है अनुकल्प मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में दानराशि की गिनती और रखरखाव से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रहे था। एसआईटी जांच में उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें इस घोटाले का प्रमुख साजिशकर्ता या मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एफआईआर में उनके रिश्तेदार लवकुश मिश्रा का नाम भी शामिल है जो अनुकल्प मिश्रा का साला है। अनुकल्प मिश्रा का गांव में अच्छा-खासा रसूख है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनुकल्प मिश्रा का गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी प्रभाव है। आरोप है कि मंदिर में जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव काफी तेजी से बढ़ा। दावा यह भी है कि उनकी पहुंच मंदिर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक थी। हालांकि इन दावों की जांच अभी जारी है और पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। अनुकल्प मिश्रा के परिवार के सुरेंद्र कुमार मिश्रा नबड़ा गंभीर आरोप लगाते हुये कहा जैसा किये है वैसा फल मिलेगा। कहा अनुकल्प के पिता हमारी हिस्से की जमीन भी लिखवा लिए और हमको जेल भी भिजवा दिया ये बड़े लोग। अब आप अंदाजा लगा सकते है कितना बड़ा रसूखदार है। अनुकल्प मिश्रा के धार्मिक आयोजन में बड़े बड़े लोग शामिल हुए थे जिसमें पहला नाम चम्पतराय का जो राम मंदिर ट्रस्ट में महासचिव है। दूसरा नाम अयोध्या के महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, सांसद विधायक भी शामिल हुए ये भी बताया जाता है कि अनुकल्प मिश्रा के धार्मिक आयोजन में लगभग 7 हजार लोग शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुकल्प की चाची नेहा मिश्रा नेहा मिश्रा ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि मंदिर में नौकरी मिलने के बाद अनुकल्प की आर्थिक स्थिति अचानक मजबूत हो गई। नेहा मिश्रा के मुताबिक, अनुकल्प ने नोएडा में महंगा फ्लैट खरीदा, कई जगह जमीनें लीं और अपने करीबी रिश्तेदारों को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुकल्प ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने बहनोई लवकुश मिश्रा को भी मंदिर प्रशासन में नौकरी दिलवाई। संपत्तियों और खर्च को लेकर उठे सवाल। मीडिया रिपोर्ट्स और रिश्तेदारों के आरोपों के अनुसार, अनुकल्प मिश्रा ने पिछले कुछ वर्षों में कई जगहों पर जमीन खरीदी। उन पर धार्मिक आयोजनों और भागवत कथा जैसे कार्यक्रमों में बड़ी रकम खर्च करने के भी आरोप लगे हैं। यहीं नहीं जनकारी के मुताबिक अनुकल्प ने धार्मिक आयोजन में 5 सौ महिलाओं को साड़ी भी भेंट किया था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल जांच एजेंसियां उनकी संपत्तियों, आय के स्रोतों और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं। Wkt - प्रवेश पांडेय (अनुकल्प मिश्रा के घर गांव से) TT - अनुकल्प मिश्रा के पटीदार व ग्रामीण Wkt -अनुकल्प मिश्रा के यह पूर्व में हुए धार्मिक आयोजन स्थल से
0
0
Report

आकाशीय बिजली गिरने से सुकमा में बड़ा हादसा, एक की मौत, चार घायल

Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत कुकानार थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग घटना के समय एक ही स्थान पर मौजूद थे, तभी अचानक गाज गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए छिंदगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक का पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top