229010
Raebareli - पुलिस ने लुट करने वाले गैंग का किया खुलासा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो आधुनिक असलहा खरीदने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। बीते दिनों लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा चौराहा पर तिलक समारोह चल रहा था। उसी दौरान दूल्हे का बाप कपूर खरीदने निकले बाहर निकला तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे। पुलिस और एसओजी ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो लालगंज के रहने वाले तीन ऐसे युवक हत्थे चढ़े जो छोटी मोटी लूट के ज़रिये धन इकठ्ठा कर आधुनिक असलहे खरीदना चाहते थे। इन्ही आधुनिक असलहे से वो बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा के मंदिर में नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में मंदिर के अंदर नाबालाल पर चाकू से हमला करने का प्रयास हुआ। जान बचाने के लिए बालक मंदिर के अंदर भागा; हमलावरों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। CCTV में पूरी वारदात कैद है; हाथ में चाकू दिख रहा है। घटना 15 नवंबर की रात की बताई जा रही है। नाबालिग रणित मंदिर के सामने बैठा था; बाइक सवार दो युवक आए और गाली-गलौज किया, फिर 3-4 अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। बालक मंदिर के अंदर भागा, लेकिन हमलावर पीछे-पीछे अंदर दाखिल हो गए। शोर मचाने पर आस-पास लोग एकत्रित हुए, आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय धमकी दी गई कि अगली बार जान से मार देंगे। हमलावरों में किशन और रितिक नाम के युवक बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अड्डा बाजार मेले में दो पक्षों में कहासुनी हाथापाई,पुलिस की मुस्तैदी से शांत हुआ विवाद
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में रावण दहन के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले के दौरान बिरयानी की दुकान पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान वहा मौजूद अड्डा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया फिलहाल अड्डा चौकी पुलिस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई में जुट गई है वही आपको बता दे कि अड्डा बाजार में करीब 130 वर्षों से रावण दहन के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी मेले में आसपास के गांवों और क्षेत्रों से करीब 20 हजार लोग पहुंचे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अड्डा,खोरिया और संपतिहा चौकी की पुलिस मुस्तैद रही। इसके साथ ही कई थानों की महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के बीच रावण दहन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।0
0
Report
Beech Mountain NC में पहली बर्फ, पूर्वी रॉकीज़ के ऊँचे शहर में मौसम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:SNOW AT THE BEECH! Western North Carolina's highest mountain town got in on their first snow of the season this past weekend! Boasting the highest elevation of any town east of the Rockies, Beech Mountain, NC averages around 66" of snow per year!0
0
Report
Advertisement
Pagosa Springs इतिहास संग्रहालय का ध्वस्तीकरण शुरू, बाढ़ में artifacts बचाने के प्रयास बताए गए
Noida, Uttar Pradesh:Demolition is underway for the Pagosa Springs History Museum after nearly being swept away during record flooding earlier this month. We spoke with the museum's president to learn more about the rescue efforts to save their artifacts, as well as what's next for the museum.0
0
Report
सैन फ्रांसिस्को के तट पर दुर्लभ वॉटरस्पाउट दिखाई दिए; दर्शक हैरान
Noida, Uttar Pradesh:waterspouts were spotted off in San Francisco on Monday around noon. Spectators saw the spouts near Candlestick Point State Recreation Area. Waterspouts in San Francisco are considered to be rare.0
0
Report
हरदोई हादसे में दो युवकों की मौत, चार घायल; हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत,दो की हालत नाजुक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में गोपालपुर-परेली गांव के बीच मंगलवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भिजवाया।वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया,जबकि अन्य दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हादसे में जान गंवाने वाले और घायल युवकों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
सिएरा नेवाडा पर्वत में पहली बड़ी बर्फबारी, अगले सिस्टम से बहु-फुट बर्फ की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:ROUND 1 COMPLETE: The Sierra Nevada Mountains received their first major snow of the year, with Soda Springs, CA clocking just under a foot of snow from this first system. Now, the BIG ONE! Another system eyes the Sierra Mountains, with this one looking to pack multiple FEET of snow for the Sierra Nevada & Southern Cascades.0
0
Report
रामपुर नैकिन में जमीन विवाद: 200 लोगों ने लिखित ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूर्तला में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है... मंगलवार को करीब 200 लोग एकजुट होकर रामपुर नैकिन थाना और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे... जहां कलेक्टर विकास मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई... दरअसल, जमीन विवाद में फरियादी अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है... अभिषेक के मुताबिक, उनकी जमीन के बगल में कपूर चंद्र गुप्ता की जमीन है... वह अपने खेत में जेसीबी मशीन से नाली का निर्माण करा रहे थे... उस दौरान मौके पर कोई बाउंड्रीवॉल गिरी हुई नहीं थी... लेकिन उनके वहां से जाने के अगले दिन सुबह करीब 6 बजे बाउंड्रीवॉल गिरी हुई मिली... अभिषेक का आरोप है कि इसके बाद प्रवीण गुप्ता ने उन्हें झूठे मामले में फंसाते हुए शिकायत दर्ज कराई... वहीं व्यापारियों के एकजुट होकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली... अभिषेक का कहना है कि पुलिस ने पर्याप्त जांच किए बिना कार्रवाई की है... इसी के विरोध में करीब 200 लोग ज्ञापन लेकर पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई... इधर, मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि पहले एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी... अब दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन प्राप्त हुआ है... दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच की जा रही है... जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
आजम खान की अंतरिम जमानत: जयवीर सिंह ने कहा न्यायालय का निर्णय सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने पर राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "हिंदुस्तान की संवैधानिक व्यवस्था में स्वतंत्र रूप से सभी चाहे न्यायालय हो, अलग-अलग संविधान संस्था हों; इस लोकतंत्र की खूबसूरती है कि स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय और अधिकार रखने का काम करती है। न्यायालय का जो आदेश हुआ है सरकार को शिरोधार्य है। कानून अपना काम करता है, न्यायालय अपना काम करती है और सरकार अपना काम करती है... आजम खान को जमानत मिली और न्यायालय ने अगर दी है तो उसमें सरकार क्या टिप्पणी करेगी। जो भी आदेश हुआ है, उसका पालन होगा." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सबूतों के आधार पर अलग-अलग पायदानों पर जांच होती है, FIR होती है, जांच होती है, चार्जशीट होती है और उसका परीक्षण अंतिम रूप से न्यायालय में होता है। अभी जमानत हुई हैृ मगर जमानत होना और आरोपों से मुक्त हो जाना दोनों अलग-अलग विषय हैं। अभी न्यायालय में यह मुकदमे चलेंगे। उन सभी का ट्रायल होगा और न्यायालय अपना निर्णय देगा क्योंकि कानून के द्वारा विवेचना के आधार पर, सबूतों और तथ्यों के आधार पर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत हो चुकी है। कई प्रकरणों में वो दोषी पाए गए हैं, जिसमें न्यायालय से सजा भी हो चुकी है। यह आगे की न्यायालय की कार्यवाही होगी। जमानत होना अपराध मुक्ति नहीं हो सकता।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में नकली मदरसे से सरकारी अनुदान हड़पने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी अनुदान हड़पने की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार。 जनपद आजमगढ़ के तहबरपुर थाने की पुलिस ने फर्जी मदरसा संचालित कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी अनुदान प्राप्त करने और सरकारी धनराशि के गबन का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव स्थित घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंसार अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2025 को वादी मुकदमा कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह, निरीक्षक/जांच अधिकारी, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अस्तित्वहीन मदरसा इस्लामिया अंसारूल उलूम, नेवादा बीबीपुर आजमगढ़ के नाम पर आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान का गबन करने के प्रयास के संबंध में मुकदमा सं. 45/25 धारा 409, 420, 467, 468, 471 के तहत पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना थाना तहबरपुर स्थानांतरित होने के उपरांत उप निरीक्षक दशरथ उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर ग्राम नेवादा में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अंसार अहमद को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
विधायक विनय वर्मा ने जमीन पर बैठकर सामूहिक विवाह भोज खाया, लोगों में चर्चा
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बाद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सह भोज कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा का अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में वर वधु और आए लोगों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यक्रम में आए वर और वधू पक्ष के लोगों के भोजन का भी इंतजार किया जाता है। शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के बाद विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी के साथ उस जगह पहुंच गए जहाँ पर लोगों को खाना परोसा जा रहा था। दरअसल विनय वर्मा यह जानना चाह रहे थे कि खाने की गुणवत्ता कैसी है। इसलिए अचानक भोज के कार्यक्रम में जाकर लोगों की बीच जमीन पर बैठकर उन्होंने वही खाना खाया जो सबके लिए बना था। उनका इस तरह लोगो के साथ भोजन कर खाने की गुणवत्ता चेक करने की तारीफ चारों तरफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई विधायक अपनी पत्नी के साथ सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम में जमीन पर बैठकर लोगों के साथ भोजन में शरीक हुआ हो।0
0
Report
कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों का प्रयास जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक फैक्ट्री में लगी आग आग की लपटें उठने से इलाके में मचा हड़कंप आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां दमकल कर्मियों की कई टीमें आग पर काबू पाने में जुटीं घंटों की मशक्कत के बाद भी आग बुझाने का प्रयास जारी केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़े नुकसान की आशंका आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका पता कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
उर्मिला सनावर ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में आरोपी पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को एक बार फिर अटैची लेकर सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उर्मिला सनावर ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लंबे समय तक उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहली पत्नी की मृत्यु होने की बात कहकर उनसे विवाह किया गया, जबकि बाद में पहली पत्नी के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके अलावा उन्होंने अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाने, घर में डकैती डलवाने, हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की धमकियां देने जैसे आरोप भी लगाए हैं। कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत करते हुए उर्मिला ने दावा किया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से प्रताड़ना झेल रही हैं और पहले भी कई बार शिकायतें दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए घर में हुई कथित डकैती के मामले में कार्रवाई न होने और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध होने का दावा किया। उर्मिला ने राजस्थान ले जाकर जहर देने की कथित साजिश और चलती ट्रेन में फायरिंग कर हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास इन घटनाओं से जुड़े ऑडियो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पहले उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे हटा दिया गया। अब उनके घर के आसपास संदिग्ध लोगों द्वारा रेकी किए जाने का भी दावा किया है। अटैची लेकर पहुंचने पर बोलीं उर्मिला कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है और कभी भी किसी मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। इसलिए वह अपने जरूरी कपड़े और सामान साथ लेकर चलती हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है।0
0
Report
बुलंदशहर के गोदाम में भीषण आग, जिम में एक्सरसाइज के दौरान भगदड़
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: रिहायशी इलाके में स्थित दोना-पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग。 आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में मची अफरातफरी, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा。 सूचना पर एडीएम प्रशासन, एसपी ग्रामीण समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे。 गोदाम के ऊपर बने जिम में लोग कर रहे थे एक्सरसाइज, जान बचाने के लिए कई लोगों ने लगाई छलांग。 नीचे कूदने के दौरान कई लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती。 आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं, जांच में जुटे अधिकारी。 ब bulंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर भूड़ इलाके का मामला।0
0
Report
पीलीभीत में MGNREGS घोटाले: AI से 39 ग्राम पंचायतों के फोटो बदले
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में सरकार की वीवी राम जी योजना (मनरेगा)में बन्दर बांट करने के उद्देश्य से एक काम पर खींचे गए फोटो को कई कई बार दूसरे कामों में भी अपलोड कर दिया गया। लखनऊ में लगे सॉफ्टवेयर ने इस खेल को पकड़ लिया इसके बाद शासन से जवाब तलब किए जाने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ये करतूत एक-दो नहीं, बल्कि कुल 39 ग्राम पंचायतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर किया गया है। सीडीओ सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में महिला मेट की सेवाएं समाप्त की गई हैं साथ ही कई रोजगार सेवको व सचिवो के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जांच के बाद सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल 'बीबी राम जी योजना' या MGNREGS से ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है और उनसे गांव में ही काम कराया जाता है लेकिन पीलीभीत की पूरनपुर ब्लाक की 39 ग्राम पंचायत में जो काम हो गया था उनके फोटो का इस्तेमाल दूसरे कामों में भी एआई तकनीक की मदद से उन्ही फोटो को बदलकर अपलोड किया गया था। जिससे बजट को ठिकाने लगाया जा सके।लेकिन शासन के सॉफ्टवेयर इसे पकड़ लिया है। इससे अन्य जिलों में हो रहे भ्रष्टाचार का भी खुलासा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
