रायबरेली-वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कई धाराओं में दर्ज मुकदमे उपनिरीक्षक जीशान शाहिद की सक्रियता से पकड़ा गया अभियुक्त ,जगतपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिवनी में बिरसा मुंडा जयंती सप्ताह 11–18 नवंबर, गौरव दिवस व निबंध-भाषण प्रतियोगिता
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिला भाजपा 11 नवंबर से 18 नवंबर तक आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी इस दौरान 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे स्थानीय कार्यक्रम के साथ जिला के सभी आदिवासी छात्रावास एवं आश्रम शालाओं में निबंध भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे यह जानकारी शिवानी के बरघाट से विधायक कमल marcher को लेने एक पात्रवार वार्ता के दौरान कहींराजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले MLC आशुतोष, 'प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:MLC आशुतोष सिन्हा का पलटवार राजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले- प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
मिर्जापुर : एमएलसी चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कंतित शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के लोगों के प्रति आभार जताया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि चुनाव के दौरान मिर्जापुर जिला कमेटी और पार्टी संगठन के लोगों ने उनका पूरा सहयोग किया। इसी सहयोग और मेहनत के दम पर वह ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
राजा भैया की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे का समर्थन किए जाने के सवाल पर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने क्या नारा दिया और राजा भैया ने क्या कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। इस समय पूरा प्रदेश परेशान है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं, सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और मदरसों के शिक्षकों को आठ साल से वेतन नहीं मिला है। महंगाई और अपराध चरम पर हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अब तक सुरक्षा कानून नहीं बना है, जबकि इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई दूसरा एजेंडा नहीं है। आजादी से पहले अंग्रेज जिस तरह फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाते थे, उसी तरह भाजपा भी समाज को बांटने का काम कर रही है। ऐसे नारे और स्लोगन का इस्तेमाल कर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।
बाइट: आशुतोष सिन्हा MLC वाराणसी खंड।
