Raebareli - क्षय रोगियों को वितरित की गयी पोषण पोटली
विश्व क्षयरोग दिवस से शुरू क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान एक महीने में 700 रोगियों के लक्ष्य के सापेक्ष 1000 रोगियों में पोषण पोटली का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रेल मंत्रालय भारत सरकार के "डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया" एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रेट कॉरिडोर के डिप्टी जनरल मैनेजर अभिषेक यादव ने बताया, कि भारत सरकार के "टीवी मुक्त भारत" प्रोग्राम के तहत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायबरेली में क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरण कराया गया। यह प्रोग्राम 1 महीने पहले शुरू हुआ था जिसका आज विधिवत समापन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|