icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करवा चौथ पर सास ने बहू के सरपंच बनने पर जमीन दान

Jaipur, Rajasthan:जिला- भीलवाड़ालोकेशन- कोटडी स्पेशल खबर | कोटड़ी, भीलवाड़ा हेडलाइन: करवा चौथ पर सास ने बहू को दिया अनोखा तोहफा! बहू बनी सरपंच तो सास ने पंचायत को दान कर दी 20 लाख की जमीन! 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने गांव के विकास के लिए दान की सवा बीघा भूमि。 एंकर इंट्रो: भीलवाड़ा के कोटड़ी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो रिश्तों की मिठास और समाजसेवा की अनौखी मिसाल पेश करती है। करवा चौथ पर एक सास ने अपनी बहू को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। बहू रतनदेवी भवानी जाट ग्राम पंचायत अखेपुर की सरपंच बनीं, तो 85 वर्षीय सास रामप्यारी देवी ने पंचायत भवन बनाने के लिए करीब 20 लाख रुपए कीमत की सवा बीघा जमीन पंचायत के नाम दान कर दी। करवा चौथ के दिन जमीन की रजिस्ट्री करवाकर उन्होंने गांव को विकास का अनमोल उपहार दिया। वीओ-1: यह तस्वीर है भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी तहसील के अखेपुर गांव की। यहां नवनिर्वाचित सरपंच रतनदेवी भवानी जाट के परिवार ने गांव के विकास के लिए अनूठी मिसाल पेश की है। नवगठित ग्राम पंचायत के पास अपना भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। वीओ-2: ऐसे में परिवार ने गांव की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए अपनी खातेदारी भूमि पंचायत को देने का फैसला किया। परिवार की मुखिया 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने करीब सवा बीघा यानी 0.18 हेक्टेयर जमीन ग्राम पंचायत के नाम दान कर दी। इस भूमि की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वीओ-3: करवा चौथ के अवसर पर रामप्यारी देवी अपने पुत्र भवानी जाट और दो गवाहों के साथ कोटड़ी तहसील कार्यालय पहुंचीं। तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा के समक्ष ग्राम पंचायत अखेपुर के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई। इस तरह करवा चौथ पर बहू को सरपंच बनने के बाद सास ने गांव के विकास के रूप में अनोखा तोहफा दिया। बाइट — तहसीलदार रमेशचंद्र मीणा: नवगठित ग्राम पंचायत अखेपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं थी। अब पंचायत के नाम जमीन की रजिस्ट्री होने से भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है。 वीओ-4: भूमि हस्तांतरण के बाद अब पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सरपंच के परिवार की इस पहल की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं। परिवार का यह कदम गांव में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है। आउट्रो: करवा चौथ पर जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना की जाती है, वहीं अखेपुर में एक सास ने अपनी बहू को सरपंच बनने पर गांव के विकास का अनमोल तोहफा दिया। 85 वर्षीय रामप्यारी देवी ने अपनी जमीन पंचायत को दान कर यह संदेश दिया कि गांव का विकास केवल सरकारी बजट से नहीं, बल्कि समाज के सहयोग और समर्पण से भी संभव है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात 17 करोड़ रुपये के नाला प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow7m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये के नाला निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों के लिए लगातार स्वीकृतियां मिल रही हैं। परियोजनाओं के टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर और क्षेत्रवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि विकास कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों को स्वीकृति मिल रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विकास परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धि बताया और विपक्ष पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर निशाना साधा।
0
0
Report

धनबाद के कतरास में गर्भपात मौत: जांच टीम, अस्पताल संचालक व पति गिरफ्तार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह स्थित सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भपात के दौरान महिला मौत मामले में एसडीएम लोकेश बारेंगे, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार और FSL की टीम संजीवनी अस्पताल पहुंच जांच किये। घटना को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संजीवनी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। वही पुलिस ने मामले में सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक और मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतिका के परिजनों से बातचीत के बाद प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि किरण देवी में मौत को लेकर टीम जांच कर रही है। जाँच में अबतक यह पता चला है कि गर्भपात के दौरान ही महिला की मौत हुई है। साथ ही भ्रूण जाँच जैसे मुद्दे पर कहा कि समाज को इस दिशा में जागरूक होते हुए सहयोग करने की जरूरत है, इसपर रोक लगाना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को कार्यशैली से ही संभव नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

करौली में स्मैक तस्करी: दो दोषियों को 8-8 साल की सजा

Karauli, Rajasthan:करौली में स्मैक तस्करी के मामले में दो दोषियों को 8-8 साल की जेल। 2022 के स्मैक जब्ती मामले में करौली की एनडीपीएस अदालत ने फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने बताया कि अदालत ने अतर सिंह उर्फ अतर और मनोज को 8-8 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक को 80 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने यह फैसला सुनाया। 22 जनवरी 2022 को कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने गश्त के दौरान ट्रक यूनियन से आगे शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की थी। इस दौरान अतर सिंह उर्फ अतर से 25 ग्राम और मनोज से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामाले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 12 गवाह पेश किए और 43 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अतर सिंह उर्फ अतर रUgगापुरा, थाना सदर करौली का निवासी है, जबकि मनोज गणेश नगर, तीन बड़, करौली का रहने वाला है।
0
0
Report

जैसलमेर में वन विभाग ने शिकार के आरोपितों को पकड़ा, लोमड़ी-खरगोश मृत

Jaisalmer, Rajasthan:शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन लोमड़ी और खरगोश के शिकार के आरोप में 3 गिरफ्तार, जाल-हथियार और 2 बाइक जब्त जैसलमेर जैसलमेर में वन्यजीवों के शिकार पर वन विभाग ने शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मुखबिर की सूचना पर गजरूपसागर और किशनघाट क्षेत्र में स्वांगिया माता मंदिर के पास दबिश देकर टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा वही मौके से शिकार में इस्तेमाल होने वाला कुड जाल, हथियार और दो बाइक भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान फंदे में घायल मिली लोमड़ी और खरगोश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों वन्यजीवों ने दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की मेडिकल टीम ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्याम सुंदर नागौरा ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जैसलमेर DFO कुमार शुभम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मूलाराम, उत्तमाराम और चंद्रनाथ को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें कस्टडी में भेज दिया गया है वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों के शिकार या तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को दें।
0
0
Report

दिल्ली में करवा चौथ: बादल के बीच सुहागिन महिलाएं उत्साह से झूमीं

New Delhi, Delhi:दिल्ली मे मौसम खराब करवा चौथ पर सूर्यदेवता ने दर्शन नहीं दिए सुहागिन महिलाओं ने कहानी सुनने के बाद अर्ख दिया करवा चौथ पर सुहागिन महिलाऐ जमकर झूमती नजर आई दिल्ली RK पुरम की महिलाए बोली चन्द्रदेवता निकलेंगे जरूरी देर से भले ही लोकेशन.... RK पुरम एंकर.... देशभर में सुहागन महिलाएं करवा चौथ त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मना रही है दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवा चौथ पर बड़ी टेंशन दे दी है ना सूर्य देवता के दर्शन हुए और नाम चांद देवता के दर्शन देने उम्मीद दिख रही है आसमान में बादल छाए हैं रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की आरके पुरम की सुहागन महिलाओं ने कहानी सुनी पतिदेव की उम्र चौथ माता से की है कहानी सुनने के बाद सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और भगवान से प्रार्थना करते हुए जल का अर्क दिया उसके बाद सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के खास मौके पर जमकर झूमी. महिलाओं का कहना है कि आकाश में बादल छाए हैं लेकिन चन्द्र देवता के दर्शन जरूर होंगे चाहे देर से ही भले हो चन्द्र देवता के अर्ख देने के बाद सुहागिन महिलाओं का पति से गिफ्ट लेने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में अशोक अरोडा ने दिल्ली कूच के लिए भारी समर्थन का दावा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में बैठक उपरांत पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा बोले पार्टी के 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाना चाहती है लोगों के अधिकार कुचलना चाहती है इसलिए संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की रैली आयोजित कर रही है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह किसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे वे तो सत्तारूढ पार्टी से जुड़े है यदि कोई लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रहा है वह अराजकता फैला रहा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करो उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनकी मांग क्या है उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की तो मांग है कि संविधान बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना चाहिए और उसी के लिए हम कांग्रेसी एक नंबर को दिल्ली में रैली कर रहे हैं लेकिन वह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं
0
0
Report

करवा चौथ: निर्जला व्रत से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की

New Delhi, Delhi:आज करवा चौथ है और करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख शांति समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम को पूजा के बाद चंद्रमा का चेहरा देखते हुए अपने पति के हाथ पानी की घूँट पीकर इस व्रत का समापन करती है। करवा चौथ के पावन पर्व पर महिलाओं ने मंदिरों में एकत्र होकर व्रत की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान महिलाएं थाल में अलग-अलग पकवान और फल रखकर भगवान की कथा सुनी और थाली को एक दूसरे से बदला कर सात बार कारवां किया। वही इस दौरान निर्जला व्रत करवा चौथ पर रखने वाली व्रती महिलाएं ने बताया कि मेरा नाम दीपा है और आज मैं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत करवा चौथ रखी हो जिसकी पूजा करने के लिए आज शाम को मंदिर पहुंची हुई हूँ. कालकाजी का यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जहां पर बड़ी संख्या में व्रत करने वाली महिलाएं यहां पर आती है और कथा सुनती है. आज मंदिर के पुजारी के द्वारा वीरवती की कथा सुनाई जाती है इसे सुनने के पश्चात शाम को घर जाकर चंद्रमा निकलने का इंतजार किया जाता है और उसके बाद पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ा जाता है. वह इस दौरान रेखा बताती है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है यह व्रत रखकर पिछले 20 साल से करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हूँ और पति की लंबी उम्र हो इसलिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पहले कथा सुना जाता है और फिर चांद निकलने का जब मुहूर्त होता है उसे मुहूर्त के अनुसार हम लोग अपने पति चेहरा चलनी के माध्यम से देखकर इस पूजा का समापन करते हैं. वही व्रत रखने वाली सोनम बताती है कि आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस निर्जला व्रत को करते हैं इस व्रत को करने से पति भी हमारे बहुत खुश होते हैं उन्हें भी लगता है कि हमारी पत्नी मेरी लंबी उम्र के सामने के लिए इतना कठोर व्रत रख रही है काम को मंदिर में हुए एक साथ होकर पूजा करते हैं कथा सुनते हैं और एक दूसरे को थाली सात बार बदल कर इस पूजा को संपन्न करते हैं और शाम को जब चांद निकल जाता है तो पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ते हैं. वही पंडित सचिन वशिष्ठ बताते हैं कि आज का जो व्रत है कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ मनाया जाता है इस दिन विशेष कर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है प्रार्थना की जाती है कि है गणेश जी महाराज आप सदैव हमारे परिवार में सुख समृद्धि प्रदान करना और हमारे पति की आयु लंबी करना यह हर महिला प्रातः कालीन आज के दिन संकल्प लेती है और संध्याकालीन कथा सुनती है उसके बाद में वह चंद्रमा को अर्क देकर भोजन ग्रहण करती है यह व्रत आदिकाल से चला आ रहा है और इस व्रत से पति-पत्नी का जो रिश्ता है वह बड़ा मजबूत होता है हर स्त्री को इस व्रत को रखना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए ईश्वर हमारे घर में सुख शांति प्रदान करें. वही हम आपको बता दे आज करवा चौथ का व्रत पूरे देश भर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस निर्जला व्रत को रखती है। आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर पूरे दिन निर्जल रहकर इस व्रत को करती है पूरे दिन व्रत रखने वाली महिलाएं आज कार्य नहीं करती जिससे उनका व्रत टूटे जैसे कि आज के दिन किसी भी चीज को काटना या तोडा नहीं जाता कई कड़े नियम के बाद व्रत को रात में चाँद देखने के बाद व्रत को संपन्न करती है।
0
0
Report

24 घंटे में हत्याकांड: बनमनखी पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार

Purnia, Bihar:बनमनखी के बनमनखी पुलिस ने अपराध के खिलाफ तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त को मधेपुरा से गिरफ्तार किया। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि 26 अक्टूबर को बनमनखी के हरिपुर मादी गांव में आपसी-विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें छुतहरू उर्फ सुतिहार एवं जय कुमार सुतिहार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई; इस संबंध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया। इस कांड के अनुसंधान के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने दशरथ सुतिहार के पुत्र चंदन और कुंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के रूप में खून लगा लोहा पाइप और बांस बरामद किया गया।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह से परिवार तनाव; पिता ने बेटी का श्राद्ध किया

Katihar, Bihar:कटिहार जिले में प्रेम विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक प्रतिष्ठा और जातिगत सोच को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी ने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुना, तो पिता ने उससे सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि आहत पिता और भाई ने जीवित बेटी का ही श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र की कंटिया पंचायत के निझरा गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सैजल कुमारी ने 23 अक्टूबर 2026 को पहलागढ़ पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पुत्र अजय पासवान के साथ प्रेम विवाह कर लिया। अजय, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान के पुत्र बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सैजल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि अजय पासवान समुदाय से हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। परिजनों की नाराजगी के बीच दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने का फैसला किया। कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर परिवार में नाराजगी, पिता और भाई ने किया श्राद्धकर्म, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। बीट- श्याम ठाकुर, लड़की के पिता -- लड़की व लड़का का संयुक्त बयान -- विजुअल --
0
0
Report

बोकारो में टोटो पलटने से 3 महिलाएं समेत चालक घायल, चिकित्सालय रेफर

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच-23 पर एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। लूकैया ओवरब्रिज के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है। उतासारा की रहने वाली तीन महिलाएं पेटरवार बाजारटांड़ से बैंक का काम निपटाकर टोटो से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही टोटो एनएच-23 पर लूकैया ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय आरती देवी, 65 वर्षीय बाला देवी, 55 वर्षीय बिंदु देवी और 27 वर्षीय चालक सोनू कुमार घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी को पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिंदु देवी और चालक सोनू कुमार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। बिंदु देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंडू मुखिया निहारिक सुकृति और सांसद प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
0
0
Report

राजस्व विभाग के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, संतोष चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Patna, Bihar:आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। इनमें राजगीर के तत्कालीन अंचल अधिकारी संतोष कुमार चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा दी गई है। वहीं, अलका कुमारी से दोबारा जवाब मांगा गया है और संदीप कुमार के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। अलका कुमारी से दोबारा मांगा गया जवाब अलका कुमारी अरवल के कुर्था में तत्कालीन अंचल अधिकारी थीं। फिलहाल वह रोहतास के विक्रमगंज में अंचल अधिकारी हैं। उन पर दाखिल-खारिज के एक मामले को करीब 9 महीने तक लंबित रखने का आरोप है। इसके अलावा, लगान की स्वीकृति और अस्वीकृति में एक समान निर्णय नहीं लेने और जानकारी होने के बावजूद जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव नहीं देने का भी आरोप है। इस मामले में उनसे दूसरी बार जवाब मांगा गया है। फिलहाल दंड का निर्णय नहीं लिया गया है। संदीप कुमार सुपौल में तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी-सह-राजस्व अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सास रीना कुमारी के नाम पर जमीन रिश्वत के रूप में ली। इसके बाद जमीन से जुड़े एकरारनामे के आधार पर तारकेश्वर प्रसाद और उनके भाइयों के नाम दाखिल-खारिज कर दिया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम, 2011, नियमावली, 2012 और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। फिलहाल दंड का निर्णय नहीं लिया गया है। संतोष कुमार चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति संतोष कुमार चौधरी नालंदा जिले के राजगीर में तत्कालीन अंचल अधिकारी थे। उनके पर रेलवे, जिला परिषद और धार्मिक न्यास पर्षद के अंतर्गत पंजीकृत मठ की जमीन का अवैध तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप है। इसके अलावा, स्वामित्व को लेकर अदालत में मामला लंबित रहने के बावजूद जमीन का दाखिल-खारिज स्वीकृत करने का भी आरोप है। इस मामले में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top