229010
Raebareli - अगर आप बाइक चलाते है तो हो जाइए सावधान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा फ्यूल
Raebareli, Uttar Pradesh:अगर आप बाइक चलाते है तो हो जाइए सावधान बिना हेलमेट के पेट्रोल पम्पों पर अब फ्यूल नहीं मिलेगा। 26 जनवरी से यह नियम होगा लागू डीएम हर्षिता माथुर ने दी जानकारी, लोगों ने इस आदेश की सराहना करते हुए कहा कि अब बढ़ते हादसों में भी कमी आएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बगहा हत्याकांड: अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद सुनाई, अशोक यादव पर फैसला 11 सितम्बर
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने अपहरण, हत्या समेत साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में महफूज अंसारी, राजकिशोर महतो, तेतर राम उर्फ साधु, श्री मुशहर और गीता देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल संपत्ति को लेकर हुईं इस हत्याकांड में मृतक विजय सहनी की बहन गीता देवी पर ही अपने भाई के हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अभियोजन के मुताबिक, गीता देवी ने प्रेमी संग साजिश रचकर अपने भाई विजय की हत्या कराई थी। वहीं मुख्य आरोपी अशोक यादव को भी कोर्ट ने दोषी करार दिया है, जिसपर सजा का फैसला 11 सितम्बर को सुनाया जाएगा। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। एक मई 2022 की शाम विजय कुमार साहनी को फोन कर पोखरा से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद विजय अपनी बाइक से घर से निकले, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद उनकी पत्नी आशा देवी ने चार मई को रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने अपहरण, हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीडीआर समेत कुल 24 दस्तावेज अदालत के सामने पेश किए जिसके बाद आज कोर्ट का अहम फ़ैसला आया है। करीब चार साल से अधिक चली सुनवाई के बाद आए इस फैसले से मृतक के परिजनों ने संतोष जताया है और अदालत के इस महत्वपूर्ण फैसले पर आभार जताया है। वहीं सरकारी वकील जीतेन्द्र भारती ने न्यायालय के इस फैसले से समाज में सम्पति के लिए साज़िशन हत्या करवाने वालों पर सख्त संदेश जाने की उम्मीद जताई है क्योंकि दोषी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, उसके कर्मों की सजा उसे जरूर मिलेगी।0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को कंस का वंशज कहा; AI वार बदला
Ballia, Uttar Pradesh:Slug- ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को बताया कंस का वंशज, एआई पॉलीटिकल वार में आरजेडी जैसा सपा का होगा हस्र Report- manoj chaturvedi Date-05-09-2026 Place- ballia एंकर- बलिया पहुंचे सुभाष सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर पांच करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अखिलेश यादव मथुरा में दर्शन करने नहीं गए। जब पत्रकार ने सवाल किया तो अखिलेश यादव जय समाजवाद , जय भीम और जय भारत बता दिया लेकिन यह नहीं बता पाए कि वो कृष्ण के वंशज हैं या नहीं कृष्ण को मानते हैं या नहीं। अखिलेश यादव किस कृष्ण की बात कर रहे हैं कंस की बात कर रहे हैं या कृष्ण की बात कर रहे हैं। कंस के वंशजों की पूजा करते हैं और कृष्ण की बात करते हैं आखिरकार मथुरा दर्शन करने कल वह क्यों नहीं गए। वो कृष्णा के वंशज हैं या नहीं यह भ्रम की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक दिवस पर अखिलेश यादव द्वारा पाठशाला की शुरुआत करने को लेकर कहा कि उनके पास कोई काम नहीं सरकार का विरोध करना ही उनका काम है। जिस विद्यालय में पांच छ अध्यापक थे अब एक न्याय पंचायत स्तर पर 6 विद्यालय हैं । किसी में 10 किसी में 15 किसी में 20 बच्चे है और तीन चार अध्यापक है वो क्या पढ़ाएंगे। इस समय झांक कर विद्यालय में जाकर देखें उनकी तुलना में आज विद्यालय 100 गुना बेहतर हुआ उनके जमाने में लोग तट पर बैठते थे आज विद्यालयों में बेंच पर बैठकर बच्चे पढ़ते हैं। योगी सरकार में यूनिफार्म बैग लेकर बच्चे स्कूल जा रहे हैं। वही पड़ा का एक बार फिर फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि पी मतलब पहली बार हार गए 17 में, बी से दूसरी बार हार गए 22 में, ए से अबकी बार हार जाएंगे 27 में। बसपा नेता आकाश आनंद को निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा अपने पार्टी में आने का ऑफर देने के सवाल पर कहा कि आकाश आनंद तो बसपा में है उनके यहां कैसे चले जाएंगे। वही कहा कि वह बसपा की बदौलत है बसपा उनकी बदौलत नहीं है। वो अकेले जाकर क्या करेंगे कितना वोट लेकर आएंगे। कहीं जाएंगे तो कितने वोट लेकर जाएंगे। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा बनारस में विकास कार्यों पर सरकार पर तंज कसने पर कहा कि विपक्ष अपना चश्मा उतारे। बनारस में अजय राय का घर है। रहते बनारस में है घर बना लिए हैं ।कांग्रेस का बनारस, सपा का बनारस और आज एनडीए गठबंधन का बनारस जमीन आसमान का फर्क है। वह खुद बनारस से तुलना कर ले तो तुलना कर ले उनको समझ में आ जाएगा। सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तिकरण को लेकर इमरान मसूद के बयान पर कहा कि कोर्ट के आदेश पर यह मस्जिद तोड़ी जा रही न्यायालय सर्वोपरि है। न्यायालय ने कहा कि 24 घंटे में तोड़कर के रिपोर्ट पेश करें। सरकार इमरान मसूद की बात माने या कोर्ट की बात माने。 स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस द्वारा बचाने के आरोपों पर कहा कि मोदी और चिराग पासवान का भाई कैसे हो सकते हैं यह तो भ्रांति अलंकार पैदा कर रहे हैं। वहां जब छात्र आंदोलन कर रहा था सपा कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी के नेता गए उनके साथ उपद्रवी भी पहुंच गए और तोड़फोड़ किए। उसके खिलाफ पुलिस ने करवाई किया है यह छात्र का काम नहीं है। अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ का एआई वीडियो वार पर कहां की बिहार बिहार में एआई पॉलीटिकल वार हुआ था आरजेडी कहां चली गई। वही हाल समाजवादी पार्टी का यहां होने जा रहा है एआई वीडियो बनाना है तो सच दिखाओ। आपकी सरकार में जो 1000 दंगे हुए उसको दिखाओ आपको दिखाना है तो दिखाओ की योगी सरकार के 9:30 साल में 22 एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश में बने इस जिले से जिले की कनेक्टिविटी बेहतर हुई। आपके राज में मुजफ्फरनगर दंगे में कट मार रहे थे और आप सैफई में नाच देख रहे थे और यह कहा जा रहा है तो आपको मिर्ची लग रही है。 एक्सप्रेसवे में हो रहे हो गड्ढों पर कहा कि सभी में गड्ढे नहीं हो रहे एक प्रक्रिया होती है कोई भी काम जल्दी बाजी में होता है तो कोई ना कोई कमी रह जाती है जिसे खाने आजा एक्सप्रेस पेपर हो रहा है। हर रोज अखिलेश यादव को एक मैसेज देने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुबह समाजवादी पार्टी को एक काम दे देता हूं और दिन भर उनको उलझा कर रखता हूं।0
0
Report
पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रतिमा का अनावरण
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ज्ञान निकेतन स्कूल में स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया और शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पटना (बिहार): BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ज्ञान निकेतन स्कूल में स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया और शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पटना (बिहार): BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
राजभर ने अखिलेश से कृष्ण-राम के नाम पर कड़ा सवाल, यादववंश पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar0
0
Report
बिहार के शिक्षा मंत्री के भाषण से शिक्षा सुधार का व्यापक संकल्प
Patna, Bihar:रजनीश पटना शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का संबोधन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शत प्रतिशत सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को याद करने का दिन है यहां उपस्थित शिक्षकों में भी यह गुण है कि वे शिखर तक का सफर तय कर सकते है शिक्षक वह है जो गोविंद का भी साक्षात्कार बच्चों को करा दें बिहार का भविष्य विद्यालयों में और शिक्षकों के हाथ हैं विवेकानंद जैसी भक्ति और शक्ति बच्चों में गुण के तौर पर दें यह अनुरोध है आपको पटने आकर धरना प्रदर्शन की नौबत नहीं आएगी आपकी सभी सुविधा साधन का ख्याल रखा जा रहा है आपका आभार है कि आपके ऊपर जो जिम्मेदारी है इसे अच्छे से निभाएं सम्बोधित प्रमुख बोले हैं हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण दिन है सौभाग्य वाले लोग यहाँ उपस्थित हुए सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी को नमन करते हैं जब जीवन सफल होता है तो दो लोगों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है एक माता पिता और दूसरा शिक्षक शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूँ। कि आप ऐसे ही भाग्य विधाता बने रहे यह पवन धरती है,नालंदा में आतंकियों ने किताब जलाया तो छह महीने लगे किताब जलाने में क्योंकि नब्बे लाख किताब यह के शिक्षकों विद्वानो ने जुटाए थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि 2024 में तीसरी बार जब पीएम नरेंद्र मोदी को चुना गया तो नालंदा यूनिवर्सिटी को स्थापित किया गया भागलपुर के विक्रमशिला यूनिवर्सिटी को भी स्थापित किया जाएगा जमीन पर उतारा जाएगा सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री स्वर्णिम काल रहा है बिहार में भगवान राम और लक्ष्मण को भी विद्याग्रहण के लिए बक्सर में ऋषि मुनि के पास आना पड़ा बिहार का बजट छह हजार करोड़ था, जिसमें दो हजार करोड़ रुपए रॉयल्टी से आता था, 2005 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी आए तो व्यवस्था बदली 13 फीसदी रेवेन्यू था, बाढ़ था पानी था,जब हम बजट पेश कर रहे थे और झारखंड बजट पेश कर रहा था उसका बजट एक लाख उंचालीस हजार का था तो बिहार में अब तीन लाख 47 हजार करोड़ का बजट हो गया है बिहार की अर्थव्यवस्था ठीक करने के लिए कदम उठाए गए हैं, दिसम्बर तक पांच लाख करोड़ का निवेश उद्योग के क्षेत्र में किया जायेगा दो शिक्षक पुष्पा कुमारी और खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है उन्हें बधाई देते हैं हमलोगो ने सात सौ विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया गया है नीट या जेई की तैयारी के लिए कोटा दिल्ली जाना पड़ता था मॉडल स्कूल में बच्चों को नीट और जेई के तैयारी की व्यवस्था दी जाएगी ऐप के जरिए व्यवस्था शुरू किया गया है कि बच्चों को रात 12 बजे भी जरूरत हुईं तो शिक्षक उपलब्ध रहेंगे गूगल से टाईअप किया जा रहा है, गुणवत्ता कैसे बढ़े और ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की जा रही है ड्रॉपआउट 2005 से पहले 46 से घटकर 24 हो गया है स्कूल से बाहर 12 फीसदी बच्चे थे जो अब एक फीसदी पर आ गए है साइटिंग जज की अध्यक्षता में कमिटी गठन किया गया है जो गुणवत्ता और परीक्षा को लेकर सुझाव देंगे परीक्षा के सात दिनों के अंदर परिणाम आ जाएं इसकी व्यवस्था की जा रही है किसी बच्चे का मार्क्स कम आया तो 15 दोनों के अंदर दुबारा परीक्षा लेकर उसके परिणाम सुधारने का मौका मिले यह किया जा रहा है जो बच्चे परीक्षा देते हैं उन्हें 24 घंटे में परिणाम देंगे और 15 दिन में दुबारा मौका देंगे तो उनका भविष्य ठीक होगा इसके लिए गुणवत्ता चाहिए छह लाख से ज्यादा हमारे शिक्षक हो गए हैं,सभी जोड़ने पर सात लाख से ज्यादा शिक्षक हो जाते हैं गुणवत्ता के लिए एक यूनिवर्सिटी बनाएंगे जो गुणवत्ता सुधरेगी AI और कम्यूटर साइंस के लिए यूनिवर्सिटी खोली महिला शिक्षक अपने पोस्टिंग से हटना चाहती है तो उनके पंचायत के बगल में ही उन्हें पदस्थापन किया जाएगा पठन पाठन आसान हो इसकी व्यवस्था की जा रही है कई सुझाव आएं हैं,गूगल या माइक्रोसॉफ्ट की मदद लेने की जरूरत पड़े यह किया जा रहा है बीएचयू का सेंटर बिहार में खोलने की कवायद की जा रही है निजी विश्वविद्यालय को भी यहां मौका दिया का रहा है तय किया है कि समय से वेतन मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है मदरसा और संस्कृत विद्यालयों को भी दिसंबर तक इसी व्यवस्था से जोड़ा जाएगा एक नया वेतनमान बना रहे हैं जिससे वित्त रहित शिक्षकों को भी जोड़ा जाए ज्ञान अर्जन कीजिए,यही एक आसान रास्ता है विकसित भारत और समृद्ध भारत को लेकर सहयोग कीजिए0
0
Report
हांसी-भिवानी हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर में भीषण आग, चालक सुरक्षित बाहर
Hansi, Haryana:हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां के पास देर रात चलती स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वह ढाणा कलां के पास हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे से कुछ मीटर दूर पहुंचे, तभी डैशबोर्ड से धुआं निकलने लगा। चालक ने बोनट नहीं खुल पाया, इंजन से आग फैल गई और पूरी कार जलकर खाक हो गई। राकेश कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी और सुरक्षित बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार जल चुकी थी। आग के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर जिला मुख्यालय में आवारा कुत्ते के आतंक से मचा हाहाकार
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिला मुख्यालय में दिखा आवारा कुत्ते का आतंक, आवारा कुत्ते ने कई लोगों को दौड़ा दौड़ाकर काटा, कुत्ते के काटने से कई लोग हुए लहूलुहान, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का मामला।0
0
Report
गोगा नवमी पर उज्जैन में 54 वार्डों में विशेष सफाई अभियान
Ujjain, Madhya Pradesh:गोगा नवमी पर सफाई मित्रों का अवकाश, 54 वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान; विधायक, निगम अध्यक्ष, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने खुद सड़क पर उतरकर की सफाई उज्जैन। शहर को रोज साफ-सुथरा रखने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में शनिवार को उज्जैनवासियों ने खुद हाथों में झाड़ू थाम ली। गोगा नवमी के अवसर पर सफाई मित्रों का अवकाश होने के चलते नगर निगम की ओर से शहर के सभी 54 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया。 अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ मोहल्ला समितियां, व्यापारी संघ, स्कूल-कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं, पार्षद और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों پر लोगों نے श्रमदान کر सफाई کی。 इस दौरान सबसे खास तस्वीर उस समय सामने आई, जब उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा खुद सड़क पर उतरे और झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भागीदारी की。 कलेक्टर बोले- सफाई मित्रों की मेहनत को समझना जरूरी कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि सफाई मित्र दिन-रात और त्योहारों के दौरान भी शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। साल में उन्हें बहुत कम ऐसे अवसर मिलते हैं, जब वे अवकाश पर रहते हैं। गोगा नवमी पर आज जब सफाई मित्र अपने त्योहार में व्यस्त हैं, तो शहरवासियों की जिम्मेदारी है कि वे आगे आएं और उनके काम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज का अभियान सिर्फ सफाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना भी है कि शहर को साफ रखना केवल सफाई मित्रों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। निगम आयुक्त बोले- कचरा सड़क पर न आए, यही सबसे बड़ी मदद निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि सफाई मित्र रोजाना पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ शहर को साफ रखते हैं। आज उनके सम्मान में शहरवासियों ने अलग-अलग वार्डों में सफाई का बीड़ा उठाया है。 उन्होंने लोगों से अपील की कि घर का कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि उसे डस्टबिन में रखें और सीधे कचरा गाड़ी में दें। इससे सड़क पर कचरा कम होगा और सफाई मित्रों का काम भी आसान होगा。 अभियान के दौरान अलग-अलग वार्डों में समूह बनाकर करीब 800 मीटर से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में सफाई की गई। इस दौरान वाल्मीकि समाज की बस्ती सहित कई क्षेत्रों में भी विशेष सफाई की गई। गोगा नवमी पर सफाई मित्रों को मिले एक दिन के अवकाश के बीच शहरवासियों का यह कदम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देता नजर आया。 बाइट – रोशन कुमार सिंह, कलेक्टर उज्जैन बाइट – अभिलाष मिश्रा, निगम आयुक्त0
0
Report
एटा में रोडवेज बस-बाइक भिड़ंत, 2 मौत, 3 घायल; पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में रोडवेज बस और बाइक की हुई भिड़ंत, सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 3 लोग घायल, जानकारी के अनुसार बाइक पर 5 लोग सवार थे, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,उपचार जारी, पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लाकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
चन्दौसी में गणेश उत्सव: 65 फीट विराट प्रतिमा के साथ रथयात्रा की तैयारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । उत्तर भारत के प्रख्यात चन्दौसी के श्री गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां बड़े पैमाने पर जोर शोर से शुरू। 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान 14 सितंबर को निकाली जाएगी वाली भगवान गजानन की भव्य रथयात्रा। भगवान गजानन की स्वचलित झांकियों की रथयात्रा को देखने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालुओं समेत विदेशों से भी बड़ी संख्या में चन्दौसी पहुँचते है श्रद्धालु। DM अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के आयोजक और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। DM ने पुलिस सुरक्षा, ट्रैफिक, विजली, पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये। चन्दौसी में 12 सितंबर से 22 दिनों मनाये जाने वाले गणेश उत्सव में भगवान गजानन की 65 फिट ऊंची विराट प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण। CM योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों संभल दौरे के दौरान भगवान गजानन की भव्य और विराट प्रतिमा का अनावरण किया था।0
0
Report
दारानगर में पड़ोसियों के बीच तलवारबाजी, पाँच घायल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। आज नौहट्टा थाना क्षेत्र के दारानगर में आपसी रंजिश में दो पक्ष में तलवारबाजी की खबर है। बताया जाता है कि आपसी विवाद में पड़ोसियों के बीच तलवार निकल गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस प्रकार दो पक्ष एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। बताया जाता है कि एक पक्ष से जहां पिता-पुत्र घायल है। वहीं दूसरे पक्ष से तीन भाई घायल है। दारानगर के मो. अबरार तथा उसका पुत्र नवाज घायल है। जबकि दूसरी ओर से महताब आलम, आफताब आलम तथा मुस्तफा आलम घायल है। इस तलवारबाजी एवं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसे पड़ोसियों नहीं बनाया है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष नौहट्टा थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। इस तलवारबाजी में पांच लोग घायल हो गए हैं। मारपीट का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है। बाईट -- नवाज (घायल) एक पक्ष बाईट -- आफताब आलम (घायल) दूसरा पक्ष0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ने से सोनपुर-इलाकों में बाढ़ का संकट गहराया; मंदिर मार्ग डूबा
Patna, Bihar:गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से सोनपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में गंगा का पानी एक मीटर से अधिक बढ़ गया है। तेजी से बढ़ते जलस्तर का असर अब सड़कों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने लगा है। विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है। सड़क पर गंगा का पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग को बंद कर दिया है। बजरंग चौक से बाबा हरिहरनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर भी आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। सोनपुर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ गयी हैं। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गयी हैं, जिससे लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी निगरानी बढ़ा दी गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो सोनपुर के और भी इलाकों में बाढ़ का पानी फैल सकता है और जनजीवन पर इसका असर और बढ़ सकता है। दर्जन घर से अधिक पंचायत डूबने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर उपयुक्त व्यवस्था नहीं की गई है0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर बढ़ने से पटना के दीयारा में बाढ़, पुल निर्माण रोकना पड़ा
Patna, Bihar:गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि से पटना के दियारा इलाके में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। दियारा पूरी तरह पानी में डूब चुका है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ के पानी का असर अब बड़े निर्माण कार्यों पर भी पड़ने लगा है। दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के निर्माण स्थल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जिसके कारण निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। सिक्स लेन प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है। निर्माण सामग्री और साइट पर मौजूद कई हिस्से भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए काम बंद करना पड़ा है। गंगा के जलस्तर में अगर इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने में और वक्त लग सकता है। एक तरफ बाढ़ से दियारा इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, तो दूसरी तरफ इसका सीधा असर करोड़ों रुपये की इस महत्वपूर्ण पुल परियोजना पर भी दिखाई दे रहा है।0
0
Report
भोजपुर में गंगा ने फिर ली बाढ़ की छलांग, जवैनिया गांव डूबा
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बाढ़ की विभीषिका एक बार फिर से इतिहास दोहराने जा रहा है। भोजपुर जिले का जवैनिया गांव जो पूरी तरह से बाढ़ की विभीषिका में गंगा में विलीन हो गया और वहां के लोग अब तक उस त्रासदी को झेलते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल जब बाढ़ अपने चरम पर था तब जवैनिया गांव के लोग पास के एक बांध पर अपना शरण लेकर रह रहे थे। वहीं जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील करते हुए पुनःविस्थापित करने के लिए जवैनिया गांव के लोगों को शाहपुर प्रखंड में ही जमीन उपलब्ध कराया और इसका पर्चा भी दिया गया। लोगों ने अपना नया आशियाना बनाने के लिए इस इलाके में किसी तरह से लगकर आसरा बनाया था। मगर इस साल फिर से एक बार गंगा के रौद्र रूप में नहीं इन्हें रौंद दिया है और यहां के लोग बाढ़ की विभीषिका में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। चारों तरफ से पानी ही अपनी नजर आ रहा है क्योंकि गंगा के बढ़ते जलस्तर ने इनको मुश्किल में डाल दिया है। यहां के लोगों का कहना है कि एक बार पानी से निकल कर आए थे और फिर पानी में ही डूब रहे हैं। आलम यह है कि चारों तरफ से रास्ता बंद हो गया है और लोग किसी तरह से यहां से निकलकर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। हालाँकि जिला प्रशासन ने इन लोगों से अपील किया था कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं क्योंकि गंगा लगातार अपना जलस्तर बढ़ाते हुए नजर आ रही है। अब जिला प्रशासन ने इन लोगों को सहायता पहुंचाना शुरू किया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर कर सामुदायिक किचन के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था और चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ आने-जाने के लिए नाव की भी व्यवस्था की है। हालांकि गंगा के बढ़ते जलस्तर ने सभी की नींद उड़ा दी है और लगातार बढ़ रहे बाढ़ की विभिषिका ने आमजन को सत्य में डाल दिया है।0
0
Report
कन्नौज में अज्ञात वाहन से टक्कर, तीन बाइक सवार दोस्त की मौत
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार तीनों युवकों की हुई मौत एक ही बाइक पर सवार थे तीनों दोस्त जन्माष्टमी पर गुरसहायगंज नगर में साथियों के साथ झांकी देखने आए थे तीनों दोस्त पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गुरसहायगंज कोतवाली के डूंडवा बुजर्ग बाईपास की घटना0
0
Report
Advertisement
