Back

Raebareli - अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग
Lodhwari, Uttar Pradesh
रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित जेजे प्लाजा के बगल में आग लगने से हड़कंप मचा. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
1
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Birsa, Madhya Pradesh:
बंजारी में भूसा से भरा ट्रक पलटा
चालक सहित 5 लोग बाल बाल बचे
बिरसा। रूपझर थाना अंतर्गत गांगुलपारा के बंजारी घाटी में भूसा से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। साथ ही बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ट्रक में उकवा की मिल से भूसा भरकर वारासिवनी तहसील के ग्राम खापा जा रहा था। तभी बंजारी घाटी पहुंचते ही वाहन पलट गया।
1
Share
Report
Akbarpur, Uttar Pradesh:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आगमन को लेकर तैयारियां तेज हैं। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिववावा के मैदान पर दिन में तीन बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। वे यहां पर जिले के विकास से जुड़ी 11 अरब 84 करोड़ 198 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, जिसमें छह अरब 31 करोड़ 60 लाख की लागत से 102 परियोजनाओं का लोकार्पणा और पांच अरब 52 करोड़ 52 लाख की लागत से 96 परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम शामिल है।
मुख्यमंत्री के जनपद में आने के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। एडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि अयोध्या रोड पर स्थित शिवबाचा के मैदान पर दिन में तीन बजे मुख्यमंत्री योगी हेलीकॉप्टर से आएंगे।
1
Share
Report
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:
भैरुंदा । नगर के वीणांंचल गर्ल्स फ़ॉर स्कूल की छात्राओं ने भैरुंदा पुलिस थाना का निरीक्षण किया। वही छात्राओं ने पुलिस के कामकाज के तौर तरीके के बारे में जाना। वही थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने छात्राओं को थाने में दर्ज होने वाली एफआईआर, महिला हेल्पडेस्क और साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, गुड डच बेट टच, यातायात नियम एवं नशा से दूर रहने सम्बन्धी जानकारी दी गई।
0
Share
Report
Mirzapur, Uttar Pradesh:
जनपद मिर्जापुर अंतर्गत विकासखंड हलिया में बीते शनिवार को आधी तूफान से टीन सेड,पेड,विजली के पोल,तार, ट्रांसफार्मर, सोलर पैनल,कच्चे मकान के छप्पर आदि जमीदोज हो गए चक्रवाती तूफान ने जबसे अधिक राजपुर गाँव में नुकसान किया तूफान की तेज हवाओं ने कई विद्युत पोल को उखाड़ दिया जिससे गाँव में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई इसके अलावा,कई घरों के टीन शेड उड़ गए जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है स्थानीय निवासियों ने बताया कि तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और कुछ पेड़ भी गिर गए हैं सूचना पर पहुचे विजली विभाग के कर्मचारी तार व विजली के पोल ठीक करने में जुट गए है
0
Share
Report
Durgapur, West Bengal:
৪০০বাস যাবে ২১শে জুলাই ধর্মতলায়। জেলার তৃণমূল কর্মী সমর্থকরা এখন থেকেই দিন গুনছে। দুর্গাপুর থেকে বললেন পশ্চিম বর্ধমান জেলা তৃণমূলের সভাপতি নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তী। তিনি বলেন,"সেই দিন জেলার মানুষ বাড়িতে থাকবে না সবাই রাজপথে হাঁটবে। আমরা এখন থেকেই জেলার প্রতিটি প্রান্তে মিটিং মিছিল করছি। সেই মিছিলে হাজার হাজার মানুষজন পা মেলাচ্ছে। গতবার ৩০০ বাস গিয়েছিল এইবার মানুষের যা উচ্ছ্বাস দেখা যাচ্ছে তাতে ৪০০র বেশি বাস নিয়ে যেতে হবে। "
0
Share
Report
Kandeli, Madhya Pradesh:
नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना अंतर्गत ग्राम पाडाझिर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वही दो बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं वही बच्चे की मां क्रांति बाई से मिली जानकारी के हिसाब से सभी सुआतला थाना के देवरी गाँव के निवासी हैं। और बरगद के पेड़ के नीचे शिवा और राज खेल रहे थे वही युवक नीतेश पटेल खेत से लौट रहा था और बरगद के पेड़ के पास खड़ा था उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों बेहोश हो गए जिंन्हे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोसरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया वही दोनो बच्चों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा हैं।
0
Share
Report
Khutbhar, Uttar Pradesh:
खजनी कस्बे में स्थित श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी इंटरकॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी 600 विद्यार्थियों का रूटीन हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें सामान्य मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारियां दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, घरेलू उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता और अपने शरीर की उचित देखभाल के जरूरी और आसान उपाय बताए गए।
खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आयूष चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. टीम के नोडल चिकित्साधिकारी डॉ त्रिवेणी कुमार द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ प्रशिक्षण कैंप में शामिल सभी 600 विद्यार्थियों का रूटीन हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें सामान्य रोगों,पेट दर्द,जुखाम,बुखार, शरीर में दर्द,त्वचा रोग,उल्टी, दस्त आदि से बचाव के लिए जानकारियां और मुफ्त दवाएं दी गईं।
1
Share
Report
Malhia, Uttar Pradesh:
पनियहवा चौराहा, जो नगर पंचायत छितौनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, आज बदहाली का शिकार है। यह चौराहा पथलेश्वर नाथ, जानकीनगर, मलहिया, करदह जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ता है, लेकिन टूटी सड़क और जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी पूरा चौराहा पानी से भर जाता है, जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी सोनू दानिया के अनुसार, वर्षों से सड़क जर्जर है और ऊंचे नाले के कारण पानी निकल नहीं पाता। लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
0
Share
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर- प्रसूता महिला द्वारा तीन बच्चों को दिया जन्म, इलाके में हो रही चर्चा।
लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता वार्ड में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म।
महिला पहले से ही दो बेटियों की मां है और अब घर में तीन बेटियों की और गूंजेगी किलकारी।
एक साथ तीन बेटियों के जन्म को हर कोई मान रहा कुदरत का करिश्मा।
प्रसव के बाद तीनों बच्ची और महिला स्वस्थ, एक साथ तीन-तीन बच्चों के जन्म से मां रीता और पिता सोनू बेहद खुश।
सोनू के परिजनों भी फूले नहीं समा रहे हैं, उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं
लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया है जन्म।
0
Share
Report
Dakpatthar, Uttarakhand:
विकासनगर में मीडिया से बात करते हुए चकराता विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश की धामी सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की धाकड़ धामी सरकार के संरक्षण और मिलीभगत के चलते प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार और प्रशासन की भूमिका सबसे ज्यादा है। आप ही सुनिए क
0
Share
Report