229001
Raebareli - एक्यूप्रेशर केंद्र में मुफ्त जल प्याऊ का हुआ उद्घाटन
Raebareli, Uttar Pradesh:एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र में नि:शुल्क जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया. केंद्र के संचालक डॉ भगवानदीन यादव ने उपस्थित सभी लोगों को मीठा खिलाया. इसके उपरांत मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल लोगों को पानी पिलाया और बताया कि दूर-दराज से आने वाले सभी मरीजों को पानी पीने से तृप्ति मिलेगी. इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, रामकुमार, राजेश, अर्चना, तस्नीम आदि लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हंगामा, हिंदू-मुस्लिम समुदाय तनाव
Fatehpur, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हंगामा "हिंदू मां अपने बच्चों को मूत्र पिलाती है, मुस्लिम मां दूध पिलाती है" जुनैद शेख नाम के सख्श ने की पोस्ट जिला प्रशासन को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम हिंदू समाज को टार्गेट करके की टिप्पणी हिंदू संगठनों का दावा सावन में मांस की दुकाने बंद होने को लेकर है नाराजगी सदर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी इलाके का मामला0
0
Report
सीएम योगी का ऑन स्पॉट एक्शन: लापरवाह अफसरों पर सख्ती
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी का ON THE SPOT एक्शन, लापरवाह अफसरों पर सख्ती ‘रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो’ जनता दर्शन में महिला की पीड़ा सुन सीएम योगी का सख्त रुख भूमि विवादों में लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं, अफसरों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश ‘किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कतई क्षम्य नहीं’—सीएम योगी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही की शिकायतों पर डीएम को कार्रवाई के निर्देश इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे लोगों को भी सीएम योगी ने दिया भरोसा जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के सीएम ने दिए निर्देश आयुष्मान के बाद जरूरत पड़ने पर विवेकाधीन कोष से भी मिलेगी मदद0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का सत्याग्रह, TRE-4 नोटिफिकेशन के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम
Patna, Bihar:नोट--- ओपनिंग एक बार देख लेंगे चलने लायक होगा तभी ओपनिंग लगाएंगे पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन, BSSC, दारोगा, AEDO समेत कई मांगों को लेकर आज से छात्र न्याय सत्याग्रह शुरू हो गया है छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा है दिलीप कुमार ने सरकार को 3 दिवस का अल्टीमेटम दिया है उन्होंने कहा कि, 3 दिनों तक हमलोग गर्दनीबाग में बैठकर शांति से प्रदर्शन करेंगे लेकिन अगर तीन दिनों के बाद भी नोटिफिकेशन नहीं आया तो फिर 21 अगस्त से अमरण अनशन करेंगे छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा इस अवधि के भीतर TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो छात्र शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे तमाम मुद्दों पर छात्र नेता दिलीप कुमार से बात की जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने0
0
Report
Advertisement
रामघाट पर डूबती महिला को होमगार्ड जवान ने बचाया; सुरक्षा तैनाती बढ़ी
Ujjain, Madhya Pradesh: संतोष कुमार जाट होमगार्ड कमांडेंटडूबती हुई महिला को होमगार्ड सैनिक ने रामघाट पर जीवित बचाया नदी में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला श्रावण मास में भारी संख्या में लोग रामघाट पर स्नान कर रहे हैं। रामघाट पर आज सबेरे बाहर से आई श्रद्धालु मुस्कान पिता रतनलालजी उम्र 19 वर्ष तहसील खिलचीपुर जिला राजगढ़ की रहने वाली जो चौकी के सामने नहाते समय पानी की गहराई में चले जाने से डूबने लगी। मौके पर वहां तैनात होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने महिला को डूबते हुए देखा तो तत्काल नदी में छलांग लगा दी। और पानी में डूब रही महिला को सकुशल सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। परिवारजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड सैनिक के इस बहादुरीपूर्ण कार्य की सराहना की। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया की नाग पंचमी एवं श्रावण मास में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए रामघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से अधिक होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के तैराकों एवं गोताखोरों को तैनात किया गया है। रात्रि में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान कर रहे हैं। इसलिए सुरक्षा के सभी चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। होमगार्ड सैनिक ने बहादुरी और तत्परता दिखाते हुए डूब रही महिला को बचाया है, इसलिए उसे पुरस्कृत किया जावेगा। बाइट - संतोष कुमार जाट होमगार्ड कमांडेंट0
0
Report
मेड़ता के मीरा महोत्सव का ध्वज पूजन के साथ शुभारम्भ, सांसद ने दर्शन किये
Nagaur, Rajasthan:मेदता का ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय मीरा महोत्सव आज विधिवत रूप से ध्वज पूजन के साथ आरंभ हो गया। भगवान चारभुजा नाथ के पुजारियों द्वारा मुख्य यजमान परिवार के हाथों विशेष रजत रेवाड़ी के झूला महोत्सव की विधिवत पूजा अर्चना कर अखंड हरी कीर्तन आरंभ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण मीरा महोत्सव में शिरकत करने मेड़ता पहुंचने लगे है। भक्ति रस में डूबी मीरा नगरी में भक्त शिरोमणि मीराबाई और भगवान कृष्ण की अमर कहानी को देखने समझने के लिए प्रतिमाओं के सामने बैठ भक्ति में लीन नजर आए। दुल्हन की तरह सजाएं गए चारभुजा मीरा मंदिर में रजत रेवाड़ी स्थापना के साथ ही खड़ी सप्ताह आरंभ हो गया। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी भी आज मेरा महोत्सव के अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची जहां उन्होंने चारभुजा नाथ के दर्शन कर राजपूत समाज द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत की। सात दिवसीय इस मीरा महोत्सव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी रामकरण मलिंडा द्वारा कानून व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए।0
0
Report
विपक्ष के आक्रामक रुख के बीच 25 अगस्त तक सदन चलने की संभावना
Jaipur, Rajasthan:सर्वदलीय बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर हुई चर्चा- जोगेश्वर गर्ग सरकार ने संभावित सदन के बिजनेस की जानकारी दी विपक्ष ने कुछ मुद्दों पर चर्चा की मांग की विधानसभा अध्यक्ष और सरकार सब मिलकर तय करेंगे सदन कितना लंबा चलेगा चुनावों की घोषणा हो गई, इसलिए सदन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा ये सत्र छोटा ही होता है, ये सालों की परम्परा है- जोगेश्वर गर्ग 25 अगस्त तक सदन चलने की संभावना- जोगेश्वर गर्ग विपक्ष के सदन से भागने के आरोप पर जोगेश्वर गर्ग का पलटवार सदन लंबा चलाने में कांग्रेस सरकार की स्थितियां भी अच्छी नहीं रही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा हमने विपक्ष को चुनौती दी है, आप मत भागना विपक्ष ने चंदा चोरी पर चर्चा की मांग की हमने कहा चर्चा करा लेंगे, लेकिन आप भाग मत जाना- जोगेश्वर गर्ग विपक्ष कितना भी आक्रामक होकर आए, हम जवाब देने के लिए तैयार- गर्ग विपक्ष को ही भागना पड़ेगा, हम नहीं भागेंगे- जोगेश्वर गर्ग0
0
Report
Advertisement
शक्तिनगर: मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्प्लेण्डर बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले से ही कई मामलों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी की बाइक लेकर जा रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया। पूरी कार्रवाई शक्तिनगर थाना क्षेत्र में की गई है। शक्तिनगर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजीआर बस्ती रेलवे लाइन के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिल का नंबर UP64BC0234 है। जांच के दौरान ई-चालान एप के जरिए बाइक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो इसका पंजीकरण शक्तिनगर निवासी अशोक गुप्ता के नाम मिला। इसके बाद बाइक मालिक को मौके पर बुलाकर मोटरसाइकिल की पहचान कराई गई, जिसे अशोक गुप्ता ने अपनी चोरी गई बाइक के रूप में पहचान लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल को शक्तिनगर के काली मंदिर के पास रेलवे लाइन फील्ड से चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में सूरज गिरी और शिवा कुमार स्वीपर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी आरोपी सूरज गिरी का पहले से तीन आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है, जबकि दूसरे आरोपी शिवा कुमार के खिलाफ भी पूर्व में एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शक्तिनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
सुक्खू का भाजपा पर कड़ा तंज: देउरी स्कूल में प्रियंका गांधी की मौजूदगी तय
Shimla, Himachal Pradesh:CM सुक्खू का भाजपा पर तंज- प्रदेश हित में कभी परवाणू से नीचे भी जाएं भाजपा के लोग अब अक्टूबर में देउरी स्कूल जा सकती हैं प्रियंका गांधी, CM की राजनीतिक सलाहकार ने बच्चों के सामने पड़ा प्रियंका गांधी का संदेश- CM हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फ़िर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ की सहायता न मिलने पर भाजपा को गिरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हित में भाजपा के लोगों को परवाणू से नीचे भी जाना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देउरी स्कूल के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं और अक्टूबर में दोबारा स्कूल आने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने जल्द फैसला होने के संकेत दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर में कटौती पर कहा कि प्रदेश में जरूरत से ज्यादा अधिकारी आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज प्रियंका गांधी वाड्रा का देउरी स्कूल जाकर बच्चों के साथ संवाद का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी मंडी नहीं जा सकीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में आई आपदा के वक्त प्रियंका गांधी ने स्कूल के पुराने क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनके राजनीतिक सलाहकार ने बच्चों के सामने प्रियंका गांधी का संदेश पढ़ा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में प्रियंका गांधी दोबारा इस स्कूल में जाने का कार्यक्रम बनाएंगी। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ पहले दौर की चर्चा पूरी हो गई है। दूसरे दौर की चर्चा के बाद पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिलते ही प्रदेश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। हimachal प्रदेश में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की संख्या में कटौती के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह سुक्खੂ का ताजा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन एक सीमा के भीतर। आवश्यकता से अधिक अधिकारी हिमाचल प्रदेश में आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी को देखते हुए सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के कैडर में कटौती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता से ज्यादा अधिकारी हैं。 मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समय कभी विधानसभा का 10 दिन का सत्र नहीं बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे तो सत्र की अवधि बढ़ा दी जाएगी, लेकिन सत्र में मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार सत्र में सत्ता पक्ष विपक्ष से सवाल पूछेगा। भाजपा अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नियुक्तियाँ मिल रही हैं। प्रदेश में जेबीटी, लेक्चरर, असिस्टेंट और स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्तियाँ हुई हैं, लेकिन भाजपा के लोगों को व्यवस्था परिवर्तन नजर नहीं आता है। मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि उनकी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग परवाणू से नीचे भी जाएं और प्रदेशहित की बात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेशहित में परवाणू से नीचे नहीं जाते। भाजपा नेता केवल सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यालय दीपकमल में 50 लोगों की टीम सोशल मीडिया के लिए बनाई गई है। सोशल मीडिया पर केवल उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। 20 साल पहले उन्होंने हिमाचल में 14 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदा था, उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये हो गई, तो इसका भी दुष्प्रचार किया गया।0
0
Report
संविदा कर्मियों का नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन
Bbrasi, Uttar Pradesh:मानदेय न मिलने से नाराज सम्बीदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन चहनियां,बिजली विभाग में तैनात सम्बीदा कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया । चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र मानदेय नही मिला तो सम्बीदा कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे । सकलडीहा तहसील के सम्बीदा कर्मियों का मानदेय एक महीना से ऊपर हो गया है । चहनियां बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को चहनियां,मारूफपुर,सुरतापुर, सकलडीहा,कमालपुर,धानापुर के सम्बीदा कर्मी पहुँचकर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमलोगों का मानदेय हर महीने की 1 तारीख को मिल जाता था । इस बार आज 18 तारीख होने को है फिर भी मानदेय नही मिला । हमारे परिवार का इसी से गुजारा होता है । बच्चो की पढ़ाई,घर का राशन,दवा आदि अन्य जरूरतें इस महंगाई के जमाने मे किसी तरह से पूरी होती है । हर लोगो का उधार रहता है जो मानदेय मिलने पर देते है । इस बार वो भी नही मिला । चाहे कड़कड़ाती सर्दी हो,मूसलाधार बारिश हो या फिर गर्मी में तेज हो जान जोखिम में डालकर हमलोग काम करते है । यदि समय से हर महीने मानदेय नही मिला तो सभी सम्बीदा कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे । यह धरना जिले स्तर पर संगठन के माध्यम से किया जायेगा । इस दौरान रमेश विश्वकर्मा,संजय गुप्ता,शिवमोहन विश्वकर्मा,कृष्णा मौर्य,सतीश यादव,राकेश राम,सतीश सोनकर,राकेश मिश्रा,सुरेश प्रजापति,प्रमोद,अरबिंद,जैनुद्दीन ,अमृतलाल,प्रवीण, अमित,चंद्रशेखर आदि सम्बीदा कर्मी उपस्थित रहे ।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: एसपी कमांड हाउस के पास बेकरी में भीषण आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एसपी कमांड हाउस के पास बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के कमांड हाउस के समीप स्थित किड बेकर्स की दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के भीतर से धुएं का गुबार तथा आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने पानी की_bौछार_ कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से दुकान में रखा सामान और अन्य संपत्ति कितनी प्रभावित हुई है, इसका भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। दमकल विभाग की_action_ के बाद आग पूरी तरह बुझने पर ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है。0
0
Report
यूपी विधानसभा में दलबदल का खेल: 122 विधायक बदले दल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक पुराना नियम है, यहां हवा का रुख और नेताजी का कुर्ता किस रंग में रंग जाए, यह कोई नहीं बता सकता. चुनाव पास आते ही वफादारियों के बदलने का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन जब हाल ही में आंकड़ों का पन्ना खंगाला गया, तो एक ऐसी हकीकत सामने आई जो हैरान करने वाली है. 2027 का चुनाव अब करीब है ऐसे में सत्ता की लहर किसकी चलेगी ये आकंलन लगाने की शुरुआत मौजूदा विधायको ने करना शुरू कर दिया है। 2027 के चुनाव से पहले 35 से 40% अलग अलग दलों के विधायकों के टिकट कट सकते हैं. जाहिर है, जिनका टिकट कटेगा, वे नए ठिकाने तलाशेंगे. राजीव रंजन पोलिटिकल एनालिस्ट उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में 399 विधायकों में से 122 यानी करीब हर तीसरा विधायक अपने राजनीतिक करियर में कम से कम एक बार दल बदल चुके हैं. दलबदलुओं को सबसे अधिक जगह भाजपा ने दी है, जिसके 78 विधायक दूसरे दलों से आए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के 29 विधायक भी अन्य दलों की पृष्ठभूमि से हैं. निषाद पार्टी, सुभासपा, आरएलडी और अपना दल (एस) में भी बड़ी संख्या में दलबदलू विधायक हैं. आज यूपी विधानसभा का लगभग हर तीसरा विधायक दलबदलू है. विधानसभा के 399 मौजूदा विधायक केमें से 122 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कम से कम एक बार अपनी पार्टी, वफादारी और झंडा जरूर बदला है। असली दिलचस्प खेल तो छोटे सहयोगी दलों का है रुद्र दुबे पॉलिटिकल एनालिस्ट निषाद पार्टी: 80% विधायक पाला बदलकर आए. सुभासपा (OP राजभर): 50% विधायक दलबदलू. राष्ट्रीय लोकदल (RLD): 33% विधायक बाहरी. अपना दल (एस): लगभग 31% विधायक पाला बदल चुके हैं. यह खेल सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है, दिल्ली का रास्ता भी इससे अछूता नहीं है. यूपी के 80 सांसदों में से सपा के 19 और भाजपा के 15 सांसद इसी दलबदल के रास्ते संसद पहुंचे हैं. सत्ता का मोह, संसाधनों तक सीधी पहुंच और टिकट कटने का डर ये वो फैक्टर है जो चुनाव से ठीक पहले सुरक्षित ठिकाने की तलाश के लिए सबसे बड़े कारण होते है। इसके अलावा जातीय समीकरण और अपने क्षेत्र के हिसाब से पार्टी चुनना और विनैबिलिटी यानी किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने की चाहत ही नेताओ को दल बदलने पर मजबूर करती है0
0
Report
अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला, भाजपा की नई टीम पर खुशी जताई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला है। अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जिसका प्रदेश अध्यक्ष अपना कार्यकाल खत्म होने तक कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर सका, वह आज बीजेपी पर सवाल उठाने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अंतर्कलह और परिवारवाद में उलझी हुई है। साव ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपना पूरा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी अपनी टीम नहीं बना पाए, वे आज बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सीएम अरुण साव ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियों पर हर्ष जताया। उन्होंने सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने और सोशल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय दीपक मस्के को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी। अरुण साव ने कहा कि अनुभवी और युवा चेहरों से सजी यह सशक्त टीम केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।0
0
Report
Advertisement
गोवा यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे का विवादित वंदे मातरम् बयान
Noida, Uttar Pradesh:PANAJI (GOA): MALLIKARJUN KHARGE (CONGRESS NATIONAL PRESIDENT) ON GOA VISIT AND VANDE MATARAM RENDITION ROW0
0
Report
नितिन नबीन की टीम घोषित: अनिल बलूनी बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीसरी बार गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में हर राज्य से युवाओं और अनुभव दोनों को तवज्जो दी गई है। यह टीम केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बेहतर कार्य करेगी। आगामी जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उसके लिए सभी लोग पूरी तरह से कार्य कर रहे हैं। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे टिक टैक अनिल बलूनी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा0
0
Report
रीवा के सियासी टकराव में महापौर का धमकी भरा बयान, पुलिस ने जांच शुरू की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव में बदलता नजर आ रहा है। दो दिन पहले दोनों दलों के जुलूस के दौरान आमना-सामना, कहासुनी और झूमाझटकी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने डीएसपी राजीव पाठक के सामने कहा कि वे सभी की फोटो खींचकर रख रहे हैं, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और उनका नाम अजय मिश्रा बाबा है, सभी की लिस्ट तैयार कर बदला लिया जाएगा। महापौर का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर डीएसपी राजीव पाठक के साथ एएसपी भावना मरावी भी मौजूद थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा की ओर से भी पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा गया है। अब महापौर के कथित धमकी भरे बयान और दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
