229001
Raebareli: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो भाई गंभीर रूप से घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों पर हमला किया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों भाइयों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना डीह थाना क्षेत्र के पूरे आधार का पुरवा में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर के अपोलो टावर में फायर सेफ्टी उल्लंघन पर कार्रवाई, दुकानों पर सील
Indore, Madhya Pradesh:बीतें दिन फायर सेफ्टी अनदेखी को लेकर नगर निगम ने इंदौर के अपोलो टावर में बड़ी कार्रवाई की थी, जहां अपोलो टावर स्थित दुकानों और ऑफिसों को फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के लिए सील कर दिया गया था. दूसरे दिन अपोलो टावर के बाहर बड़ी संख्या में ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी और दुकानदार परेशान दिखे.0
0
Report
दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश: सेंट्रल पार्क में राजीव गुप्ता की मर्सिडीज पलटी, आरोपी फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में दिनदहाड़े मर्सिडीज कार से अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। मामला सेंट्रल पार्क का है, जहां रोजाना की तरह घूमने पहुंचे चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता को दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर कार में बैठने के लिए मजबूर किया। आरोपियों के कार में सवार होने के बाद राजीव गुप्ता को दिल्ली रोड की तरफ गाड़ी ले जाने के लिए कहा गया। घबराए राजीव गुप्ता ने कार चलाने में असमर्थता व्यक्त तो एक आरोपी ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। दिल्ली रोड की तरफ जाने के दौरान कार एक बाइक को टक्कर मारकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। राजीव गुप्ता ने कार में लगा पैनिक बटन दबा दिया। इससे घरवालों को घटना की जानकारी मिली। कार गड्ढे में फंसने के बाद आरोपियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने car को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान कार से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ है। पीड़ित ने बाद में अशोक नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।0
0
Report
धनबाद के बलियापुर खदान से 60 वर्ष से अधिक महिला का कंकाल मिलने पर सनसनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत हरिहरिटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित एक खदान में गुरुवार को महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खदान से कंकाल को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अनुमान जताया है कि कंकाल करीब दो महीने पुराना हो सकता है। कंकाल के साथ साड़ी भी मिली है, जिससे उसके महिला का होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी। यदि धनबाद में कंकाल का पोस्टमार्टम संभव नहीं हुआ तो इसे जांच के लिए रांची रिम्स भेजा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला के लापता होने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही कंकाल की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई और कंकाल खदान तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
चकरपुर में लेवड़ा नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की जान जोखिम में: वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:चकरपुर से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। किसी ग्रामीण ने लेवड़ा नदी पार कर स्कूल जाते हुए बच्चो का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार चकरपुर में लेवड़ा नदी पर सर्विस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते आवाजाही का रास्ता प्रभावित हुआ है, जिसके कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए नदी के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे पैदल नदी पार कर रहे हैं, और इस दौरान किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है। नदी में पानी का बहाव बढ़ने या पैर फिसलने की स्थिति में बच्चों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव: अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा की जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी नेता, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी का बयान निकाय के पहले चरण में हुई वोटिंग को लेकर बोले चतुर्वेदी कहा - मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा चतुर्वेदी ने कहा अधिकतर जगहों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे कल होने वाली वोटिंग को लेकर कहा कल भी अच्छी वोटिंग होगी निकायों में बीजेपी की जीत का किया दावा पहले चरण की वोटिंग के बाद पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी प्रशिक्षण के लिए प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट किया गया है दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जयपुर सहित अन्य जगहों के प्रत्याशियों को कैंपों में किया जाएगा शिफ्ट0
0
Report
जांजगीर में अवैध शराब हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने मारपीट का आरोप
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर ब्रेकिंग अवैध शराब बिक्री के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की मौत,,, मृतक की पहचान शिव सहीस उर्फ गुल्लू पिता मनीराम सहीस, उम्र 35 वर्ष, निवासी मेहंदीपारा चांपा के रूप में हुई,,, पुलिस के मुताबिक रात में वॉशरूम जाते समय अचानक गिरने से सिर में लगी चोट,, BDM अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया था रेफर, इलाज के दौरान सुबह हुई मौत,, परिजनों का आरोप—पुलिस हिरासत में मारपीट के चलते हुई युवक की मौत,,, मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव, पुलिस की भूमिका और मौत के कारणों पर उठे सवाल,,0
0
Report
Advertisement
महासमुंद: सरपंच संघ ने भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और सरपंचों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सरपंच संघ बागबाहरा ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे सरपंचों ने कहा कि पूर्व में कराए गए कार्यों की राशि का भुगतान नहीं होने से पंचायतों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सारपंचों ने बताया कि पंचायतों में विकास कार्य कराने के बाद समय पर भुगतान नहीं मिलने से कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। उन्होंने मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। ज्ञापन में सरपंच संघ ने 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द से जल्द पंचायतों को उपलब्ध कराने, वर्तमान में प्रचलित S.O.R. को बदलकर नए S.O.R. की दरों के अनुसार कार्य स्वीकृत करने तथा सरपंचों का मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी है। इसके अलावा खनिज न्यास निधि के नियमों में शिथिलता लाते हुए सभी पंचायतों को समान रूप से राशि उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायत को निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपये तक की कार्य एजेंसी बनाए जाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की व्यवस्था किए जाने की मांग भी शामिल है।0
0
Report
11 सितम्बर से बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल: तीन दिन तक शाखाएं बंद रहने की संभावना
Ranchi, Jharkhand:अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है कैश निकालना, जमा करना, चेक से जुड़ा काम, डिमांड ड्राफ्ट बनाना या बैंक की किसी अन्य सेवा का इस्तेमाल करना है तो इसे आज ही पूरा कर लें। क्योंकि कल यानी 11 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसके बाद 12 सितंबर को सेकंड सेटरडे और 13 सितंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में झारखंड के भी प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। बैंक यूनियनों ने 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण PLI योजना वापस लेने की मांग प्रमुख हैं।बैंक यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान और पहले हुए समझौतों को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का फैसला लिया है। ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए सलाह यही है कि किसी भी तरह के जरूरी बैंकिंग काम को आज ही निपटा लें। क्योंकि कल हड़ताल, उसके बाद सेकंड सैटरडे और फिर रविवार तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रह सकती हैं, लेकिन शाखा से जुड़े काम के लिए ग्राहकों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ सकता है।0
0
Report
मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर किरीट सोमैया का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमैया ने कहा कि एमएमआरडीए अथॉरिटी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एमएमआरडीए ने साफ किया है कि यह निर्माण वैध नहीं है और इसे लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सोमैया का कहना है कि एयरपोर्ट की जमीन पर बने इस कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई जल्द होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में पुल निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से चार मजदूर मलबे में, रेस्क्यू जारी
Hajipur, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ वैशाली- वैशाली में भारतमाला प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन पटना-बेतिया सिक्सलेन पुल का हिस्सा गिरा, चार मजदूर मलबे में दबे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू Opरेशन में दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दो मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाने में जुटी है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद है। लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर में हुई हादसा.0
0
Report
पुरी में 63वाँ महायज्ञ: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी 2047 में विश्वगुरु बनने की मंशा
Patna, Bihar:पुरी(उड़ीसा) में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का 63 वाँ महायज्ञ प्रारम्भ हज़ारों के संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन देश की प्रगति,विश्व शांति और गरीब कल्याणक ध्येय से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन कश्मीरी से किशनगंज तक देश के हर जिला में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में महायज्ञ का हो रहा है आयोजन पुरी में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान माता विमला और प्रभु जगन्नाथ से भारत को वर्ष 2047 के पहले विश्व गुरु बनने की ताक़त देने की प्रार्थना स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की ताक़त बढ़ी है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की ग़रीब कल्याण सबके जीवन का लक्ष्य होना चाहिए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म का दृष्टिकोण व्यापक है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने संत समाज से केरल और तमिल नाडु में गाँव गाँव अभियान चलाने का आवाहन किया स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सबके लिए भारत माता प्रथम होनी चाहिए0
0
Report
पटना सचिवालय के दो फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में राज उजागर
Patna, Bihar:पटना सचिवालय थाना पुलिस ने दो फर्जी पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार अजय कुमार शुक्ल खुद को स्वास्थ्य विभाग का अनुभाग अधिकारी बताता था सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी साले राजा कुमार को बनाया था फर्जी पुलिस कांस्टेबल आरोपियों के पास से पुलिस वर्दी और 2 फर्जी आईकार्ड बरामद 3 मोबाइल, लैपटॉप, 2 प्रशस्ति पत्र और स्टांप भी मिले दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ थोड़ी देर में सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी कर सकती हैं बड़ा खुलासा0
0
Report
Advertisement
सीतापुर: रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर दी, CCTV फुटेज क्लियर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने फुटेज में रोडवेज बस तेजी से अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारती दिखाई दे रही है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
हाईकोर्ट ने गौरी बाजार थाने में अवैध हिरासत पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरी बाजार थाने में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को अवैध हिरासत में रखने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है. न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति दिवेस चंद्र सामंत की खंडपीठ ने महेंद्र गौड़ की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान SP और थानेदार की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी की. कोर्ट ने उन्हें झूठों का झुंड तक कह दिया. याचिका में आरोप था कि चार लोगों को 13 से 24 अप्रैल के बीच गौरीबाजार थाने में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था. इनमें कुछ को करीब 10 दिन और अन्य को इससे कम अवधि तक थाने में रखा गया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने थाने की CCTV कैमरा की फोटो उपलब्ध न होने पर सवाल उठाया; थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित अवधि में CCTV खराब था. कोर्ट ने इस दलील को अनिश्चय बताकर खारिज कर दिया. खंडपीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार प्रत्येक थाने में CCTV 24 घंटे चालू रहना और बैकअप सुरक्षित रखना अनिवार्य है. CCTV और बैकअप व्यवस्था का काम न करना पुलिस अधीक्षक के कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही है. कोर्ट ने चारों याचियों को कुल 65000 मुआवजा देने का आदेश दिया; मुआवजे की राशि थानाध्यक्ष के वेतन से वसूल की जाएगी. गौरतलब है कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर ढाबे पर 12 अप्रैल की रात पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. गिरफ्तार आरोपियों में से नवनाथ यादव जेल में और अन्य जमानत पर बाहर आए थे. घटना के समय सभी आरोपित पुलिस हिरासत में थे. रिश्तेदार महेंद्र गौड़ थाने में देखने गए थे.0
0
Report
हल्द्वानी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नाभिन विद्यार्थियों से विविध पाठ्यक्रमों पर संवाद करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Haldwani (Uttarakhand): BJP National President Nitin Nabin To Interact With Students From Diverse Academic Streams0
0
Report
Advertisement
