229316
Raebareli: छत पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के नवपुरवा मजरे सेहंगो पश्चिम गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर मिला। मृतक गांव के पास परचून की दुकान चलाता था। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर घाव मिले हैं जिससे धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुजी की विदाई पर विंढमगंज स्कूल में बच्चों के आंसुओं से भरा दृश्य
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक और शिष्यों के बीच प्रेम और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होने के बाद जब वे विदाई लेकर जाने लगे, तो बच्चे उन्हें रोकने के लिए विद्यालय के गेट पर खड़े हो गए। कोई गुरुजी से न जाने की विनती कर रहा था, तो कोई अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। बच्चों का यह प्रेम देखकर शिक्षक राजकमल यादव भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। गुरु और शिष्यों के बीच स्नेह کا यह दृश्य अब सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है। VO: सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक की विदाई का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में होने के बाद जब वे अपने विद्यालय से विदा लेकर जाने लगे, तो छात्र-छात्राएं उन्हें रोकने के लिए गेट पर खड़े हो गए। बच्चों की आंखों में आंसू थे और जुबां पर बस एक ही बात... गुरुजी मत जाइए। बच्चे बार-बार अपने शिक्षक से विद्यालय छोड़कर न जाने की विनती करते नजर आए। कोई गेट पर खड़े होकर उन्हें रोक रहा था, तो कोई रोते हुए अपने गुरुजी से वापस रुकने की गुहार लगा रहा था। बच्चों के लिए यह महज एक शिक्षक की विदाई नहीं, बल्कि अपनेपन और स्नेह से जुड़े एक रिश्ते से दूर होने का पल था। बच्चों की आंखों से छलकता प्यार देखकर प्रभारी शिक्षक राजकमल यादव भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। अपने शिष्यों को रोता हुआ देखकर उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। विदाई के इस पल में शिक्षक और बच्चों के बीच का स्नेह साफ दिखाई दिया। उन्होंने सभी बच्चों से मुलाकात की, उन्हें प्रेम से समझाया और आशीर्वाद देते हुए विदा ली। बताया जा रहा है कि विद्यालय में तैनाती के बाद से राजकमल यादव ने बच्चों के साथ पठन-पाठन के साथ ही अपने व्यवहार और अपनत्व से भी एक खास रिश्ता बनाया। बच्चों को उनमें सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि अपने गुरु और अभिभावक दोनों का भाव नजर आता रहा। यही वजह रही कि स्थानांतरण के बाद विदाई के समय बच्चे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और अपने शिक्षक को जाने से रोकने लगे() विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला रहा। एक तरफ शिक्षक अपने बच्चों से बिछड़ने के दर्द में भावुक थे, तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं अपने गुरुजी को विदा करने के लिए तैयार नहीं थे। वीडियो में दिखाई दे रहा यह पल बताता है कि शिक्षा का रिश्ता केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि विश्वास, स्नेह और अपनत्व से भी बनता है। एक शिक्षक की विदाई और शिष्यों का ऐसा प्रेम, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।0
0
Report
नोएडा प्राधिकरण ने टप्पल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया; 30 हेक्टेयर जमीन मुक्त
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है भारी पुलिस बल और एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनों के साथ कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया गया कार्रवाई के दौरान करीब 30 हेक्टेयर जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया गया है टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुभ लाभ यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड, नूरपुर मार्ग और आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया लालपुर रोड पर भी कार्रवाई की गई इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कार्रवाई जारी रही नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक शाही के मुताबिक करीब 30 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 200 करोड़ रुपये हैप्राधिकरण ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचने की अपील है0
0
Report
मामूली विवाद में युवक की हत्या: पाँच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कौशांबी जिले में मामूली विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनि गांव का है。 सुबह खेत की ओर गए रविंदर कुमार पर आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर से युवक की जमकर पिटाई की गई। गंभीर हालत में रविंदर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लालाराम, सोनू, मोनू, विमल और वंश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: AAP पार्षद ने PG मामले पर सवाल उठाए, सत्य निकेतन मामले की जाँच
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आम आदमी पार्टी पार्षदों ने दिल्ली में PG का मुद्दा उठाया. MCD स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में, MCD कमिश्नर संजीव खिरवार की मौजूदगी में आप पार्षद प्रवीण कुमार ने सत्य निकेतन PG मामले में कई सवाल उठाए. आप पार्षद ने कहा कि बीजेपी विधायक अनिल शर्मा से जुड़े PG के खिलाफ MCD ने तोड़ने-फोड़ने की कार्रवाई क्यों नहीं की? अगर उनका PG कानूनी है, तो स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्य शर्मा को बैठक में यह बात कहनी चाहिए। हमने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उस पर क्या कार्रवाई हुई. MCD स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित. जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का जोन स्तर पर ही समाधान करने के निर्देश. जोन स्तर पर लंबित मामलों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने के निर्देश. सफाई व्यवस्था के लिए नियमित और अस्थायी/अनुबंधित कर्मचारियों की सूची तैयार होगी. सफाई कर्मचारियों की कमी वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तैनाती के निर्देश. अवैध अतिक्रमण, अवैध प्ले स्कूल और बेसहारा पशुओं की समस्या पर चर्चा. Parkों के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठे. पुरानी पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा. पार्किंग बंद करने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने के निर्देश. स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा—जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो. बैठक में उठाए गए मामलों की नियमित समीक्षा के भी निर्देश.0
0
Report
करौली में डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा की समीक्षा की
Karauli, Rajasthan:डीजीपी राजीव शर्मा रहे करौली दौरे पर,एसपी कार्यालय में ली अपराध समीक्षा बैठक, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा आज करौली दौरे पर रहे। डीजीपी ने एसपी कार्यालय में जिले की अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में भरतपुर रेंज आईजी प्रीती चंद्रा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, जिले के सभी एएसपी, डीएसपी एवं थाना अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस वर्ष जिले में हुई पुलिस कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों और आगामी चुनौतियों की समीक्षा की गई। डीजीपी राजीव शर्मा ने साइबर अपराध को पुलिस के लिए बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता और विशेषज्ञ मानव संसाधन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स को जोड़ा गया है, जिनमें कुछ विशेषज्ञ एआई और तकनीकी क्षेत्र में पुलिस की मदद करेंगे। साइबर सेल में भी प्रोफेशनल्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की व्यवस्था की गई है। डीजीपी ने पुलिस बल की नफरी और संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हुई भर्ती के करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें जिलों में भेजा जाएगा। साथ ही 112 वाहनों की उपलब्धता बढ़ाकर रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस अधिकारियों ने मेहनत की, अब आगामी पंचायत चुनाव भी निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। करौली दौरे के दौरान डीजीपी ने कैला देवी मंदिर और श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर में दर्शन भी किए。0
0
Report
कानपुर: 250 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:फर्जी फर्मों और म्युल खातों से 250 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश -पुलिस ने 4 शातिरो को कियागिरफ्तार –5 म्युल खातों से जुड़े 250 करोड़ की ठगी के तार –होटल के कमरों से APK फाइलों के जरिए चलता था खेल –5 म्युल खातों से जुड़े 250 करोड़ की ठगी के तार –होटल के कमरों से मामले की जानकारी देते हुए पुलिस पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों और म्युल बैंक खातों के जरिए देशभर में करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 24 सितंबर को आईआईटी के पिछले गेट के पास से गिरोह के चार शातिर सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनके जरिए वे होटलों में बैठकर एपीके फाइलों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का अवैध नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है。 मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि NCRP पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान ऑर्बिट बिल्डइन्फ्रा नाम से संचालित एक संदिग्ध करंट अकाउंट पुलिस की जांच के दायरे में आया। इस अकेले खाते पर देश के विभिन्न राज्यों से 116 शिकायतें दर्ज थीं और करीब 8 करोड़ रुपये का फ्रॉड ट्रांजैक्शन हुआ था। जब खाते से जुड़े डायरेक्टर्स विपिन कुमार और शिवप्रताप से पूछताछ की गई तो सामने आया कि औरैया निवासी राजशेखर ने उनकी मुलाकात कानपुर देहात के रनिया निवासी हिमांशु गौतम से कराई थी, जिसके बाद इन चारों ने मिलकर यह फर्जी फर्म और बैंक खाता तैयार किया था。 जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को गिरोह द्वारा संचालित ऐसे 5 मुख्य म्युल करंट खातों की जानकारी मिली, जिनसे सीधे तौर पर 16.3 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि का ट्रांजैक्शन किया गया था। डीसीपी पश्चिम के अनुसार, इन पांचों खातों के आधार पर NCRP पोर्टल पर देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 322 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जिनकी सामूहिक ठगी की राशि लगभग 250 करोड़ रुपये बैठती है。 डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर फर्जी फर्में बनाते थे। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की स्थानीय शाखाओं में म्युल करंट खाते खुलवाते थे। खाते चालू होने के बाद आरोपी अलग-अलग होटलों में ठहरकर एपीके फाइलों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और साइबर अपराध का पैसा इन खातों में मंगाते थे। इतने भारी-भरकम संदिग्ध लेन-देन के बावजूद बैंकों द्वारा कोई कार्रवाई न करने और पुलिस को सूचित न करने के चलते मामले में संबंधित बैंक कर्मियों की भूमिका को भी संदिग्ध माना गया है, जिसकी गहराई से तफ्तीश की जा रही है。 मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान औरैया निवासी विपिन कुमार और शिवप्रताप और कानपुर देहात निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है0
0
Report
Advertisement
गोंडा के कटरा बाजार में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, रेस्क्यू की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव में आज गुरुवार देर शाम 6:00 बजे के करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब धान के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब नजदीक जाकर के देखा तो पता चला कि नीलगाय का जो 2 महीने का बच्चा इस स्थान पर था उसे विशाल अजगर अपना निवाला बना लिया है और उससे भी पूरी तरीके से निगल गया है कुछ पैर का हिस्सा नीलगाय के बच्चे का दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा लाठी और डंडों के सहारे काफी नीलगाय के बच्चे को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन अजगर द्वारा नीलगाय के बच्चे को नहीं छोड़ा जा रहा है। धान के खेत में अजगर निकालने के बाद आसपास के रहने वाले किसानों में दहशत का माहौल है किसान अपने खेत की रखवाली जो कर रहे हैं उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है उनमें डर का माहौल है। ग्रामीण ने अजगर निकालने के बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी है और वन विभाग से पूरे मामले में अजगर को रेस्क्यू कर अलग ले जाकर जंगल में छोड़ने की मांग भी की है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी ने सत्य निकेतन घटना के बाद कार्रवाई की पुष्टि की
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चर्चा सत्य निकेतन की घटना और उसके बाद की जा रही निगम की कार्यवाही को लेकर भी चर्चा रही। विपक्ष में जा सकते निकेतन की घटना के बाद वहां की विधायक को लेकर के सवाल करें तो इस पर पलटवार करते हुए स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने साफ बताया की ऐसी जर्जर और डेंजर इमारत का सर्वे किया जा रहा है जो खतरनाक है सर्वे के बाद उन सभी प्रकार के काम होंगे जो नियम के मुताबिक होंगे विपक्ष के सभी आरोपियों को खारिज किया गया। सत्य शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम0
0
Report
वोट चोरी की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, हरियाणा मुद्दा केंद्र में
Karnal, Haryana:करनाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल कांग्रेस पार्टी की और से देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा, जिस पर करनाल पहुँचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा , कल चंडीगढ़ में हम एक धरना प्रदर्शन करेंगे, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा चुनाव आयुक्त से जो खुलासा हुआ है की वोट चोरी की बड़ी साजिश रची गई है। और उसमें हरियाणा चुनाव की भी बात है। तमिलनाडु ,बिहार महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल , यह सारे चुनाव की बात है जिसको लेकर ऑब्जेक्शन उठाया गया था दो चुनाव आयुक्त अगर ऑब्जेक्शन उठा रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उसको ओवरऑल कर रहे हैं जबकि कानूनी रूप से वहीं से नहीं कर सकते। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कानूनी तौर पर यह सर्व समिति से फैसले होते हैं। जितेंद्र हुड्डा ने कहा आप समझ सकते हो कितनी बड़ी साजिश रची गई है। उन्होंने कहा हरियाणा तो ऐसा प्रदेश है जहां राहुल गांधी कहते हैं सरकार चोरी हुई है क्योंकि मात्र 14000 वोटो का अंतर था। लोग सरकार बदलना चाहते थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा हरियाणा में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रही क्योंकि मुख्यमंत्री हरियाणा की जिम्मेवारी नहीं ले रहे दूसरे प्रदेशों में जाकर प्रचारक की जिम्मेवारी ले रहे है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक: सत्य निकेतन घटना और कार्रवाई पर चर्चा
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चर्चा सत्य निकेतन की घटना और उसके बाद की जा रही निगम की कार्रवाही को लेकर भी चर्चा रही। सत्य निकेतन विपक्ष के हमलों के बीच है और विपक्ष ने स्टैंडिंग कमेटी में यह मुद्दा उठाया। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष पर भी कई सवाल उठाए गए।0
0
Report
विदिशा: दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का ताला खुला, फिर से संचालन शुरू की तैयारी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में करीब 21 दिनों से बंद पड़े दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का गुरुवार को प्रशासन ने ताला खुलवा दिया. एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. शासकीय भवन का ताला खुलवाकर पंचनामा तैयार किया गया और भवन का हैंडओवर सामाजिक न्याय विभाग को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि यह विद्यालय सूरज निकेतन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा था. शिकायत के बाद हुई जांच में शासकीय भवन पर संस्था के अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से ताला लगाए जाने की बात सामने आई थी. इसके चलते विद्यालय करीब 21 दिनों से बंद था और दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान भवन में रखे फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सामान की सूची तैयार की गई और इसे सामाजिक न्याय विभाग को सौंप दिया गया. मौके पर विभागीय अधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. शिक्षिकाओं ने अधिकारियों को संस्था के अध्यक्ष द्वारा वेतन से राशि लिए जाने संबंधी पूर्व शिकायतों की भी जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार इन शिकायतों की जांच पहले ही की जा चुकी है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भवन खुलवाने की कार्रवाई की गई है. अब प्रशासन की ओर से विद्यालय का संचालन दोबारा शुरू कराने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई आगे प्रभावित न हो.0
0
Report
मंदसौर के बरखेड़ा डांगी में लापता सुखदेव टावर पर चढ़ा, तलाश जारी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: नाहरगड़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा डांगी का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से समझाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने वाले मोहनलाल का पुत्र 22 वर्षीय सुखदेव पिछले 1 महीने से लापता है, जिसकी तलाश में वह कई बार आवेदन भी कर चुका है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है; इसी पीड़ा के चलते वह टावर पर चढ़ा.0
0
Report
Advertisement
हिण्डौन में जिला स्तरीय 14 वर्ष विद्यार्थियों के खेल मुकाबले का धमाकेदार आगाज
Karauli, Rajasthan:हिंडौन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता: 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में पसीना बहाया हिंडौन सिटी। आरेनिया का पूरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार से चल रही शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के शुक्रवार को मुकाबले आयोजित हुए। संयोजक एवं प्रधानाध्यापक राजेश डागुर व मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा फील्ड मार्शल श्वेता पाठक ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कुश्ती, हॉकी, राइफल शूटिंग और रोलर स्केटिंग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। प्रतियोगिता के मुकाबलों से पूर्व प्रारम्भिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता, कोऑर्डिनेटर प्रधानाचार्य पूनम पाठक, संयोजक राजेश डागुर, प्रारम्भिक शिक्षा जिला अध्यक्ष हरीश पाठक, गजानंद सोलंकी और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सहारीया ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेलों का शुभारंभ किया।0
0
Report
अयोध्या मंडल में 4,500 करोड़ के ऋण वितरण; लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आज मंडल स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे। 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक चले ऋण वितरण अभियान के दौरान अयोध्या मंडल में करीब 4,500 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत अथवा वितरित किए गए। अभियान के तहत कृषि, एमएसएमई, रिटेल, हाउसिंग, ऑटोमोबाइल सहित स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री युवा योजना, पीएमईजीपी, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी भी इससे जुड़े। अयोध्या जनपद में करीब 12,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की जानकारी दी गई। सीडीओ ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। मंडल के सभी जिलों से करीब 800 ग्राहक, बीसी सखियां और अन्य प्रतिभागी शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ ने लोगों से सरकारी और बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने की अपील की।0
0
Report
सीतापुर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, लोगों को मिली राहत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। शहर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। नगर पालिका प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई। सड़क और नाले पर किया गया था अवैध कब्जा। शिकायत के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। ईओ सीमा सिंह के नेतृत्व में सड़क से हटवाया गया अतिक्रमण। आवागमन में लोगों को हो रही थी दिक्कत। शहर कोतवाली इलाके के लोहरबाग में हुई कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
