Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक, सोशल मीडिया सुरक्षा पर दिया जोर

Mahesh kumar
May 21, 2025 16:27:51
Raebareli, Uttar Pradesh

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम ने विवेकानंद कोचिंग सेंटर, रायबरेली में छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि कैसे साइबर अपराधी सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, और फिशिंग जैसी तकनीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने जैसी सावधानियों पर जोर दिया। छात्रों से आग्रह किया गया कि वे न केवल खुद सतर्क रहें, बल्कि अपने परिजनों और ग्रामीणों को भी इन खतरों के बारे में जागरूक करें।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|