229001
Raebareli - जिले के गेगासों गांव मे पिछले कई दिनों से एक विशाल अजगर का कहर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली जिले के गेगासों गांव मे पिछले कई दिनों से एक विशाल अजगर बकरियों को निवाला बना रहा था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल था,ग्रामीणों ने अजगर को देखा तो वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग की टीम काफी देर तक ना पहुंच पाने के चलते ग्रामीणों ने खुद अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद बोरी में भरकर उसे गांव से दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया में गौ तस्कर के साथ मुठभेड़, घायल गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के बेल डाड रोड पर बीती रात गौ तस्कर Hemraj Yadav और उसके एक साथी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान Hemraj Yadav के पैर में गोली लगी उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। आप को बता दें बिहार के रहने वाला गौ तस्कर Hemraj Yadav अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली, पुलिस घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो गौ तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौ तस्कर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से स्प्लेंडर बाइक जब्त की है।0
0
Report
फिजीकल थाना ने मॉडिफाइड बाइक पर 4300 रु जुर्माना, साइलेंसर-हॉर्न-लाइट जब्त
Shivpuri, Madhya Pradesh:बुलेट से पटाखे और चिंगारी निकालना पड़ा महंगा, फिजीकल पुलिस ने जप्त की बाइक, जुर्माना भी लगाया , शिवपुरी। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना फिजीकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मॉडिफाइड मोटरसाइकिल चालक पर 4300 रुपए का जुर्माना लगाया है。 जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना पुलिस परशुराम चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक होंडा स्प्लेंडर बाइक चालक अपने वाहन के साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज और चिंगारी निकालते हुए गुजरता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक को रोका और बारीकी से जांच की。 जाँच के दौरान पुलिस यह देखकर हैरान रह गई कि चालक ने कंपनी फिटेड साइलेंसर में विशेष बदलाव करवाया था, जिससे तेज धमाके और चिंगारी निकल रही थी। इसके अलावा बाइक के फुटरेस्ट के दोनों ओर दो बड़े प्रेशर हॉर्न और आंखों को चौंधियाने वाली तेज झिलमिल लाइटें भी लगाई गई थीं。 कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही बाइक के कागजात। इतना ही नहीं, बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी गायब थी。 पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए चालक से 4300 रुपए जुर्माना लगाया । साथ ही, पुलिस ने मौके पर ही थाने ले जाकर बाइक में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर, बड़े हॉर्न और अतिरिक्त लाइटों को निकलवाकर जब्त कर लिया।0
0
Report
हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी देवेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 नवंबर की सुबह गांव सिंहपुर में जमीनी विवाद को लेकर 30 साल के प्रदीप कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देवेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी देवेंद्र नहर पटरी के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है। इस पर एका पुलिस ने नगला धारू पुल से आगे निनावली गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसकी पहचान सिंहपुर निवासी देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सहरसा के टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Saharsa, Bihar:जाहां सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नम्बर - 35 में उस वक्त अफरा - तफरी का माहौल हो गया जब एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि तेजी से आस - पास फैलने लगी. जिसके बाद आस पास के इलाकों में अफरा - तफरी का माहौल हो गया. इधर आग कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने का प्रयास करने लगी लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की गाड़ियां भी कम पड़ गई. जिसके बाद आस पास के इलाकों से भी दमकल की गाड़ी मंगाई गई और फिर कई दमकल की गाड़ियों की मदद से घँटों देरी बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. इस दौरान टेंट हाउस के गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. हालांकि कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम छानबीन में जुटी हुई है.0
0
Report
आंध्र प्रदेश: ONGC रिग से गैस रिसाव, गेड्दा के पास भारी भगदड़
Noida, Uttar Pradesh:ANDHRA PRADESH Panic broke out near Geddada in Mamidikuduru mandal of Ambedkar Konaseema district as gas leaked heavily from an ONGC rig. Gas is gushing out from the rig located right next to the Geddada–Mamidikuduru highway. Following this, locals and commuters passing by ran away in fear. Residents of the surrounding areas are worried as another gas leak has occurred even before the memory of the Irusumanda blowout incident has faded.0
0
Report
रायपुर में पाकिस्तानी गोरी क्रीम के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर पाकिस्तान में बनी गोरी क्रीम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रायपुर के बंजारी मार्केट स्थित ब्यूटी सेंटर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा पाकिस्तान में निर्मित गोरी और फेयरनेस क्रीम का मिला बड़ा स्टॉक ओम ब्यूटी सेंटर से 218 नग गोरी क्रीम और 18 नग अन्य क्रीम बरामद प्रतिबंधित क्रीम होने की आशंका पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई जब्त क्रीम की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये जांच के लिए क्रीम के नमूने भी किए गए संग्रहित गोल मार्केट की अन्य दुकानों में भी की गई जांच यूपीआई लेनदेन के आधार पर सप्लाई नेटवर्क खंगाल रहा विभाग रायपुर के अन्य इलाकों में भी छापेमारी की तैयारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अवैध कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री पर सख्ती के दिए संकेत0
0
Report
Advertisement
संभल के ग्राम प्रधान ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या, परिजन अस्पताल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:1711ZUP_sbh_suicide_r ब्रेकिंग संभल संभल में ग्राम प्रधान पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में मची अफरा-तफरी, परिजन आनन-फानन में गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, सूचना मिलते ही सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी का मामला।0
0
Report
उन्नाव: रात में टावर पर चढ़े युवक ने मचाया हंगामा, घंटों पुलिस ने बचाव किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव रात में टावर पर चढ़ा युवक, खूब किया हंगामा。 डेढ़ घंटे तक नीचे से मान - मनौवल करते रहे लोग。 लोगों ने पुलिस को दी सूचना,युवक को नीचे उतारने का किया गया प्रयास。 देर रात में कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को नीचे उतारा गया。 गंगा घाट कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ले का मामला。0
0
Report
सुलतानपुर के कुड़वार में हार्डवेयर दुकान व गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर जिले के कुड़वार कस्बे के रामलीला मैदान के पास हलियापुर-सुलतानपुर मार्ग पर बीती रात सुरेश अग्रहरि की हार्डवेयर दुकान एवं दो मंजिला गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारम्भिक तौर पर दोनों तलों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है.0
0
Report
Advertisement
सवारियों से भरी हुई टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से मचा हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:जाखलौन में सवारियों से भरी हुई टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में ड्राइबर समेत टैक्सी में सवार आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल , एक गंभीर घायल को डायल 112 पुलिस ने तत्काल अपनी गाड़ी में रखकर पहुंचा मेडिकल कॉलेज , शेष घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती सवारियों ने ड्राइवर पर नशे में टैक्सी चला कर पलटने का लगाया आरोप थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऐरा पेट्रोल पंप के पास की घटना0
0
Report
हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे, PUCC वैधता पर अलर्ट
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे 1500 ANPR कैमरे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में HPPC-HPWPC की बैठक में बड़ा फैसला हरियाणा सरकार ने 1500 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन यानी ANPR कैमरे खरीदने को मंजूरी दी इन कैमरों को अलग-अलग जिलों के पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को पढ़कर उसकी पहचान करेंगे वाहन के पास वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र यानी PUCC नहीं होने पर सिस्टम अलर्ट देगा अलर्ट मिलने के बाद ऐसे वाहन में पेट्रोल-डीजल नहीं देने की व्यवस्था की जाएगी हरियाणा सरकार ने 231.68 करोड़ रुपये के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी वस्तुओं की खरीद के 7 मामलों में 76.39 करोड़ रुपये और निर्माण कार्यों के 6 मामलों में 155.29 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा पुलिस को आधुनिक साइबर फोरेंसिक उपकरण भी मिलेंगे इनमें डिस्क और क्लाउड फोरेंसिक टूल, पासवर्ड डिक्रिप्टर, DVR जांच उपकरण और यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस शामिल हैं NCR में 10 जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे इन स्टेशनों से PM-2.5, PM-10 और CO₂ की लगातार निगरानी होगी0
0
Report
दमोह में NSUI ने AVBP नेता के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला जलाया
Damoh, Madhya Pradesh:हल्द्वानी उत्तराखंड की घटना पर दमोह में आक्रोश.. NSUI ने फूंका पुतला.. हल्द्वानी में गैंगरेप की घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता का नाम आने के बाद अब एमपी में भी घटना का विरोध शुरू हुआ है। दमोह में बीती रात NSUI के कार्यकताओं के साथ कांग्रेस कार्यकताओं ने जमकर विरोध किया। शहर में आंबेड Kar चौक पर कांग्रेसियों के विद्यार्थी परिषद और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वारदात में आरोपी AVBP नेता धीरज बिष्ट का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी की विचारधारा के समर्थक छात्र संगठन के लोग ऐसी गतिविधियों में लिप्त है और एक नाबालिग के गैंगरेप के बाद चाल चरित्र सामने आया है। कांग्रेसियों ने आरोपियों को फांसी की सजा और उनके घरों पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
शामली: झिंझाना में दबंगों के गुंडाराज के बीच रायफल धमकी का वीडियो वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में दबंगो का गुंडाराज कायम है।जहा एक और सरकारी रायफल लेकर जमीन के पूर्व से चल रहे झगड़े के विवाद के बाद एक पक्ष का एक व्यक्ति हाथों में पहले छत पर और फिर गलियों में लेकर धमकाने का मामले की वीडियो सामने आई है।वहीं आरोपी व्यक्ति पर पहले भी राइफल लेकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दबंग किस तरीके से लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि पीढ़ी के द्वारा उक्त मामले में तैयारी दी गई जिसमें समय रहते झिंझाना पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई आप को बता दे कि शामली के झिझाना थानां क्षेत्र की चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव टोडा निवासी राकेश कुमार पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार 16 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे गांव का ही बालेन्द्र पुत्र चाभे सिंह रायफल लेकर उसके घर के सामने पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने भूमि विवाद को लेकर उसे धमकाना शुरू कर दिया और रायफल की बैरल उसके सीने की ओर तान दी। आरोपी ने भूमि विवाद समाप्त करने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते समय आरोपी ने मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडित राकेश कुमार का आरोप है कि इससे पहले 11 नवंबर को भी आरोपी ने उस पर रायफल से हमला करने का प्रयास किया था। उस दौरान उसकी जान बाल-बाल बची थी। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी की रायफल कब्जे में लेने, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही घटना से सम्बंधित एक विडियों वायरल होने का भी दावा पीडित पक्ष ने किया है।जब कि अब पीडित परिवार दहसत में जीने को मजबूर है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में बोलेरो हादसे में चार की मौत, छह घायल; खाई में गिरी कार
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। चार लोगों की मौत और छह घायल। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में कंडारा मोटर मार्ग पर घटना हुई। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में दस लोग सवार थे; सभी पोखरी के शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चला है।0
0
Report
सिंगेपुर में नाले के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखने से गांव में मचा हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद के विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगेपुर में नाले के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बांध में छोड़ दिया। जिसका की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम पंचायत सिंगेपुर के ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखने की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास नदी है और मगरमच्छ अक्सर वहां से गांव में आ जाते हैं। इससे लोगों, बच्चों और पशुओं को खतरा रहता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नदी किनारे एक और मगरमच्छ दिखा था, लेकिन लोगों को देखते ही वह पानी में चला गया। उन्होंने प्रशासन से उसे भी पकड़कर बांध में छोड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम के मुताबिक पकड़ा गया मगरमच्छ काफी बड़ा था। उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
