229001
Raebareli - दूषित मट्ठा पीने से 14 बीमार
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे महिपत मजरे सराय हरदों गांव में गत सोमवार रात दूषित मट्ठा पीने से लोग डायरिया के चपेट में आ गए। देखते ही देखते गांव के 14 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाचरोद में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस जांच तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। जिले की खाचरोद तहसील के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खेत पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं और महिलाओं के साथ विवाद होता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वे अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे, तभी कुछ लोग खेत पर पहुंचे और विवाद करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है, जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना जमीन पर कब्जे के विवाद से जुड़ी है। मामले में पुलिस ने बताया कि भाटखेड़ी गांव से कुछ महिलाएं और ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
रायपुर के अशोका आइकन में दिनदहाड़े चोरी, 70 लाख के गहने-51.5 लाख नकद लूट
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. मोवा स्थित अशोका आइकन में कारोबारी के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी.. अलमारी तोड़कर 51.50 लाख नगदी समेत 70 लाख के सोने चांदी के जेवर पार.. घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का आरोप.. परिवार के नया रायपुर जाने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम.. आरोपी रसोइया पर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप.. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और उसके साथियों की तलाश शुरू की पंडरी थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
राज्यसभा में खड़गे ने छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया, हंगामा तेज
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया राज्यसभा में भी हुआ जोरदार हंगामा0
0
Report
Advertisement
लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सियासत गरमा गई
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा0
0
Report
मधुबनी में तेज रफ्तार बाइक से दुर्घटना, अधेड़ की मौत, दो युवक हिरासत में
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार बाइक से दुर्घटना, अधेड़ की मौत, दो युवक हिरासत में। घटना कलुआही थाना के वर्देपुर गणेश चौक के पास NH पर है। भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया। मृतक की पहचान कलिकापुर कचहरी टोल निवासी 53 वर्षीय मोहन साह के रूप में हुई है। मोहन साह बर्देपुर के गणेश चौक पर सब्जी की दुकान चलाते थे। मोहन साह साइकिल से जयनगर की ओर से कलुआही की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गणेश चौक के समीप NH पर पीछे से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहन साह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोहन साह को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही पहुंचाया। पीएचसी में चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उन्हें लेकर मधुबनी जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बाइक सवार अरशद अहमद और मोहम्मद फैसल को हिरासत में ले लिया। दोनों बाइक सवारों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए मधुबनी यातायात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और बाइक की गति सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी
New Delhi, Delhi:संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी0
0
Report
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा—बिहार, बंगाल में छात्रों के खिलाफ FIR की पुष्टि जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कांग्रेस की माफ़ी की मांग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने सुना है कि बिहार और बंगाल में छात्रों के ख़िलाफ़ अभी भी FIR दर्ज की जा रही हैं। मैंने यह सुना है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है तो फिर इसका क्या फ़ायदा?"0
0
Report
श्रावण महापर्व से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में रजत द्वार सफाई शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:श्रावण-भादौ महापर्व से पहले महाकाल मंदिर में शुरू हुई रजत द्वार और गर्भगृह की विशेष सफाई श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी, महाकाल मंदिर के गर्भगृह में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावण महापर्व, महाकाल मंदिर को संवारा जा रहा है उज्जैन। भगवान महाकाल के श्रावण-भादौ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष पर्व को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह की विशेष साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा गर्भगृह में स्थापित रजत (चांदी) की दीवारों, रजत द्वारों और रुद्रयंत्र की विशेष सफाई कराई जा रही है। हर वर्ष श्रावण और भादौ में लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन व्यवस्था और दिव्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रावण महापर्व के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
घाघरा़ का जलस्तर बढ़ा: गोंडा में बाढ़ का खतरा, 12 गांव प्रभावित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में बीते 24 घंटे से एक बार फिर घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेज गति से बढ़ रहा है 24 घंटे के अंदर 4 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ा है और एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से मात्र 7 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घाघरा नदी में आज कल 256019 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसमें गिरजा बैराज से 123073, शारदा बैराज से 131337 और सरयू बैराज से 1609 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ खंड विभाग द्वारा देर शाम तक नदी के जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाया गया है और तटीय इलाकों के रहने वाले लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। घाघरा नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में लगातार कटान जारी है जमीनों को और उपजाऊ फसलों को लगातार घाघरा नदी काट करके अपने आगोश में ले रही है। जिसके चलते लगातार निचले इलाकों के रहने वाले ग्रामीण काफी परेशान हैं अभी तक इन ग्रामीणों को कोई भी आर्थिक मदद भी नहीं उपलब्ध कराई गई है। नदी के तेजी से बढ़ते जलेसर के कारण फिर एक बार करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के 12 से अधिक गांव पर बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। यहां के रहने वाले लोगों को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा यहां जाकर के लगातार आगामी बाढ़ से बचाव को लेकर के जागरुक करते हुए नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी दी जा रही है। घाघरा नदी के कटान की बात करें तो अब तक करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के 10 से अधिक ग्राम पंचायत के आसपास 100 बीघा से अधिक फसलों और जमीनों को नदी काटकर के अपने आगोश में अब तक ले चुकी है इसमें काफी ऐसी भी जमीन है जो नदी की जमीन है उसे भी नदी काटकर अपने आगोश में ले चुकी है।0
0
Report
यमुना में छलांग: बागपत की वृद्ध महिला की जान बची, गोताखोरों की सतर्कता
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दुदभा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला पारिवारिक कलह से परेशान थी और यमुना नदी में कूद गई। गोताखोरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर गोताखोर ईशाकी ने बताया कि महिला डूबने से पहले बचाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार से बातचीत कर रही है。0
0
Report
बलिया में कटान मुद्दे पर मंत्री दयाशंकर सिंह का घेराव, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कटान की समस्या को लेकर धरना खत्म कराने गए मंत्री दयाशंकर सिंह का स्थानीय लोगों ने किया घेराव, वीडियो वायरल स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों की नाराजगी के कारण मंत्री दयाशंकर सिंह से मौखिक वादों के बजाय लिखित रूप में देने की मांग की गई। हालांकि मंत्री ने धरना स्थल पर पहुंचकर सभी मांगों को मानते हुए उसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन कार्यक्रम से बाहर निकालते समय तनाव बना रहा। वीडियो में स्पष्ट है कि ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में पानी के टैंकर से टकराई तेज कार, बड़ा हादसा टल गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, टैंकर के टकराने के बाद हादसे में कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बचे, टला बड़ा हादसा, पानी के टैंकर से कार टकराने का हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क पर खड़ा रहने का लोगों ने लगाया आरोप, सड़क पर खड़े टैंकर से आवागमन प्रभावित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहने का लोगों ने लगाया आरोप, जालौन के जालौन-बंगरा मार्ग स्थित गैलेक्सी होटल के सामने का हादसा।0
0
Report
बागपत पुलिस ने गोतस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया; दो आरोपियों के पैर में गोली, अस्पताल में भर्ती
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; मुठभेड़ के दौरान उनके पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर और वसीम के रूप में है। पुलिस के अनुसार दोनों गोवध अधिनियम और गोवंश तस्करी के कई मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद हुईं। आगे की कानूनी कार्रवाई और उनके आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।0
0
Report
कानपुर में Moj ऐप से लड़कियों को फंसा कर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:Moj ऐप के जरिए लड़कियों को फंसाने का आरोपी गिरफ्तार कानपुर पुलिस ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर आरोपी को जाल में फंसाया कानपुर सेंट्रल स्टेशन बुलाकर आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णबीर को दबोचा आरोपी पर लड़कियों को बहलाकर शोषण करने के आरोप आगरा का रहने वाला है आरोपी, मामले की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
