icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229010
ROHIT MISHRAROHIT MISHRAFollow28 Nov 2024, 11:49 am

रायबरेली :उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज सिंह एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली

Raebareli, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज सिंह एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। मुख्य सचिव ने शहर के गोड़वा गदियाना गांव में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर नाराजगी जतायी। निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव गदागंज क्षेत्र के पयागपुर गांव में बौद्धिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।  बौद्धिक सम्मेलन में पलाउ देश के राजदूत नीरज शर्मा समेत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी शामिल होंगे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान: पदयात्रा 5 नवंबर तय

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बीजेपी का “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान। अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक। जयपुर शहर और देहात जिले की बैठक। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हो रही है बैठक। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, अभियान के संयोजक रामलाल शर्मा विधायक कालीचरण सराफ और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद। अभियान के तहत 5 नवंबर को जयपुर में होगी पदयात्रा। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हो रही है बैठक। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल।
0
0
Report
Advertisement

करवा चौथ की रौनक: बाजारों में छा गया उत्साह, ब्राइट कलर और मेहंदी

Hisar, Haryana:हिसार: करवा चौथ के त्यौहार को लेकर आज बाजारों में जबरदस्त रौनक और महिलाओं में भारी क्रेज नजर आया, जहां महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और बताया कि पहले पुराने समय में करवा चौथ वाले दिन केवल लाल और पिंक कलर को ही प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन अब महिलाएं और लोग अलग-अलग तरह के ब्राइट कलर्स पहनने लगे हैं; महिलाओं ने यह भी साझा किया कि शादी को चाहे एक साल हुआ हो या दस साल, इस पर्व का उत्साह और इसका खास अहसास हमेशा बना रहता है, हालांकि यह भी माना कि अब यह त्यौहार थोड़ा कमर्शियल हो गया है और इस पर बॉलीवुड फिल्मों का असर भी साफ दिखने लगा है, फिर भी रात चाहे 10 बजे चांद निकले या 12 बजे, हर किसी को बेसब्री से चांद का इंतजार रहता है।
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में 200 MVA ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति सुधरेगी

Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर निम्बाहेड़ा के 220 केवी जीएसएस पर 160 एमवीए के स्थान पर 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना और चार्जिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा आगामी दो दिनों में इसे चालू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से वार्ता के बाद यह कदम उठाया गया। इससे पांच जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
0
0
Report

डोमई विद्यालय में भामाशाहों ने बच्चों को गर्म जर्सी देकर ठंड को दी मात

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोमई में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को भामाशाहों के सहयोग से निःशुल्क शीतकालीन जर्सी (स्वेटर) वितरित की गईं। सर्दी के मौसम में जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के बच्चों को ठंड से राहत दिलाने की इस पुनीत पहल में क्षेत्र के भामाशाह विनोद कुमार जाट (पूर्व कंप्यूटर शिक्षक), अजय पाल सिंह एवं फतेह सिंह ने सामूहिक सहयोग किया। भामाशाहों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को जर्सियां भेंट कीं।
0
0
Report
Advertisement

पहले मतदान, फिर दीपदान: राशमी में मतदाता जागरूकता अभियान सफल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में पंचायती राज चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘पहले मतदान, फिर दीपदान’ थीम पर पवित्र सरोवर के घाट पर 251 दीपदान किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 10 नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। मतदान गीत और सेल्फी पॉइंट भी कार्यक्रम के आकर्षण रहे।
0
0
Report

सरमथुरा में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने बैठक की

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने की चर्चा, कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर आगामी प्रचार अभियान के संबंध में चर्चा की गई।इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पंचायत समिति चुनाव के प्रत्याशी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों, जनसंपर्क और प्रचार अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top