icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229206
Ajay Singh ChauhanAjay Singh ChauhanFollow28 Dec 2024, 10:37 am

Lalganj: नए वर्ष पर निकाली जाएगी 17वीं विशाल पदयात्रा

Lalganj, Uttar Pradesh:

नए वर्ष के अवसर पर ओम शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा सुबह ही प्रारंभ हुई और बालेश्वर मंदिर में समापन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जहां सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। नए वर्ष के दिन होने वाली इस पदयात्रा में कई जनपदों से श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति इस बार एक महाकुंभ जागरूकता गाड़ी भी निकालने जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिवंडी में मानसून पूर्व नाला-सेफ़ाई शुरू, ठेकेदारों को बिल नहीं मिलने की चेतावनी

Thane, Maharashtra:मान्सूनपूर्व नालेसफाई अवघ्या काही दिवसांवर येऊन ठेपला असताना भिवंडी महानगरपालिकेच्या मान्सूनपूर्व नालेसफाईला दोन दिवसांपूर्वी प्रत्यक्षपणे सुरुवात झाली आहे. पावसाळा तोंडावर असतानाच सफाईच्या कामाला सुरुवात झाली आहे. पावसाळा अवघ्या काही दिवसांवर असताना आज महापौर नारायण चौधरी यांनी पाहणी दौरा केला. शहरातील शंभरहून अधिक छोटे-मोठे नाले आणि गटारे सध्या माती, प्लास्टिक आणि कचऱ्याने भरल्या असून वेळेत नालेसफाई करणे गरजेचे आहे. दरवर्षी वेळेत नालेसफाई न झाल्याने सखल भागांमध्ये पाणी साचणे, घरांमध्ये पाणी शिरणे तसेच वाहतूक विस्कळीत होण्याच्या घटना घडतात. या नालेसफाईसाठी यावेळी महानगरपालिकेने 2 कोटी 42 लाख रुपये च्या निविदा काढण्यात आल्या असून मागच्या वर्षी 135 नाले होते तर ह्या वर्षी 217 नालेची नोंद करण्यात आली आहे. नालेसफाई कामाला आता वेग आला आहे. नालेसफाई व्यवस्थित न झाल्यास ठेकेदारांचे बिल अदा करणार नाही असा इशारा महापौरांनी दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर में दासू वनवासी हत्याकांड: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दासू हत्याकांड के 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पिता-पुत्र एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार दासू वनवासी हत्याकांड के आरोपी रासबिहारी और हरेंद्र पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, फायरिंग के बाद दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली सैदपुर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ में दासू वनवासी हत्याकांड के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार सेहमलपुर के निर्माणाधीन फायर स्टेशन के पास हुई मुठभेड़, मौके से 2 तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद घायल बदमाशों को सीएचसी सैदपुर में कराया गया भर्ती गाजीपुर में दासू वनवासी हत्याकांड में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को सैदपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर्ों में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा गया है, जबकि मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। बता दें कि गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एनकाउंटर लगातार जारी है। शनिवार की देर रात सैदपुर थाना पुलिस ने दासू वनवासी हत्याकांड में वांछित दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पियरी बाजार इलाके में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी रासबिहारी और उसका बेटा हरिन्द्र सेहमलपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। घायल बदमाशों की पहचान रासबिहारी और उसके बेटे हरिन्द्र के रूप में हुई है। दोनों नोनहरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा गया, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट: रामकृष्ण तिवारी- सीओ सैदपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top