229001
रायबरेली में ठंड से पटरी चटकी, कासन देकर निकाली गई ट्रेन
Raebareli, Uttar Pradesh:लालगंज से डलमऊ के बीच सर्दी के कारण रेल लाइन के स्लीपर चिटक गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने कार्रवाई की और ट्रेन को कासन देकर सुरक्षित निकाला गया। इस घटना के चलते रायबरेली और लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंडीगढ़ में IAS- HCS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त जिम्मेदारी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले कई अधिकारियों को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी दो आईएएस अधिकारियों के तबादले जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त कार्यभार इसके अलावा दो एचसीएस अधिकारियों के बदले जबकि एक अच्छे अधिकारी को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी सरकार ने जारी की आदेश0
0
Report
नितिन नवीन का सहारनपुर दौरा: 2027 के चुनाव के लिए बीजेपी की रोडमैप तैयारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सहारनपुर दौरे पर है उनका यह दौरा 2027 के चुनाव के मद्दयेनजर नजर से देखा जा रहा है यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर आए हैं। नितिन नवीन की बैठक में 2027 का रोडमैप, पूर्व जनप्रतिनिधियों को मिले दिशा-निर्देश सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिका में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लक्ष्य को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इससे पूर्व सहारनपुर जनपद में एंट्री करते ही कई स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह नजर आया नागिन दिल्ली रोड अंबाला रोड आदि कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का के दौरान आगामी चुनाव के परिपेक्ष में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ऐसे में जब अधिकांश जिलों में आपसी मतभेद सामने आ रहे हो ऐसे में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से वार्ता की और उनके मानों को पटौला तो वही 2027 के लक्ष्य को भी सामने रखते हुए उसे साधने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो चरणों में बैठक ली पहले चरण में पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व पदाधिकारी से वार्ता की। बैठक में शामिल पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सहारनपुर में प्रवास संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मीय वातावरण में बातचीत की और प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से परिचय और संगठनात्मक संवाद हुआ।राघव लखनपाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 में सरकार बनाना है और इस बार पार्टी पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद की पहल सकारात्मक रही। वहीं, बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि 2027 को लेकर संगठन के अनुरूप कार्य करने और चुनावी मिशन को पूरा करने का मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सरकार बनाना और पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें हासिल करना है। गुटबाजी के सवाल पर डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए काम करेंगे।पिछली बार भाजपा के हाथ से निकली लोकसभा सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता में बने रहने के लिए जिन सीटों पर पार्टी को नुकसान हुआ है, उन्हें दोबारा जीतना भी संगठन का उद्देश्य रहता है। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर संवाद किया गया। बाईट:-पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा बाईट:-बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी0
0
Report
बुराड़ी की 100 फुटा सड़क पर सियासत: 125 करोड़ के वादे, जमीन पर इंतजार
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की 100 फुटा सड़क... वर्षों से बदहाल है और अब यही सड़क सियासत का नया अखाड़ा बन गई है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने की बात कही गई। लेकिन स्थानीय आरडब्ल्यूए और कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि पहले भी ऐसे कई आश्वासन मिल चुके हैं, फिर सड़क कब बनेगी? यह तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की उस 100 फुटा मुख्य सड़क की हैं, जहां सड़क कम और धूल-मिट्टी ज्यादा दिखाई देती है। वर्षों से खस्ताहाल सड़क से गुजरने वाले लोगों को रोजाना धूल और गड्ढों के बीच सफर करना पड़ रहा है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा बुराड़ी पहुंचे। यहां सड़क के निर्माण को लेकर बड़ा आश्वासन दिया गया। बताया गया कि करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन आश्वासन के साथ ही सवाल भी खड़े हो गए। स्थानीय आरडब्ल्यूए और वॉइस ऑफ बुराड़ी का आरोप है कि बुराड़ी की जनता को पहले भी सड़क निर्माण के नाम पर आश्वासन मिल चुके हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से भी करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं दिया。 नतीजा ये है कि सड़क से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। आरोप है कि धूल रोकने के लिए समय पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा।अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर मैदान में है। करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने सांसद और पीडब्ल्यूडी मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क का निर्माण होना ही है, तो बार-बार आश्वासन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है।उनका आरोप है कि बुराड़ी की सड़क को लेकर विधायक और भाजपा नेता अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन सड़क की जमीनी हालत जस की तस है, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से उड़ती धूल और खराब सड़क के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दावा है कि कई लोग सांस से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं।अब स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है—अगर सड़क निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो बुराड़ी की जनता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यानी 100 फुटा सड़क पर गड्ढे और धूल के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है... सवाल सिर्फ इतना है—125 करोड़ का आश्वासन जमीन पर कब दिखाई देगा?0
0
Report
Advertisement
स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाएं हड़ताल, भुगतान नहीं मिलने से व्यवस्था प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं की हड़ताल, सरकारी स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं ने हड़ताल कर दी है। राशी का भुगतान नहीं होने की बात कहते हुए महिलाओं ने काम बंद कर दिया, जिसके चलते स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई। हड़ताल के चलते कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन की जगह पोहा और नमकीन परमल दिए जाने की बात सामने आई है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मध्यान्ह भोजन बनाने का काम नहीं करेंगी। वहीं, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और हड़ताल पर गई महिलाओं की लंबित राशि का भुगतान कब तक किया जाता है।0
0
Report
छतरपुर के दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर से मूर्तियाँ चोरी, एफआईआर दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के मातगुवां छतरपुर रोड स्थित प्रसिद्ध दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी हो गई. मंदिर के पुजारी के.के. शर्मा ने सुबह देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी 6 इंच की दो पीतल की मूर्तियां गायब हैं. पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर की मुख्य दो मूर्तियों के अलावा, उन्हें कथा के दौरान जो छोटी मूर्तियां दान-दक्षिणा में मिलती थीं, वो भी चोर ले गए हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.0
0
Report
नशामुक्ति संदेश के साथ रायपुर में पदयात्रा शुरू, पुरंदर मिश्रा का अभियान
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा की सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस. मिश्रा ने कहा- 25 सितंबर को रायपुर में निकलेगी पदयात्रा. 2 अक्टूबर तक चलेगी पदयात्रा. पदयात्रा सप्ताह में नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश. मोहल्ले, कॉलोनी में नशामुक्त अभियान कार्यक्रम का होगा आयोजन. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरिया से शुरू होगी पदयात्रा. मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल0
0
Report
Advertisement
ADG अनूपम ने जमुई वायरल वीडियो पर स्पीडी ट्रायल का आश्वासन दिया, पांचों गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जमुई वायरल वीडियो मामले में ADG Law & Order K.S. Anupam ने पुलिस कार्रवाई और आरोपी के घायल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है स्पीडी ट्रायल कराकर जितने भी आरोपी हैं उनको सजा दी जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आरोपी को घुटने में गोली लगी है। ADG ने बताया कि जमुई पुलिस, AIG जमुई और SP जमुई समेत पूरी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। K.S. Anupam ने कहा कि POCSO एक्ट के तहत पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाबालिग लड़कियों की गरिमा का सम्मान करें और ऐसी घटनाओं को मनोरंजन के तौर पर न लें। वहीं, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म पर बिना ब्लर किए प्रसारित करने वालों को भी ADG ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान या गरिमा को प्रभावित करने वाले तरीके से वीडियो दिखाने पर POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act समेत संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग से मामला भी दर्ज किया है。0
0
Report
पूनम शेखावत बनीं नगर पालिका वाइस चेयरमेन, कस्बे में खुशी की लहर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव अपडेट, पूनम शेखावत बनी नगर पालिका वाइस चेयरमेन, दो आवेदन आये थे उपाध्यक्ष पद के लिए, एक उम्मीदवार ने तय समय से पूर्व नामांकन लिया वापस, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूनम शेखावत की जीत से कस्बे में खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता, कांग्रेस के खेमे के पार्षदों ने जाहिर की खुशी, कल कांग्रेस के देवी लाल 4 मतों के अंतर से निर्वाचित0
0
Report
भारत को गोल्ड: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:Gold for India! The Women’s Cricket Team has once again shown the world how champions play. Heartiest congratulations to our Women’s Cricket Team on winning the Gold Medal at the Asian Games 2026. A magnificent all-round performance has brought a golden moment of pride for the nation. May Team India continue to shine and bring more glory to Bharat. Jai Hind!0
0
Report
Advertisement
रोहतक की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 60 kg में ब्रॉन्ज जीता
Rohtak, Haryana:रोहतक हरियाणा MMA फाइटर सुचिका तारियाल ने जापान के ऐची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। उनके दादा ससुर व परिवार ने कहा कि वह सिर्फ़ एक गेम नहीं खेलती पूरी मेहनत लगाती है हाँ, हमें पूरा यकीन था गोल्ड मेडल आएगा जरा सी चूक हो गई फिर भी हमे बहुत ख़ुशी है उसने बहुत मेहनत की है। शादी से पहले भी, वह कड़ी मेहनत कर रही थी साथ ही परिवार ने बताया कि रोहतक आने पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा0
0
Report
बेंगलुरु में कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे के PC पर नई बहस
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): PRIYANK KHARGE (KARNATAKA MINISTER) PC0
0
Report
सीधी में युवती के गूगल ID हैक कर अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में एक युवती ने युवक पर उसकी गूगल आईडी हैक करने और सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के बहाने युवक ने उसका मोबाइल लिया था। इसके बाद उसकी गूगल आईडी हैक कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि आईडी डिलीट करने के बदले युवक उसके साथ संबंध बनाने की मांग कर रहा है। मामले को लेकर पीड़िता सिटी कोतवाली पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा... वॉटसएप पर ग्राहकों को तस्वीरें भेज आर्डर पर इंदौर बुरहानपुर सहित अन्य जिलों से बुलाते थे लड़कियां, 5 आरोपी गिरफ्तार। खाते, एंकर। खंडवा के मांधाता थाना क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP अगम जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। V.O. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मकान में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राह के रूप में मौजूद थे। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि, मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है, यहां एक घर में अनैतिक व्यापार किया जा रहा था, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Jamui दुष्कर्म केस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल बिहार में महिला सुरक्षा पर विपक्ष
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY JAISWAL (BJP MP) ON JAMUI MOLESTATION CASE / ACCUSED INJURED IN POLICE ENCOUNTER / OPPOSITION ALLEGATIONS OVER WOMEN SAFETY IN BIHAR/ INDIA WOMEN'S CRICKET TEAM WINNING GOLD MEDAL AT ASIAN GAMES 20260
0
Report
रणधीर वर्मा स्टेडियम में मेले से खेल गतिविधियाँ प्रभावित; बच्चों का सड़क मार्च
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवा सड़क पर उतर आये। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बच्चों के हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़े पोस्टर और तख्तियां नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम के फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल मैदान है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल सहित विविध खेलों का अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित किये जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। बच्चों का आरोप है कि मेला लगने के दौरान करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक खेल गतिविधियों पर पड़ता है। मैदान में मेला लगने से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक के नियमित अभ्यास का क्रम टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की कि गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।0
0
Report
Advertisement
