Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली में उन्मादी भीड़ ने युवक की पिटाई से मौत, छह के खिलाफ मुकदमा

SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 03, 2025 06:00:51
Raebareli, Uttar Pradesh
RAEBARELI में उन्मादी भीड़ ने एक युवक पीट-पीट कर मार डाला. भीड़ को शक था कि युवक चोर है. हालांकि मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ युवक एनटीपीसी के पास स्थित बैंक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात पत्नी से मिलने आया था. पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला ऊंचाहार थाना इलाके के ईश्वरदासपुर का है. यहाँ बीती शाम फतेहपुर जिले के शहर कोतवाली इलाके के तरावती का पुरवा निवासी 38 वर्षीय हरिओम भटकते हुए पहुंच गया. बताया जा रहा कि उसकी पत्नी एनटीपीसी के पास स्थित बैंक में सफाईकर्मी है जिससे मिलने वह जा रहा था. मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ होने के चलते अचानक उमड़ी ग्रामीणों के सवालों का सही उत्तर न दे पाने के कारण लोगों ने उसे चोर समझ लिया था. चोरी की अफवाहों के बीच उन्मादी हुए ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. हरिओम की मौत से घबराये ग्रामीणों ने उसके अर्धनग्न शव को प्रयागराज लखनऊ रेल लाइन के ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास फेक दिया. पुलिस अर्धनग्न अवस्था में मिले शव की शिनाख्त में जुटी थी तभी पिटाई के बने वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मृतक की शिनाख्त करवाते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर वीडियो में दिख रहे छह लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRandhir Singh
Oct 03, 2025 07:51:15
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला थाना क्षेत्र के तामुकपाल में एनएच 18 पर एनएचआई के कारण एनएच को ब्लॉक कर अचानक वन वे कर दिए जाने के कारण लेन बदलने के क्रम में ट्रेलर चालक द्वारा एक मोटर साइकिल दंपति के साथ सर्विस रोड पर साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग बालक मुंडा को अपनी चपेट में ले लिया. साइकिल सवार वृद्ध बालक मुंडा घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति मौशमी भकत और पति किशोर भकत गंभीर स्थिति में टीएमएच, जमशेदपुर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इधर तामुक पाल गांव निवासी बालक मुंडा के निधन के बाद उनके परिजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासनिक विफलता के कारण झारखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली एनएच 18 रात 9 बजे तक लगभग 12 घंटे तक जाम रहा. देर रात 9 के करीब घाटशिला एसडीएम सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर और मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता किया. उनकी मांगों को सुनकर सरकारी प्रावधान के तहत परिजनों को मुआवजा, तामुक पाल के एनएच 18 पर अंडर पास ब्रिज, एनएच पर बंद पड़े लाइट को ठीक कराने सहित सभी मांगों को पूरा करवाने के पहल की आश्वासन पर रात साढ़े 09 बजे एनएच को जाम मुक्त करा लिया गया और एनएच 18 पर जनजीवन 12 घंटे बाद सामान्य हो पाया.
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 03, 2025 07:50:47
Mal Bazar, West Bengal:আবার চিতাবাঘ এর হামলা মালবাজার মহকুমার নাগরাকাটা ব্লকের খেরকাটা গ্রামে। গতকাল সন্ধ্যা নাগাদ এক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘ। আহত ব্যাক্তির নাম বুধু ওড়াও(৫৫)৷ এর আগেও এই এলাকায় চিতাবাঘ এর হামলায় দুই শিশুর মৃত্যু হয়েছে। রাতেই আহত ব্যাক্তিকে নাগরাকাটার সুলকাপাড়া হাসপাতালে নিয়ে আসে। সেখানেই চিকিৎসা চলছে। এসেছে বন দপ্তরের আধিকারিকেরা। কিছুদিন আগে খেরকাটায় যেখানে চিতাবাঘ এর আক্রমনে এক শিশুর মৃত্যু হয় তার পাশেই এই বয়স্ক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘটি। জানা গেছে এই ব্যক্তি মাঠ থেকে গরু আনতে যাচ্ছিলো, সেই সময় চিতাবাঘ তার পায়ের ওপর ঝাপিয়ে পড়ে। কিন্তু তার চিৎকার চ্যাচামেচিতে বাঘ আহত করে পালিয়ে যায়। ইতি পুর্বে এই এলাকায় চিতাবাঘ ধরতে ৬ টি খাচা এবং ৫ টি ট্রাপ ক্যামেরা বসানো হয়েছে। তারপর খাচা বন্দি হচ্ছে না চিতাবাঘ। আর এতেই আতঙ্ক বারছে এলাকায়।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 03, 2025 07:50:20
Bhilwara, Rajasthan:देश में वीआईपी कल्चर के आगे किसी को बख़्शा नहीं जाता है। चाहे बुजुर्ग हो बच्चे। वीआईपी कल्चर के आगे सब दोयम दर्जे के बन जाते हैं। इसका सबूत एक बार फिर हमारे ही सरकारी सिस्टम ने दिया है। जी हाँ, ये साब है हेड कांस्टेबल कालूराम। इनका कहना है कि खाना खा रहे बच्चों से अधिक वीआईपी जरूरी है। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 साल के 35 बच्चों की भूख से अधिक इनका वीआईपी कल्चर जरूरी है। इन्होंने सीएम साब के वीआईपी मूवमेंट पर होटल पर खाना खा रहे बच्चो को उठा दिया। होटल मालिक ने जब कहा साब मासूम बच्चे खेल के आये है भूखे है खाने दो। लेकिन कालूराम जी नहीं माने उल्टा कहा कि गर्मी निकाल दूंगा। बस होटल कर्मी को भी पुलिस वाले साब के सामने सरेंडर होना पड़ा। ऐसा भी नहीं कि सीएम साब के जाने के बाद वापस खाना खाने दिया हो। बिचारे बच्चों को वहां से चलता कर दिया। इन कालूराम जी साब से जब वजह जानने की कोशिश की तो अब क्या बोलते। अभी बिजी हू बोलकर सवाल को टाल दिया। बीजेपी को खुद सोचना चाहिए कि सरकार और सिस्टम को अंग्रेजो की लाड साब संस्कृति पर ही चलाना है तो पार्टी विथ डिफ्फरेंस कहाँ हुआ। बाइट - होटल मालिक
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 03, 2025 07:50:07
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बनाए गए एक स्टॉल में कॉमन करैत सांप निकलने से हड़कंप मच गया...गनीमत रही कि लोगों की नजर समय रहते सांप पर पड़ गई...इसके बाद सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया...यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...यह स्टॉल पूजा कमेटी द्वारा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया था, जहाँ समिति के सदस्य और प्रशासन के लोग बैठते थे...घटना के समय स्टॉल में कई सदस्य मौजूद थे...तभी एक सदस्य की नजर जमीन पर रेंगते जहरीले करैत सांप पर पड़ी...सांप को देखते ही सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई...पूजा कमेटी के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी...जानकारी मिलते ही सर्प मित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया...बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया...सर्प मित्र अशरफुल शेख ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं...संभावतः इसी वजह से यह सांप भी अपने बिल से बाहर आ गया था...उन्होंने बताया कि यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...इसका डंक लगने पर अक्सर लोगों को पता नहीं चलता और 30 से 45 मिनट के भीतर इसका जहर असर कर जाता है...समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है...उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र लगभग 5 वर्ष है और यह अक्सर बरसात के समय खेत और घरों में दिखाई देते हैं...यह सौभाग्य रहा कि सांप ने किसी को काटा नहीं और एक बड़ा हादसा टल गया...
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 03, 2025 07:49:40
Chhindwara, Madhya Pradesh:MP में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, किडनी फेलियर में नौवें बच्चों की मौत - नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला... - परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव के अनुसार अब तक नौ बच्चों की हो चुकी है मौत... सभी की किडनी इन्फेक्शन से हुई मौत... - परासिया ब्लॉक के उमरेठ तहसील अन्तर्गत ग्राम खजरी अन्तु चाकाढाना में एक बच्चे की मौत ... नागपुर में तोड़ा दम... - बच्ची की उम्र 1 साल 2 महीने थी... सभी मृतक बच्चों को दिया गया सिरप - इससे किडनी-दिमाग पर बुरा असर, इन सॉल्वेंट का इस्तेमाल गैरकानूनी... - एक्सपर्ट ने आशंका जाहिर की: खांसी की सिरप में बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका है कि केमिकल एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल हुआ होगा..
3
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 03, 2025 07:48:44
Panna, Madhya Pradesh:नॉन-टूरिज्म क्षेत्र में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी , पन्ना में राह चलते हो रहे बाघ के दर्शन पन्ना टाइगर रिजर्व के दरवाजे 1 अक्टूबर को खुलते ही पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। हालांकि, पहले दिन सफारी के दौरान हिनौता गेट के अंदर निराशा हाथ लगी। पर लौटते समय पर्यटकों की मायूसी खुशी में बदल गई। पन्ना टाइगर रिजर्व का चर्चित बाघ 'कन्हैया' उन्हें नॉन-टूरिज्म क्षेत्र मनौर-हिनौता रोड पर कैमासन-दरेरा के बीच सड़क किनारे स्वच्छंद विचरण करते हुए दिखा। ​इस रोमांचित नज़ारे को देख पर्यटकों झूम उठे और एक पर्यटक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटक की खुशी साफ झलकती है, जो कहता है कि अंदर तो बाघ नहीं दिखा, लेकिन लौटते समय 'कन्हैया' दिख गया। क्षेत्र संचालक नरेश कुमार यादव ने वायरल वीडियो की पुष्टि की और बताया कि आज मडला गेट के पीपर टोला में भी बाघिन पी-141 का शावक अटखेलियां करते हुए देखा गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के कारण यहां देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Oct 03, 2025 07:48:19
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 03, 2025 07:47:54
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top