229001
रायबरेली में आटा पीसने वाले मजदूर की कारखाने में की गई हत्या
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में आटा पीसने वाले मजदूर की कारखाने में चोरी के बाद की गई हत्या . ग्रामीण चोरों ने पहले चोरी की घटना को दिया अंजाम और चोरी का विरोध करने पर कारखाने में रह रहे मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर हत्या कर दी . ग्रामीण कई वर्षों से कारखाने में आटा पीसने सहित अन्य कार्य करता था . मृतक मजदूर की जिलाअस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु. महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ गांव का है मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटवारी का विवादित बयान: पुलिस बच्चों की शिक्षा के खर्च से भ्रष्टाचार पर असर?
Dhar, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मियों के बच्चे पढ़ाई के लिए परेशान, करप्शन से जोड़कर जीतू पटवारी का विवादित बयान धार / बरमंडल कमल सोलंकी शहीद टीआई दिलीप पुरी के मामले में सरकार पर हमलावर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर सकते हैं। बरमंडल में शहीद टीआई के परिवार से मुलाकात के दौरान पटवारी ने पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए बच्चों की शिक्षा को भ्रष्टाचार से जोड़ दिया। पटवारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए तो विभाग में भ्रष्टाचार कम हो सकता है। उनके इस बयान ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करते हैं। महंगाई के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। पटवारी ने कहा कि यही आर्थिक परेशानियां कई बार कर्मचारियों को अपराध और भ्रष्टाचार की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुलिस विभाग के सवा लाख कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा जिम्मा सरकार उठाए। पटवारी के मुताबिक, अगर सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती है, तो इससे पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिल सकती है। शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पटवारी का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। पुलिसकर्मियों की आर्थिक परेशानियों को भ्रष्टाचार से जोड़ने वाले इस बयान पर सियासी प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।0
0
Report
उदयपुर में दीपोत्सव शुरू, पांच दिन महालक्ष्मी मंदिर में अद्भुत सजावट और पूजा
Udaipur, Rajasthan:कल से उदयपुर में दीपोत्सव पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। दीपावली पर्व को लेकर शहर के महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिन तक विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण सहित रँगनिवास से जगदीश चौक तक के मंदिर मार्ग पर भव्य विद्युत सज्जा की गई है। धनतेरस के दिन कल अल सुबह मदिंर के पट खुल जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान माता महालक्ष्मी को विशेष श्रंगार धारण कराया जाएगा। वही इस बात अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा。0
0
Report
दौसा में 221 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, डीडवाना में भीड़ चरम पर
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले की 221 ग्राम पंचायत में मतदान जारी लोगो में सरपंच और वार्ड पंच चुनने को लेकर उत्साह आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा चुनाव जहां 655698 मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग 768 मतदान केंद्रों पर चल रहा मतदान जहां सुरक्षा के भी है व्यापक बंदोबस्त जिले सबसे बड़ी पंचायत डीडवाना में है काफी गहमागहमी 10444 मतदाता चुनेंगे पंचायत का सरपंच0
0
Report
Advertisement
शामली: राशन कार्ड में जीवित महिला को मृत दिखाकर नाम हटाने का मामला
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जिंदा महिला को घोषित किया म्रतक शामली जनपद में सरकारी राशन व्यवस्था से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पूर्ति विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जीवित है, लेकिन राशन कार्ड में उसे मृतक दर्शाकर उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि राशन कार्ड में पत्नी का नाम हटाकर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित राशिद ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके राशन कार्ड संख्या 1754200087309 में उसकी पत्नी को मृतक दर्शा दिया गया है। जबकि उसकी पत्नी पूरी तरह जीवित है। पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के उसकी पत्नी को मृत घोषित कर राशन कार्ड में नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है पीड़ित के मुताबिक, वह मेहनत-मजूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। राशन कार्ड में पत्नी का नाम गलत तरीके से हटाए जाने से उसके परिवार के सामने सरकारी राशन मिलने का संकट खड़ा हो सकता है। आरोप है कि उसकी पत्नी का नाम हटाकर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बिना सत्यापन किसी जीवित महिला को मृतक कैसे घोषित कर दिया गया? क्या विभाग में राशन कार्ड से संबंधित कार्रवाई करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती? बाइट – पीड़ित राशिद पीड़ित ने पूर्ति निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी को मृतक दर्शाने की प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने और राशन कार्ड में उसका नाम दोबारा बहाल कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। byte .... पीड़ित महिला0
0
Report
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान से कांग्रेस घर-घर तक पहुंचाएगी अपनी तैयारी
Bikaner, Rajasthan:कांग्रेस का बड़ा ऐलान 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को लेकर AICC पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने बीकानेर में प्रेस वार्ता की। बोले- गली, मोहल्ले और ढाणी तक पहुंचेगा कांग्रेस का संगठन। घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़ने और कटने की जानकारी जुटाने की योजना। काम नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं को चेतावनी दिए जाने और पार्टी से छुट्टी करने तक की बात कही गई। गुटबाजी पर अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में मनभेद नहीं है, शहर और देहात के अध्यक्ष मिलकर काम कर रहे हैं।0
0
Report
सिकंदराराव में राजकमल पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-दीपावली के पावन पर्व से पूर्व राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोककला की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजकुमार सिंह राठौर एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती नीलम सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है।दीपावली महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीया सजावट प्रतियोगिता, भव्य रंगोली निर्माण प्रतियोगिता तथा विभिन्न सदनों के बीच हाउस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभात मोहन भारद्वाज एवं उपप्रधानाचार्य श्री सौरभ माहेश्वरी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन एवं व्यवस्थाओं में श्रीमती दीप्ति बागर्थी, श्रीमती अनुभा माहेश्वरी, श्रीमती श्वेता बागर्थी, श्रीमती शिल्पी माहेश्वरी, श्री शिवम कुमार, श्री रवेंद्र यादव एवं श्री सौरभ शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की मुस्कान, प्रतिभा और उत्साह ही विद्यालय की वास्तविक पहचान है। विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन करता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
तिजारा-खैरथल में पंचायत चुनाव: 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में पंचायत राज चुनाव को लेकर आज लोकतंत्र का महासंग्राम जारी है। तिजारा और किशनगढ़बास पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। ग्रामीण मतदाता आज अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। किशनगढ़बास पंचायत समिति की 32 और तिजारा पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी है। दोनों पंचायत समितियों की कुल 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए करीब 363 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ग्रामीण मतदाताओं के हाथों में है। वही तिजारा के मेवात क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। अब देखना होगा कि गांव की चौपाल से लेकर पंचायत की सत्ता तक पहुंचने की इस चुनावी जंग में जनता किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है और किसके सिर सरपंची का ताज सजता है।0
0
Report
कैथून पुलिस ने 1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी के लोकेश नईया को गिरफ्तार किया
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा कैथून पुलिस का साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने 1 लाख 75 हजार की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश ऑनलाइन ठगी के शातिर अपराधी को गिरफ्तार हरियाणा निवासी साइबर ठग लोकेश कुमार नईया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन पर कैथून सीआई मनोज सिकरवार ने कार्रवाई की0
0
Report
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद
New Delhi, Delhi:उत्तरी के वजीराबाद थाना इलाके के जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाईपास नाले में मिला अज्ञात शव। शव पर चोट के निशान तो नहीं लेकिन लगभग उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। राहगीरों ने सुबह के वक्त नाले में तैरता हुआ शव देखा जिसकी सूचना वज़ीराबाद थाना पुलिस को दी. बोट क्लब के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला. वजीराबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को इतला की जा रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि नाले में मिले शव को किसी ने हत्या कर नाले में डंप किया या फिर नहाते वक्त हादसा हुआ. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आग, कई घर जलकर राख
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण ज़िला से आ रही है जहाँ रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शहर के त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच कई घर आग की चपेट में आ गए। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज तीसरा दिन है लिहाजा प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने की सूचना औऱ नोटिस दी गई थी लेकिन अभियान का कल से ही विरोध प्रदर्शन जारी है इसी बीच आज त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच अचानक आग लग गई औऱ देखते ही देखते कई घर धू-धू कर जलने लगे यहीं वज़ह है की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन का कहना है कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगाई है वहीं, घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामनगर के सीओ वेद प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच और दोषियों की पहचान समेत आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
दो माह से मानदेय नहीं: रोजगार सेवकों ने कौशांबी में किया प्रदर्शन
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सिराथू ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बकाया मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की। खास बात यह है कि सिराथू उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गृह नगर है, बावजूद इसके यहां रोजगार सेवक दो महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। त्योहार नजदीक है और मानदेय नहीं मिलने से परिवार की जरूरतों के साथ दीपावली की तैयारी पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि त्योहार से पहले उनका बकाया भुगतान कराया जाए।0
0
Report
नरसिंहपुर में पराली नियंत्रण: बिना एसएमएस कटर हार्वेस्टर पर FIR
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग सख्त रुख अपनाए हुए हैं। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बिना सुपर एसएमएस (SMS) कटर के हार्वेस्टर चलाकर खेतों में पराली के अवशेष छोड़ने वाले हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। चीचली ब्लॉक में नियमों की अनदेखी करने पर तीन हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, शासन और कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में एसएमएस (SMS) कटर लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि अवशेष बारीक होकर मिट्टी में मिल जाएं और किसान पराली जलाने को मजबूर न हों। साथ ही जो हार्वेस्टर बेलर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर फील्ड स्तर तक टास्क फोर्स और कंट्रोल रूम गठित किया गया है। चिचली ब्लॉक के मौ एवं आसपास के गांवों में निरीक्षण के दौरान बिना एसएमएस कटर के संचालित पाए गए तीन हार्वेस्टर संचालकों के विरुद्ध गाडरवारा SDM, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।0
0
Report
Advertisement
सोमकमला आम्बा बाँध से रबी के लिए चार चरणों में पानी, 18 नवम्बर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में उदयपुर संभाग के दूसरे बड़े सोम कमला आम्बा बाँध परियोजना की रबी फसल के लिए जल वितरण समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में उदयपुर संभागीय आयुक्त खजान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में रबी फसल के लिए किसानो को 18 नवम्बर से 30 मार्च तक चार चरणों में कुल 112 दिनों तक पानी दिए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला कलेक्टर देशलदान, जल वितरण समिति के सदस्य, किसान और सिंचाई व जल दाय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. किसानों ने सोम कमला आम्बा बाँध परियोजना की नहरों की सफाई नहीं होने व सीपेज की समस्या से टेल तक पानी नहीं पहुँचने की समस्या से अवगत करवाते हुए उनके समाधान की मांग रखी. संभागीय आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों में पानी छोड़ने से पहले किसानो की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए. इधर बैठक में 18 नवम्बर से चार चरणों में नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया. जिसमे पहला चरण 18 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2026, दूसरा चरण 25 दिसम्बर से 2026 से 19 जनवरी 2027 तक, तीसरा चरण 27 जनवरी से 21 फरवरी और चौथा चरण में 1 मार्च से 30 मार्च तक नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष भले ही मानसून के दौरान वर्षा थोड़ी कम रही हो, फिर भी बांध में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इसके तहत किसानों द्वारा बोई गई प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, सरसों व अन्य फसलों के लिए निर्धारित 50% सिंचित क्षेत्र को नियमानुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सिंचाई के साथ-साथ आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के लिए भी पर्याप्त पानी आरक्षित रखा गया है। इधर बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बांध प्रबंधन द्वारा पेट्रोलिंग (गश्त), नहरों की मरम्मत और टेल अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बाईट-1 रघुनाथ सिंह अध्यक्ष जल वितरण समिति, बाईट-2 खजान सिंह संभागीय आयुक्त उदयपुर0
0
Report
पंचायत चुनाव पर हाईअलर्ट: हनुमानगढ़ में 3400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर हनुमानगढ़ पुलिस अलर्ट, जिलेभर में 3400 से अधिक पुलिसकर्मी करवा रहे मतदान, अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का पहरा, लगातार गश्त और चेकिंग जारी, एएसपी अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस की निगरानी, मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे के नियमों की पालना करवा रही पुलिस, समूह में जुटी भीड़ को हटाया, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करवाना पुलिस का उद्देश्य, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, सीआई परमेश्वर सुथार भी रहे साथ0
0
Report
दीपावली से पहले शहर-सीमांत में सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में
Barmer, Rajasthan:दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, शहर से सरहद तक सुरक्षा का पहरा बाड़मेर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी चूना राम जाट के निर्देशन में जिला पुलिस शहर से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सक्रिय नजर आ रही है। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। त्योहारी सीजन में चोरी, जेबतराशी, वाहन चोरी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। बाजारों में पुलिस गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि दीपावली का त्योहार आमजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मना सकें। इसके लिए थाना स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को सक्रिय रहने और आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की गलियों से लेकर सरहद के संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य साफ है त्योहार की खुशियों में खलल डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षा का पहरा सख्त, ताकि दीपावली मनाएं लोग बेफिक्र।0
0
Report
Advertisement
