Back
भरवेली पुलिस ने फर्जी आधार केंद्र चलाने वाले मोहसीन खान को गिरफ्तार किया
ASASHISH SHRIVAS
Nov 24, 2025 05:30:21
Raebareli, Uttar Pradesh
भरवेली की भरवेली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो बिना पंजीयन के फर्जी तौर पर आधार केंद्र का संचालन कर बायोमेट्रिक कूटरचित कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। भरवेली के हीरापुर का रहने वाला मोहसीन खान पर आरोप है कि वह ईएमपीएस आधार अपडेशन प्रणाली का दुरुपयोग कर लाइसेंस धारी आपरेटरों की फर्जी बायोमेट्रिक क्लोन तैयार कर अवैध रूप से आधार अपडेशन का कार्य कर रहा था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मोहसीन के संबंध में शिकायत होने पर अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके द्वारा भरवेली बस स्टैण्ड स्थित अपने कियोस्क सेंटर से ही आधार अपडेशन मशीनों का अवैध संचालन किया जा रहा था। यही नहीं आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर आधार सेवा केंद्रों हेतु मिलने वाले टेंडरों का दुरुपयोग करते हुए अपने परिवारजनों व परिचितों के नाम पर अधिकाधिक टेंडर डलवाए, तथा टेंडर मिलने के बाद संबंधित केंद्रों व मशीनों का संचालन 4-5 स्थानों पर स्वयं करने लगा था। इसके पश्चात वह उन अधिकृत ऑपरेटरों को आवंटित मशीनों को गलत तरीके से अपने कब्जे में रखकर भरवेली से संचालित कर रहा था, जबकि इन्हें केवल वही व्यक्ति चला सकता है जिसके नाम पर प्रणाली अधिकृत हो तथा उसी निर्धारित लोकेशन पर संचालित किया जाना अनिवार्य है। आरोपी मोहसीन खान इन मशीनों एवं आईडी का संचालन के लिये जिनके नाम पर केंद्र स्वीकृत हुये है उनके कूटरचित क्लोन बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर उपयोग कर रहा था। जिसके द्वारा करोड़ों के लेनदेन करने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
176
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OTOP TIWARI
FollowNov 24, 2025 06:04:0664
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 24, 2025 06:03:3062
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 24, 2025 06:03:0561
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 24, 2025 06:02:5060
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 24, 2025 06:02:3662
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 24, 2025 06:02:1961
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 24, 2025 06:01:3364
Report
35
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 24, 2025 06:01:040
Report
NKNished Kumar
FollowNov 24, 2025 06:00:530
Report
RRRikeshwar Rana
FollowNov 24, 2025 06:00:400
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 24, 2025 05:49:0874
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 24, 2025 05:48:5556
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 24, 2025 05:48:1848
Report