Back
यूपी बोर्ड: 53 लाख परीक्षार्थी, 222 केंद्र अति संवेदनशील, नकल रोकथाम के कड़े कदम
MGMohd Gufran
Feb 12, 2026 11:34:37
Prayagraj, Uttar Pradesh
18 फरवरी से शुरू होगी यूपी की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा,
53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी दसवीं और बारहवीं में होंगे शामिल,
8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड की परीक्षा,
अति संवेदनशील घोषित 222 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख़्त निगरानी,
एसटीएफ और एलआईयू की टीमें भी अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेंगी तैनात,
प्रदेश भर के सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग की बोर्ड मुख्यालय से की जा रही है 24 घंटे निगरानी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा को नकल विहीन बनाए जाने के लिए बोर्ड की तरफ से कई सख्त कदम उठाए गए हैं। जिसमें प्रदेश के 222 परीक्षा केंद्रों को अधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील घोषित किए गए परीक्षा केंद्रों पर नकल पर नकेल के लिए न सिर्फ एसटीएफ और एलआईयू की टीमें तैनात रहेगी। बल्कि बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी भी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां पर पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में जैमर लगाया गया है। ताकि नकल माफिया के मंसूबों को पूरी तरीके से नेस्ता नाबूत किया जा सके।
बता दे की इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।जिसमें दसवीं में 27 लाख 61 हजार 696 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि 12वीं में 25 लाख 76 हजार 82 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रदेश भर में कल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर बेहद सख़्त निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। डीएम से लेकर दूसरे जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय कर दी गई है। सरकार की मंशा साफ है कि बोर्ड की परीक्षा में किसी भी तरीके की गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए हर जरूरी प्रयास किए गए हैं।
वॉक थ्रू... कंट्रोल रूम से
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 13:06:210
Report
ADAnup Das
FollowFeb 12, 2026 13:05:390
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:04:340
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 12, 2026 13:04:220
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 12, 2026 13:03:520
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:03:38Noida, Uttar Pradesh:Dismantling a truck for recycling
0
Report
KNKumar Nitesh
FollowFeb 12, 2026 13:03:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:01:310
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:01:19Noida, Uttar Pradesh:balancing rocks
balancing rocks without adhesive
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 12, 2026 13:00:540
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:00:37Noida, Uttar Pradesh:अंडे की खोल से नक्काशी। ऐसी सूक्ष्म कला बनाने के लिए कितनी कुशलता और धैर्य चाहिए!
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 13:00:19Noida, Uttar Pradesh:जिम में सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 12:55:48Noida, Uttar Pradesh:सीढ़ी लगाकर दुल्हन तक पहुंचा दूल्हा
0
Report