212503
उन्नावः पुलिस ने 1 किलो 536 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Purwa, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा एक आरोपी को 1 किलो 536 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राहुल गुप्ता निवासी मंगतखेड़ा के तौर पर हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन: 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों के साथ 4 संपत्तियाँ सील
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में MCD का आज बड़ा एक्शन, 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई * MCD ने शहरभर में चल रहे अभियान के तहत 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। * अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन पर 4 संपत्तियां सील की गईं। * कार्रवाई के साथ 3 ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए। * सभी 12 जोनों में निगम की कार्रवाई जारी रही। * राजौरी गार्डन, मटियाला, छावला, करोल बाग, पहाड़गंज, भजनपुरा समेत कई इलाकों में कार्रवाई। * MCD ने कहा—अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
लखनऊ के राजेंद्र नगर चौराहे के पास महिला की हत्या, नाबालिग बेटे के खिलाफ आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ राजेंद्र नगर चौराहे के पास महिला की हत्या विजन अपार्टमेंट के फ्लैट में महिला मृत मिली मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप हुई गीता भागचंदानी की उम्र करीब 42 वर्ष थी नाबालिग बेटे समीर पर हत्या का आरोप विवाद के दौरान सिर पर औजार से प्रहार औजार से हमला होने पर महिला की मौत घटना के बाद बेटा मौके पर मौजूद मिला पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया नाबालिग से पुलिस पूछताछ कर रही है फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी0
0
Report
ज्वालापुरी में जर्जर इमारत गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बाहरी इलाके ज्वालापुरी में गुरुवार शाम एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के वक्त इमारत के पास मौजूद दो लोग मलबे की चपेट में आ गए. मिली जानकारी के मुताबिक, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी. बताया जा रहा है कि इमारत को तोड़कर दोबारा निर्माण का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त पिता-पुत्र दोनों मौके पर मौजूद थे और मलबे की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान पिता शमशुल की मौत हो गई. वहीं, उनके 25 वर्षीय बेटे शोएब का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तमाम सिविक एजेंसियां भी पहुंचीं. इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए MCD की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया. आसपास के इलाके में किसी और हादसे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं. यह भी जांच का विषय है कि पुनर्निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.0
0
Report
Advertisement
बुजुर्गों के सम्मान में दिल्ली पुलिस का संगम: वृद्धजन दिवस पर खेल, जागरूकता और सुरक्षा
New Delhi, Delhi:बुजुर्गों के सम्मान में दिल्ली पुलिस का अनूठा संगम, खेल और जागरूकता के साथ मनाया वृद्धजन दिवस एंकर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस नॉर्थ-वेस्ट जिला और ट्वेंटी फोर इनटू सेवन केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा - ओल्ड बट नॉट अलोन, यानी बुजुर्ग अकेले नहीं हैं। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में सीनियर सिटिजन्स ने हिस्सा लिया। माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए बुजुर्गों के लिए कई तरह के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में उत्साह के साथ भाग लेने वाले बुजुर्गों में अलग ही जोश देखने को मिला। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीसीपी आकांक्षा यादव ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हर समय उनके साथ है और उन्हें कभी भी खुद को अकेला नहीं समझना चाहिए। साथ ही डीसीपी ने बढ़ते साइबर अपराध को लेकर बुजुर्गों को विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर ठग किस तरह बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं और अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी शेयर करने से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन बारह इक्यानवे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की ! कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों ने दिल्ली पुलिस और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें परिवार जैसा माहौल मिलता है।0
0
Report
हरदोई में जातिसूचक टिप्पणी पर FIR, शराफत अली पर कार्रवाई की मांग
Hardoi, Uttar Pradesh:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर जातिसूचक टिप्पणी, शराफत अली पर FIR दर्ज़, सियासत से अब मामला पहुंचा थाने तक हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। शहर कोतवाली में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक रवि बाल्मीकि की तहरीर पर शराफत अली समेत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए बैठक के दौरान शराफत अली ने प्रेमावती के संबंध में जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आरक्षण व्यवस्था में संशोधन न हुआ होता तो आज जिला पंचायत अध्यक्ष बनी बैठी महिला कपड़े धो रही होती। तहरीर में कहा गया है कि इस टिप्पणी से महिला जनप्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा और महिला गरिमा को ठेस पहुंची, जबकि वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने इसे संपूर्ण दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए वायरल वीडियो के आधार पर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। मामले में अनुसूचित जाति उत्पीड़न और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। वायरल बयान के बाद हरदोई में सियासी घमासान पहले ही तेज हो चुका है। भाजपा महिला मोर्चा समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर शराफत अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब FIR दर्ज होने के बाद पूरे मामले में पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर निगाहें टिक गई हैं।0
0
Report
किसानों के करोड़ों की कमाई का नुकसान,, मुआवजा बनेगा नाममात्र का पर नुकसान हुआ ज्यादा,,
Upani, Chhattisgarh:महानदी में आए बाढ़ के बाद पानी उतरने के साथ किसान अपने नुकसान हुए फसल को देखकर दुखी हैं,, 48 घंटे से ज्यादा पानी में डूबे रहने के कारण सभी फसल पूरी तरह से खराब हो गए हैं,,किसानों का कहना है कि अब नया फसल भी नहीं लगाया जा सकता वहीं मुआवजा तो नाम मात्र का मिलेगा लेकिन नुकसान लाखों करोड़ों का हुआ है,, डभरा क्षेत्र के नवापारा, उपनी,बसंतपुर और सकराली कछार में हजारों एकड़ में सब्जी फसल लगाया गया था जो की पानी में डूबने के कारण पूरी तरह से नुकसान हो गया है,,किसान नेतराम पटेल एवं सुशील पटेल के अनुसार खेत में लगाए गए ड्रिप सिस्टम सोलर पैनल और ट्रैक्टर भी डूबने से नुकसान हो गया है पाइन न्यूज की खास खास ग्राउंड रिपोर्ट,,0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी के मकनपुर तिराहे पर चलते ट्रक में blazing आग: चालक ने अपनी जान बचाई
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी ब्रेकिंग बाराबंकी में चलती ट्रक में अचानक लगी भीषण आग। ट्रक में मुर्गियों का दाना लदा था, हिमाचल प्रदेश से कलकत्ता जा रहा था ट्रक। मकनपुर तिराहे के पास अचानक ट्रक से उठने लगी आग की लपटें। आग लगते ही चालक और क्लीनर में मची अफरा-तफरी। दोनों ने ट्रक से कूदकर किसी तरह बचाई अपनी जान। हादसे में चालक और क्लीनर के सुरक्षित होने की सूचना। ट्रक में आग लगने के कारणों का अभी नहीं हो सका खुलासा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
देवरिया में ब्रेकर विवाद से RSS कार्यकर्ता की मौत, गांव में तनाव फैल गया
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट त्रिपुरेश पति त्रिपाठी देवरिया एंकर देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लार थाना पुलिस और SOG टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बावत पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जोधपुर में 35 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया एवं डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी वेस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी प्रभारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने फिटकासनी गांव में दबिश देकर 35 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित तस्कर सुनील को गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.0
0
Report
Advertisement
जम्मू में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए युवाओं का जोरदार मार्च
Jammu, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को लेकर जम्मू में ‘Women’s March’ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जम्मू में युवाओं ने ‘Women’s March’ निकाला। मार्च में शामिल युवाओं ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुष्कर्म जैसी घटनाओं के विरोध में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के अधिकार केवल कानूनों, किताबों और सरकारी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में वास्तविक सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना जरूरी है। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने लाल रंग के परिधान पहनकर और विभिन्न संदेशों के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में अपनी बात रखी। युवाओं ने समाज से महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। आयोजकों के मुताबिक, इस मार्च का उद्देश्य युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC में संजयन त्रिपाठी निर्दलीय मैदान में उतरे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर MLC / चुनाव बीजेपी में बगावत। रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 01-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर। स्लग: बीजेपी नेता रहे संजयन त्रिपाठी बीजेपी से हुए बागी, चुनाव लड़ने का ऐलान। ANCHOR: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में बीजेपी के सामने अब बगावत की चुनौती है। बीजेपी से टिकट के दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। आज संजयन त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ नामांकन भी दाखिल किया। टिकट कटने से नाराज संजयन त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वह इस सीट से मजबूत दावेदार थे और लंबे समय से पार्टी के अभियानों में सक्रिय रहे हैं। VO: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC सीट पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी ने मौजूदा MLC ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद टिकट के दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बगावती तेवर अपना लिए। संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और आज समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए थे। संजयन त्रिपाठी का कहना है कि वह लंबे समय से बीजेपी के साथ पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे और इस सीट से खुद को प्रमुख दावेदार मानते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप फैसले नहीं ले रही है। वहीं, ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार निर्वाचित हो चुके हैं और इस बार बीजेपी ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सामने निर्दलीय संजयन त्रिपाठी समेत अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है。 BYTE— डॉ. संजयन त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी। मीडिया से बात चीत के दौरान संजयन त्रिपाठी बेहद भावुक हो गए थे संजयन त्रिपाठी उनकी आंखें नम हो गई थी। जो उनके अंदर छिपे हुए दर्द को बयां कर रही थीं。 टिकट को लेकर शुरू हुई नाराजगी अब सीधे चुनावी मुकाबले में बदल गई है। संजयन त्रिपाठी के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद इस शिक्षक MLC सीट पर मुकाबला और बहुकोणीय हो गया है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में इसका असर किस तरह दिखाई देता है।0
0
Report
जालौन में दंपती से लूट: तमंचे पर हथियारबंद बदमाश फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दंपती से तमंचे के बल पर लूट, तीन बदमाशों ने बाइक सवार होकर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे दंपति को तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को दिया गया। तमंचे की नोंك पर मंगलसूत्र, आभूषण और पर्स में रखे करीब 13 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए। नरी गांव के आगे पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई लूटपाट की वारदात से पुलिस गस्त पर उठे सवाल। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। जालौन के कैलिया थाना के पहाड़गांव चौकी क्षेत्र के नरी गांव के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
पखांजूर के पास कारका नदी में डूबे 2 छात्र, तलाश जारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर से लगे महाराष्ट्र की कारका नदी में बड़ा हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने गए 9 दोस्तों में से दो छात्र नदी में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं और पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद से दोनों की तलाश जारी है। पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीम तलाश अभियान में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पखांजूर क्षेत्र से 9 दोस्त यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सात दोस्त नदी किनारे खाना बनाने में व्यस्त थे, जबकि दो छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे। बताया जा रहा है कि पानी में उतरने के बाद दोनों छात्र वापस बाहर नहीं आए। काफी देर तक दोनों के नहीं लौटने पर दोस्तों ने तलाश शुरू की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नदी में डूबे छात्रों की पहचान अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन के रूप में हुई है। साहिल बर्मन पीवी-105 और अभिजीत विश्वास पीवी-109 गोपालपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पखांजूर के ASP राकेश कुमार कुर्रे भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों छात्रों का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती दोनों छात्रों को जल्द से जल्द तलाशना है। रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बस्तर: गड़े धन के लालच में 12 साल के मासूम की नरबलि की कोशिश, चंगुल से भागकर बचाई जान
Kudkanar, Chhattisgarh:बस्तर जिले के कोहकापाल में अंधविश्वास और लालच का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गड़ा धन पाने की चाह में कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र के बहाने 12 वर्षीय बच्चे की कथित नरबलि देने का प्रयास किया। आरोपियों ने अनुष्ठान की तैयारी कर बच्चे को बंधक बना लिया था, लेकिन मासूम ने गजब का साहस और सूझबूझ दिखाई। वह मौका पाकर उनके चंगुल से भाग निकला और सुरक्षित घर पहुंच गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।0
0
Report
खूंटी के सोडे गाँव के 6 वर्षीय आजलान मियाँ कोयल नदी में डूबने की आशंका
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूंटी। सोडे गाँव के 6 वर्षीय बच्चा कोयल नदी में बहा, कपड़ा बरामद। खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी में एक छह वर्ष का बच्चा बह गया। सोदे गाँव निवासी शमीम मियाँ का 6 वर्षीय पुत्र आजलान मियाँ दोपहर 3 बजे से लापता है। आजलान विद्यालय से घर आने के बाद घर से परिवार के सदस्यों को कुछ बताए बिना निकल गया था। इसके बाद आजलान के लापता होने की जानकारी परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार दलबल के साथ सोदे पहुंचे और स्थानीय गोताखोर एवं निवासियों की मदद से आजलान की खोजबीन अभियान शुरू कर दिया। खोजबीन के क्रम में आजलान का कपड़ा सोदे ईदगाह के नजदीक कोयल नदी के पास बरामद हुआ है। आशंका जताया जा रहा है कि आजलान मियाँ नहाने के लिए कोयल नदी गया था। और कपड़ा बरामद हुआ। लोगों के अनुसार, नदी में नहाने के क्रम में पानी का तेज बहाव में बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और आसपास के गाँव के लोगों के साथ खोजबीन में जुटे। लेकिन रात तक शव का पता नहीं चल पाया था। वहीं उन्होंने मामले की जानकारी देकर आजलान की जानकारी मिलने पर त्वरित प्रशासन को सूचित करने की बात कही है। आज फिर शव का पता लगाने के लिए लोग लगेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को कल बुलाया जाएगा, इसकी जानकारी दे दी गयी है।0
0
Report
Advertisement
