प्रयागराज में रंजीत कुशवाहा हत्या कांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हंडिया उतराव पुलिस ने रंजीत कुशवाहा हत्याकांड का में फरार चल रहे अभियुक्त साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। ज्ञात हो कि 19 मार्च 2024 में मोतिहा गांव निवासी रंजीत कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय हरिलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तथा शव को घर से 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर ठिकाने लगा दिया था। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद टेक्निकल साक्ष्यों के अनुसार पुलिस ने बरेठी डगरहा का पुरा निवासी शिव दर्शन सिंह को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ में कबूल किया। लेकिन बयान में कहानी एक अलग नया मोड़ ले ली। सुदर्शन सिंह के बयान में बधवा ताहीरपुर झूसी निवासी मुन्नालाल पासी पुत्र पुरुषोत्तम का नाम लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
