icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Prayagraj
Diwakar PalDiwakar PalFollow9 Jan 2025, 08:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कवर्धा में 18 किमी पदयात्रा से सावन शुरू हुआ ऐतिहासिक भक्तिमय माहौल

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, छत्तीसगढ़, दिनांक 3 अगस्त, कवर्धा शिवभक्ति में सराबोर, सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बताया ऐतिहासिक, श्रद्धालुओं के संग बोल बम के नारे लगाते दिखे कवर्धा। सावन माह के पहले सोमवार पर कबीरधाम जिले का धार्मिक माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कवर्धा के बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक आयोजित 18 किलोमीटर लंबी पारंपरिक पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस ऐतिहासिक पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा भी श्रद्धालुओं के बीच और लगातार बोल बम के नारे लगाते दिखे। भोरमदेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दूर-दूर से पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा भोरमदेव परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। पदयात्रा के दौरान जी मीडिया से विशेष बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा से भोरमदेव तक की यह पदयात्रा वर्षों पुरानी ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा है। यह यात्रा लोगों की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता इस परंपरा को और अधिक गौरवशाली बनाती है। सावन के पहले सोमवार पर आयोजित इस भव्य पदयात्रा ने एक बार फिर कबीरधाम की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई दी। पूरे दिन भोरमदेव मंदिर में दर्शन, पूजा और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
0
0
Report

आम आदमी पार्टी

VKVivek Krishna DixitFollowJust now
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। प्रदेश सरकार की मनमानी और जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। कानपुर की बदहाल सड़कें और अन्य बुनियादी समस्याएं सरकार की कार्यशैली को उजागर करती हैं। संगठन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टीम गठित कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। यह बातें रविवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश यूथ विंग के कानपुर नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहीं। उन्होंने कहा कि शहर की जनता बदलाव चाहती है और संगठन जनसमस्याओं को लेकर लगातार लोगों के बीच जाएगा। उनका आरोप था कि सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी, लंबित भर्तियां और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि जब युवा एकजुट होकर आवाज उठाते हैं तो सरकारों को अपने फैसले बदलने पड़ते हैं। साथ ही संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए नई टीम तैयार किए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजक मुकेश झा ने छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग उठाते हुए कहा कि इससे युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। बाईट--- अनुज शुक्ला, नगर अध्यक्ष
0
0
Report

श्रीगंगानगर के जीबी क्षेत्र में हल्की बारिश, गर्मी घटी; पानी के लिए किसान परेशान

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर के निकटवर्ती जीबी क्षेत्र में मौसम ने बदला मिजाज; आसमान में छाए गहरे काले बादल, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दौर जारी। बारिश से उमस भरी गर्मी में राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन सुहाना हुआ। खेतों में खड़ी फसलों को भी हल्की बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, किसान गंग नहर में उपलब्ध पानी की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। पानी न मिलने और इस बार सामान्य से कम वर्षा के कारण कई खेतों में फसल खराब होने का खतरा बताया जा रहा है। किसान 5 अगस्त को श्रीगंगानगर में महा पड़ाव के लिए जीबी क्षेत्र में किसान नेता कर रहे हैं जनसंपर्क।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल में नशेडी युवक ने 25 फीट ऊँचे गुंबद पर चढ़कर अंततः नीचे उतर लिया

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के हरसौली रोड स्थित महिला थाने के सामने बने करीब 25 फीट ऊंचे वर्षों पुराने गुंबद पर आज एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। शुरुआत में वह गुंबद के ऊपर बैठा रहा, लेकिन कुछ देर बाद जब उसका नशा उतरने लगा तो उसे नीचे उतरने में डर लगने लगा। घबराहट में वह कई बार कूदने की कोशिश करता दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही खैरथल थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की सड़क लाइटों की मरम्मत में उपयोग होने वाली हाइड्रोलिक मशीन को मौके पर बुलाया गया, नगर परिषद की टीम और पुलिस मशीन के जरिए युवक तक पहुंचने की तैयारी कर ही रही थी, इसी बीच जैसे ही मशीन गुंबद के पास पहुंचने लगी युवक घबरा गया और बंदर की तरह गुंबद की दी wall से चिपकते हुए धीरे-धीरे खुद ही नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

डैयाणा चोरी: ग्रामीणों का प्रदर्शन, चोरों का शीघ्र_OPEN_खुलासा_मांग

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, अखिलेश शर्मा, लोकेशन डूंगरपुर "डैयाणा" ग्राम पंचायत डैयाणा में हालिया दिनों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने डैयाणा में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से भय, असुरक्षा और रोष व्यक्त किया है। ग्रामवासियों ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर चोरियों का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। रात 24 जुलाई 2026 की हैरानीजनक घटनाओं में अज्ञात चोरों ने डैयाणा गांव के एक मकान को निशाना बनाकर लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 1 किलोग्राम चांदी चुरा ली, जिसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में ओबरी थाने में मामला दर्ज है, लेकिन 10 दिन होने के बाद भी चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया है और न चुराए गए सामान की बरामदगी ही हो सकी है। 4-5 महीने पहले भी डैयाणा में लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे; उस मामले में भी ओबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज है, पर आज तक उसका खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा, नदियों में मोटर वेकेबल आदि की चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। निरंतर दो बड़ी चोरीयों के खुलासे में असफलता से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि ग्रामीण रात के समय ही पहरा देने को मजबूर हैं; महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी भय के साये में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन देकर चोरियों का शीघ्र खुलासा, गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report

धारूहेड़ा में दूसरा फायर स्टेशन: 2 दमकल गाड़ियाँ और 10 कर्मी, उद्योगों में सुरक्षा बढ़ी

Rewari, Haryana:धारूहेड़ा को मिला दूसरा फायर स्टेशन... 2 गाड़ियां और 10 कर्मचारियों की तैनाती... औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी त्वरित राहत, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया उद्घाटन.... रेवाड़ी को भी जल्द मिलेगा नया फायर स्टेशन.... 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिजली विभाग के कार्यालय का किया शिलान्यास.... औद्योगिक नगरी धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। धारूहेड़ा को अपना दूसरा फायर स्टेशन मिल गया है, जिसका उद्घाटन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस नए फायर स्टेशन के शुरू होने से विशेषकर औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले हादसों के दौरान दमकल गाड़ियों को पहुँचने में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी। नवनिर्मित फायर स्टेशन में तत्काल प्रभाव से 2 दमकल गाड़ियाँ और 10 दमकल कर्मियों का स्टाफ तैनात कर दिया गया है। अब औद्योगिक इकाइयों या रिहायशी इलाकों में आग लगने पर दूर से गाड़ियां बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। विओ -क्षेत्र के विकास को रफ्तार देते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिजली निगम के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा की धारूहेड़ा एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहाँ अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम बेहद ज़रूरी हैं। नया फायर स्टेशन यहाँ के उद्योगों और निवासियों को बड़ी राहत देगा।विधायक ने बताया की कि धारूहेड़ा के बाद अब रेवाड़ी शहर को भी जल्द ही एक नया और आधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन मिलने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धिविनायक मंदिर के दान चोरी मामले में ट्रस्टी पर संदेह

Noida, Uttar Pradesh:सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल ₹18 करोड़ चोरी हो रहे हैं। हम भोलेपन से और ईमानदारी से मंदिर के दान बॉक्स में पैसे दान करते हैं, फिर भी ऐसी चोरियां हो रही हैं। ये लोग मंदिरों को लूट रहे हैं, और जो छात्र परीक्षा में अच्छे नंबर और अच्छी नौकरी के लिए मंदिर जाते हैं, वे ही वहां अपना भरोसा कर रहे हैं। अगर ट्रस्टी खुद चोरी में शामिल हैं, तो यह हमारी आस्था के बारे में क्या कहता है? हम सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते, और अगर हम मंदिरों पर भी भरोसा नहीं कर सकते, तो हम किस पर भरोसा कर सकते हैं? अगर देश की यही हालत है, तो इससे आखिरकार लोगों में गुस्सा और सड़कों पर अशांति फैल सकती है।" "शनिवार को MNS प्रमुख राज ठाकरे ने सिद्धिविनायक मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लगाया था कि ख़ुद ट्रस्टी ने पत्र लिखकर गड़बड़ी के आरोप लगाए है।" "ट्रस्ट की सतर्कता के कारण मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी करने वाले कर्मचारियों को पकड़ा गया है।" "इन कर्मचारियों के पकड़े जाने से पहले, प्रत्येक बुधवार मंदिर की दानपेटी में जमा होने वाली राशि की गणना 50 लाख रुपये से कम होती थी।" "लेकिन इन कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद, पिछले तीन सप्ताह से दानपेटी में एक सप्ताह के दौरान जमा होने वाली राशि بڑھकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।" "इससे स्पष्ट होता है कि इससे पहले हर सप्ताह दानपेटी में जमा होने वाली राशि का एक हिस्सा गबन किया जा रहा था।" "इस कारण मंदिर को प्रतिवर्ष लगभग 18 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। हमें दृढ़ संदेह है कि इस मामले के तार वरिष्ठ स्तर तक जुड़े हुए हैं।" "अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर शासन स्तर पर संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध जांच कराई जाए।" "विश्वस्त मंडल श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास, प्रभादेवी, मुंबई" "इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले ट्रस्टी हैं:" "- राहुल लोंढे" "- भास्कर शेट्टी" "- महेश मुदलियार" "- जितेंद्र राऊत" "- मीना कांबली" "- मनीषा तुपे" "- गोपाल दळवी" "- सुदर्शन सांगळे"
0
0
Report

मुजफ्फरपुर सावन पहली सोमवारी पर बागमती घाट पर घड़ियाल दिखा, भक्तों में दहशत

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बागमती घाट पर विशालकाय घड़ियाल दिखाई दे गया. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल भर रहे शिव भक्तों को पानी से बाहर निकालने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि जब शिव भक्त जलाभिषेक के लिए जल भरने बागमती नदी पर पहुंचे तो श्रद्धालुओं को अचानक पानी में तैरते एक विशालकाय घड़ियाल दिखाई दिया. घड़ियाल के नदी किनारे नजर आते ही शिवभक्तों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में नदी से बाहर निकल आए. आज सावन की पहली सोमवारी होने के कारण शिव भक्त अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में बागमती नदी से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जल भरने पहुंचे थे. इसी दौरान तेज धारा में एक विशालकाय घड़ियाल घाट के समीप तैरता हुआ दिखाई दिया. देखकर देखते ही घाट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घड़ियाल कुछ देर तक नदी में दिखाई देता रहा और फिर पानी की धारा में ओझल हो गया. खतरा टलने के बाद श्रद्धालु दोबारा घाट पर पहुंचे, जल भरा और "बोल बम" के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए. हालांकि इस घटना ने श्रद्धालुओं के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था संभाली, श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी में सावधानी बरतने की अपील की. पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बागमती नदी में घड़ियाल दिखाई देने की यह पहली घटना नहीं है. ऐसे में श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग और प्रशासन को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की जरूरत है. आस्था के इस महापर्व के बीच घटी इस घटना ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है. अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी घाटों पर अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर पुलिस के हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को डीजी डिस्क अवार्ड मिला

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर पुलिस के लिए गर्व का अवसर रहा, जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान पीओ सेल के पुलिस कर्मचारी हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को वर्ष 2023 के डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने उन्हें डीजी डिस्क पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश शर्मा, डीएसपी नितिन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे。 वहीं एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 के लिए पीओ सेल के पुलिस कर्मचारी रवि कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजी डिस्क अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी पूरी लगन एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने पीओ सेल की टीम द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की。 बाइट बलबीर सिंहः ठाकुर पुलिस अधीक्षक वहीं पुलिस कर्मचारी रवि ठाकुर ने एसपी हमीरपुर सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी पीओ सेल टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और कोलकाता सहित कई राज्यों में जाकर अभियान चलाए हैं।रवि कुमार ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने अब तक विभिन्न मामलों में करीब 400 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है。 बाइट रवि ठाकुर हेड कांस्टेबल
0
0
Report

यशोर रोड पर सूखी डाल गिरने से युवक की मौत; मंत्री काटेंगे पेड़

Kolkata, West Bengal:কয়েক দিন আগে যশোর রোডের পাশে থাকা গাছের শুকনো ডাল ভেঙে স্থানীয় যুবক বনগাঁর শিকদার পল্লী এলাকার বাসিন্দা বাপন বিশ্বাসের মৃত্যুতে ক্ষোভের সঞ্চার হয় স্থানীয় বাসিন্দাদের মধ্যে ৷ খবর পেয়ে মৃত যুবকের বাড়িতে যান রাজ্যের খাদ্যমন্ত্রী তথা বনগাঁ উত্তরের বিধায়ক অশোক কীর্তনীয়া৷ শোকস্তব্ধ পরিবারের পাশে দাঁড়িয়ে সমবেদনা জানান এবং সবরকম সহযোগিতার আশ্বাস দেন। স্থানীয় বাসিন্দাদের আশ্বস্থ করে তিনি বলেছিলেন, মরা গাছ ও গাছের ডালগুলি প্রশাসনের পক্ষ থেকে চিহ্নিতকরণ হয়ে গিয়েছে৷ আগামী ১০ দিনের মধ্যে যশোর রোডের ঝুঁকিপূর্ণ গাছ ও শুকনো ডাল চিহ্নিত করে কেটে ফেলার কাজ শুরু হবে৷ যাতে ভবিষ্যতে আর কোনও পরিবারকে এভাবে প্রিয়জন হারানোর যন্ত্রণা সহ্য করতে না হয়। খাদ্যমন্ত্রীর ঘোষণার পরে সোমবার খলিদপুরে শুরু হলো শুকনো গাছের ডাল কাটার কাজ । এদিন সকাল থেকে চিহ্নিত গাছগুলির ডাল কাটা শুরু হওয়ায় স্বস্তির নিঃশ্বাস ফেলেন এলাকাবাসী। জানা যায় বনগাঁর যশোর রোড দিয়ে মোটর সাইকেলে বাড়ি ফিরছিলেন বাপন। সেই সময় রাস্তার ধারে থাকা একটি প্রাচীন গাছের শুকনো ডাল আচমকাই ভেঙে পড়ে তাঁর মাথার উপরে। হেলমেট পরা থাকলেও গুরুতর জখম হয় বাপন। স্থানীয়রা দ্রুত বনগাঁ মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসকেরা তাঁকে মৃত ঘোষণা করেন।
0
0
Report

ओड़िशा के घोषपाड़ा में दसवीं के छात्र रणबीर साओ की डूबने से मौत, खोज जारी

Kolkata, West Bengal:দশম শ্রেণী ছাত্রের বডি উদ্ধার হল।স্পঞ্জ ভরসা করে ঝিলে স্নান, তলিয়ে নিখোঁজ দশম শ্রেণির ছাত্র রণবীর সাও; গতকাল রাত্রি থেকে দীর্ঘ সময় ডুবড়ি তল্লাশি চালিয়ে আজ দুপুর বারোটা নাগাদ বডি উদ্ধার করে মহেশতলা পৌরসভার ৩ নম্বর ওয়ার্ডের ঘোষপাড়ায় মর্মান্তিক ঘটনা। ওড়িশার জাজপুরের বাসিন্দা রাজেশ সাও, পেশায় একজন প্লাম্বার। স্ত্রী ও দুই ছেলেকে নিয়ে গত সাত বছর ধরে ঘোষপাড়ায় ভাড়া থাকেন。 সোমবার বিকেল আনুমানিক সাড়ে চারটে নাগাদ তাঁর ১৬ বছর বয়সী বড় ছেলে রণবীর সাও, ফতেপুর হিন্দি নাগরী প্রচারক বিদ্যালয়ের দশম শ্রেণির ছাত্র, ৩ নম্বর ওয়ার্ডের বোস্কের বাগান এলাকার বড় ঝিলে স্পঞ্জ নিয়ে স্নান করতে নামে। পরিবারের দাবি, রণবীর সাঁতার জানত না। তাই স্পঞ্জের ভরসাতেই জলে নামত। কিন্তু হঠাৎ স্পঞ্জটি হাত থেকে ছিটকে গেলে সে আর তীরে ফিরতে পারেনি এবং ঝিলের গভীরে তলিয়ে যায়। গতকাল রাত থেকে আজ প্রায় 24 ঘন্টা পরতল্লাশি চালিয়েও রণবীরকে উদ্ধার করল। ডিজেস্টার ম্যানেজমেন্ট।
0
0
Report
Advertisement

मोहनिया में 88 मवेशियों से भरे कंटेनर के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बेलौड़ी मोड़ के पास की कार्रवाई, चालक समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार कैमूर पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहनिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 88 मवेशियों (पाड़ा) से भरे एक बड़े कंटेनर को जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से चालक सहित दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ (DSP) दयानंद कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली थी कि डिहरी की ओर से एक कंटेनर में अवैध रूप से मवेशियों को लादकर उन्नाव (उत्तर प्रदेश) की तरफ ले जाया गया है। सूचना के आधार पर मोहनिया पुलिस ने जीटी रोड पर बेलौड़ी मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP21CT-0014) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए 88 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चालक मोहम्मद इरशाद (पिता- अब्दुल्ला, निवासी- करीमपुरा, हापुड़, उत्तर प्रदेश) और राजा राम (पिता- राजेंद्र राम, निवासी- राजा सैली, दरभंगा, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 2 मोबाइल फोन और कंटेनर को जब्त किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
0
0
Report

शहापूर के भारंगी पुल पर खड्डे से जवान की मौत, प्रशासन जागा हुआ

Thane, Maharashtra:शहापूर - खड्ड्यामुळे अपत्तिव्यवस्थान दलातील (tdrf) जवानाचा बळी, नंतर प्रशासन खडबडून जागे... प्रथम बातमी दिली, मग प्रशासन जागे झाले! शहापूरमधील मुंबई-नाशिक महामार्गावरील भारंगी नदीच्या पुलावर खड्ड्यात दुचाकी आदळून अग्निशामक दलातील जवानाचा मृत्यू झाला. झी २४ तासने ही बातमी प्रसिद्ध केल्यानंतरच राष्ट्रीय महामार्ग प्रशासनाने तो खड्डा तातडीने बुजवला. पण प्रश्न हाच आहे - गेलेला जीव परत येईल ka? आज सकाळी शहापूर तालुक्यातील मुंबई-नाशिक महामार्गावरील भारंगी नदीच्या पुलावर ही हृदयद्रावक घटना घडली. शहापूर-सरलंबा रोडवरील बामणे गावचे रहिवासी 31 वर्षीय विकास लहू गोरे हे कामावर जात असताना त्यांची बुलेट दुचाकी रस्त्यावरील मोठ्या खड्ड्यात आदळली. ताबा सुटून विकास खाली पडले आणि डिव्हायडरवर जोरात आपटले. त्यांना खाजगी जागी गंभीर दुखापत झाली. तातडीने शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल केले असता उपचारादरम्यान त्यांचा मृत्यू झाला. विशेष म्हणजे विकास हे आपत्ती व्यवस्थापन दलात कार्यरत होते. लोकांचा जीव वाचवणाऱ्या जवानाचा जीवच रस्त्याच्या खड्ड्याने घेतला. ही बातमी सर्वप्रथम झी २४ तासने प्रसिद्ध करताच प्रशासन खडबडून जागे झाले. आणि राष्ट्रीय महामार्ग प्रशासनाने तात्काळ त्या ठिकाणी येऊन खड्डा बुजवला. मात्र आता नागरिक संतप्त आहेत. 'जीव गेल्यावर खड्डा बुजवून काय उपयोग?' असे संतप्त सवाल उपस्थित केले जात आहेत. मुंबई-नाशिक महामार्गावरील खड्ड्यांमुळे दररोज अपघात होत आहेत, तरीही प्रशासन का झोपले आहे असा सवाल आता जोर धरू लागला आहे. रस्ते दुरुस्तीसाठी आणखी किती जीव जावे लागतील? प्रशासनाने आता तरी डोळे उघडावेत आणि संपूर्ण महामार्गाची पाहाणी करावी. शहापूरमधून, उमेश जाधव, झी २४ तास.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top