221508
Prayagraj - अर्चना ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज हडिंया तहसील क्षेत्र के पूरेभनई मे अर्चना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट मे तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान कबड्डी रस्साकशी दौड, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, हार्डल रेस व अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता का कॉलेज के प्रबंधक विजय नाथ मौर्या में फीता काटकर उद्घाटन किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं: आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरिए गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, दो जगह छापों में 6 सटोरिये गिरफ्तार झुंझुनूं जिले में आईपीएल मैचों पर चल रही अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर एएसपी देवेंद्र राजावत के सुपरविजन में की गई। इस दौरान डीएसटी टीम ने सुलताना थाना पुलिस और चिड़ावा थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया。 पहली कार्रवाई निजामपुरा क्षेत्र में की गई, जहां से संदीप और अनिकेत को गिरफ्तार किया गया। मौके से 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 1 रजिस्टर, 1 एलईडी टीवी और लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया गया。 वहीं दूसरी कार्रवाई चिड़ावा के भूकर फार्म हाउस में की गई, जहां पुलिस ने रोहित, कृष्णगोपाल शर्मा, विकास शर्मा और राजेश कटारिया को गिरफ्तार किया। यहां से 2 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 11 मोबाइल, 2 माइक्रो स्पीकर और सट्टेबाजी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए。 पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चला रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व पुलिस ने बिसाऊ और नवलगढ़ में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 सट्टेबाजों को पकड़ा था。0
0
Report
जैसलमेर में सगे भाइयों को स्मैक-एमडी के साथ गिरफ्तार, नगद और स्प्लेंडर बाइक जब्त
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में दो सगे भाई मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार, स्मैक-एमडी और नकदी बरामद जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक,_MD ड्रग्स_, नकदी और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय बताए जा रहे हैं और इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। दरअसल, शनिवार शाम कोतवाली पुलिस टीम किशनघाट क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक घबराकर मौके से भागने लगे। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.8 ग्राम_MD_ और करीब 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके साथ ही करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई, जो संभवतः नशे की बिक्री से जुड़ी बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त RJ10 1M 1066 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। शहर कोतवाल सूरजाराम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं और किशनघाट इलाके के निवासी हैं। आरोपी चंद्रप्रकाश पालीवाल (28) उर्फ छोटू उर्फ हैप्पी और उसके बड़े भाई अशोक पालीवाल (29) के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। बाइट— सूरजाराम चौधरी, शहर कोतवाल0
0
Report
हत्या-अपहरण के आरोपी इमरान उर्फ मोगली ने जेल में खुद को घायल कर लिया
Ajmer, Rajasthan:हत्या,अपहरण सहित अनेक संगीन मामलों के चलते हाई सिक्योरिटी जेल की सलाखों में बंद कुख्यात अपराधी इमरान उर्फ मोगली ने जेल की दीवारों में सर मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया... मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन ने भारी पुलिस जाब्ते के बीच जेल के वाहन से उसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया... लगभग आधा घंटा तक अस्पताल में उपचार के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया..गौरतलब हे कि कुछ दिन पूर्व भी मोगली ने जेल के कमरे में लगे लोहे के गेट पर से मार कर खुद को जख्मी किया था.. और उपचार के लिए अस्पताल लाए जाने पर उसने खासा हंगामा खड़ा कर दिया था..0
0
Report
Advertisement
लक्ष्मणगढ़ में पुरानी रंजिश: दो पक्षों में हिंसक संघर्ष, कई घायल
Laxmangarh, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई। लक्ष्मणगढ़ निवासी हेतराम मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल को एक शादी समारोह में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि वे उस झगड़े में शामिल नहीं थे, फिर भी गांव के ही जितेंद्र बैरवा, जसराम बैरवा सहित 15-20 लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए。 वहीं दूसरे पक्ष के श्रीमन बैरवा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते झाला टाला से आए सत्या, दिनेश और शाहिद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट:घायल0
0
Report
नीतीश कुमार ने JDU कार्यालय में 5 संदेश दिए; बिहार के विकास का नया संकल्प
Patna, Bihar:Patna पूर्व मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार आज JDU कार्यालय गए जहाँ उनके आने से पहले JDU कार्यालय मे पर्ची बांटकर सन्देश दिया गया... नीतीश कुमार के 5 संदेश: मैं काम करता हूं, मेरा काम ही बोलता है राजनीति सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं न्याय के साथ विकास, हर क्षेत्र और तबके का विकास आधे मन से कोई बड़ा काम नहीं होता बिहार को मैं उस ऊंचाई पर ले जाना चाहता हूं जहां से चाहकर भी कोई नीचे ना ला सके0
0
Report
194 रिक्रूट आरक्षियों ने दीक्षांत परेड के साथ शपथ ली; अजय कुमार मुख्य अतिथि
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह की गूंज: 194 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड के साथ ली शपथ, आईपीएस अजय कुमार रहे मुख्य अतिथि अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन उस वक्त गौरव और अनुशासन के रंग में रंगी नजर आई, जब 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नोएडा से आए आईपीएस अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। समारोह में अधिकारियों ने कहा कि यह दीक्षांत सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। नवआरक्षियों से उम्मीद जताई गई कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता का भरोसा जीतने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। दीक्षांत समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा। बाइट अजय कुमार आई पी एस0
0
Report
Advertisement
भिलाई में बहन के खिलाफ टिप्पणी पर भाई ने चाकू चलाया, दोनों घायल
Durg, Chhattisgarh:बहन के ऊपर पपिया कसने वाले दो युवकों के ऊपर बहन के ही भाई ने चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गए दरअसल पूरी घटना भिलाई के बालाजी नगर की है जब कल देर रात युवक अपनी बहन के साथ घूम रहा था अभी मोहल्ले के ही दो लड़के बहन के ऊपर अश्लील टिप्पणियां करने लगे नाराज हो गया सभी के बीच में जमकर वाद विवाद हुआ गाली गलौज हुई इतना ही नहीं बात गाली गलौज से होते हुए हाथ-पाई तक पहुंच गई तब बहन के भाई ने चाकू निकाला और टिप्पणी करने वाले दोनों युवकों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए इसके बाद दोनों को फौरन सुपेला के सिविल अस्पताल ले जाए क्या जहां उनका इलाज जारी है वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है0
0
Report
करिहिडीह में युवक की बेरहमी भरी हत्या, इलाके में सनसनी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करिहिडीह में युवक की बेरहमी से सर कुचलकर हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई दरअसल लोगो को करिहिडीह के संस्कृतिक भवन के पास पत्थर से कुचला हुआ शव दिखाई दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने फौरन इसकी सूचना मोहन नगर पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विवेचना करने पर मृतक के पहचान नारायण निषाद के रूप में की गई आपको बता दे की नारायण निषद करिहिडीह का निवासी है फिलहल मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तो वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है हत्या की सभी एंगल से जांच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.0
0
Report
कटंगी में तेज रफ्तार बाइक हादसे: दो युवकों की मौत, एक घायल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के कटंगी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है。 शनिवार की रात कटंगी गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर के रसूलपुर में दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और ई-रिक्शा तोड़फोड़
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दबंगई का तांडव घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ वीडियो हुआ वारयल जौनपुर जनपद के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए न केवल मारपीट की, बल्कि वहां खड़ी ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंग अचानक घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने घर में घुसने का भी प्रयास किया, जिससे घर में मौजूद महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने किसी तरह खुद को सुरक्षित करते हुए हमलावरों से जान बचाई। घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है और वे खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
अलीपुर कलां जंगल में तेंदुए के शावक से दहशत, वन विभाग से और कार्रवाई की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां के जंगल में पेड़ पर तेंदुए का शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग को बुलाया गया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शावक जंगल में गुम हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे जंगल में तेंदुआ वर्षों से डेरा डाले है और कई बार गांव में भी देखा जा चुका है। वह पशुओं पर हमला कर चुका है, बावजूद इसके वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।0
0
Report
दिल्ली में पीएम मोदी की मन की बात सुनते भाजपा सांसद कमलजीत सहरोत ने
Noida, Uttar Pradesh:BJP MP Kamaljeet Sehrawat listens to Prime Minister Narendra Modi's Mann ki Baat, in Delhi.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के 199 सिपाही 9 महीनों की ट्रेनिंग पूरी कर देश सेवा को तैयार
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या की पावन धरती पर 199 सिपाहियों ने अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर अब पुलिस बल में सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट कार्यक्रम में डीआईजी सोमेन वर्मा ने नए रिक्रूट्स की सलामी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्ष 2025 बैच के इन सिपाहियों ने 9 महीने की कठोर ट्रेनिंग पूरी की है, जिसके बाद अब उन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। रिक्रूट्स ने अपने कर्तव्य और गोपनीयता की शपथ लेते हुए देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान कई रिक्रूट्स ने अयोध्या की पावन भूमि पर प्रशिक्षण प्राप्त करने को अपना सौभाग्य बताया। कार्यक्रम में मौजूद रिक्रूट्स के परिजनों की आंखों में भी गर्व साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की मेहनत और उनका त्याग आज सफल हुआ है, और अब वे देश की सेवा में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. गौरव ने भी सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
गोंडा में 497 रिक्रूट सिपाही दीक्षांत परेड, अनुशासन व सेवा का संदेश
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में आज रविवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में 497 रिक्रूट सिपाहियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह अनुशासन और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 9 माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 497 पुरुष सिपाहियों ने शानदार marcha पास्ट और ड्रिल के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक औऱ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिक्रूट सिपाहियों के भव्य दीक्षांत परेड समारोह में परेड की सलामी लेकर नवप्रशिक्षित जवानों का उत्साहवर्धन किया है। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इन सभी रिक्रूट सिपाहियों को अनुशासन कर्तव्य निष्ठा को लेकर के शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सिपाहियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा करने का संदेश भी दिया है। इस दीक्षांत परेड के साथ गोंडा पुलिस को 497 नए पुरूष सिपाही मिले जिससे कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। 9 माह के प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब इन सभी पुरुष पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें अलग-अलग थानों में नई तैनाती भी दी जाएगी। प्रशिक्षण में और दीक्षांत समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को आईजी अमित पाठक द्वारा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित भी किया गया है।0
0
Report
हापुड़ विवाह समारोह में दूल्हे के अचानक गिरने से हुआ हंगामा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक स्टेज पर गिर पड़ा. मामला हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र का है. यहां गाजियाबाद के विजय नगर से मिंटू नाम के युवक की बारात बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज होम पहुंची थी. बारात का पहले स्वागत सत्कार हुआ, दूल्हे ने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया, लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हा अचानक चक्कर खाकर स्टेज पर गिर पड़ा. दूल्हे के गिरते ही शादी में हड़कंप मच गया. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा नशे में था या उसे मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे. दुल्हन ने रोते हुए बताया कि दूल्हे की हालत देखकर वह सहम गई. वहीं, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया. उनका कहना है कि उनसे दूल्हे की बीमारी की बात छुपाई गई और दहेज में स्कॉर्पियो की भी मांग की गई. दूसरी तरफ, दूल्हे के पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. दूल्हे के भाई का कहना है कि भारी शोर-शराबे, गर्मी और थकान की वजह से दूल्हे का ब्लड प्रेशर 160 तक पहुंच गया था, जिससे वह बेहोश हुआ. उन्होंने नशे या किसी पुरानी बीमारी की बात को महज एक अफवाह बताया है. फिलहाल दूल्हे को गढ़ रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी या इसके पीछे कोई और सच्चाई है. बाइट - दुल्हन बाइट - दूल्हे का भाई0
0
Report
Advertisement
