icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow14 Apr 2025, 06:35 am

Prayagraj - गुरुद्वारा संगत में खालसा पंथ का सृजना दिवस "बैसाखी" पर्व बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार से मनाया गया

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

अलोपीबाग गुरुद्वारा संगत द्वारा खालसा पंथ का सृजना दिवस "बैसाखी" पर्व पर अलोपीबाग गुरुद्वारा में बड़ी श्रद्धा,सत्कार से मनाया गया. प्रातःकाल से ही संगत गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरु के चरणों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए गुरबाणी के अमोलक शब्द-कीर्तन की विभिन्न प्रस्तुतियों से संगत निहाल होती रही उपस्थित संगत ने वाहेगुरू,वाहेगुरू के सामूहिक जाप तथा पारंपरिक जयकारों की गूंजार से वातावरण को गुरु वाणी मय बना दिया. प्रयागराज महापौर एव महानगर अध्यक्ष भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेकर पंक्तिबद्ध बैठकर शब्द-कीर्तन श्रवण किया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में मसूर चोरी: व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कर दो बोरियों की तलाश शुरू की

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह की कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों का अनाज लगातार चोरी हो रहा है। चोर खुले अनाज के ढेर से तो व्यापारियों की गोदामों से भी चोरी कर रहे हैं। इस बार एक व्यापारी ने बकायदा मुकदमा दर्ज कराया है और बताया कि 12 नंबर गोदाम के सामने ट्रेडर्स द्वारा खरीदी गई मसूर की बोरियों का स्टॉक था जो पालीथीन से ढका था; दिन में गिनवाई तो दो बोरियाँ कम निकलीं। शाम को देहात थाना की सागर नाका चौकी जाकर शिकायत दी गई और देहात थाना पुलिस ने दो बोरी मसूर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। देहात थाना प्रभारी अमित गौतम के मुताबिक व्यापारी की दो बोरी मसूर की तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्दी इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
0
0
Report

महाकाल मंदिर में प्रशासक ने व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा की

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरे प्रशासक प्रथम कौशिक श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रवेश, दर्शन और सुविधाओं का किया निरीक्षण भक्तों से सीधे बात कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उज्जैन। सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिनों में महाकाल मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की विविध व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रथम कौशिक ने हरसिद्धि प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की व्यवस्था देखी तथा दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को श्रद्धालुओं को सुगमता और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के निर्देश दिए। प्रशासक ने बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र में स्थित शौचालयों का भी निरीक्षण किया और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं कोटि तीर्थ क्षेत्र में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रहने पर जोर दिया। गेट क्रमांक-1 पर संचालित काउंटर व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को दी जाने वाली जानकारी को और अधिक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक स्थानों पर फ्लैग और सूचना बोर्ड लगाने को कहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार में मॉनसून तेज, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Patna, Bihar:पटना बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं. आज बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है.... आज कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में मानसूनी बादलों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. बत ा दें कि आज बिहार में अधिकतम तापमान 35-42°C के आसपास रह सकता है. जबकि न्यूनतम 25-29°C पहुंच सकता है... पटना मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी बिहार में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना जताई गई है... बिहार में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. आज बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शाम के समय बादल और बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है...
0
0
Report
Advertisement

खान मार्केट में सुधार से दिल्ली की शहरी सुविधाएं बेहतर, ट्रैफिक सुगमता

Noida, Uttar Pradesh:खान मार्केट में चल रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। नई दिल्ली नगर परिषद के चेयरपर्सन और वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति और उसे लागू करने के बारे में जानकारी ली。 शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के उच्चतम मानकों को बनाए रखना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। ऐसी मशहूर सार्वजनिक और कमर्शियल जगहों को अपग्रेड करना ज़रूरी है ताकि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके, ट्रैफिक और पैदल चलने वालों की व्यवस्था सुधारी जा सके, और आने वाले लोगों, पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को एक अच्छा अनुभव मिल सके。 संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे बचे हुए विकास कार्यों में तेज़ी लाएं और साथ ही क्वालिटी और सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। हम दिल्ली के शहरी स्वरूप को एक आधुनिक, टिकाऊ और विश्व-स्तरीय नागरिक माहौल में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं。
0
0
Report

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: घायल आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम सबरीपुर जाने वाले नदी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान ईनाम पुत्र बाबू निवासी खुजनावर, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। दूसरा आरोपी अनीस अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। आरोपी पर गौकशी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं。
0
0
Report

राजौरी के कालाबन गांव में भू-धंसाव से डर, प्रशासन जांच में जुटा

Jammu, राजौरी जिले की तहसील मंजाकोट के कालाबन गांव में भू-धंसाव की एक बड़ी घटना सामने आने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। लगातार बढ़ते भू-धंसाव के कारण कई मकानों और आसपास की जमीन में दरारें पड़ने की खबर है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग NH-144A के निर्माण कार्य के बाद शुरू हुई है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान की गई भारी कटिंग और पहाड़ी क्षेत्र में किए गए निर्माण कार्य के कारण जमीन की स्थिरता प्रभावित हुई, जिसके चलते अब भू-धंसाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाके में रहने वाले कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच और तकनीकी आकलन किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम भी क्षेत्र का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद ही इस घटना के वास्तविक कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा ने नेशनल क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड में शीर्ष स्थान पाया; ई-चार्जशीट 90% से अधिक

Chandigarh, Chandigarh:नेशनल क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड पर हरियाणा शीर्ष स्थान पर सभी समन इलेक्ट्रॉनिक रूप से, ई-चार्जशीट की स्वीकार्यता 90 प्रतिशत से ज्यादा चंडीगढ़, 15 जून-हरियाणा में अब सभी न्यायालय समन कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए जा रहे हैं, जो कागजरहित न्याय प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और न्यायालय प्रणालियों के सफल एकीकरण के परिणामस्वरूप नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-चार्जशीट की स्वीकार्यता 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिसकेसे आपराधिक जांच और अभियोजन प्रक्रिया में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही राज्य ने प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग और न्यायिक प्रक्रियाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है। ये उपलब्धियां आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) तथा इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) की 33वीं राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (एसएसी) की बैठक में सामने आईं। बैठक में नए आपराधिक कानूनों, सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस पहलों के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा ने 7 जून, 2026 से नेशनल न्यू क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड पर पहला स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अलावा, जून 2021 से पिछले 59 महीनों के दौरान राज्य 44 बार इस डैशबोर्ड पर शीर्ष स्थान पर रहा है। अप्रैल 2026 में हरियाणा ने प्रगति डैशबोर्ड पर भी प्रथम स्थान हासिल किया。 बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस नागरिक केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और हरसमय पोर्टल के माध्यम से राइट टू सर्विस (आरटीएस) डैशबोर्ड पर 10 में से 10 अंक प्राप्त कर रही है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर 88.84 लाख से अधिक नागरिक आवेदन का निपटान किया गया, जिससे हरियाणा पुलिस राज्य के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक सेवा प्रदाता विभागों में शामिल हो गई है。 मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी हितधारकों को इस गति को बनाए रखने, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा पुलिसिंग, जांच और न्याय वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। बैठक में आईसीजेS 2.0 के तहत पुलिस अवसंरचना के आधुनिकीकरण पर भी बल दिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा में आईसीजेएस 2.0 प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है, जो राज्य के डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप को दर्शाता है। बैठक में बताया गया कि डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने तथा पुलिस, जेल, अभियोजन, फोरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं और न्यायालयों के बीच निर्बाध सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक डेस्कटॉप कंप्यूटर, यूपीएस सिस्टम, मल्टी-फंक्शन प्रिंटर, क्यूआर कोड रीडर एवं प्रिंटर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एंड-प्वाइंट तथा एलईडी डिस्प्ले सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों की खरीद एवं तैनाती की जा रही है। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक सुश्री नितिका गहलौत ने बताया कि कई महत्वपूर्ण हार्डवेयर उपकरण पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, टैबलेट आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति उपकरण और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कैमरे शामिल हैं। अतिरिक्त उपकरणों की खरीद भी विभिन्न चरणों में जारी है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री सी.जी. राजनी कान्थन और हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक श्री जे. गणेशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे。
0
0
Report

हरियाणा ITI में चीनी मिलों के लिए विशेष कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना

Chandigarh, Chandigarh:उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी पाठ्यक्रमों के संचालन की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग उन्मुखी कौशल प्रदान करना तथा चीनी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों का स्वरूप उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और चीनी मिलों को प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक तथा डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें आईटीआई तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए, ताकि प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित सीखने का अवसर मिल सके। बैठक में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), प्रशिक्षण महानिदेशालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा चिन्हित चीनी मिलों से संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत सूची की समीक्षा की गई। इनमें एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट, शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शुगर बॉयलिंग, क्वालिटी कंट्रोल, डिप्लोमा इन बॉयलर ऑपरेशन, PG डिप्लोमा इन शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, शुगर इंजीनियरिंग डिप्लोमा, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट तथा इंस्ट्रुमेंटेशन एवं ऑटोमेशन, उत्पादकता एवं मैच्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान और बॉयलर संचालन से संबंधित विशेष डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग वर्तमान में आठवीं और दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए 89 विभिन्न ट्रेड संचालित कर रहा है, जबकि प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGt) से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से 169 CTS पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक जैसे रखरखाव संबंधी कई ट्रेड पहले से ही राज्य के ITI में संचालित हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top