Prayagraj - हंडिया स्नान कर लौट रहे व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
Saidabad, Uttar Pradesh:प्रयागराज हडिंया थाना अंतर्गत चकमदा गांव के नेशनल हाईवे पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दिया. जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा ले गये. जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना अंतर्गत चकमदा गांव के नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर 12:00 के आसपास बाइक सवार प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा था ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
