Prayagraj: श्री अविमुक्तेश्वनंद सरस्वती 1008 की पेशवाई, भव्य शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा
Jhusi, Uttar Pradesh:पथरचट्टी रामबाग से श्री अविमुक्तेश्वनंद सरस्वती 1008 की भव्य पेशवाई निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड पार्टी और पंजाबी भांगड़ा डांस शामिल थे। डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे, जिन पर श्रद्धालु झूम-झूम कर नृत्य कर रहे थे। रास्ते में साधु-संत और संन्यासी रथ और बग्घियों पर सवार होकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान त्रिशूल, तलवार, लाठी और डंडे के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। पूरे मार्ग में साधु-संतों पर पुष्प वर्षा होती रही। प्रयागराज के लोग इस भव्य आयोजन को देखकर भाव-विभोर हो उठे और "राम नाम" के जयकारे लगाते रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
➡️सड़क पर युवकों की लाठी-डंडे से भी हुई पिटाई
➡️मारपीट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
➡️पुलिस के आने पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार
➡️नगर कोतवाली के चिलबिला पावर हाउस का मामला
गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के डोडिया खेड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसुनी खेड़ा निवासी गुड्डू त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी गंगा स्नान के लिए डोडिया खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते युवक गंगा की धारा में लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।एनडीआरएफ के जवान गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल डोडिया खेड़ा में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।घाघरा नदी में चचेरे भाई को डूबता देख लगाई छलांग, खुद की जान देकर बचाया
Mau, Uttar Pradesh:मऊ/जाहिद इमाम: मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाघरा नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। चाचा के बेटे को नदी में डूबता देख उसे बचाने के लिए युवक ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन युवक गहरे पानी में फंस गया और खुद की जान देकर चचेरे भाई जान बचाई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संयोग से परिवार में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरलाहपुर के राजू चौक के पास निवासी गिरधारी चौहान का पुत्र अंबुज चौहान मंगलवार को घाघरा नदी घाट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि वह शुरुआत में नदी किनारे बैठा था, जबकि परिवार के तीन युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उसके चाचा का बेटा गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंबुज ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद तीनों युवक तो बाहर निकल आए, लेकिन अंबुज नदी की तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गया।
वहीं, मृतक युवक अंबुज की बुआ ने गांव में ही मकान बनवाया था। उनके बेटे की शादी बुधवार को होनी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए अंबुज भी आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इसी बीच हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
