Prayagraj
प्रयागराजः कोहड़िया गौशाला में अव्यवस्थाओं के चलते दम तोड़ रहे गोवंश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के कोहड़िया गौशाला में गोवंश व्यवस्थाओं के चलते दम तोड़ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुज़फ्फरपुर के बाजार: छठ पूजा के दउरा-कोलसुप के दाम महंगाई के कारण उछले
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में छठ पूजा के लिए बांस से बने सूप और दउरा की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा हुआ है,हालांकि इस बार महंगाई का असर भी साफ देखने को मिल रहा है,बाजार में जहां दउरा 400 से 500 रुपये तक बिक रहा है,वहीं कोलसूप की कीमतें भी 150 से 200 रुपये के पार पहुंचा महापर्व छठ की तैयारियों के बीच मुजफ्फरपुर के बाजार पूरी तरह से छठमय हो चुके हैं.शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बांस से बने पारंपरिक सामानों की दुकानें सज गई हैं.छठ पूजा में बांस के बने दउरा और अर्ध देने के लिए कोलसुप का विशेष महत्व होता है,यही वजह है कि हर लोग पीतल के डाला और कोलसुप रहने के बाद भी लोग पूजन बांस से बने दउरा और अर्ध देने के लिए एक कोलसुप की खरीदारी जरूर करते हैं.,लेकिन इस बार आस्था के इस पर्व पर महंगाई भारी पड़ती दिख रही है.मुजफ्फरपुर के बाजार में बड़ा दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है. दउरा और कोलसुप खरीदने आए महीला ग्राहको ने बताया कि बजार में इन दिनों पीतल का डाला और कोलसुप मिल रहा है और लोगो उसे भी खरीद रहे हैं,लेकिन छठ पूजा में बांस से बने दउरा और कोलसुप का अपना महत्व है,जिसकी मान्यता है कि बांस के सूप और दउरा में प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.यही वजह है कि पीढ़ियों से छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल किया जाता रहा है. कहा जाता है कि बांस का पेड़ है कि एक पेड़ लगाने के बाद उससे कई पेड़ निकल जाते है, इसलिए बांस को बंस वृद्धि के लिए सुभ मानना जाता है. दुकानदारों का कहना है कि कच्चे बांस की कीमतों में बढ़ोतरी और कारीगरों की मजदूरी बढ़ने की वजह से दामों में उछाल आया है,इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं,दुकानदार ने बताया कि दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है.0
0
Report
सिरसा में पराली जलाने पर नियंत्रण: कृषि विभाग के प्रयास सफल
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है। किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता टीमों के साथ-साथ वीडियो और विभिन्न प्रचार माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है। विभाग की ओर से अब तक करीब 720 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके माध्यम से किसानों को पराली में आग न लगाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सीजन में अब तक सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की केवल तीन घटनाएं सामने आई हैं। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। विभाग का प्रयास है कि किसानों के सहयोग से पराली जलाने की घटनाओं को शून्य तक लाया जाए। वोल 1 कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अधिकांश किसान अब पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक हो चुके हैं और आधुनिक कृषि उपकरणों की सहायता से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर रहे हैं। उनके अनुसार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए केवल मशीनों और सब्सिडी तक ही प्रयास सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वोल 2 कर्मचारियों के माध्यम से भी किसानों तक पहुंच बनाई जा रही है। विभिन्न जागरूकता शिविरों, स्कूलों, प्रिंट मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। जिन स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आती हैं, वहां संबंधित किसानों से संपर्क कर उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने और पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प अपनाने के लिए समझाया जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और कृषि विभाग का सहयोग करें। पराली को खेतों में जलाने के बजाय इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों के माध्यम से उसका प्रबंधन करें। इसके अलावा, पराली और फसल अवशेषों का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। विभाग का मानना है कि किसानों के सामूहिक सहयोग और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से पराली जलाने की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के साथ-साथ पूरी तरह समाप्त करना भी संभव है। बाइट विजय कुमार , सहायक कृषि अभियंता , कृषि एवं किसान कल्याण विभाग。0
0
Report
रोहतक छठ पूजा: 50 हजार श्रद्धालुओं के लक्ष्य घाट पर सफाई अभियान तेज
Rohtak, Haryana:रोहतक छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ने से पहले रोहतक में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भालोट नहर स्थित छठ घाट पर इस बार करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घाट तक आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ आसपास सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भालोट नहर घाट तक पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के आसपास के रास्तों और खाली जगहों पर जमा कचरा तथा उगी झाड़ियां परेशानी पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने रास्तों के किनारे जमा कचरा हटाया और झाड़ियों की सफाई की। अभियान का उद्देश्य पूजा से पहले पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के अंगदपुर में 40 किलो अजगर, ग्रामीणों की लापरवाही पर बवाल!
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के अंगदपुर गांव में खेत में लगभग 40 किलो वज़न का विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वह पहुँचते पहुँचते ग्रामीणों ने अजगर के साथ खिलवाड़ कर लिया और तमाशा बनाते रहे, वीडियो बनाते रहे। लापरवाही जहанलेवा हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर अजगर को सुरक्षित जगह छोड़ दी। वन विभाग को ग्रामीणों की इस हरकत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।0
0
Report
दिल्ली-प्रयागराज बस आगरा में हादसे का शिकार, यात्रियों के घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दिल्ली से प्रयागराज जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस आगरा में हादसे का शिकार लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस को हाईवे पर बंद रास्ते से उतारने का आरोप बस चालक पर नशे में ड्राइविंग करने का अधिवक्ता अंकित त्यागी ने लगाया आरोप हादसे में कई यात्री घायल, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया 112 पर कॉल के 10 मिनट से पहले मौके पर पहुंची एकता थाना पुलिस और एंबुलेंस एकता थाना पुलिस और आगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संभाला मोर्चा घायलों को अपने हाथों से एंबुलैंस तक पहुंचाते नजर आए पुलिसकर्मी अधिवक्ता अंकित त्यागी ने यूपी पुलिस और आगरा पुलिस का जताया आभार पुलिस की तत्परता की अधिवक्ता अंकित त्यागी ने की जमकर तारीफ वीडियो बनाकर घटना की जानकारी और पुलिस की तारीफ करता यात्री0
0
Report
खरगौन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, लोगो में दहशत
Khargone, Madhya Pradesh:एमपी खरगौन एमपी खरगौन जिले में सुबह 9.15बजे भूकंप के झटके,सीसीटीवी में कम्पन्न कैद,लोगो में दहशत मप्र में भूकंप के झटके... खरगौन में हुए झटके महसूस... आईएमडी विभाग ने की पुष्टि 4.5 तीव्रता का भूकंप की पुष्टि... विभाग के मुताबिक 9:15 पर आए झटके... भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर की रेंज में झटके... भूकंप के झटके सीसीटीवी कैमरे में कम्पन्न कैद... रहवासियों में दहशत...0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश के वकीलों के विधानसभा घेरने के ऐलान से सुरक्षा बढ़ी
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वकीलों का विधानसभा घेरने के ऐलान को लेकर विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई गई एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट समेत पांच मांगों को लेकर अधिवक्ता संगठन ने विधानसभा घेरने का किया है ऐलान0
0
Report
महराजगंज सोनौली में छठ घाटों की सफाई के लिए उतरी जेसीबी, चेयरमैन हबीब खान खुद संभाल रहे कमान
Mahuwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुलडोजर और जेसीबी का इस्तेमाल अक्सर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चर्चा में रहता है लेकिन महाराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में जेसीबी का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां जेसीबी से छठ घाटों की सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खुद नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान गंगा जमुना तहजीब का अद्भुत मिशाल पेश करते हुए मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली में नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। देखिए ज़ी मीडिया की ये ग्राउंड रिपोर्ट वी/ ओ- तस्वीरें महाराजगंज जिले की सोनौली नगर पंचायत की हैं जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कहीं जेसीबी मशीन से घाटों की मिट्टी समतल की जा रही है तो कहीं सफाई कर्मचारी घाटों को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हैं। बारिश की वजह से घाटों पर बने गड्ढों को भरकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल सोनौली में छठ महापर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार भी घाटों की सफाई, समतलीकरण और रोशनी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वन 2 वन विथ हबीब खान ऑन छठ पर्व की तैयारी वी/ओ-सोनौली नगर पंचायत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है लिहाजा यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। ऐसे में नगर पंचायत ने रात के समय भी विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ संगीत कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे रात में भी सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। सोनौली में जेसीबी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों को संवारने में जुटी है। मकसद साफ है छठ महापर्व पर आस्था के इस संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन 2 वन विथ हबीब खान ऑन छठ पर्व की तैयारी0
0
Report
दिल्ली में AQI 400-448: लोग घरों में कैद, प्रदूषण रोकने की मांग तेज
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ते जा रहे हैं कई इलाकों में 400 से लेकर 448 AQI एक दर्ज किया गया. दिल्ली के लोग बोले प्रदूषण कम करो सरकार. लोग बोल बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए. दिल्ली के लोगों को कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के चलते बच्चे बुजुर्ग घरों मे कैद है और पार्को में मास्क लगाकर घूमना कर रहे हैं साथ ही प्रदूषण से बचने के नये नये तरीके भी अपना रहे है. दिल्ली के लोगों का ये भी कहना है कि वाहनों पर सरकार और सख्त नियम लागू करें जिससे प्रदूषण कम किया जा सके सड़क पर बढ़ते वाहनों के चलते प्रदूषण नहीं रख रहा है0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा में केला महंगा, छपरा मंडी में दर्जन 100–150 रुपए, एक घौद 700–1500 रुपए
Chapra, Bihar:केले की कीमतों ने छुआ आसमान, फिर भी छठी मइया की आस्था के आगे महंगाई बेअसर! छपरा के बाजार समिति में 100 से 150 रुपये दर्जन बिक रहा केला, थोक बाजार में 700 से 1500 रुपये तक एक घौद की कीमत। लोक आस्था के महापर्व छठ में केले के प्रसाद का विशेष महत्व है। यही वजह है कि छठ पूजा के मौके पर केले की मांग काफी बढ़ जाती है। इस वर्ष आवक कम और मांग अधिक होने के कारण केले की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बावजूद इसके महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है और लोग छठी मइया के प्रसाद के लिए जमकर केले की खरीदारी कर रहे हैं। छपरा के बाजार समिति स्थित केला मंडी में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि गोदाम और आढ़तों में केले की कीमत सुनकर ग्राहक एकबारगी मायूस जरूर हो रहे हैं, लेकिन छठी मइया का नाम लेकर लोग खरीदारी में जुट जा रहे हैं। खुदरा बाजार में केला 100 से 150 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है, जबकि थोक बाजार में एक घौद केले की कीमत 700 से लेकर 1500 रुपये तक पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बाजारों तक केले की मांग में तेजी बनी हुई है। बाजार समिति की आढ़तों में कम आवक और बढ़ी हुई मांग के कारण कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। लोगों का कहना है कि छठी मइया के प्रसाद में केले का विशेष महत्व है, इसलिए कीमत चाहे जितनी हो, खरीदारी तो करनी ही है। महंगाई और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच छपरा की केला मंडी में एक बार फिर आस्था का रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में बढ़ी कीमतों के बावजूद खरीदारों की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि छठ महापर्व के प्रति लोगों की श्रद्धा के आगे महंगाई भी बेअसर है। बाजार प्रणाली स्थित केला मंडी का जायजा लिया हमारे संवाददाता से।0
0
Report
भारत में डायबिटीज का खतरा बढ़ा, जागरूकता और समय पर जांच जरूरी
Jaipur, Rajasthan:देश में डायबिटीज के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं,खास बात यह है कि वर्तमान में सामने आ रहे मरीजों की संख्या इस बीमारी की वास्तविक स्थिति का केवल एक छोटा हिस्सा है . बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें डायबिटीज होने के बावजूद इसकी जानकारी नहीं है.ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और समय पर जांच नहीं होने के कारण बीमारी का पता नहीं चल पाता.इंटरनेश्नल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट यह रिपोर्ट काफ़ी चौंकाने वाली है इसके अनुसार भारत देश की कुल जनसंख्या में लगभग 5% लोग डायबिटीज़ के शिकार हो चुके हैं और आने वाले समय में यह आंकड़ा तेज़ी से बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक और डायबिटीज़ स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि डायबिटीज के मामलों को 'टिप ऑफ द आइसबर्ग' यानी हिमखंड के पानी से ऊपर दिखाई देने वाले छोटे हिस्से की तरह समझा जा सकता है.पानी के नीचे मौजूद बर्फ की तरह बड़ी संख्या में ऐसे मरीज भी हो सकते है जिनमें बीमारी मौजूद है, लेकिन या तो उन्हें बीमारी का पता नहीं या फिर वे बीमारी को स्वीकार नहीं कर पा रहे.. भारत में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.भविष्य में आबादी का 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा इससे प्रभावित होने की आशंका है.अब यह बीमारी किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं रही.युवाओं, बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ मामलो में विभिन्न माध्यम से बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ी है लेकिन अभी भी बड़ी आबादी जांच और इलाज से दूर है बाईट- डॉ मनोज शर्मा अतिरिक्त अधीक्षक एसएमएस अस्पताल dॉ न्यौष शर्मा के अनुसार, डायबिटीज की पहचान के लिए HbA1c महत्वपूर्ण जांच है इससे पिछले करीब तीन महीने के औसत ब्लड शुगर का पता चलता है HbA1c का स्तर 6.5 प्रतिशत या इससे अधिक होने पर डायबिटीज की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 5.8 से 6.4 प्रतिशत के बीच का स्तर प्री-डायबिटीज की स्थिति को दर्शाता है यह वह समय है जब व्यक्ति अपनी जीवनशैली में बदलाव करके भविष्य में डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। इसके अलावा फास्टिंग ब्लड शुगर और भोजन के दो घंटे बाद की शुगर जांच भी महत्वपूर्ण है। लक्षण -बार-बार पेशाब आना -अधिक प्यास लगना भूख बढ़ना -पैरों में झनझनाहट या थकान -आंखों से धुंधला दिखाई देना -बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना -घाव या चोट का देर से ठीक होना -बार-बार संक्रमण होना। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है— टाइप-1 और टाइप-2 टाइप-1 डायबिटीज आमतौर पर कम उम्र में होती है और इसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। ऐसे मरीजों को जीवनभर इंसुलिन लेना पड़ता है वहीं टाइप-2 डायबिटीज सबसे अधिक पाई जाने वाली बीमारी है। इसमें शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता। यह बीमारी आमतौर पर मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, असंतुलित खानपान और आनुवंशिक कारणों से होती है। डॉ मनोज शर्मा का कहना है कि डायबिटीज के इलाज में सबसे बड़ी बाधा बीमारी का समय पर पता नहीं चलना है इसके बाद दूसरी बड़ी समस्या मरीजों का बीमारी को स्वीकार नहीं करना है कई बार ब्लड शुगर 300 से 400 तक पहुंचने के बावजूद मरीज यह मानने को तैयार नहीं होते कि उन्हें डायबिटीज है वे परिवार में किसी को बीमारी नहीं होने या खुद को कोई परेशानी महसूस नहीं होने का तर्क देकर इलाज टालते रहते हैं उन्होंने बताया कि समाज में डायबिटीज की दवाइयों को लेकर कई तरह के मिथक भी प्रचलित हैं कुछ लोग मानते हैं कि एक बार दवा शुरू करने के बाद उसे जिंदगीभर लेना पड़ेगा या डायबिटीज की दवाइयों से किडनी खराब हो जाती है कई मरीज पड़ोसियों या परिचितों की सलाह पर घरेलू नुस्खे और चूर्ण लेने लगते हैं जबकि अनियंत्रित डायबिटीज शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है ऐसे में मरीजों की काउंसलिंग बेहद जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों में मुख्य रूप से दो तरह की स्थितियां देखने को मिलती हैं पहली स्थिति में शरीर में इंसुलिन बनता है, लेकिन शरीर की कोशिकाएं उसके प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं देतीं इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है ऐसी स्थिति में डॉक्टर मरीज की जरूरत के अनुसार ओरल एंटीडायबिटिक दवाइयां देते हैं, जो इंसुलिन की प्रभावशीलता बढ़ाने और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करती हैं दूसरी स्थिति में पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन बहुत कम हो जाता है या बंद हो जाता है ऐसी स्थिति में इंसुलिन लेना जरूरी हो सकता है मरीज की शारीरिक जरूरत और ब्लड शुगर के स्तर के अनुसार इंसुलिन की अलग-अलग प्रकार की डोज निर्धारित की जाती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ है तो उसे अन्य बीमारियों का खतरा काफ़ी बढ़ जाता है जिसमे हृदय रोग और सांस से जुड़ी बीमारी प्रमुख है ,डायबिटीज़ के कारण शरीर की इम्यूनिटी काफ़ी हद तक कम हो जाती है जिसके इंफेक्शन का ख़तरा काफ़ी हद तक बढ़ जाता है, डायबिटीज़ शरीर के रक्त वाहिकाओं और नसों को प्रभावित करती है यही प्रभाव फेफड़ों तक भी पहुँचता है जिसके कारण मरीजों में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं -सांस फूलना -लंबे समय तक खांसी रहना -सांस लेने में भारीपन -थोड़ी दूर चलने पर थकान होना -इससे टीबी का खतरा बढ़ जाता है -निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है -ब्रॉन्काइटिस और COPD होने का खतरा डायबिटीज रिवर्सल पर रिसर्च डायबिटीज को नियंत्रित करने के साथ अब इसके रिवर्सल को लेकर भी रिसर्च हो रही है डॉ शर्मा के अनुसार देश और विदेश में इस विषय पर कई अध्ययन किए जा रहे हैं कुछ चुनिंदा मरीजों में डायबिटीज रिवर्सल देखने को मिलता है, लेकिन इसे हर मरीज के लिए संभव मानना सही नहीं है इसलिए मरीजों को रिवर्सल की उम्मीद में दवाइयां बंद नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह से ही इलाज जारी रखना चाहिए -मीठे से दूरीलेकिन कार्बोहाइड्रेट की सही मात्रा जरूरी -अतिरिक्त और आर्टिफिशियल शुगर से दूरी बनाना जरूरी -मिठाई, चीनी और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना -संतुलित मात्रा और सही डाइट जरूरी -सही खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी -डॉक्टर की सलाह और दवाइयों का नियमित सेवन0
0
Report
लोकायुक्त की बड़ी रेड: पचमढ़ी-छिंदवाड़ा सहित आय से अधिक संपत्ति का मामला
Chhindwara, Madhya Pradesh:जंगल मे भ्रष्टाचार का मंगल कर ने वाले वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड एमपी के छिंदवाड़ा समेत कई जगहों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई लोकायुक्त भोपाल की टीम ने एसडीओ फारेस्ट टीम ने संजू कुमार शर्मा के यहां छापामार जारी... छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित मकान में चल रही कार्रवाई... पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं संजू शर्मा आय से अधिक संपत्ति का मामला जांच के बाद छापे में मिली संपत्ति का खुलासा होगा छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी चल रही है कार्यवाही परंतु उसके विवरण उपलब्ध नहीं ।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने 14 खाताधारकों को साइबर ठगों के हवाले गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 14 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 14 आरोपी जामुल और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 14 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर 15000 ₹ तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 14 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है तो वही मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है.0
0
Report
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस ।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी-करहल करहल स्थित संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नेहरू जी के जीवन परिचय और बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही निबंध,पेंटिंग,स्लोगन प्रतियोगिता एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। निदेशक डॉक्टर जेपी यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों,शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है। प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। हम सभी को भी उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए प्रेम,सद्भाव और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव व सोहित यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।0
0
Report
हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारी तेज, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण
Haridwar, Uttarakhand:मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षा को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।आज शानिवार सुबह 11 बजे मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने नवनिर्मित अनारक्षित टिकट केंद्र, प्रतीक्षालय, होल्डिंग एरिया और यात्रियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, ट्रेन संचालन, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
