Back
प्रयागराज में एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में गिरावट; तीनों विधानसभा में लाखों नाम हटे
MGMohd Gufran
Jan 07, 2026 11:16:36
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज में एसआईआर के बाद घट गई 11 लाख 56 हजार मतदाताओं की संख्या,
शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी और दक्षिणी विधानसभा में रिकॉर्ड घटी संख्या,
22 सालों में तीनो विधानसभा में आबादी तो बढ़ी लेकिन एसआईआर में मतदाता घट गए।
यूपी में मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 12.55 करोड़ मतदाता अब हैं। 2.89 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, अब नाम जोड़ने या फिर काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोकि अगले माह 6 फरवरी तक चलेगी, 6 मार्च तक अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। एसआईआर के बाद संगम नगरी प्रयागराज के 11 लाख 56 हजार 306 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शहर उत्तरी विधानसभा से नाम कटे हैं। इसके अलावा शहर पश्चिमी और दक्षिणी विधानसभा में भी मतदाताओं की संख्या घट गई है। हालांकि इन तीनों विधानसभा में पिछले 22 सालों में आबादी तो बढ़ गई, लेकिन मतदाताओं की संख्या में रिकॉर्ड कमी आई है।
2003 की अहर्ता के आधार पर पिछले एसआईआर में प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा में 3 लाख 77 हजार 592 मतदाता थे, लेकिन 2025 के एसआईआर के बाद उत्तरी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या घटकर 2 लाख 48 हजार 748 हो गई। वहीं शहर पश्चिमी में 3 लाख 70 हजार 381 वोटर थे, लेकिन एसआईआर के बाद अब 3 लाख 27 हजार 5 मतदाता नई सूची में शामिल किए गए हैं। वही शहर दक्षिणी विधानसभा में 2 लाख 82 हजार 319 वोटर थे, लेकिन नए एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 2 लाख 74 हजार 999 हो गई। यानी 22 के बीच शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की आबादी तो बढ़ गई। लेकिन वोटर की संख्या शहर उत्तरी में 1 लाख 28 हजार 844, शहर पश्चिमी विधानसभा में 43 हजार 376 में कम हुई जबकि दक्षिणी विधानसभा में 7 हजार 320 मतदाता कम हुए। यानी 22 साल के बाद नए एसआईआर के बीच शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की आबादी तो बढ़ी लेकिन मतदाता की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है।
शहर उत्तरी विधानसभा के जीएचएस बूथ के बीएलओ अनुज कुमार का कहना है कि ये विधानसभा सबसे बौद्धिक मानी जाती है। यहां पर हाईकोर्ट के वकील, प्रतियोगी छात्र और नौकरी पेशे से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। लेकिन एसआईआर के चलते इनमें ज्यादातर लोग अपने मूल जनपद में ट्रांसफर हो गए। यही वजह है कि यहां के वोटर में कमी आई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि पहले 46 लाख 92 हजार 850 मतदाता थे। लेकिन एसआईआर के बाद 11 लाख 56 हजार से अधिक मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है। जिसके चलते अब 35 लाख 36 हजार 555 मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है। डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि 6 फरवरी तक ऑब्जेक्शन और क्लेम किया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च को नए सिरे से जारी होगी। डीएम ने बताया कि जो लोग किसी कारण बस मतदाता सूची से छूट गए हैं, उन्हें फॉर्म सिक्स भरना होगा। वहीं जो लोग अपना वोट अपने मूल जगह या फिर रहने वाली जगह पर शिफ्ट करना चाहते हैं उन्हें फॉर्म 8 भरना होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowJan 08, 2026 14:22:550
Report
SDShankar Dan
FollowJan 08, 2026 14:22:380
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 08, 2026 14:22:100
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 08, 2026 14:20:22Kolkata, West Bengal:আই প্যাকের দপ্তরে ইডি হানার প্রতিবাদে হাজরা মোড়ে তৃণমূলের বিক্ষোভ প্রতিবাদ ।
0
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 08, 2026 14:19:540
Report
MMManoj Mondal
FollowJan 08, 2026 14:19:360
Report
CDChampak Dutta
FollowJan 08, 2026 14:18:39Kaji Chak, West Bengal:আইপ্যাক এর অফিসে ইডিহানার প্রতিবাদে মেদিনীপুর শহরে প্রতিবাদ মিছিল করল তৃণমূল।মিছিলে নেতৃত্ব দেন জেলা সভাপতি সুজয় হাজরা সহ জেলা তৃণমূলের অন্যান্য নেতৃত্বরা।
0
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowJan 08, 2026 14:18:100
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 08, 2026 14:17:240
Report
BBBimal Basu
FollowJan 08, 2026 14:17:06Basirhat, West Bengal:আই প্যাক এর কর্ণধার প্রতীক জৈনের বাড়িতে ইডির তল্লাশির প্রতিবাদে উত্তর ২৪ পরগণার হারোয় ও মিনাখাঁয় মিছিল করে টেয়ার জালিয়ে রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখায় তৃণমূলের কর্মী সামর্থকরা।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 08, 2026 14:16:460
Report
ASArvind Singh
FollowJan 08, 2026 14:16:080
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 08, 2026 14:14:460
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 08, 2026 14:14:130
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 08, 2026 14:13:530
Report