Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211016

माघ मेले में मकर संक्रांति का स्नान पर्व में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Jan 15, 2026 13:57:55
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है दोपहर तक करीब 54 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है प्रशासन के मुताबिक आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। मग में नागा संन्यासियों के साथ-साथ अन्य सन्यासी भी घाटों पर पहुंचे हैं और त्रिशूल तलवार और डमरू लहराकर संगम में डुबकी लगाई है। बता दें कि संगम पर इतनी भीड़ है कि पर रखने की जगह नहीं है स्नान के बाद श्रद्धालु लेटे हनुमान जी के दर्शन भी कर रहे हैं भीड़ को देखते हुए अक्षय भट्ट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं इसके अलावा नाम का भी संचालन बंद कर दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 06:04:10
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक धूमधाम से मनाई गई धूलंडी, रंग-गुलाल से सराबोर रहा शहर एंकर..पीपलू शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर के मुख्य चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडाई और मिठाइयों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 04, 2026 06:01:00
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 धार्मिक नगरी उज्जैन में होली का उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर रंगों में सराबोर होता नजर आ रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं。 इसी कड़ी में मालीपुरा स्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से होली उत्सव की शुरुआत की। समाजजन एकत्रित होकर पहले पारंपरिक तरीके से होली खेलते दिखाई दिए, इसके बाद वे समाज के अन्य घरों की ओर रवाना हुए。 विश्वकर्मा समाज में वर्षों पुरानी एक मान्यता का पालन आज भी किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार जिन परिवारों में बीते समय में गमी (शोक) हुई हो, उनके घर समाज के लोग स्वयं पहुंचकर रंग लगाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि शोक की छाया से बाहर निकलकर वह परिवार भी आने वाले त्योहारों को खुशियों और सामाजिक अपनत्व के साथ मना सके। समाज के बुजुर्गों का कहना है कि यह परंपरा केवल रंग खेलने की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवेदना और साथ निभाने का प्रतीक है। होली जैसे पावन पर्व पर यह संदेश दिया जाता है कि दुख की घड़ी में समाज साथ खड़ा है और खुशियों में भी सबको सहभागी बनाना ही सच्ची होली है। शहर में दिन चढ़ने के साथ होली की रौनक और बढ़ने की संभावना है, वहीं विभिन्न मोहल्लों और समाजों में पारंपरिक ढंग से रंगोत्सव मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top