icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow21 Jan 2025, 05:21 pm

प्रतापगढ़ः नवागत डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जिले का संभाला कार्यभार

Etaura, Uttar Pradesh:

सचिवालय से स्थानांतरण होकर प्रतापगढ़ जिले के नवागत डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचकर नवागत डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जिले का चार्ज लिया। इस दौरान संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बोले कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करूंगा और उसी हिसाब से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। 2011 बैंच के IAS अधिकारी है शिव सहाय अवस्थी झांसी और रामपुर के डीएम रह चुके हैं। नवागत डीएम शिव सहाय अवस्थी के साथ सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एसडीएम सदर शैलेन्द्र वर्मा अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनीताल के वीकेंड में भीड़ ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता, ट्रैफिक प्लान बदला गया

Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल, उत्तराखंड: 2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के आखिरी दिन रविवार को नैनीताल और कैंची धाम में टूरिस्ट और भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रशासन के नए ट्रैफिक प्लान की वजह से भीड़ कुछ हद तक कंट्रोल में रही, फिर भी कई टूरिस्ट को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस बीच, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे में मनमाने किराए की शिकायतों पर पुलिस ने कहा कि वे संबंधित डिपार्टमेंट के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे। नैनीताल, उत्तराखंड: ट्रैफिक SP जगदीश चंद्र ने कहा, "2 अक्टूबर से शुरू हुए और आज तक जारी इस लंबे वीकेंड में, हजारों की संख्या में भक्त और टूरिस्ट अचानक नैनीताल और आसपास के टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ कैंची धाम पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को भी भीड़ अचानक बहुत ज्यादा थी। हमें इतनी भीड़ का अंदाजा नहीं था, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इसे देखते हुए नैनीताल के SSP ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग की। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जाएगा और ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे..."
0
0
Report

गिरिडीह के सदर अस्पताल में प्रेमी की पिटाई, चार साल के इश्क का अंत

Giridih, Jharkhand:एभीबी : कहते हैं इश्क में आशिक किसी हद तक गुजर जाता है, कुछ ऐसा ही नजारा गिरिडीह सदर अस्पताल में देखने को मिला. चार साल से चल रहे इश्क में एक आशिक अपनी बीमार प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया और फिर वहां जो हुआ, उसने अस्पताल को ही अखाड़ा बना दिया. मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है. बताया जाता है कि एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इस बात की खबर जैसे ही उसके प्रेमी को लगी, वह खुद को रोक नहीं पाया. लकड़ा चैताडीह का रहने वाला युवक, जिसका युवती से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अपनी प्रेमिका से मिलने सीधे सदर अस्पताल के वार्ड में पहुंच गया. अस्पताल में प्रेमी को देख प्रेमिका के भाई और परिजनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने युवक को वहीं पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. लात-घूंसों से आशिक की ऐसी पिटाई हुई कि उसका सारा इश्क वहीं उतर गया. अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ भी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख दंग रह गए. हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी आशिक को भीड़ से बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.
0
0
Report

सेवा सेतु शिविर में भीड़ कम, विधायक ने अधिकारियों पर कड़ा रुख दिखाया

Singrauli, Madhya Pradesh:सेवा सेतु शिविर में कम भीड़ पर भड़के विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार..... मोरवा में सेवा सेतु शिविर के दौरान कम हितग्राही पहुंचने पर विधायक रामनिवास शाह नाराज हो गए... मंच से विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा—काम नहीं हो रहा तो कलेक्टर और कमिश्नर छुट्टी ले लें.... विधायक ने SDM और नगर निगम अधिकारियों के सामने व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की..... उन्होंने कहा—सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है.... नगर निगम ने बैढ़न, नवजीवन विहार, जयंंत और मोरवा में सेवा सेतु अभियान चलाया.... नगर निगम के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक शिविरों में कुल 661 आवेदन प्राप्त हुए...
0
0
Report
Advertisement

सहरसा महपुरा मंदिर विवाद में भारी गोलाबारी, 8 गिरफ्तार

Saharsa, Bihar:महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर स्थान में मंदिर के महंत और उनके समर्थक और ग्रामीणों के बीच पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खून खराबे की हो गई. विवाद के दौरान मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों के द्वारा कुछ ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में जांघ के बीच प्राइवेट पार्ट के समीप गोली लगी जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली स्पर्श करके निकल गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना के बाद नाराज ग्रामीणों के द्वारा महंत और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही बंधक बना लिया गया और महंत की कार में आग लगा दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्यां में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंदिर को अपने घेराबंदी में लेते हुए जांच शुरू कर दी,जिसमें मंदिर से अवैध हथियार 3 पिस्टल और 3 कारतूस की बरामदगी की गई और पुलिस के द्वारा मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। बाइट..1- पीड़ित. बाइट..2 - पंकज कुमार सिंह,एसडीपीओ सदर सहरसा.
0
0
Report

मधेपुरा NH-131 हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच 131 पर बाड़ाटेनी गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन गांव वार्ड संख्या आठ निवासी राजेश कुमार शर्मा के पुत्र उदय शर्मा (25) और सिंकेद्र शर्मा के पुत्र नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आगे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई होगी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य की आज़म खान परिवार से मुलाकात, 2027 पर बीजेपी हमला

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में आज़म खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, पत्नी डॉ तांजिन फातिमा और उनके बेटे से मुलाकात योगी सरकार पर जमकर बरसे मौर্য, 2027 को लेकर बीजेपी पर किया बड़ा हमला, बोले- 2027 में बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, रामपुर में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब स्वामी प्रसाद मौर्य सपा नेता आज़म खान के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने आज़म खान की पत्नी और बेटे से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से बातचीत की, मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया, मौर्य ने कहा कि 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और सीधे सपा नेता आज़म खान के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने आज़म खान की पत्नी और बेटे से मुलाकात की, इस दौरान परिवार के साथ काफी देर तक बातचीत हुई, मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, बता दें कि आज़म खान इन दिनों अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म से जुड़े दो पैन कार्ड मामले में जिला कारागार में बंद हैं, ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य का आज़म खान के परिवार से मिलने पहुंचना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया, मौर्य ने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को जनता करारा जवाब देगी और 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं, वहीं आज़म खान के परिवार से उनकी मुलाकात ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है, अब देखना होगा कि इस मुलाकात के बाद सियासी समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ते हैं, फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य की आज़म खान के परिवार से हुई मुलाकात और बीजेपी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर रामपुर से लेकर लखनऊ तक सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top