icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SYSUNIL YADAV16 Nov 2025, 05:45 pm

प्रतापगढ़ में पुलिस ने एनकाउंटर कर दो भाइयों समेत टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है जहाँ दो सगे भाइयों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी; दोनों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद। परदेशी यात्रियों को लिफ्ट देकर करते थे टप्पेबाजी; उत्तराखंड के रहने वाले गिरफ्तार दो बदमाश, गिरफतार बदमाश दीपक और आदित्य साथे भाई है। प्रतापगढ़ मुरादाबाद सहित कई जनपदों में दर्ज है दर्जन भर मुकदमे। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर इलाके में हुआ एनकाउंटर; प्रतापगढ़ पुलिस शाम को मदाफरपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी; इसी दौरन पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी; पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक यादव और आदित्य यादव को गोली लग गई, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहाँ घायलों का इलाज डॉक्टर ने किया; दावा किया जा रहा है कि टप्पेबाजी का यह खतरनाक गिरोह है; यह गिरोह ट्रेन और बस के जरिए देश से घर लौटने वाले लोगों को टारगेट करते थे और उनको लिफ्ट का बहाना देकर अपने वाहन पर बैठा लेते थे जिससे उनके साथ टप्पेबाजी कर लेते थे और रास्ते में ही उनकी कमाई लूट ली करते थे; कुछ दिनों पहले से ही यह गैंग प्रतापगढ़ में सक्रिय था; कोहड़ौर थाना क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर दो टप्पेबाजी की घटनाएं अंजाम दी थीं; इसके बाद से ही पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मवेशी भी परेशान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। बंगाल की खाड़ी पर हुए निम्न दाब के कारण इसका असर खूँटी जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिसके कारण विगत देर रात से ही हल्की बारिश शुरू हुई और फिर आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। हल्की हवा चलने के साथ हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। जिसके कारण बाजार भी खाली और सड़कें सूना है। वहीं आज मवेशी पालकों को ज्यादा परेशानी हो गयी है। गाय बैल बकरी घास चराने के लिए मुश्किल हो गया है। जिसके कारण किसी तरह घर में ही कुछ लोग मवेशियों को बंद करके रखें हैं तो कुछ लोग पानी में भींगकर बकरियां चरा रहे हैं। ताकि मवेशियों का पेट भर सके। लेकिन झमाझम बारिश छुटने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बारिश होने की उम्मीद है।
0
0
Report

जमुई घटना के विरोध में राजद ने इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला

Patna, Bihar:जमुई में हुई घटना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आज राजद प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला गया और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका गया. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा. राजद नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो वह इस्तीफा देंगे, तो अब वह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. सरकार अपराधियों की जात देख रही है—अपराधियों की कोई जात नहीं होती है. बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह को लेकर भी राजद नेताओं ने हमला बोला और कहा कि खुद महिलाएं और महिला होकर महिला का सम्मान करना नहीं जानती.
0
0
Report
Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने सीखे ट्रैफिक नियम,मॉकड्रिल का आयोजन।

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow4m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में मॉकड्रिल कराया गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा और शिक्षक राहुल राज ने बताया कि छात्रों में जागरूकता लाने और ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित सड़क पार करने के तरीके बताए गए। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

गणेश विसर्जन से पहले खैरागढ़ की सड़कों पर गड्ढे सुरक्षा मुद्दा बन गए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में गणेश उत्सव अपने चरम पर है... पंडालों में बप्पा विराजमान हैं और 26 सितंबर को विसर्जन की तैयारी है। लेकिन बप्पा की विदाई से पहले शहर की सड़कें प्रशासन के सामने बड़ा सवाल बनकर खड़ी हैं। मुख्य सड़कों पर गड्ढे, गड्ढों में बारिश का पानी और उन्हीं रास्तों से गुजरने वाली गणेश झांकियां... ऐसे में सवाल है क्या प्रशासन बप्पा की विदाई भी इन गड्ढों के भरोसे करेगा? ये खैरागढ़ शहर की वो सड़कें हैं, जहां से रोजाना आम लोगों के साथ जिले के बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं। लेकिन सड़क पर नजर डालिए... कहीं गड्ढे हैं, कहीं पानी भरा है और कहीं सड़क की परत ही उखड़ चुकी है। इतवारी बाजार से पुराने बस स्टैंड और दाऊचौरा पुल तक कई जगह सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालक गड्ढा बचाएं तो सामने से आने वाले वाहन का खतरा... और गड्ढे से निकलें तो गिरने का डर। अब इसी रास्ते से 26 सितंबर को गणेश झांकियां निकलेंगी। ढोल-नगाड़ों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने निकलेंगे। लेकिन सवाल प्रशासन से है—जब आम दिनों में ये सड़कें लोगों के लिए परेशानी हैं, तो विसर्जन के दिन हजारों लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में सड़क की यही कहानी सामने आती है। गड्ढे भरने के नाम पर कहीं मुरम तो कहीं डस्ट डाल दी जाती है, लेकिन कुछ बारिश के बाद फिर वही गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। यानी सवाल सिर्फ मरम्मत का नहीं, स्थायी समाधान का है। नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों को गणेश विसर्जन की तारीख पहले से मालूम थी। इसके बावजूद अगर सड़कें अब भी बदहाल हैं तो आखिर तैयारी किस बात की हुई? प्रशासन के सामने अब वक्त भी कम है। क्या विसर्जन से पहले सड़कें दुरुस्त होंगी? क्या गड्ढों पर सिर्फ खानापूर्ति होगी या स्थायी मरम्मत? क्योंकि बप्पा की विदाई हर साल होती है... लेकिन सड़कों के ये गड्ढे हर साल वापस क्यों आ जाते हैं?
0
0
Report

रतलाम में सुगम बस सेवा से यात्रा आसान, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सुगम बस सेवा की शुरुआत को लेकर आम नागरिकों में उत्साह और खुशी है। लोगों का कहना है कि शहर में मौजूदा बसों में अक्सर जगह मिलने की समस्या सामने आती है, ऐसे में सुगम बस सेवा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल टिकटिंग जैसी व्यवस्थाएं होंगी। इससे सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि सुरक्षा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। आम नागरिकों का मानना है कि बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी और सुगम बस सेवा रतलाम के लिए एक उपयोगी कदम साबित हो सकती है
0
0
Report
Advertisement

सरकारी सुगम बस सेवा से यात्रियों को राहत, निजी बस संचालकों की चिंता बढ़ी

Jabalpur, Madhya Pradesh:सरकारी बस सेवा पर यात्रियों की राय 25 सितंबर से सुगम बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहे हैं जबलपुर भी इसमें शामिल है जिसमें सुगम बस सेवा शुरू की जाएगी। बस यात्रा करने वाली यात्रियों का मानना है कि इससे उन्होंने काफी फायदा होगा महंगे किराए से भी उन्हें निजात मिलेगी। हालांकि निजी बस संचालकों का कहना है कि सरकारी बस सेवा शुरू होने के बाद उनके व्यापार पर काफी असर पड़ेगा और उन्हें काफी परेशानी होगी। वहीं बस स्टैंड इलाके में व्यापार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि बस सेवा शुरुआत होने से यात्री याद आएंगे और उनका कारोबार भी अच्छा होगा
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट में 70-90% वेतन मामले की सुनवाई तय

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी हुई बड़ी खबर प्रोबेशन पीरियड में सैलरीवाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 28 सितंबर को हो सकती है सुनवाई 70,80,90 सैलरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में लिस्टेड हुआ केस 70,80, 90 सैलरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है मध्य प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे की मांग को लेकर पहुंची है सरकार सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था क्यों हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई जाए राज्य सरकार ने जवाब दाखिल किया जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रोबेशन पीरियड में 70, 80 और 90 फीसदी सैलरी देने के नियम को रद्द कर दिया है जबलपुर हाईकोर्ट ने दिए थे राज्य सरकार को निर्देश प्रोबेशन पीरियड में पूरी सैलरी के दिए थे निर्देश
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

BUHS अभ्यर्थियों का JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन; 60 हजार रिश्वत के आरोप उठे

Patna, Bihar:BUHS के अभ्यर्थी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, अभ्यर्थी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की मांग कर रहे हैं लेकिन JDU कार्यालय का गेट बंद होने के कारण सभी अभ्यर्थी बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने BUHS के रजिस्ट्रार विमलेश झा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर ₹60 हजार की मांग की जा रही है। अभ्यर्थियों ने इस आरोप के समर्थन में WhatsApp चैट होने का दावा करते हुए उसे दिखाया है। अभ्यर्थियों ने यह भी दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के PA से उनकी बातचीत हुई है, प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, PA ने बताया कि डॉक्टर बिंदे निशांत कुमार से मिलकर गए हैं और उनके हवाले से कहा गया कि बच्चे पढ़ते नहीं हैं, लिखते नहीं हैं तो पास कैसे करेंगे। हालांकि, रजिस्ट्रार पर लगाए गए ₹60 हजार मांगने के आरोप और कथित WhatsApp चैट की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, अभ्यर्थी मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने BUHS में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, विलंबित शैक्षणिक सत्र को नियमित करने, परीक्षा शुल्क कम करने, Re-evaluation की व्यवस्था, निश्चित Academic Calendar और छात्रों के लिए प्रभावी Grievance Redressal System लागू करने की मांग की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और BTSC की सरकारी नौकरियों में बिहार के योग्य अभ्यर्थियों के लिए 90 से 100 प्रतिशत तक डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी की गई है।
0
0
Report

चुनाव आयोग के फॉर्म 6 बदलाव पर गंभीर सवाल, इम्पीचमेंट तक जाने की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI MANISH TEWARI (MP CONGRESS) ON REPORTS OF ELECTION COMMISSIONERS OBJECTED TO FORM 6 CHANGE अगर यह खबर सही है तो ये एक बहित बड़ा गंभीर सवाल पैदा करती है कि चुनाव आयोग को चला कौन रही है अगर कोई आपत्तियां दर्ज करते रहे उसके बावजूद चुनाव आयोग SIR को कार्यान्वित करता रहा तो इसको चला कौन रहा है जो प्रक्रिया संसद को करनी चाहिए और वो एग्जीक्यूटिव खुद कर रहा था और इसपर आपत्ति जताई जा रही थी और फॉर्म 6 में संशोधन हुए और वो उच्च न्यायालय में लंबित है तो यह बहुत गंभीर है और इसपर IMPEACHMENT का मामला बनता है बहुत ही गैर ज़िम्मेदाराना रुख रहा हूँए चुनाव आयोग का चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर निरंतर प्रश्न चिन्ह लगते रहे है और दो चुनाव आयुक्त इस पर सवाल खड़े कर रहे है तो यह गंभीर है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top