Pilibhit : गैस सिलेंडर में आग लगने से दो लोग झुलसे
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक युवती सहित दो लोग झुलस गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला थाना बिलसंडा के गंगुआपुर गांव का है, महेश कुमार की बेटी नीतू सिलेंडर चेक कर रही थी जैसे ही नीतू ने लाइटर रेगुलेटर के पास जलाया तभी आग लग गई. जिसकी चपेट में नीतू आकर झुलस गई. वहीं गांव के रहने वाले राजीव ने जलते सिलेंडर को घर से निकाला. वह भी आग की चपेट में आ गया. झुलसे युवक युवती को बिलसंडा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
