Pilibhit : बीसलपुर के रढ़ैता में कृषि की भूमि पर सड़क बनाई,रुपए न मिलने पर सीएम से शिकायत
पीलीभीत की तहसील बीसलपुर क्षेत्र के रढ़ैता गांव की रहने बाली तसवीरन पत्नी बशीरुद्दीन ने आरोप लगाया है की उसके नाम ग्राम रढ़ैता मुस्तकिल में गाटा संख्या 185 जिसका रकबा 0.1090 हेक्टेयर है. उसकी कृषि की भूमि सड़क के चौड़ीकरण में अधिग्रहण कर ली गई और मुआवजे की धनराशि नहीं दी गई. आरोप है की पड़ोस में नियाज अहमद व सत्तार मोहम्मद की गाटा संख्या 184 की भूमि सड़क में अधिग्रहण नहीं की गई फिर भी 9,26,243 रुपए गजट में आना शो कर रहा है. वहीं पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर जमीन का रुपया दिलाने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|