262122
Pilibhit: संयुक्त मीडियाकर्मियों की चेतावनी और विधायक के प्रयास से हाइटेंशन लाइन हटाने का कार्य शुरू
Puranpur, Uttar Pradesh:नगर के मोहल्ला नूरीनगर, रजागंज देहांत और अहमदनगर में 11 केवी हाइटेंशन लाइन घनी आबादी के बीच से गुजर रही थी जिससे सैकड़ों घरों को खतरा था। जनहित की इस समस्या को लेकर मीडिया कर्मी नाजिम खान के सहयोग से संयुक्त मीडियाकर्मियों ने 2021 में विधुत डिवीजन कार्यालय पर धरना दिया था। जब इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 24 जनवरी 2025 को फिर से आंदोलन की चेतावनी दी गई। आखिरकार, विधायक के प्रयासों और चेतावनी के दबाव के बाद विभाग ने हाइटेंशन लाइन हटाने का काम शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस के भैरु बाबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़, व्यवस्थाओं पर सवाल
Sikar, Rajasthan:शारदीय नवरात्र के अवसर पर रींगस स्थित भैरु बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद में लेकर बाबा के दरबार में शीश नवा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में उमड़ रही भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घंटों कतारों में खड़े रहकर दर्शन करने को मजबूर श्रद्धालु स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए बनाए गए जिगजैग में श्रद्धालुओं को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीड़ और गर्मी के बीच यहां कूलर-पंखों तथा पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु बच्चों को गोद में लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर भक्तों की संख्या को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारू रखने के लिए प्रभावी इंतजामों की कमी भी सामने आ रही है। दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्र में हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, गर्मी से राहत और भीड़ प्रबंधन जैसे जरूरी इंतजामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जिगजैग में कूलर-पंखे और पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए, ताकि भक्तों को परेशानी के बिना बाबा के दर्शन हो सकें।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में किसान के बाड़े में मक्का आग, कारण अज्ञात
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगरपालिका क्षेत्र के जयनगर में किसान के बाड़े में रखी मक्के की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पृथ्वीराज धाकड़ पिता कन्हैयालाल धाकड़ के बाड़े में मक्के की फसल रखी हुई थी। इसी दौरान अचानक फसल में आग लग गई। बाड़े से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के ग्राम\ियों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी प्रयास किए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
रायपुर में मृत दर्ज राशन कार्ड निरस्त: अकबर ने जांच की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर में एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताकर उसका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है. पूर्व खाद्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने सुक्वा नगर निवासी साकरा बानो का मामला उठाते हुए दस्तावेजी और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.. मोहम्मद अकबर का आरोप है कि साकरा बानो को मृत दर्ज कर राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया, जिससे वह राशन के अधिकार से वंचित हो गईं.. अकबर ने छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान कुल 1 लाख 17 हजार 867 राशन कार्ड निरस्त होने का आंकड़ा भी सामने रखा है.. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और साकरा बानो का राशन कार्ड तत्काल बहाल करने की मांग की है.. साथ ही, सभी निरस्त राशन कार्डों की समीक्षा कर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की है..0
0
Report
Advertisement
अशोक गहलोत ने माहेश्वरी हवेली में किसानों को संबोधित कर चुनाव पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे माहेश्वरी हवेली, माहेश्वरी हवेली में गहलोत का कॉग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने किया स्वगात, कार्यक्रम में मंच पर पूर्व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद,पूर्व MLA रूपाराम,जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर,पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा,पूर्व ज़िला प्रमुख अब्दुल फकीर मौजूद, गहलोत माहेश्वरी हवेली में जिले में अकाल की स्थिति के सम्बन्ध में कॉग्रेस कार्यकर्त्ताओ व किसानों को कर रहे सबोधित, पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद,0
0
Report
नौतनवा में नाबालिग से जुड़े गंभीर आरोप: गिरफ्तारी के साथ मामला दर्ज
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। किशोरी की मां ने एक युवक पर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, धमकी देने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने नौतनवा सीओ बसंत कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने जांच के निर्देश दिए थे जिसके बाद नौतनवा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच पड़ताल किया तो इसमें किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न करने जान से मारने की धमकी देने और किसी भी संभावित विवाद को देखते हुए आरोपित जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। किशोरी की मां का आरोप है कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी पर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। महिला के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर धमकी भी दी कि यदि किशोरी ने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायतकर्ता मां के अनुसार बीते गुरुवार शाम करीब सात बजे किशोरी गांव के एक रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे कथित तौर पर रोक लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की थी मां ने सीओ बसंत कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए थे हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के बाद ही निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी था ऐसे में यह स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है कि पुलिस की जांच के बाद फिलहाल आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न मारपीट जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
टोंक के दूणजा माता मंदिर में भक्तों के बीच सुरापान की परंपरा: नवरात्रों में भीड़ बढ़ी
Tonk, Rajasthan:टोंक: नवरात्रि चल रहे हैं. इस दौरान कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद करने की लगातार मांग उठती रहती है. राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है, जहां देवी माता को भोग में शराब चढ़ाई जाती है. यहां देवी सुरापान करती हैं. राजस्थान का दूणजा माता मंदिर बहुत ही प्राचीन है. मान्यता है कि इसी जगह पर गुरु द्रोणाचार्य ने तपस्या की थी. वैसे तो सालभर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन नवरात्रों में 9 दिनों तक यहां का नजारा अलग ही होता है. चमत्कारी दूणजा माता को लगता है शराब का भोग. दूणजा माता का यह मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में है. यहां माता को शराब का भोग लगाया जाता है. मां की प्रतिमा से अलग लाल फूल गिर जाए तो समझिए कि भक्त की हर मुराद देवी पूरी कर देंगी. लोगों का मानना है कि दूणजा माता मंदिर में सालों से चमत्कार होता आया है. यही वजह है कि बड़ी तादात में भक्त यहां अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं. सुरापान करने वाली दूणजा माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है. माता को ऐसे चढ़ाई जाती है शराब..... इस प्राचीन मंदिर में भक्त अपनी अर्जी पूरी होने के बाद शराब की बोतल लेकर पहुंचते हैं. मंदिर में पुजारी के हाथों पीपल के पत्ते के सहारे माता जी के मुंह पर शराब की धार लगाई जाती है. मान्यता है कि दूणजा माता की चमत्कारी प्रतिमा शराब का भोग ग्रहण करने लगती है. यह परंपरा यहां सालों से चली आ रही है. दूणजा माता का मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में प्राचीन तालाब के किनारे मौजूद है. इस मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रों में भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ती है. इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी होने के साथ ही यहां चमत्कार भी देखने को मिलते हैं. यह मंदिर सुरापान करने वाली दूणजा माता जी के नाम से प्रसिद्ध है. मंदिर का 900 साल से ज्यादा पुराना इतिहास..... मंदिर ट्रस्ट के सत्यनारायण शर्मा बताते हैं कि यहां बारह महीने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यह प्राचीन दूणजा माता मंदिर का इतिहास महर्षि द्रोणचार्य की साधना-तपोबल से जुड़ा हुआ है. दूनी कस्बे का नाम पहले द्रोणनगरी था. इस प्राचीन मंदिर का इतिहास करीब 900 साल से ज्यादा पुराना है. इस मंदिर में चार फिट की दूणजा माता की प्रतिमा स्थापित है. खुद अवतरित हुई थी मां की प्रतिमा..... लोक कथाओं के अनुसार माता स्वयं पाषाण की प्रतिमा में परिवर्तित हुई थीं. इस मंदिर के चमत्कार को देखकर अंग्रेज अफसरों ने माता के मंदिर में प्रतिमा के सुरापान की जांच के लिए खुदाई करवाई थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. दूणजा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल जाट के अनुसार मंदिर के चढ़ावे की राशि से मंदिर के विकास के प्रयास लगातार जारी हैं. जिसके चलते अब धर्मशाला और बरामदों का निर्माण किया जा रहा है. टोंक जिले का यह प्राचीन मंदिर सैकड़ों सालों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहाँ तक कि गांवों के झूठ-सच से जुड़े कई मामलों को लेकर भी लोग कहते हैं कि तू सच्चा है तो माता के दरबार में चलकर कसम खा. माना जाता है कि झूठ बोलने वाले और अन्यायी को माता रानी खुद दंड देती हैं.0
0
Report
Advertisement
चूरू में तुलादान के साथ राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य की कामना और नगर विकास की उम्मीद
Churu, Rajasthan:राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, तुलादान कर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना, नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका सहित 32 पार्षदों का अभिनंदन चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर चूरू में तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राठौड़ का तुलादान कर प्रसाद और गायों के लिए गुड़ का दान दिया गया। इस दौरान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। राठौड़ ने ब्रह्मचारी आश्रम गुरुकुल स्थित मां अन्नपूर्णा एवं राय दरबार मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद तराजू में बैठाकर उनका तुलादान किया गया। आयोजन में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। राठौड़ और विधायक सहारण का किया अभिनंदन, इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का साफा, दुपट्टा, प्रतीक चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। राजेंद्र राठौड़ को शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इन्दोरिया और भाजपा के 32 अन्य पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़ ने स्वागत एवं तुलादान के लिए आयोजक संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चूरू की जनता ने उनके आह्वान और विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में नगर परिषद चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को सफल बनाया है। इसके लिए वे शहरवासियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस समर्थन का ऋण सभापति विनय गोयनका के नेतृत्व में विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने का प्रयास करेगी। राठौड़ ने बताया कि शहर में बेतरतीब चैंबर्स, सड़कों पर व्याप्त गड्ढों और टूटी नालियों के दुरुस्तीकरण का काम शुरू हो चुका है। दीपावली से पहले मुख्य बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे आगे आकर प्रशासन का सहयोग करें और बाजार की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में मदद करें। इससे मुख्य बाजार के व्यापारियों और आमजन को राहत मिलेगी। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया गया तुलादान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय चूरू की जनता को देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जनता के सहयोग से शहर को विकास और सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव: करोड़पति प्रत्याशी भारी, वार्ड-30 सबसे गर्म सीट
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव, सियासत में धनबल और अनुभव का संगम, कई प्रत्याशी करोड़पति व कई लखपति एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार जिला परिषद चुनाव में कई करोड़पति और लखपति प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड 30 में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विनोद जोशी 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी बताए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रेम कुमार के पास 2 करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति है। बीएपी के सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत भी करोड़पति प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। चुनावी मैदान में भाजपा के दो पूर्व विधायक और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बॉडी - डूंगरपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को मतदान होना है। इधर इससे पहले प्रत्याशी अपने अपने प्रचार में जुटे है। वही जिला परिषद चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की संपत्ति भी चर्चा ka विषय बनी हुई है। चुनावी मैदान में उतरे कई उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, तो कई प्रत्याशियों की संपत्ति लाखों रुपये में है। प्रत्याशियों की ओर से घोषित संपत्ति के आंकड़ों के अनुसार, वार्डवार तस्वीर सामने आई है। वार्ड 30 बना सबसे हॉट सीट बागी निर्दलीय निकले सबसे अमीर चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 30 की हो रही है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय और कांटे का नजर आ रहा है। भाजपा से बागी, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जोशी इस पूरे चुनाव में संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जोशी के पास कुल 2 करोड़ 62 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जो उन्हें इस चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार बनाती है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार पर दांव खेलते हुए उन्हें आधिकारिक टिकट दिया है। उनके शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 25 लाख रुपए की संपत्ति है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के सामने बागी निर्दलीय का इतने बड़े अंतर से करोड़पति होना भाजपा के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गया है। अन्य प्रमुख वार्डों में भी करोड़पति और दिग्गजों का जलवा डूंगरपुर के अन्य वार्डों में भी धनकुबेरों और राजनीतिक दिग्गजों ने ताल ठोक रखी है। वार्ड 31 से कांग्रेस के पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। उनके पास 2 करोड़ 35 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 25 भारत आदिवासी पार्टी के सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। उनके पास 1 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 35 बीएपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत भले ही करोड़पति क्लब से थोड़ा पीछे हों, लेकिन वे मजबूत लखपति प्रत्याशियों में हैं। उनके पास 88 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति है。 मैदान में पूर्व विधायक भी, अनुभव और प्रतिष्ठा दांव पर इस बार के जिला परिषद चुनावों की एक और बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सिर्फ स्थानीय नेता ही नहीं, बल्कि भाजपा के दो पूर्व विधायक और एक कांग्रेस के पूर्व विधायक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला और अधिक कड़ा हो गया है। वार्ड 21 भाजपा से सागवाड़ा की पूर्व विधायक अनिता कटारा मैदान में हैं, जिनके पास 48.17 लाख रुपए की संपत्ति है। भाजपा के एक अन्य पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा वार्ड 6 से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके पास 12.40 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 34 से कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक रहे पूंजीलाल परमार चुनावी समर में हैं और उनके पास 17.95 लाख रुपए की संपत्ति है。 बहरहाल डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव के यह आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि ग्रामीण सरकार चुनने के इस महासमर में दलों की रणनीति के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रभाव, वित्तीय स्थिति और दिग्गजों का अनुभव निर्णायक भूमिका निभाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि करोड़ों की संपत्ति वाले प्रत्याशी और पूर्व विधायक जनता का कितना समर्थन हासिल कर पाते हैं और चुनावी नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं।0
0
Report
खैरागढ़ में कन्या भोज: नवरात्र में 332 बेटियों के साथ आस्था की नई मिसाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की आराधना के बीच खैरागढ़ के इतवारी बाजार स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में आस्था की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां चार साल पहले महज 108 कन्याओं से शुरू हुई कन्या पूजन और भोज की परंपरा अब बढ़कर 332 बेटियों तक पहुंच गई है। हर साल बढ़ती कन्याओं की संख्या इस आयोजन को और खास बना रही है। नवरात्र पर्व पर पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भंडारे का आयोजन हो रहा है, तो कहीं जगराता और जस गायन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसी बीच शीतला मंदिर में आयोजित कन्या भोज ने श्रद्धा, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। मंदिर में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, चार साल पहले 108 कन्याओं से शुरू हुई यह पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इस वर्ष करीब 332 कन्याओं की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया। कन्या भोज की बढ़ती संख्या केवल एक धार्मिक आयोजन का विस्तार नहीं, बल्कि माता रानी के प्रति नगरवासियों की अटूट आस्था और सामूहिक सहभागिता की मिसाल भी है। शीतला मंदिर की यह परंपरा नवरात्र में भक्ति के साथ सेवा और सम्मान का भाव भी मजबूत कर रही है। बाइट 1 - मीना चावड़ा, सदस्य बाइट 2 - व्यापारी मोटवानी, सदस्य0
0
Report
Advertisement
दुर्गा पंडाल के पास झगड़े के बाद सकरी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला दुर्गा पंडाल के पास मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, पहले दोनों युवकों का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। अगले दिन जब मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और दोनों को थाने बुलाया गया, तो वे फिर उत्तेजित हो गए और थाना परिसर में हंगामा करने लगे। इसके बाद सकरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सकरी के पुराना बाजार निवासी राकेश भार्गव अपने परिवार के साथ दुर्गा पंडाल देखने गए थे। इसी दौरान पंडाल के पास किसी बात को लेकर उनका राजेश देवांगन और महेश ध्रुव उर्फ करिया से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने शराब के नशे में राकेश के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों पक्ष सकरी थाने पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और वे थाने से चले गए। अगले दिन राकेश भार्गव ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 967/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया। इसके बाद राजेश देवांगन और महेश ध्रुव को थाने बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, वहां प्रार्थी को देखकर दोनों उत्तेजित हो गए और थाना परिसर में हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में शांतिनगर सकरी निवासी 36 वर्षीय राजेश देवांगन और 31 वर्षीय महेश ध्रुव उर्फ करिया शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की गई है।0
0
Report
जीणधाम महाष्टमी: भक्तों की भीड़ ने मां जीण भवानी के दर्शन जुटाए
Sikar, Rajasthan:जीणधाम में उमड़ा श्रद्धा का रेला चारों ओर गूंजे मां जीण भवानी के जयकारे। शक्तिपीठ मां जीण भवानी के दरबार में महाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अनिल पुजारी ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। देखते ही देखते जीणधाम भक्तों से खचाखच भर गया। मंदिर परिसर से लेकर दर्शन मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। चारों ओर मां जीण भवानी के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। महाअष्टमी के पावन अवसर पर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ऐसा लग रहा था मानो मां जीण भवानी के दरबार में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा हो। कोई हाथ जोड़कर मां का स्मरण करता नजर आया तो कोई जयकारे लगाते हुए दर्शन की प्रतीक्षा कर रहा था। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी आने पर मां के दर्शन कर धन्य हुए। मां के प्रति अटूट विश्वास और मन में दर्शन की आस लिए श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से जीणधाम पहुंचे। मंदिर में मां जीण भवानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे क्षेत्र में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और हर ओर आस्था की झलक दिखाई दी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर कमेटी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे। भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। भीड़ बढ़ने पर मंदिर के सभी प्रवेश द्वार खोल दिए गए, ताकि दर्शन व्यवस्था बनी रहे। महाअष्टमी पर जीणधाम में उमड़ी श्रद्धा ने मां जीण भवानी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।0
0
Report
पथ संचलन ने शहर में एकता और अनुशासन का संदेश फैलाया, स्वागत हुआ
Didwana, Rajasthan:एंकर - संचलन के दौरान अनुशासन, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रवाना होकर हॉस्पिटल रोड़, जय शिव चौक, रेलवे स्टेशन रोड़, माली मोहल्ला, सिनेमा गली, पाबूजी का चबूतरा, खाती टीबा, विजय पैलेस चौक, सदर बाजार, चारभुजा चौक, गोड़ा बास, बाईपास चौराहा और गहलोत कॉलोनी होते हुए पंचायत समिति क्षेत्र से गुजरा। इसके बाद संचलन वापस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक एकता, संगठन, अनुशासन और आपसी समन्वय का संदेश दिया गया। पथ संचलन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त सनातन समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज में एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दबंगों के कब्जे के खिलाफ किसान की पुलिस से शिकायत, जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों पर किसान के खेत पर कब्जा करने का आरोप, लेखपाल व पुलिस के रोकने के बाद भी हरिओम तिवारी, पिंटू निषाद कर रहे कब्जा, पीड़ित किसान बलजीत सिंह को धमकी देने का दबंगों पर आरोप, जमीनी लड़ाई में बन सकती है दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्तिथि, पीड़ित किसान की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का मामला।0
0
Report
Bhaderwah SDH में सप्ताह भर का नेत्र कैंप समाप्त, 1,812 स्क्रीनिंग में 96 कैटरैक्ट सर्जरी
Bhaderwah, A week-long eye care camp organised under the Drishti Eye Care Mission of the Hans Foundation concluded at Sub-District Hospital Bhaderwah, with 96 cataract surgeries performed following the screening of 1,812 people across Medical Block Bhaderwah. The initiative aimed to bring specialised eye care services closer to people, particularly those living in remote and far-flung areas. The camp was organised under the guidance of Director Health Services Jammu, Dr. Poonam Sethi, and Chief Medical Officer Doda, Dr. Vinod Sharma, under the supervision of Block Medical Officer Bhaderwah, Dr. Versha Sharma, in collaboration with the Hans Foundation’s Drishti Eye Care Mission. On the concluding day, Additional Deputy Commissioner Bhaderwah, Sunil Kumar Bhutyal (JKAS), attended the programme as the Chief Guest, while BMO Bhaderwah Dr. Versha Sharma was also present. Addressing the gathering, the ADC appreciated the Health Department and the Hans Foundation for their collaborative efforts in organising the camp. He emphasised the importance of regular screening, early detection of eye ailments and timely treatment, particularly for residents of remote and rural areas. He also stressed the need for sustained collaboration between government healthcare institutions and non-governmental organisations to strengthen healthcare delivery at the grassroots level. Speaking on the occasion, BMO Bhaderwah Dr. Versha Sharma acknowledged the support and guidance of the Directorate of Health Services Jammu and the CMO Doda. She also appreciated the Hans Foundation and its medical team for helping make specialised eye care services accessible to the people of Bhaderwah. CMO Doda Dr. Vinod Sharma said the successful completion of the camp reflected the Health Department’s commitment to providing accessible and quality healthcare services. He expressed gratitude to the Hans Foundation and its Drishti Eye Care Mission for their valuable support and appreciated the medical team and all stakeholders for their contribution to the initiative. The camp concluded with a renewed emphasis on strengthening community-level screening and ensuring timely access to specialised eye care services across the region.0
0
Report
जौनपुर में कुएँ से महिला की जान बची: फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कुएं में गिरी 58 वर्षीय महिला, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान तत्परता और कड़ी मशक्कत से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन कर्मियों की सराहना की जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 58 वर्षीय महिला कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, पंजाबी कॉलोनी के निकट तूतीपुर चौराहे के पास सुमन सेठी (58) अचानक कुएं में गिर गईं। इसकी सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पर्यवेक्षण में अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने कुएं में उतरकर सावधानीपूर्वक महिला को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि महिला को जीवित और सुरक्षित अवस्था में बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें मौके पर मौजूद परिज़नों के सुपुर्द कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। फायर ब्रिगेड के जवानों की तत्परता और साहसिक प्रयास से महिला की जान बचने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने वाले अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर सराहना की。0
0
Report
Advertisement
