icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow12 Mar 2025, 06:21 pm

Pilibhit - भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत की तहसील कलीनगर के माधौटांडा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष मुख्य अतिथि बिकास बाबू एडवोकेट ने सभा को सम्बोधित किया और महापुरुषों की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने की अपील की. इस दौरान पीलीभीत जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय,कलीनगर तहसील अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गौतम,पूरनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल वर्मा,पूरनपुर नगर अध्यक्ष अब्दुल कादिर,पूरनपुर तहसील उपाध्यक्ष नदीम कुरैशी सहित भारी संख्या में में लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समरसता यात्रा: कांग्रेस ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ एकजुटता दिखाई

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- कांग्रेस ने निकाली समरसता यात्रा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने रुद्रपुर में सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताते हुए समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में सामाजिक समरसता यात्रा गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा भगत सिंह चौक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक और विशाल जनसभा के बाद कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों द्वारा जनसभा स्थल का शुद्धीकरण किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, घोर निंदनीय और शर्मनाक है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद इस तरह का कृत्य करना सामाजिक भेदभाव और जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
0
0
Report

32 नालों की टैपिंग से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी तेज

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के गंगा किनारे 7 विकास खंडों में 52 नाले चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 32 नालों में सालभर पानी रहता है और उनका गंदा पानी गंगा में पहुंचता है, जबकि 20 नाले नॉन-पेथियल बताए गए हैं और इनमें बरसात के दौरान पानी आता है। नमामि गंगे योजना के तहत 32 नालों के पानी को टैप कर शुद्ध करने की योजना तैयार कर_related विभाग को भेज दी गई है। शासन से धनराशि मिलते ही 32 नालों की टैपिंग का काम शुरू कराया जाएगा। एक नाले की टैपिंग पर करीब 80 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 49 हजार रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। टैपिंग के बाद नाले के पानी को सीधे गंगा में जाने से पहले बेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉइंट, सिल्ट चेंबर और सिल्ट फिल्टर जैसी व्यवस्थाओं से गुजर कर गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। गाजीपुर में अब गंगा में गंदा पानी गिरने से रोकने की तैयारी तेज हो गई है। निगाहें शासन से मिलने वाली धनराशि पर टिकी हैं—पैसा मिलते ही 32 नालों की टैपिंग का काम शुरू होगा और गंगा को प्रदूषण से बचाने की दिशा में बड़ा कदम जमीन पर दिखाई देगा।
0
0
Report
Advertisement

जियो टैगिंग के विरोध में लखनऊ के व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया

Noida, Uttar Pradesh:सरकार की दमनात्मक नीतियों के विरुद्ध व्यापारियों ने बजाया बिगुल, जियो टैगिंग के विरोध में किराना एवं गल्ला व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया सांकेतिक धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा अमरनाथ मिश्र लखनऊ, 16 अगस्त 2026। जियो टैगिंग की अव्यावहारिक व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। रविवार को लखनऊ किराना कमेटी एवं लखनऊ गल्ला खाद्य व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किराना बाजार, राजाबाजार, सुभाष मार्ग स्थित राम मंदिर के पास बाजार बंद कर जोरदार सांकेतिक धरना दिया गया। व्यापारियों ने सरकार एवं मंडी परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जियो टैगिंग व्यवस्था तत्काल समाप्त करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सहनशीलता की परीक्षा न ले। अब व्यापारी चुप बैठने वाला नहीं है। लगातार नए-नए नियम थोपकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जियो टैगिंग जैसी अव्यावहारिक व्यवस्था व्यापार को सरल बनाने के बजाय अधिकारियों के हाथ में व्यापारियों के उत्पीड़न का नया हथियार बना रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर व्यापारियों की परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है। लालफीताशाही, अनावश्यक विभागीय उत्पीड़न से व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। व्यापारी टैक्स देता है, रोजगार देता है और सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, लेकिन बदले में उसे नए-नए नियमों और नोटिसों का सामना करना पड़ रहा है। अमरनाथ मिश्र ने दो टूक कहा कि अब यह लड़ाई केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहेगी। यदि जियो टैगिंग व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो प्रदेश के व्यापारियों द्वारा बाजारों को अनिश्चितकालीन बंद और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कृषि भवन से लेकर विधान सभा तक का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि व्यापारी अब अपने सम्मान और व्यापार के अधिकार के लिए सड़क पर उतर चुका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंडी समिति के निदेशक को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं और समाचार पत्रों के माध्यम से भी सरकार तक व्यापारियों की पीड़ा पहुंचाई गई है। इसके बावजूद समाधान न होने पर आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी चैक को सौंपा गया। लखनऊ गल्ला खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जियो टैगिंग व्यापारियों के लिए अत्यंत जटिल और अव्यावहारिक व्यवस्था है। परचून एवं थोक व्यापार में जारी होने वाले प्रत्येक गेट पास का गंतव्य तक पहुंचने पर जियो टैग के माध्यम से निस्तारण करना होगा। शहर में नो-एंट्री के कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग देर रात अथवा सुबह होती है। ऐसे में प्रत्येक गेट पास की जियो टैगिंग कर उसका तत्काल निस्तारण करना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा जो उसके व्यापार को कठिन बनाए और अधिकारी को मनमानी कार्रवाई का अवसर दे। कृषि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाले माल का समय निश्चित नहीं होता। एक ही वाहन में अलग-अलग जिंसों के लिए अलग-अलग गेट पास जारी होते हैं। प्रत्येक गेट पास के लिए अलग जियो टैगिंग करना पड़ेगा। इसके बाद यदि माल दूसरे वाहन में स्थानांतरित होता है तो पुनः जियो टैगिंग की जाएगी। यह व्यवस्था व्यापार की गति को पूरी तरह बाधित कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी संख्या में मंडियां ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और वहां के व्यापारियों तथा वाहन चालकों के लिए तकनीकी प्रक्रिया को हर बार पूरा करना आसान नहीं है। वाहन चालकों के पास कई बार आधुनिक मोबाइल तक उपलब्ध नहीं होते। ऐसी स्थिति में तकनीकी गलती होने पर व्यापारी को दोषी ठहराया जाना पूरी तरह अनुचित होगा। किराना कमेटी के महामंत्री प्रशान्त गर्ग ने कहा कि व्यापारी जियो टैगिंग की इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं। पहले से ही प्री-अराइवल स्लिप, गेट पास सहित कई ऑनलाइन प्रक्रियाएं लागू हैं। उसके बाद जियो टैगिंग की अतिरिक्त व्यवस्था व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए。 धरने में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, कृषि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, किराना कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर अवस्थी, महामंत्री प्रशान्त गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, पाण्डेयगंज व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, गिरधर लाल गुप्ता, श्रवण मिश्रा, पीयूष जी रामचन्द्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण जीवन रस्तोगी, अमित अग्रवाल, सौरभ अवस्थी, अतुल कुमार अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सोमिल गुप्ता सहित हजारों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अमरनाथ मिश्र ने कहा कि यदि सरकार ने तत्काल व्यापारियों की मांग नहीं मानी तो आंदोलन को लखनऊ से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा जिसमें सभी टेªडों के व्यापारी समल्लित होंगे। व्यापारी अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहता है।
0
0
Report

गाजीपुर में गंगा स्वच्छता के लिए 32 नालों की टैपिंग योजना

Gazipur, Uttar Pradesh:गंगा में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी! 32 नालों की होगी टैपिंग, शासन से बजट मिलते ही शुरू होगा काम- डीपीआरओ गाजीपुर में गंगा की सफाई का बड़ा प्लान! 32 नालों की टैपिंग, गंदा पानी रोका जाएगा गंगा में गिरने वाले 32 गंदे नालों की होगी टैपिंग! गंगा किनारे के 7 विकास खंडों में कुल 52 नाले चिन्हित 52 में से 20 नाले नॉन-पेथियल, सिर्फ बरसात में आता है पानी 32 नालों का गंदा पानी गंगा में पहुंचने से रोकने की तैयारी टैपिंग के बाद पानी को सिल्ट चेंबर और फिल्टर से किया जाएगा साफ 80 हजार से 1.49 लाख रुपये तक एक नाले की टैपिंग का अनुमान शासन से धनराशि मिलते ही 32 नालों की टैपिंग का काम शुरू होगा! गाजीपुर में गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। गंगा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए 32 नालों की टैपिंग की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। गाजीपुर के गंगा किनारे बसे 7 विकास खंडों में कुल 52 नाले चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 32 नालों में सालभर पानी रहता है और इनका गंदा पानी गंगा में पहुंचता है, जबकि बाकी 20 नाले नॉन-पेथियल बताए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से बरसात के दौरान ही पानी आता है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय के मुताबिक, नमामि गंगे योजना के तहत 32 नालों के पानी को टैप कर शुद्ध करने की योजना तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है। शासन से धनराशि मिलते ही नालों की टैपिंग का काम शुरू कराया जाएगा। एक नाले की टैपिंग पर करीब 80 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 1 लाख 49 हजार रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। टैपिंग के बाद नाले के पानी को सीधे गंगा में जाने से पहले बेस्ट स्टेबिलাইজेशन प्वाइंट, सिल्ट चेंबर और सिल्ट फिल्टर जैसी व्यवस्थाओं से गुजारा जाएगा। इसके बाद पानी को साफ करके गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। यानी गाजीपुर में अब गंगा में गंदा पानी गिरने से रोकने की तैयारी तेज हो गई है। अब निगाहें शासन से मिलने वाली धनराशि पर टिकी हैं—पैसा मिलते ही 32 नालों की टैपिंग का काम शुरू होगा और गंगा को प्रदूषण से बचाने की दिशा में बड़ा कदम जमीन पर दिखाई देगा। बाइट- रमेश चंद्र उपाध्याय- जिला पंचायत राज अधिकारी
0
0
Report

दमोह में संस्कृति मंत्री के नेतृत्व में केंडिल मार्च, गांधी परिवार पर निशाना

Damoh, Madhya Pradesh:संस्कृति मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निकाला केंडिल मार्च सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर साधा निशाना.. भाजपा अब शहर-शहर विरोध का माहौल बना रही है और इन कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाकर हमलावर है। दमोह में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केंडिल मार्च निकाला और विरोध जाहिर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय से केंडिल लेकर निकले मंत्री शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचे जहां गांधी प्रतिमा के सामने केंडिल रखकर उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。
0
0
Report
Advertisement

नाथ नगरी बरेली में कांवरियों का सैलाब, सेवा-सत्कार को तैयार बीडीए का विशेष कैंप

Bareilly, Uttar Pradesh:नाथ नगरी बरेली में सावन के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच बड़ी संख्या में कांवरिये बरेली से गुजर रहे हैं। कांवरियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।इसी कड़ी में बरेली विकास प्राधिकरण ने बदायूं रोड पर कांवरियों के लिए विशेष सेवा एवं सुविधा कैंप स्थापित किया है। कैंप में चिकित्सा, विश्राम, भोजन समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। चारों धामों के आकर्षक मॉडल भी कैंप में बनाए गए हैं, जो कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।कांवरियों के स्वागत और सम्मान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी कैंप पहुंच रहे हैं। बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडे, मंडलायुक्त शम्भू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित मंत्री, विधायक और सांसद ने कांवरियों का स्वागत किया। कांवरियों को टी-शर्ट वितरित करने के साथ भोजन कराकर उनका सम्मान किया गया। कैंप में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है। यात्रा के दौरान किसी कांवरिये की तबीयत खराब होने पर तत्काल सहायता दी जा रही है। वहीं विश्राम की व्यवस्था से लंबी यात्रा कर पहुंच रहे कांवरियों को राहत मिल रही है।मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने बताया कि नाथ नगरी में कांवरियों की सेवा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कांवरियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। बीडीए के विशेष सेवा कैंप में की गई व्यवस्थाओं से कांवरिये भी खुश नजर आए और उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
0
0
Report

बड़ागांव में घुटनों तक पानी, जल निकासी फेल; खाद गोदाम भी भीगा, नुकसान

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान नगर परिषद क्षेत्र में चंद घंटों की बारिश ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, तेज बारिश के बाद बड़ागांव कस्बें की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, वही बारिश के पानी की नकासी व्यवस्था नहीं होने के चलते बारिश का पानी सहकारी सोसाइटी के गोदाम में भी पहुंच गया, जहां किसानों के लिए रखा डीएपी खाद पानी में भीग गया, वही समिति प्रबंधक का कहना है की बारिश का पानी खाद वितरण केंद्र में भरने जाने से किसानों के लिए रखा लाखों रुपए का खाद खराब हो गया है, स्थानीय लोगों का आरोप है की नगर परिषद द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही सड़के जलमग्न हो गई।
0
0
Report
Advertisement

छाताबाद भू-धसान के पीड़ितों के लिए मुआवजे के लिए धरना: डुमरी विधायक महतो की चेतावनी

Dhanbad, Jharkhand:कतरास के छाताबाद में हुई भू-धसान की घटना के बाद पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा और रहने के लिए आशियाना नहीं मिल पाया है। मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर पीड़ितों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। इसी धरना में रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम महतो ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इलाके में अवैध कोयला खनन किया और जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई, वे सभी दोषी हैं। वही कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के छाताबाद पहुंचने पर जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने पहुंच रहा है, तो बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद उपायुक्त को भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए, ताकि पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। वही जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि छाताबाद की पूरी वस्तुस्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा और दोषیوں के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास दिलाने की मांग की जाएगी।
0
0
Report

शेखपुरा में विद्युत विभाग के एक्सिक्यूटिव ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां विद्युत विभाग के असैनिक एक्सक्यूटिव अश्वनी कुमार चंद्रा ने खुदकुशी कर ली घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड स्थित एक निजी मकान में है जहां विभाग के सैनिक एग्जीक्यूटिव अश्वनी कुमार चंद्रा किराए के मकान में फंदे से झूल जान दे दी।इस संबंध में मृतक की पत्नी ने कहा कि घरेलू विवाद के कारण खुदखुशी कर लिया है। उन्होंने कहा कि सिगरेट पीने से मना करने पर फंदे से झूल गए है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से घरेलू विवाद चल रहा है।वही विद्युत विभाग के ठीकेदार ने कहा कि काफी अच्छे स्वभाव के अधिकारी है उनके इस तरह के घटना करने पर स्तंभ होने की बात कही है।जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को सूचना दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।मृतक मूल रूप से समस्तीपुर जिले के हसनपुर गांव निवासी है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं रोजगार उत्सव: 787 नव चयनित कार्मिकों ने लिया भाग, शाह का सीधा प्रसारण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में रोजगार उत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। झुंझुनूं जिले के 787 नव चयनित कार्मिकों ने रोजगार उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। नव चयनित कार्मिकों को दो चरणों में कार्यक्रम से जोड़ा गया। इस दौरान अलवर में बड़े डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया गया। साथ ही चार जिलों में सहकारिता बैंकों की शुरुआत और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नए कार्मिकों के सरकारी सेवा तंत्र में शामिल होने से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत मिलेगी। इससे आमजन को बेहतर, प्रभावी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी。
0
0
Report

डीएसटी-गेगल पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा के आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 क्विंटल 9 किलो 800 ग्राम जब्त

Kishanganj, Bihar:जिला स्पेशल टीम और गेगल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आयुर्वेदिक औषधि की आड़ में की जा रही डोडा-पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 10 क्विंटल 9 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में नीमच, मध्यप्रदेश निवासी वाहन चालक अमर सिंह नोगिया को गिरफ्तार किया गया है। डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को मिली सूचना के आधार पर गेगल थाना पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने पिकअप वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पिकअप के ऊपर रखे पांच कट्टों में नींबू-संतरे के छिलके मिले, जबकि नीचे श्री श्याम औषधि के कट्टों में छिपाकर रखा भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ। कार्रवाई में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच का भी विशेष सहयोग रहा। थाना प्रभारी रोशन सामरिया के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत और टीम ने कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पुष्कर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। बाईट थाना प्रभारी रोशन सामरिया गेगल थाना
0
0
Report

गंगा में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी! 32 नालों की होगी टैपिंग, शासन से बजट मिलते ही शुरू होगा काम

ATAlok TripathiFollow16m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। गंगा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए 32 नालों की टैपिंग की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। गाजीपुर के गंगा किनारे बसे 7 विकास खंडों में कुल 52 नाले चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 32 नालों में सालभर पानी रहता है और इनका गंदा पानी गंगा में पहुंचता है, जबकि बाकी 20 नाले नॉन-पेथियल बताए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से बरसात के दौरान ही पानी आता है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय के मुताबिक, नमामि गंगे योजना के तहत 32 नालों के पानी को टैप कर शुद्ध करने की योजना तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है। शासन से धनराशि मिलते ही नालों की टैपिंग का काम शुरू कराया जाएगा। एक नाले की टैपिंग पर करीब 80 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 1 लाख 49 हजार रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। टैपिंग के बाद नाले के पानी को सीधे गंगा में जाने से पहले बेस्ट स्टेबिलाइजेशन प्वाइंट, सिल्ट चेंबर और सिल्ट फिल्टर जैसी व्यवस्थाओं से गुजारा जाएगा। इसके बाद पानी को साफ करके गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। यानी गाजीपुर में अब गंगा में गंदा पानी गिरने से रोकने की तैयारी तेज हो गई है। अब निगाहें शासन से मिलने वाली धनराशि पर टिकी हैं—पैसा मिलते ही 32 नालों की टैपिंग का काम शुरू होगा और गंगा को प्रदूषण से बचाने की दिशा में बड़ा कदम जमीन पर दिखाई देगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top