Back
पीलीभीत में धान रोकने के बहाने ट्रैक्टर चालक ने गोली चला दी, किसान घायल
MTMD. TARIQ
Oct 09, 2025 00:45:30
Pilibhit, Uttar Pradesh
एंकर-गैर जनपद से आ रहे धान को रोकने के लिए पीलीभीत जनपद की सीमा पर खड़े किसानों पर ट्रैक्टर चालक ने गोली चला दी जिसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, किसानों का आरोप है कि बाहर से धान की आपूर्ति होने से जनपद के किसानों के धान के भाव गिर गए हैं और किसान परेशान हैं। दरअसल पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी गढ़वाखेड़ा में देर रात किसान संगठन टेंट लगाकर दूसरे जिले का धान आने को लेकर निगरानी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर लखीमपुर जिले से कुछ लोग आए। आरोप है कि किसानों के रोकने पर उन्होंने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब उनको रोकना चाहा तो उन्होंने किसानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के हाथ की उंगली में गोली लगी और वह घायल हो गए। जिलाध्यक्ष ने दो राइस मिलर्स पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब शाम को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था तो उन्होंने कहा था कि पुलिस भी किसानों के साथ मौजूद रहेगी, उसके बाद भी मौके पर पुलिस नहीं थी। चार राउंड फायरिंग के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, इसको लेकर किसान संगठन में रोष व्याप्त है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BBBimal Basu
FollowOct 09, 2025 03:32:580
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 09, 2025 03:32:470
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 09, 2025 03:32:350
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 09, 2025 03:32:190
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 09, 2025 03:32:090
Report
PSPreeti Srivastava
FollowOct 09, 2025 03:31:480
Report
PSPreeti Srivastava
FollowOct 09, 2025 03:31:380
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 09, 2025 03:31:180
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 09, 2025 03:31:020
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 09, 2025 03:30:460
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 09, 2025 03:30:300
Report
2
Report
NGNakibUddin gazi
FollowOct 09, 2025 03:21:520
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 09, 2025 03:21:120
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 09, 2025 03:21:020
Report