262122
पीलीभीत-पूरनपुर में यूपी पुलिस,पंजाब पुलिस के साथ आतंकियों की मुठभेड़
Udaikaranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत में यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के साथ आतंकियों की मुठभेड़। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंकने वाले आतंकियों के साथ मुठभेड़ ,आतंकियों के पास से दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद, तीन दुर्दान्त आतंकियों के साथ यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में तीनों पंजाब के आतंकियों को मार गिराया गया, गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह जसनप्रीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के जयप्रभा ग्राम में 20 नवंबर को मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को ब्रीफ करते0
0
Report
रावतभाटा में ऊदबिलाव समूह का मुखिया सड़क पर, निगरानी बढ़ी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - ऊदबिलावों की अनोखी गतिविधि सामने आई है। यहां सुबह राणा प्रताप सागर बांध के पास ऊदबिलावों के झुंड का मुखिया सड़क पर विचरण करता नजर आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ के अनुसार, ऊदबिलावों में सितंबर से प्रजनन के लिए जोड़ी बनाने का समय शुरू हो जाता है। इस दौरान उनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। झुंड का मुखिया पहले अकेले आगे बढ़कर आसपास के माहौल और संभावित खतरे का जायजा लेता है। इसके बाद सीटी जैसी आवाज निकालकर अपने साथियों को आगे बढ़ने का संकेत देता है। इसे देखते हुए वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से वन्यजीवों को परेशान नहीं करने और उनके प्राकृतिक रास्तों में बाधा नहीं डालने की अपील की गई है।0
0
Report
राशमी में कुएं से शव मिलने पर सनसनी, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं
Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - नदी में बने खुले कुएं में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर राशमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आजाद नगर स्थित चामुंडा मील के पास के निवासी थे। थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर और एसआई घूड़ाराम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को राशमी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
व्यापारी मांगों को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सदर विधायक सरिता भदौरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी विधायक के पास पहुंचे। व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारियों और उनके परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान आग, प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म कर तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी गई। इसके साथ ही विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक प्रतिनिधियों की तर्ज पर व्यापारी प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर देने और पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।0
0
Report
MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का धरना, परीक्षा परिणाम और सुरक्षा मांगें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जेएनवीयू से अलग होकर विश्वविद्यालय बनने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने का आरोप लगाते हुए छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। छात्राओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर भी कोई सख्त नियम नहीं होने से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं। छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार कुलगुरु को शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ。 छात्रों ने सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में अपने विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होते, जबकि दूसरे विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों के लिए यहां का ऑडिटोरियम किराए पर दिया जा रहा है。 धरने पर बैठे छात्रों ने कुलगुरु से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने कुलगुरु को ज्ञापन भी सौंपा।0
0
Report
राहुल गांधी के चुनाव परिणाम पर विपक्ष का सवाल, गड़बड़ी के दावे
Begun, Rajasthan:रायपुर राहुल गांधी ने विदेश जाकर सरकार पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश के खिलाफ काम कर रहे हैं जहां तक चुनाव में गड़बड़ी की बात है राहुल गांधी को देश के संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है चुनाव में गड़बड़ी का उपाय होता याचिका दाखिल करना लेकिन राहुल गांधी चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते है 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सीटे बढ़ी थी देश की जनता कांग्रेस के कामों को बखूबी देख रही है देश की जनता कांग्रेस को कड़ी सजा देगी0
0
Report
Advertisement
शामली में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की मौत
Silawar, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:-अमित तरार (उत्तर प्रदेश) शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद के मकान में बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के एक हिस्से में साजिद की 32 वर्षीय पत्नी साईदा अपनी 13 वर्षीय बेटी अदन और 11 वर्षीय बेटी माहिरा के साथ सो रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वे आग की चपेट में आ गईं। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मकान में रखा गैस सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। हालांकि, मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे साजिद और उनके दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर डायल 112 की टीम और बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मकान के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। मां और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में तीन जिंदगियां खत्म होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव कैड़ी में शोक की लहर है। बाईट..मोहम्मद साजिद (मृतकों का परिजन)0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर-7 में पिज्जा शॉप मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में पिज्जा शॉप के मालिक ललित पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है... सेक्टर-7 इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात शख्स ने पिज्जा शॉप संचालक ललित पर अचानक हमला कर दिया... वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया... मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है... गुरुग्राम के सेक्टर-7 में मंगलवार देर रात उस वक्त वारदात हुई, जब पिज्जा शॉप के मालिक ललित पर एक अज्ञात शख्स ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया... रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया... हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया... मामले की सूचना मिलने के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है... फिलहाल आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है... पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...0
0
Report
सासाराम के न्यू स्टेडियम में उद्घाटन, 300 से ज्यादा खिलाड़ी तीन दिनों तक मुकाबलों में होंगे
Sasaram, Bihar:सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बता दे कि आज से शुरू हुआ ये प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। जिसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजना ला रही है। यहां पहुंचने वाले तमाम खिलाड़ी को किसी तरह की समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता दोनों को सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर डिस्कॉम के बासखो फीडर में लोड शिफ्टिंग घोटाला: 12 पोल, 1 किमी लाइन
Jaipur, Rajasthan:नोट - PTC - ofc se भेज दी हैं जयपुर बिजली विभाग में लोड शिफ्टिंग के कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का ताज़ा मामला सामने आया है। बांसखो सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता बांसखो के कार्यक्षेत्र में आने वाले मालियाला गांव में लोड शिफ्टिंग के नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं मामला हैं। करीब करीब 5 लाख रुपए अधिक में होने वाला कार्य पर 12 बिजली के खंभे लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन का काम कराया गया, लेकिन विभागीय दस्तावेजों में इसका एस्टीमेट महज 61,876.56 रुपए का बनाया गया। जयपुर डिस्कॉम के बासखो फीडर का यह पूरा मामला है जिसमें सहायक अभियंता ने अपने साठगांठ के साथ डिस्कॉम को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है,,, मामले में सबसे बड़ा सवाल एस्टीमेट और मौके पर हुए कार्य के बीच भारी अंतर को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विभागीय रिकॉर्ड में लोड शिफ्टिंग के लिए केवल तीन खंभे और 200 मीटर लंबी विद्युत लाइन दर्शाई गई है, जबकि वास्तविकता में मौके पर 12 खंभे लगाए गए और करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई। बांसखो में लोड शिफ्टिंग के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, Maliyala गांव में बिजली विभाग के काम में भारी वित्तीय अनियमितता, मौके पर 12 पोल्स से 1 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन बिछाई, मौके पर 10 लख रुपए से अधिक का कार्य विभाग में जमा हुए महज 61 हजार। अख़िर कैसे किया अभियंताओं ने इतना बड़ा झोल। विभागीय एस्टीमेट में सिर्फ 3 खंभे और 200 मीटर लाइन दर्शाई, रिकॉर्ड में एस्टीमेट की राशि महज 61,876 रुपए। सहायक और कनिष्ठ अभियंता की भूमिका पर उठे सवाल, बड़ा सवाल अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता की छुट्टी कर रही सवाल खड़े। ऐसेमें सवाल उठता है कि इस कार्य की फीजिबिलिटी देखी जाए तो करीब 10 लाख रुपए में होने वाला कार्य हैं,, तो विभागीय रिकॉर्ड में इतनी कम राशि का एस्टीमेट क्यों बनाया गया? शेष राशि का हिसाब कहां है और वास्तविक कार्य के अनुरूप विभागीय रिकॉर्ड तैयार क्यों नहीं किया गया? इस पूरे मामले में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की जरूरत है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही सरकारी कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े अंतर के बावजूद उच्च अधिकारियों की ओर से अब तक प्रभावी जांच नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके पर हुए कार्य, उपभोक्ता से ली गई राशि और विभागीय एस्टीमेट की निष्पक्ष जांच करवाते हैं या नहीं।0
0
Report
खाटूश्यामजी जन्मोत्सव: लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मजबूत इंतजाम
Jaipur, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, डिप्टी श्रेष्ठ दीक्षित एवं थानाधिकारी पवन दुलड़ सहित उपखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को जन्मोत्सव से संबंधित व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में श्याम तोरण द्वार, दो पार्किंग स्थलों सहित बाबा पार्किंग में पांच दमकल तैनात रखने की व्यवस्था तय की गई। वहीं नगर पालिका को कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं रास्तों को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। जन्मोत्सव पर इस बार भी फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले की तर्ज पर व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन हो सकें।0
0
Report
देवघर के 108 एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानियाँ
Deoghar, Jharkhand:देवघर में 108 एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से गर्भवती महिला एक्सीडेंट सहित अन्य बीमारी से जूझने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताली कर्मी ड्राइवर ने बताया कि देवघर जिले में कुल 20,108 एम्बुलेंस मौजूद हैं जो हर आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए पहुंचती हैं, लेकिन कंपनी के द्वारा इन सभी चालकों को चार महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा कई और योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता है। इनकी मांगे हैं कि चालक और मरीज का बीमा गाड़ी में होना चाहिए। वहीं गाड़ी भी काफी जर्जर स्थिति में है, इसलिए एंबुलेंस चलाने में काफी परेशानी होती है। वही कंपनी के द्वारा वेतन दिया जाता है आधा या उससे अधिक वेतन एक बार मिलता है, फिर दूसरे जिले को वेतन देता है, जिससे घर चलना भी मुश्किल हो गया है। यह हड़ताल अनिश्चित कालीन है जब तक उनकी सभी मांगों को पूर्ण किया जाए।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर बस स्टैंड पर भटकते किशोर को बालगृह भेजे जाने की तैयारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: बस स्टैंड में भटकते मिले किशोर को बालगृह भेजने की तैयारी, किसी ट्रक के चालक द्वारा बस स्टैंड हमीरपुर में छोड़ने के बाद भटक रहा था किशोर। बीते 9 नवंबर को भटकते मिले किशोर को चाइल्ड लाइन को किया गया था सुपुर्द, बीते 9 दिनों से चाइल्ड लाइन में ही रुका था किशोर। किशोर के माता पिता की पूर्व में हो चुकी है मृत्यु, बड़े भाई ने किशोर को साथ ले जाने से किया इनकार, कोई रिश्तेदार न होने के कारण किशोर को भेजा जा रहा बालगृह ललितपुर, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रोबेशन कार्यालय का मामला।0
0
Report
पुलिस ने पलसूद में 9 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पलसूद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर 9 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक इक्को कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार. नगर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली जिसमें से 9 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी पुलिस ने मौके से शराब सहित वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा शराब के परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
2027 तक हिसार में जाममुक्ति के बड़े कदम: कमेटी की अहम बैठक
Hisar, Haryana:आज हिसार में शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर गठित विशेष कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नलवा के विधायक रणबीर पनिहार, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि कमेटी द्वारा पिछले डेढ़ साल में लिए गए फैसले वर्ष 2027 में धरातल पर दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में कई स्लिप रोड बन चुकी हैं, कुछ पर काम जारी है और नए ओवरब्रिज बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे 2027 हिसार को जाम मुक्त करने और महानगर बनाने की दिशा में एक बड़ा साल साबित होगा। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवालों पर रणबीर गंगवा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है और उनके पास कुछ शेष नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रही है, साथ ही उन्होंने पंजाब में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी किया।0
0
Report
Advertisement
