262001
पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने गए छात्र की साइकिल चोरी
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गए एक छात्र की साइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए। नहर कोठी निवासी ब्लॉक कर्मी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उनका बेटा अंश वर्मा पक्का तालाब मोहल्ले में कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग खत्म होने के बाद जब अंश बाहर निकला तो उसकी साइकिल गायब थी। संजय कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर साइकिल की चोरी की जांच और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालेसर में भारतमाला पर सड़क हादसा: दो पंजाब सरदारों की मौत
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) भारतमाला पर बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, बालेसर थाना क्षेत्र के जियाबेरी सरहद में भारतमाला पर आगे चल रही पिक गाड़ी को पीछे से पिक ने मारी टक्कर, टक्कर इतनी भयानक थी की पिक गाड़ी के उड़ गये परखच्चे, कृषि यंत्रों से भरी पिक गाड़ी में सवार पंजाब के दो सरदारों की मौके पर ही मौत, बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी पहुंचे मौके पर और शव को कब्जे में लेकर रखवाया बालेसर सीएचसी में।0
0
Report
देवघटा में घर पर सेंधमारी: चोरों ने आभूषण व नकदी चुराकर फरार
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले के देवघटा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकरध्वज सिंह के घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपए चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान देर रात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सेंधमारी गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया है। कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। वहीं साइबर सेल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में किसी संगठित सेंधमारी गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
ग्वालियर में विवाहिता की ससुराल में आत्महत्या, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी. मृतिका के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. कम्पू थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. AMKHO क्षेत्र में रहने वाली दीक्षा राजावत नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीक्षा की शादी 10 साल पहले हितेंद्र राजावत के साथ हुई थी; दीक्षा के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि दीक्षा ने ससुराल में फांसी लगाई, इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई, जबकि करीबी दूरी पर उनका घर था. दीक्षा की मौत संदिग्ध है क्योंकि उसका पति हितेंद्र कुछ काम नहीं करता था. बीते 10 महीने से शहर से बाहर काम करने की बताई गई थी. 19 मई को हितेंद्र लौट कर ग्वालियर आया था. बुधवार को हितेंद्र के दोपहर तक घर न आने पर दीक्षा ने उसे कॉल किया था. लेकिन जब वह घर आया, उसके बाद क्या हुआ कि उसने 08 साल की बेटी को दादा के पास भेज ऊपर कमरे में फांसी लगा ली. दीक्षा के मामा किशन सिंह का कहना है कि दीक्षा निजी स्कूल में टीचिंग कर अपने घर चला रही थी और बेटी को पढ़ा रही थी. ऐसे में उसकी मौत संदिग्ध है. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं इस मामले में कम्पू थाना पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम किया गया है. दीक्षा के मायके पक्ष के आरोपों के साथ अन्य बयानों के आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर युवक ने कलेक्टरेट अधिकारी बनकर शादी कर लाखों लूटे; FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर में एक युवक ने खुद को कलेक्ट्रेट में जनसंपर्क अधिकारी बताकर युवती से शादी की और फिर लड़की पक्ष से शादी के दौरान लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब परिवार को उसकी असलियत पता चली, तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत पर 05 लोगो पर FIR दर्ज की है। दरअसल मामला ग्वालियर के महिला थाने से सामने आया है, जहां आरोपी युवक गौरव जैन ने खुद को कलेक्टरेट में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी बताया। सरकारी नौकरी और ऊंचे पद का झांसा देकर उसने 30 नवम्बर 2025 को मुरार निवासी शिखा जैन नाम की युवती से शादी की। शिखा के पिता शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने शादी के दौरान 90 लाख रुपये दहेज में खत्म कर दिए। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद परिवार को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। जांच कराने पर पता चला कि आरोपी की कलेक्टरेट में कोई स्थायी नौकरी नहीं थी। वह पहले कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था, शादी के कुछ समय बाद ही उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वह खुद को अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता रहा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सच सामने आने के बाद आरोपी और उसके परिजन 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। विरोध करने पर परिवार को धमकियां भी दी गईं। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने ससुराल पक्ष से आरोपी पति गौरव जैन समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल शादी फ्रॉड मामले की जांच जारी है।0
0
Report
जयपुर में आरएलपी की महापंचायत: रीको विस्तार पर संतों के साथ तैयारी तेज
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) भैराणा धाम बचाओ रीको भगाओ को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं की रणनीति हुई तेज। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को महापंचायत के साथ जयपुर कूच का आह्वान किया था। रीको के विस्तार के विरोध में पिछले 40 दिन से साधू संतों का अग्निपाठ जारी है। रालोपा प्रदेश सह प्रभारी प्रभाती लाल जाट ने साधू संतों के साथ मीटिंग की। बेनीवाल से संतों की वार्ता हो चुकी है; हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को महापंचायत करने का ऐलान किया। भैराणा धाम के पास 850 बीघा में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए आरएलपी कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर चावल बंट रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रीको के विस्तार से रोज दो से तीन जंगल जानवर नुकसान पहुंचाते हैं।0
0
Report
झुंझुनूं के भोड़की रोड पर दुर्घटना: CCTV में राहगीर को टक्कर, मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर गुढ़ागौड़जी से एक दर्दनाक घटना का वीडियो आया सामने भोड़की रोड पर बीती रात राहगीर को मारी वाहन ने टक्कर कई फुट दूर जाकर गिरा राहगीर, हादसे का सीसीटीवी आया सामने मृतक गुलाब जांगिड़ अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए निकला था घर से मानसिक रूप से बीमार पत्नी निकल गई थी बिन बताए घर से झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के भोड़की रोड पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार वाहन राहगीर को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति कई फुट दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टोडी निवासी गुलाब जांगिड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलाब अपनी मानसिक रूप से बीमार पत्नी को तलाशने के लिए घर से निकला था। उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसके बाद वह उसकी खोजबीन कर रहा था। इसी दौरान भोड़की रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुढ़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
ED ने सोनापप्पू मामले में मिड कोलकाता के THE CORPORATE होटल पर छापा
Noida, Uttar Pradesh:सोना पप्पू मामले में ED पहुंची मध्य कोलकाता के रोएड स्ट्रीट में मौजूद THE CORPORATE HOTEL में. 7 लोगों की टीम सुबह 6 बजे होटल में पहुंची और मैनेजर से बात की. होटल के मालिक मोहम्मद राजू को बुलाया गया है, अभी तक नहीं पहुंचे है.0
0
Report
पति को 10 साल की सजा, धारा 105(2) गैर इरादतन हत्या: पत्नी की मौत केस
Jagdalpur, Chhattisgarh:बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार में पिछले साल आरोपी पति सोन सिंह कश्यप ने मामूली विवाद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसके चलते पत्नी लच्छनदई की मौत हो गई थी, जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर पति पत्नी में 1 जुलाई 2025 को विवाद हुआ था आरोपी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं घटना को छुपाने के लिए आरोपी पति गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल भी नहीं ले गया अंदरूनी चोंट के चलते 8 दिनों तक घर में ही तड़पती पत्नी की मौत हो गई थी, इस मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने आरोपी पति को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को धारा 103 (1) से दोषमुक्त करते हुए धारा 105 (2) गैर इरादतन हत्या का दोषी माना और 10 साल की सजा सुनाते हुए 100 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।0
0
Report
प्रहार के तहत सीधी में स्कूल संचालक से 200 सीसी नशीली सिरप बरामद, हिरासत
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूल संचालक को हिरासत में लिया है। शहर की उत्तरी करौंडिया कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर स्कूल परिसर में बने कमरे से करीब 200 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीली सिरप की सप्लाई और बिक्री के लिए आल्टो कार का इस्तेमाल करता था। रीवा आईजी के निर्देश पर सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन और डीएसपी अमन मिश्रा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय की टीम ने यह कार्रवाई की है। सीधी जिला में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे के सौदागर अपने पैर पसारने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला शहर की उत्तरी करौंडिया कॉलोनी का है, जहां मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने एक स्कूल परिसर में दबिश दी। पुलिस को स्कूल परिसर में बने एक कमरे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान करीब 200 सीसी नशीली सिरप और एक आल्टो कार जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कार के जरिए नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद को स्कूल संचालक बताता है और स्कूल परिसर से ही इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। रीवा आईजी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम हैडक्वार्टर की कार्मिक शाखा में आग बुझाई गई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। नगर निगम हैडक्वार्टर के कार्मिक शाखा में आग। भूतल पर कार्मिक शाखा में लगी आग। फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर तुरंत पाया काबू। मौके पर मौजूद कार्मिको ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई।0
0
Report
लखनऊ के मलिहाबाद में मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद: पासी समाज का ऐतिहासिक दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक मस्जिद और कब्रिस्तान को लेकर नया विवाद सामने आया है। पासी समाज ने दावा किया है कि यह स्थल प्राचीन काल में उनके महाराजा कंस पासी का किला था। पुलिस ने पासी समाज के कई लोगों को हाउस अरेस्ट किया。0
0
Report
हीटवेव से अलीगढ़ के बच्चों की भर्ती में उछाल, इलाज तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में हीट बेव का असर सबसे अधिक बच्चों पर देखने को मिल रहा है, भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में सबसे अधिक बच्चे आ रहे है, ढाई सौ से 300 बच्चे पर डे जिला मलखान सिंह अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं, 35 से 40 बच्चे पीकू वार्ड (बच्चा वार्ड) में भर्ती है, सभी बच्चों को पूरी तरह से ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जल्द बच्चे स्वस्थ भी हो रहे हैं, बच्चे अधिकतर उल्टी दस्त, इंफेक्शन, बुखार और डायरिया के भर्ती हो रहे हैं, इतना ही नहीं आसपास के जिलों से भी डायरिया उल्टी दस्त इन्फेक्शन के बीमार बच्चे जिला अस्पताल में आ रहे हैं, जिला मलखान सिंह अस्पताल के सीएमएस जगवीर सिंह ने बताया की अस्पताल में कोल्ड वार्ड भी बनाया गया है,0
0
Report
Advertisement
झारखंड बीजेपी के महा प्रशिक्षण अभियान पर विपक्ष का चुटीला तंज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी का महा प्रशिक्षण अभियान चल रहा है। लगातार 36 घंटे यानी दो दिन एक रात तक चलने वाले महा प्रशिक्षण अभियान में बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद विधायक तक लगातार कार्यकर्ताओं के साथ वक्त गुजरेंगे और उन्हें संगठन की मजबूती से लेकर राजनीतिक हालात से निपटने के लिए तैयार कर रहे हैं वहीं बीजेपी के इस महा प्रशिक्षण पर विरोधी न सिर्फ हमलावर हैं बल्कि तंज भी कस रहे हैं। झारखंड बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बताया, बीजेपी सभी जिलों में महाप्रशिक्षण अभियान चला रही है। ये प्रशिक्षण अभियान दो दिन एक रात का है,यानी लगातार 36 घंटे का प्रशिक्षण है, रात्रि विश्राम भी वहीं पर है। इस प्रशिक्षण में कुल अलग अलग 12 सत्र का आयोजन किया जाता है।इसके माध्यम से अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं के वैदिक क्षमता को निखारा जाता है, उनके सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार किया जाता है। पार्टी विथ डिफरेंस की जब हम बात करते हैं तो हमारे कार्यकर्ता का आचरण , व्यवहार भी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रवादी विचारों के प्रति सुदृढ़ करना है। बीजेपी का संगठन महापर्व हाल में ही सम्पन्न हुआ और जब सदस्यता अभियान पूरा हुआ तो इसके बाद नये दायित्व में आए सदस्यों को , नया दायित्व लेकर प्रशिक्षित करने का प्रयास है,जो बीजेपी की कार्य पद्धति में है । पहले मंडल का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ अब जिलों का महा प्रशिक्षण जो 36 घंटे का है हो रहा है आगे चल कर प्रदेश स्तर पर भी प्रशिक्षण सम्पन्न होगा। सभी 30 सांगठनिक जिलों में ये प्रशिक्षण चल रहा है। बीजेपी ही अपने कार्यकर्ता को हर बार अपनी चुनौती और सांगठनिक कार्यों की जानकारी देकर तैयार करती है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, बीजेपी का यह महा प्रशिक्षण, बीजेपी नेताओं को इस दिशा में दक्ष बनाने का प्रयास होगा कि कैसे हम विपक्ष के लोगों को गाली बकें , कैसे हम अधिक से अधिक भ्रष्टाचार करें। बीजेपी में देखने को मिला है, जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी बना है।उसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से देश की मंहगाई कम नहीं होगी, इस आयोजन से डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे नीचे पायदान पर है ऊपर नहीं जाएगा, देश की जनता जो त्राहिमाम के रही है, और देश पर आर्थिक तूफान आने वाला है उसे टाला नहीं जा सकता। मुद्दे से डायवर्ट करना बीजेपी की पुरानी आदत है। देश झंझावात से गुजर रहा और पीएम इटली जाकर मेलोडी खिला रहे हैं। ये जो स्थिति है, यही बीजेपी के प्रशिक्षण का भी है। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने महा प्रशिक्षण पर तंज कसते हुए कहा , बीजेपी महाप्रशिक्षण का बहुत अच्छा काम कर रही है, पहले बिग बॉस आता था जिसमें कुछ धुरंधर लोग एक साथ रहते थे, ये भी अपने 36 घंटे का लाइव कास्टिंग करें , ये वाचलता है, 36 घंटे में 36 तरह की चोरी सीखेगें लोग , सरकार चोरी, वोट चोरी , संसाधन चोरी , मानव संसाधन चोरी इस तरह के 36 तरह की चोरी की जो महाविद्या है उसमें से एक प्रमुख बड़ा होगा जो बाकी को प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण शिविर रात में एक साथ रह कर होता है क्या । ये अब पॉलिटिकल पार्टी नहीं एक सर्कस हो गया है।0
0
Report
बिहार की बच्ची लापता
Patna, Bihar:बिहार सरकार पुलिस अधीक्षक का कार्यालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी। अल्पकालीन आम सूचना नोट: अपहृता शिकारगंज थाना क्षेत्र जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी से लापता है। इनके सूचना मिलने पर निम्न पता एवं मोबाइल नम्बर पर सूचित करें: 1. पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी 📞 9031827100 ✉️ sp-motihari-bih@nic.in 2. थानाध्यक्ष, शिकारगंज थाना, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी 📞 9031827067 ✉️ shoshikarganj-ec-bih@gov.in PR–003737 (POLICE) 2026–27 पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी। ---0
0
Report
हापुड़ - आईपीएल के सट्टेबाज गिरफ्तार, लाखों की नगदी 6 मोबाइल व टैबलेट बरामद।
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड* हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने और लगवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, 6 मोबाइल फोन व एक टैबलेट बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सट्टेबाजी से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। थाना प्रभारी मनीष चौहान के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद विहार कॉलोनी में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू शिवपुरी निवासी निखिल गोयल और आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ आनंद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 लाख 30 हजार 430 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
