251316
बिजली व्यवस्था चौपट होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
Bhokarhedi, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के दर्जनों गांवों में लाइट व्यवस्था बिलकुल भी नहीं है। कटिया, झसिया, गोपालापुर,भानपुर, फत्तेपुर, गरकटिया आदि गांवों लाइट आती ही नहीं है, जिस वजह से भीषड गर्मी में परेशान होकर ग्रामीणसड़कों पर उतर गए है। ग्रामीणों ने खीरी-लखीमपुर मार्ग को जाम किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांधी जयंती पर रेलवे कॉलोनी में प्रभात फेरी, स्वच्छता व पेड़ लगाने का अभियान
Chandauli, Uttar Pradesh:- ब्रेकिंग :- चंदौली... - गांधी जयंती पर रेलवे कॉलोनी में निकली प्रभात फेरी - डीआरएम उदय सिंह मीना ने प्रभात फेरी का किया नेतृत्व - रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों ने लिया हिस्सा - स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन का दिया संदेश - डीआरएम ने रेलवे परिसर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा - सफाई कर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश - ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीआरएम ने किया पौधरोपण - यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशनों को स्वच्छ रखने की अपील - कहा—स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी - गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवै परिसर में कार्यक्रम सम्पन्न.0
0
Report
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के दावे से ममता बनर्जी पर राजनीति गरमा गई
Noida, Uttar Pradesh:वामपंथी देशद्रोही हैं! इसलिए उन्हें देश से उखाड़ फेंकना होगा, ममता बनर्जी की चोरी उसके ही लोग उजागर कर रहे हैं, तंज परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का वामपंथी हमेशा से ही देश-विरोधी हैं। वो हमेशा देश के लोगों को गुमराह करते हैं, वो देशद्रोही हैं। इसलिए उन्हें उखाड़ फेंकना होगा। ममता बनर्जी जो चोर थी, वो अब उसके ही दल के लोग उजागर कर रहे हैं। इंद्रनील सेन तो सारा दिन ममता बनर्जी को गाने सुनाता था। आज वही ममता बनर्जी की चोरी की बात बता रहा है। धीरे-धीरे ममता की सारी चोरी पकड़ी जाएगी, दावा है राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का। अनुब्रत की घटना एक नाटक थी। जानबूझकर जन आक्रोश से बचने के लिए लोगों से ये नाटक करवाया गया है। दावा अर्जुन सिंह का। ममता का सिंबल क्यों, इस बार ममता ही विदा लेगी। देश बचेगा, राज्य बचेगा, ऐसा बताया अर्जुन सिंह ने।0
0
Report
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से सुपौल के ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलने लगा
Bihar:यह योजना बेरोजगार युवाओं को छोटे-छोटे उद्योग और प्रतिष्ठान स्थापित करके लाभान्वित कर रही है, खास बात यह है कि उद्यमी के साथ-साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं. Chief Minister Entrepreneurial Scheme के तहत शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं. यह तस्वीर सुपौल जिले के पीपर प्रखंड के ठाढ़ी भवानीपुर की है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले रुपेश कुमार को साइबर कैफे के लिए इस योजना से छह लाख का ऋण मिला है. रुपेश कुमार साइबर कैफे खोलकर अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं; उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए काफी लाभकारी है और इसके माध्यम से उन्होंने रोजगार शुरू करके तीन-चार लोगों को रोजगार भी दिया है और इससे अच्छी आमदनी हो रही है. उद्योग विभाग के अधिकारी कहते हैं कि वर्ष 2018 से इस योजना की शुरुआत हुई है, जिसके तहत सुपौल जिले में लगभग एक हजार से ऊपर लाभुकों को इसका लाभ मिल चुका है. इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है.0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में रेलवे महाप्रबंधक ने मजदूर के हाथों से बाल उद्यान का उद्घाटन कराया
Taga, Chhattisgarh:जांजंगी(जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग) उद्घाटन करने पहुंचे महाप्रबंधक ने मजदूर के हाथों में थमा दी कैंची,, दक्षीन पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दिखाई अनोखी पहल,, नवीनीकृत बाल उद्यान के उद्घाटन के लिए रेलवे कर्मचारी जय प्रकाश यादव को बुलाया,, पहले तो जय प्रकाश यादव ने महाप्रबंधक से ही उद्घाटन करने का किया आग्रह,, महाप्रबंधक के आत्मीय आग्रह पर जय प्रकाश यादव ने काटा फीता,, मजदूर कर्मचारी के हाथों उद्घाटन होते ही मौके पर मौजूद रेलकर्मियों में दौड़ी खुशी की लहर,, मेहनतकश हाथों को सम्मान देने के महाप्रबंधक के फैसले की पूरे कार्यक्रम में होती रही चर्चा,, चांपा में बाल उद्यान का उद्घाटन बना मजदूर सम्मान का यादगार पल,0
0
Report
भिवानी-लोहारू रोड पर ट्रक-कार भिड़ंत, महिला-बच्चे सहित दो की मौत
Bhiwani, Haryana:भिवानी में नरहड़ पीर से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर में महिला और 5 साल के बच्चे की मौत भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी गाड़ी, महिला-बच्चे ने तोड़ा दम नरहड़ पीर से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, हादसे में 2 की मौत, 3 गंभीर पोकरवास के पास आमने-सामने भिड़े ट्रक और गाड़ी, महिला-बच्चे की मौत से मचा कोहराम सुबह-सुबह भिवानी में भीषण सड़क हादसा, 5 साल के अर्णव और सुलोचना की मौत धार्मिक यात्रा से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दो की मौत नरहड़ पीर से लौटना बना आखिरी सफर, ट्रक से टक्कर में मासूम समेत महिला की मौत भिवानी-लोहारू रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, 2 की मौत और 3 लोग गंभीर घायल पोकरवास के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत नरहड़ पीर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर DSP संजीव ने बताया कि पांच लोग नरहड़ पीर, पिलानी की तरफ धार्मिक आस्था के तहत धोक मारने के लिए गए थे। इनमें तीन लोग भिवानी और दो लोग मंढाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद सभी लोग वापस भिवानी लौट रहे थे। सुबह करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच पोकरवास गांव के पास उनकी गाड़ी की भिवानी से लोहारू की ओर जा रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 5 से 6 साल के बच्चे अर्णव और करीब 50 से 52 वर्षीय सुलोचना की मौत हो गई। वहीं हादसे में रश्मि, अंजलि और कर्मवीर घायल बताए गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। जरूरत पड़ने पर घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा सकता है। बाइट : DSP संजीव डीएसपी संजीव ने बताया कि हादसा पोकरवास गांव के पास थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे में किसी महिला के गर्भवती होने की बात पर डीएसपी ने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों की ओर से कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.0
0
Report
औंधी जंगल में बाघ का हमला: तीन बकरियां मारी गईं, गांव में दहशत
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। औंधी के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से दर्जनों गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। पहले बैल का शिकार करने के बाद अब बाघ ने बागडोंगरी-रेंगटोला के पास तीन बकरियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। घटना के वक्त बकरी चरा रहे ग्रामीण दहशत में अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का औंधी वन परिक्षेत्र इन दिनों खौफ के साए में जीने को मजबूर है। मामला 1 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे का है, जब बागडोंगरी और रेंगटोला की पहाड़ी के नीचे ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान घने जंगलों से निकलकर आए बाघ ने अचानक हमला कर दिया और देखते ही देखते 3 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। बाघ के खौफनाक रूप को देखकर ग्रामीण अपने मवेशी छोड़ जान बचाकर उल्टे पांव भाग खड़े हुए.गौरतलब है कि इससे पहले भी 8 सितंबर को बाघ ने घोटियाकान्हार में एक बैल को मार गिराया था। लगातार हो रहे हमलों से घोटियाकान्हार, हालेपायली, गट्टेपायली, बागडोंगरी और रेंगटोला समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
दुणी नगर पालिका में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Tonk, Rajasthan:नगर पालिका मंडल दूनी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा अर्चना कटारिया, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जाट सहित अन्य सदस्यगण एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया गया तथा रामधुनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार बैरवा सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
हनुमानगढ़ में अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल: करीब 100 खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय टीम का चयन संभव
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-23 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए जंक्शन स्थित जिला क्लब क्रिकेट मैदान में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिलेभर से करीब 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में कोच सुनील गोदारा, बलविंद्र खोसा और कन्हैया पारीक ने चयनकर्ता की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित इस ट्रायल के माध्यम से उदयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए हनुमानगढ़ जिले की प्रतिनिधि टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त करेंगे।0
0
Report
भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर द्वारा नोटिस भेजा गया है जिसमें विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश होने की जानकारी दी गई है दरअसल देवेंद्र यादव भिलाई नगर से कांग्रेस की सीट पर लगातार दूसरी बार विधायक है जहां उन्होंने दोनों बार भाजपा के दिग्गज देता प्रेम प्रकाश पांडे को हराया था तो वही उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है तो वही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 3 2024 धारा 7 ए 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420 120 B 384 468 467 471 भारतीय दंड विधान के प्रकरण में देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है जिसको लेकर अब 5 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
रतलाम रेलवे परिसर में गांधी जयंती पर भव्य परेड और स्वच्छता शपथ
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गांधी जयंती के मौके पर रेलवे मंडल कार्यालय से भव्य परेड का आयोजन किया गया। डीआरएम अश्विनी कुमार की अगुवाई में निकली इस परेड में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। परेड में सबसे आगे बाइकर्स रहे, वहीं महात्मा गांधी और भारत माता की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। परेड रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां महात्मा गांधी के संदेश और उनके आदर्शों पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीआरएम अश्विनी कुमार ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गांधी जयंती पर रेलवे परिसर से स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया। बाइट - अश्विनी कुमार ( डिआरएम रतलाम रेल मण्डल0
0
Report
वाराणसी में भाजपा यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ आगामी चुनावों पर जोरदार बैठक
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): BJP holds meeting on Upcoming Elections in Presence of UP In-Charge Vinod Tawde. वाराणसी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में BJP ने आगामी चुनावों को लेकर बैठक की。0
0
Report
बैतूल गांधी जयंती पर स्वच्छता संदेश: झाड़ू से सफाई, प्लास्टिक नहीं
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। शहर के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जुट की थैलियों के इस्तेमाल का संकल्प भी लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को साकार करने का काम किया है। गांव से लेकर शहरों तक स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है और देश के नागरिकों ने झाड़ू उठाकर गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही गांधी जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी नमन किया और उनके सादगीपूर्ण जीवन व आदर्शों को याद किया।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस की प्रभातफेरी, श्रद्धासुमन और जय जवान-जय किसान के नारों के साथ
Begun, Rajasthan:रायपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रभातफेरी निकाली.. सुबह 7 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.. कार्यकर्ताओं ने श्वेत गणवेश में ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गान किया और गांधी-शास्त्री के समर्थन में नारे लगाए.. पदयात्रा फूलचौक, नवीन मार्केट और तात्यापारा चौक होते हुए आजाद चौक ब्राह्मणपारा पहुंची.. यहां गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.. कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के अहिंसा और सत्य के विचारों के साथ शास्त्री जी के सादगी, नैतिकता और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को याद किया. इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे..0
0
Report
बहड़ खनन क्षेत्र में डूबे युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर है… बहड़ के खनन क्षेत्र में गहरे पानी में डूबे युवक का शव आखिरकार ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। शाम करीब 6 बजे शिवाड़ निवासी युवक अपने चार दोस्तों के साथ बहड़ के खनन क्षेत्र में घूमने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पहाड़ की तलहटी में बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के पास सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद उसके साथी घब reak कर मौके से निकल गए और शिवाड़ चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीण अलसुबह से ही युवक की तलाश में जुटे हुए थे। करीब 8:40 बजे स्थानीय ग्रामीण कानाराम चौधरी और महेश शिवाड़ ने साहस दिखाते हुए गहरे पानी में उतरकर युवक के शव को बाहर निकाला। मौके पर बरौनी थाना प्रभारी जयमल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। वहीं प्रशासन के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिली। शव बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर धरना शुरू कर दिया है और शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर गौ सेवा जिलाध्यक्ष हनुमान चौधरी भी पहुंचे हैं। बहड़ खनन क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर खुले खनन गड्ढों और उनमें भरे गहरे पानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
SIR के बाद वोटर नाम जोड़ने के लिए BLO घर-घर पहचान अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:SIR के बाद चुनाव आयोग का स्पेशल ड्राइव — SIR पूरा होने के बाद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में BLO को घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। BLO प्री-SIR वोटर लिस्ट और मौजूदा फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करेंगे और उन लोगों की पहचान करेंगे, जिनके नाम पहले थे लेकिन अब मौजूदा सूची में नहीं हैं। SIR की Enumeration प्रक्रिया में Absent, Shifted, Dead और Duplicate यानी ASDD मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। BLO घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र पाए जाने पर Form-6 के जरिए दोबारा नाम जुड़वाने में मदद करेंगे। BLO को हर सप्ताह कम से कम 20–25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि करीब एक महीने में यह अभियान पूरा किया जा सके। घर-घर अभियान के दौरान छूटे हुए, पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं के लिए भी Form-6 भरवाया जाएगा। BLO द्वारा तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLAs के साथ साझा की जाएगी। Form-6 और BLO की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट ERO को भेजी जाएगी, जिसके बाद ERO नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करेगा। अभियान पूरा होने के बाद बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का एक और मौका मिले। वोटर एनरोलमेंट के लिए Booth Level Camps लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, मजदूर कॉलोनियों, बेघर और वंचित लोगों के लिए भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शैक्षणिक संस्थानों, SVEEP और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और नियमित प्रेस ब्रीफिंग के निर्देश दिए हैं। इस पूरी कवायद की CEO, DEO और ERO स्तर पर नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। SIR के बाद चुनाव आयोग का फोकस अब छूटे हुए और नए वोटरों के नाम जोड़ने पर—BLO घर-घर जाकर करेंगे पहचान, Form-6 के जरिए नाम जोड़ने की सुविधा।0
0
Report
Advertisement
