Back
मॉर्निंग वॉक से घर नहीं लौटे युवक की लाश, हत्या की आशंका
AMAnkit Mittal
Feb 16, 2026 23:17:28
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
लाश से सनसनी ( मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक घर नहीं लौटा, लोटी युवक की लाश, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवक की लाश, 6 दिन बाद थी युवक की शादी, शादी से पहले घर में पसरा मातम।) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां सोमवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला एक युवक लौटकर घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद सड़क किनारे युवक की खून से लथपथ लाश पुलिस को बरामद हुई। बताया जा रहा है कि 6 दिन बाद युवक की बरात जानी थी लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत से खुशियों के घर में मातम फैल गया। दरसअल नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेन्डा रोड पर पुलिस को आज एक तकरीबन 30 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी मृतक युवक का हाथ चाकू से कटा हुआ था लाश के पास से एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक के पास से उसका आधार कार्ड जब पुलिस को मिला तो मृतक युवक की पहचान बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बताया जा रहा है मर्तक युवक मोनू की 6 दिन बाद बरात जानी थी लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत से खुशियों के घर में मातम छा गया परिजनों का आरोप है कि मोनू की हत्या की गई है साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी बड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस को जब लाश सड़क किनारे से बरामद हुई तो उस समय उन्होंने परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं दी बल्कि जब पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया गया उसके बाद परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी गई जिसे लेकर परिजनों में रोष है। मृतक मोनू के परिजनों ने बताया कि मोनू नौकरी की तैयारी कर रहा था जिसके चलते वह रोज घर से सुबह सवेरे दौड़ लगाने के लिए निकल जाता था लेकिन आज इस घटना से परिवार में कोहराम मचा गया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि 8:00 बजे सुबह सूचना मिली कि पचेण्डा रोड स्थित पुलिया पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है, हाथ पर नस कटी है, पास चाकू है; पहली नजर में आत्महत्या जैसी प्रतीत होती है पर कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक कौन है, कौन-सी स्थिति है, यह सब जांच में साफ होगा। मृतक मोनू कुमार है, उम्र लगभग 30-32 साल रहा होगा; पिता शिव कुमार ने कहा कि मोनू रोज निकलता था, शादी भी थी, उसकी अलमासपुर में होने वाली थी। परिवार ने प्राथमिक कार्रवाई की मांग की ताकि मौत का सत्य सामने आए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 12, 2026 04:36:150
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 12, 2026 04:36:000
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 12, 2026 04:35:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 04:35:27Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह की सैर के दौरान भरारीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर गए।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 04:34:450
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 04:34:28Noida, Uttar Pradesh:good design This is exactly how the sun welcomes a good design.
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 12, 2026 04:34:180
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 12, 2026 04:34:090
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 12, 2026 04:33:110
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 12, 2026 04:32:530
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 04:32:37Noida, Uttar Pradesh:A Kenyan man named Willy has made a timer.
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 12, 2026 04:32:290
Report