Back
कड़ाके की ठंड में ससुराल के बाहर धरना दे रही महिला को न्याय की आस
AMAnkit Mittal
Dec 22, 2025 03:30:40
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
कड़ाके की ठंड में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, न्याय की आस में बीत रहे महीने\n\nमुज़फ्फरनगर में एक महिला अपने बच्चे को पाने व घर में रहने के लिए अपनी ससुराल के बाहर धरना दे रही है। महिला को न्याय की आस में धरना देते हुए कई महीने बीत गए हैं लेकिन अब तक ना तो ससुराल पक्ष को तरस आया ना पुलिस महिला को उसके ससुराल में शरण दिला पाई। महिला ने गर्मियों में ये धरना शुरू किया था, कब सर्दी आ गयी पता ही नहीं चला। महिला अब ऐसी सर्द रात में बर्फ़ीली हवाओं के बीच खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है। महिला का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता मैं यहां से नहीं जाऊंगी।\n\nदरअसल मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना نئی मंडी क्षेत्र स्थित अवध विहार कॉलोनी का है, जहाँ से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला पूजा बीते कई महीनों से अपने ही ससुराल के गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ठंड, रात का सन्नाटा और बिगड़ती तबीयत के बावजूद महिला अपने पति और बच्चे को वापस पाने की मांग पर अडिग है, लेकिन अब तक उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। पूजा की शादी 29 जून 2020 को नितिन धनकर, अवध विहार, मुजफ्फरनगर से हुई थी। प्रारम्भिक समय तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पूजा का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट की गई और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसके पति को अपने प्रभाव में ले रखा है, जिसके चलते पति पिछले करीब एक साल से उससे किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उससे उसका तीन साल का मासूम बच्चा छीन लिया गया है। अपने बच्चे को पाने व घर में रहने की मांग को लेकर पूजा ससुराल के बाहर धरना दे रही है।\n\nफिलहाल यह मामला प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। एक महिला महीनों से अपने ससुराल के बाहर न्याय की आस में बैठी है, लेकिन समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेकर पीड़िता को न्याय दिला पाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 22, 2025 05:08:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 22, 2025 05:08:38Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
कोहरे का असर रेलवे पर
करीब 10 ट्रेन चल रही लेट
अमृतसर से भोपाल रेलवे आने वाली ट्रेन 12 घंटे तक लेट
रात में 10:30 बजे पहुंचना थी ट्रेन को सुबह 9:05 पर पहुंची
6 घंटे से 12 घंटे चल रही कोहरे के कारण ट्रेन लेट
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 22, 2025 05:08:310
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 22, 2025 05:08:160
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 22, 2025 05:07:59Noida, Uttar Pradesh:A good father is seen immediately
0
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 22, 2025 05:07:500
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:07:390
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 22, 2025 05:07:240
Report
SYSUNIL YADAV
FollowDec 22, 2025 05:07:060
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 22, 2025 05:06:510
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 22, 2025 05:06:320
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 05:05:430
Report
SDShankar Dan
FollowDec 22, 2025 05:05:20Jaisalmer, Rajasthan:Jaisalmer (Rajasthan): Cold waves and Fog Grips in the city
0
Report