Back
मुज़फ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश
AMAnkit Mittal
Feb 16, 2026 16:34:56
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
हत्यारन पत्नी की खौफनाक साजिश
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में एक हत्यारन पत्नी की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें इस कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से पीट-पीट कर अपने पति को पहले मौत के घाट उतारा और फिर रात के अंधेरे में प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाश को मोटरसाइकिल से जंगल में ठिकाने लगाकर बेख़ौफ घर लौट आई थी।
दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में रविवार सुबह एक दलित युवक संदीप का खून से लथपथ शव जंगल से बरामद हुआ था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जब मामले की तपतिश शुरू की तो पुलिस के शक की सुई मृतक की पत्नी की ओर घूमी। जिसके बाद पुलिस ने जब हिरासत में लेकर मृतक की पत्नी मीनाक्षी से सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला दूध की तरह साफ हो गया। पूछताछ में इस हत्यारन पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि संदीप से उसकी शादी होने के बाद संदीप के ममेरे भाई गौतम उर्फ़ सौरभ से उसकी आंखें चार हो गईं और देखते ही देखते दोनों में बेपनाह मोहब्बत हो गई थी, जो अवैध संबंधों में प्रवाह चढ़ गई थी। लेकिन जब इस मोहब्बत की जानकारी मीनाक्षी के पति संदीप को हुई तो उसने इसका विरोध किया और इस बीच संदीप और गौतम के बीच झगड़ा भी हुआ था।
बताया जा रहा है कि जिसके बाद मीनाक्षी और उसके प्रेमी गौतम ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची और साजिश के तहत शनिवार की रात गौतम उस समय मीनाक्षी के घर आया जब मीनाक्षी ने संदीप को खाने में नींद की गोली देकर गहरी नींद में सुला दिया था। इस दौरान गौतम एक लोहे का हथौड़ा भी खरीद कर अपने साथ लाया था जिसके चलते इस लोहे के हथौड़े से ही मीनाक्षी और गौतम ने संदीप की पीट-पीट कर उसे हत्या कर दी, और उसके बाद दोनों संदीप की लाश को मोटरसाइकाइल पर रखकर जंगल में ठिकाने लगा आए थे। इस दौरान दिन निकलने से पहले गौतम भाग गया था लेकिन गांव वालों की सूचना पर संदीप की लाश पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली थी और फिर जब पुलिस तपतिश हुई तो दिल दहला देने वाली इस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ।
बरहाल पुलिस ने जहां पूछताछ के बाद हत्यारन पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है, वही इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि कल सुबह थाना क्षेत्र नगर कोतवाली के गांव मलीरा में एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। इस मर्तक की पहचान मलीरा निवासी संदीप के रूप में हुई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था तथा घटना के अनावरण के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। आज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस घटना का अनावरण करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे पूछताछ की गई है। और जो आला कत्ल है वह बरामद किए गए हैं। इसमें जो मृतक संदीप है उसकी पत्नी मीनाक्षी और मृतक संदीप का ममेरे भाई गौतम इन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इन्होंने दोनों ने योजना बद्ध तरीके से पहले इसको घर में ही खाने में नशे की गोलियां दीं। फिर जब यह नशे की हालत में था, इसके हथौड़ी से वार किए। तथा मरने के उपरांत अपनी मोटरसाइकिल से गांव का जंगल है वहां पर डाल कर आ गए थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है तथा जो उनके आला कत्ल हैं तथा जो खून से सने कपड़े हैं वह इनके निशानदेही से बरामद किए गए हैं। दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowMar 15, 2026 09:04:410
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 09:04:190
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 15, 2026 09:03:190
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 15, 2026 09:03:080
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 09:02:470
Report
RMRam Mehta
FollowMar 15, 2026 09:02:360
Report
1
Report
ASArvind Singh
FollowMar 15, 2026 09:02:200
Report
0
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 15, 2026 09:01:480
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 15, 2026 09:01:320
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 15, 2026 09:01:160
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 15, 2026 09:01:050
Report
KSKashish Singh
FollowMar 15, 2026 09:00:410
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 09:00:340
Report