Back
ईद मिलन समारोह में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सरकार पर साधा निशाना
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर: शहर में आयोजित कांग्रेस पार्टी का सर्व धर्म-सर्व समाज ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व मंत्री साइदुज्जमा और कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने हापुड़ और फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगे लोगों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार जमीनी हकीकत छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।
कोविड काल का उल्लेख करते हुए अजय राय ने कहा कि उस दौरान भी लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और इलाज नहीं मिल सका, जिससे कई लोगों की जान गई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश को फिर से वैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा उन्होंने शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां तोड़े जाने के मामले को शहीदों का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिकारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसानों के गन्ना भुगतान, निषाद समाज की समस्याओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने मंच से भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए जनता से ऐसी ताकतों को सत्ता से बाहर करने की अपील की।
इस दौरान अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए इस समय देश में गैस की भारी किल्लत है आज ही की बात है हापुड़ में एक युवक जो कई घंटे से गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था और उसे अचानक हार्ट अटैक हो गया और उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है इससे पहले भी फर्रुखाबाद में भी इसी तरह की घटना घटी है। इस तरह की तमाम घटनाएं हो रही है और सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोल रही है उनके ही मंत्री का कुछ दिन पहले एक बयान आया था गैस की कोई दिक्कत नहीं है सब चंगा है। और आज हमारे प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कोविड की तरह सब लोग सतर्क रहिए सावधान रहिए कोविड की तरह भी कोई चीज आ सकती है। कोविड में तो अपने लोगों को छोड़ दिया था। बिना ऑक्सीजन के पता नहीं कितने लोग मर गए थे कोरोना के दौरान तो कई लोग बिना दवाई और बिना इलाज के मर गए थे। तो क्या आज भी उसी तरह की स्थिति पैदा होने वाली है। मैं यही कहना चाहता हूं कि देश के साथ अत्याचार और अन्याय करना बंद कीजिए । आप सच बताइए कि देश की क्या स्थिति और प्रास्थिति है। कल शहीद दिवस के अवसर पर जिस दिन सरदार भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव शहीद हुए उसी दिन शहीदों की धरती शाहजहांपुर में तीन शहीदों की मूर्तियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने गिरवा दिया। उसमें राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान उनकी मूर्तियों को तोड़ा गया है यह शहीदों का अपमान है। शहीदों का अपमान उन तमाम देशवासियों का अपमान है 145 करोड़ देशवासियों का अपमान है जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowMar 25, 2026 06:04:510
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 06:04:380
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 25, 2026 06:04:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 25, 2026 06:04:000
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 25, 2026 06:03:430
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 25, 2026 06:03:280
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 06:03:080
Report
SDShankar Dan
FollowMar 25, 2026 06:02:510
Report
SDShankar Dan
FollowMar 25, 2026 06:02:380
Report
SDShankar Dan
FollowMar 25, 2026 06:02:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 25, 2026 06:02:040
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 25, 2026 06:01:46Noida, Uttar Pradesh:उधार का बजट इतिहास में पहली बार दिल्ली सरकार 16,700 करोड़ रुपये खुले बाजार से उधार ले रही है भाजपा है तो मुमकिन है
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 06:01:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 06:01:190
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 06:01:020
Report