244001
मुरादाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता पर गोली चलाकर ली गई जान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन अली की रविवार शाम सिर पर गोली चलाकर जान ली गई। उसका शव मझोला थाना अंतर्गत लकड़ी इलाके में एक कुएं में मिला। अधिवक्ता अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे और तभी से गायब थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Jumma Namaz पर प्रशासन का अलर्ट: 1000+ पुलिस और ड्रोन से सुरक्षा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सूर्य हत्याकांड मामले के बाद आज पहली जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, वहीं ड्रोन के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर विशेष ध्यान दे रही हैं। कुछ हिंदू संगठनों ने जुमे की नमाज को लेकर विरोध जताया था, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। इस मामले में इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है。0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर चांदनी चौक पार्क में वृक्षारोपण, पर्यावरण संतुलन बचाने की पुकार
New Delhi, Delhi:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज के जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन किया गया चांदनी चौक के डॉक्टर युद्धवीर सिंह पार्क में भी संस्था के द्वारा वृक्षारोपण का भाव अध्ययन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण में भाग लिया इस मौके पर लोगों को संदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगे क्योंकि जिस तरह से धरती का तापमान बढ़ रहा है ऐसे में पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है जिसको देखते हुए आज बहुत जरूरी है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाएं0
0
Report
खंडवा कांग्रेस नेता अनिल कालू माली ने होटल में फांसी लगाकर दे दी जान
Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर के जोबट में सनसनीखेज वारदात, होटल में कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड. खंडवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल उर्फ कालू माली ने फांसी लगाकर दी जान. सुसाइड से ठीक पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट भी बरामद. खंडवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल उर्फ कालू माली ने होटल में फांसी लगाकर सुसाइड किया. मृतक अनिल उर्फ कालू खंडवा फिशरमैन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे. सुसाइड से पहले मृतक ने एक वीडियो और सुसाइड नोट भी छोड़ा. परिजन और दोस्तों ने प्रेम प्रसंग की जताई आशंका, जोबट पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी... मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक होटल में खंडवा फिशरमैन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अनिल उर्फ कालू माली ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट और सुसाइड से ठीक पहले का बनाया गया एक वीडियो मिला है। मृतक के परिजनों और करीबियों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल जोबट पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. बाइट -मृतक का बेटा नुकूल पिता अनिल बाइट -मृतक का दोस्त राजीव खंडवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस पर विकासनगर सिविल कोर्ट परिसर में 1000 पौधरोपण और जागरूकता रैली
Dehradun, Uttarakhand:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विकासनगर सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कालसी वन प्रभाग की टीमली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी द्वारा लाए गए पौधों के साथ हुई। वन विभाग द्वारा इस पूरे न्यायालय परिसर में कुल 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष आयोजन में अपर जिला जज नंदन सिंह, अपर मुख्य न्यायाधीश अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान देश भर में चल रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की गूंज भी दिखाई दी, जिसके तहत सभी से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने की अपील की गई। पौधरोपण के बाद न्यायालय परिसर से एक विधिक जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में 'वृक्षारोपण करें, प्रकृति को समर्पित रहें' के संदेश लिखे बैनर और तख्तियां लिए लोगों का यह कारवां आगे बढ़ा।0
0
Report
जळगाव में शिवसेना शिंदे गट के दीपक धांडे ने आखिरी क्षणों में माघार ली
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात शेवटच्या दहा मिनिटात शिवसेना शिंदे गटाचे दीपक धांडे यांची माघार.. मंत्री गिरीश महाजन यांनी माघारी संदर्भात दीपक धांडे यांनी घेतली भेट; मंत्री गिरीश महाजन यांची शिष्टाई फळाला. रेश्मा काळे यांची माघार घेण्याबाबतचे मंत्री गिरीश महाजन यांचे प्रयत्न मात्र असफल ठरले; त्यांच्या उमेदवारी कायम. मंत्री गुलाबराव पाटील, मंत्री गिरीश महाजन तसेच महायुतीच्या नेत्यांच्या सूचनेनंतर आदेशानुसार उमेदवारी माघार घेतल्याची प्रतिक्रिया.0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर दतिया में मोदी पार्क का शुभारंभ, मिश्रा ने वृक्षारोपण किया
Datia, Madhya Pradesh:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में विकसित किए गए 'मोदी पार्क' का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस दौरान पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के वृक्षारोपण प्रभारी प्रवीण पाठक ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी समाज और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर निभाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर सभी ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में शराबी दबंगों ने युवती पर हमला, वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दबंगों का कहर दुकान पर बैठी युवती से की मारपीट बीच-बचाव करना पड़ा गया भारी पथराव का वीडियो आया सामने हाथरस शहर के मोहल्ला नाई का नंगला में शराब के नशे में धुत कुछ दबंगों द्वारा जमकर हंगामा और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है... आरोप है कि आपसी झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती को दबंगों ने बेरहमी से लात-घूंसों से पीट दिया... घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.. बताया जा रहा है कि कुछ शराबी युवक एक दुकान के सामने आपस में झगड़ा कर रहे थे... दुकान पर बैठी युवती ने उन्हें वहां से जाने और झगड़ा बंद करने के लिए कहा... युवती ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन यह बात दबंगों को नागवार गुजरी... आरोप है कि इसके बाद शराबियों ने युवती पर हमला बोल दिया और उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा... मारपीट और पथराव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई... स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया... पीड़िता की ओर से थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है... पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है...0
0
Report
टोंक एसीबी ने बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के अधिकारी नवनीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:टोंक टोंक एसीबी की बड़ी कार्यवाही बिजली विभाग के Aen नवनीत सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार 55 हजार की थी डिमांड मीटर जप्त करने के बाद मांगी डिमांड एडिशनल एसपी ऋषि केश मीणा ने की कार्यवाही0
0
Report
जोधपुर में प्रदूषण मामले में SIT के गठन के बाद कड़ाई, कार्रवाई तय
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोजरी, लूनी व बांडी क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। यह टीम प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) और संबंधित एजेंसियों की भूमिका की गहन जांच करेगी। सरकार द्वारा गठित एसआईटी की कमान ADG लवली कटियार को सौंपी गई है। टीम में जोधपुर डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत, एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, पाली एसपी मोनिका सेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज, बालोतरा एसपी रमेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल राजपुरोहित को शामिल किया गया है। इसके अलावा डीआईजी देवेंद्र कुमार विश्नोई और कमांडेंट पंकज यादव भी जांच दल का हिस्सा हैं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी को अलग-अलग दलों में विभाजित कर प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। टीम प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के संचालन, अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था तथा सीईटीपी की कार्यप्रणाली की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि पर्यावरणीय नियमों का पालन किया गया या नहीं। गौरतलब है कि लूनी नदी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण का मुद्दा पिछले दो दशकों से लगातार उठता रहा है। किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि औद्योगिक अपशिष्ट के कारण बड़ी मात्रा में कृषि भूमि बंजर हो गई है। जिन खेतों में कभी अच्छी पैदावार होती थी, वहां अब मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होने से खेती करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदूषित पानी और जमीन का असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है तथा गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच दल जिम्मेदार इकाइयों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर पाता है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
आमेर महल हाथी स्टैंड पर ट्रोला टकराने से बड़ा हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर विश्व विख्यात आमेर महल के हाथी स्टैंड पर बड़ी घटना, अलसुबह ट्रोला ट्रक के ब्रेक फेल होने से दीवार से टकराया, गनीमत रही उसे समय पर्यटकों का आवागमन नहीं था, नहीं तो बड़ी घटन हो सकती थी, आमेर के रामबाग में चल रहे निर्माण कार्य की सामग्री लेकर आया था ट्रोला ट्रक, आमेर फोर्ट जान वाले रास्ते की दीवार से ट्रोला टकराया था, आमेर महल हाथी स्टंट पार्किंग की घटना बताई जा रही0
0
Report
नोएडा में दो आग से हड़कंप, फायर विभाग के तेज रिस्पॉन्स से हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दो जगह आग लगने से मचा हड़कंप, फायर विभाग के रिस्पोंस से टला बड़ा हादसा नोएडा में आज सुबह आग लगने की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना सेक्टर-75 स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में हुई, जहां एक टावर की 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। वहीं दूसरी घटना सेक्टर-52 स्थित एक पीजी बिल्डिंग में सामने आई। राहत की बात यह रही कि फायर विभाग की बेहतर रिस्पांस टाइम की वजह से दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-75 की आईवी काउंटी सोसाइटी में आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। इसके बाद आधुनिक उपकरणों और सोसाइटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। इसी दौरान फायर विभाग को सेक्टर-52 में आग लगने की दूसरी सूचना मिली। यहां एक बिल्डिंग में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी संचालित हो रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लगी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर करीब 15 लोग फंसे हुए थे। फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों का रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग पर भी जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दोनों घटनाओं में फायर विभाग का रिस्पांस टाइम काफी बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-75 में आग बुझाने के दौरान ही सेक्टर-52 की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीमें रवाना की गईं। दोनों स्थानों पर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।0
0
Report
गोंडा में पेड़ मां के नाम अभियान शुरू, पटेल ने पर्यावरण बचाने पर जोर
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल तिर्रेमनोरमा पारासराय में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. विधि विधान से पूजा अर्चना करके एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण कराकर प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने की अपील की. मंच से कहा गया कि महिलाएं अपने मायके में जाकर मां के नाम पेड़ लगाएं या ससुराल में अपने पिता के नाम पेड़ लगाएं. मीडिया से कहा गया कि एक वृहद वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया है और एक पेड़ मां के नाम अभियान भी इसी में शामिल है; उन्होंने भी अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाया है. उनका मानना है कि यह कार्यक्रम एक बड़े आंदोलन के रूप में गोंडा जिले में आगे बढ़ेगा और जलवायु परिवर्तन को रोकने में मदद करेगा. दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर भी कहा गया कि यह दुखद घटना है और सरकार आगे बढ़कर कठोर कार्रवाई करेगी. आशीष पटेल ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया कि जनता ने सभी चुनावों में NDए सरकार बनाई है और यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
पटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश की शपथ ग्रहण, मीनाक्षी मदन राय नियुक्त
Patna, Bihar:बिहार लोक भवन में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य न्यायाधीश (मनोंनीत) के रूप में न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय कर रही है शपथ ग्रहण. पूर्व मुख्य न्यायधीश संगम कुमार साहू के सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने के बाद हुई पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति. राज्यपाल सैयद अता हसनैन दिलवा रहे शपथ ग्रहण. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री उच्च न्यायालय के कई न्यायधीश, अधिकारी मौजूद.0
0
Report
ग्वालियर होटल-रेस्टोरेंट में फायर सुरक्षा खामियां, एक्सपायर्ड सिलेंडर और सकरी एंट्री उजागर
Morena, Madhya Pradesh:दिल्ली होटल अग्निकांड और उसमें हुई दर्दनाक मौतों के बाद ग्वालियर नगर निगम का फायर सेफ्टी अमला भी गहरी नींद से जाग गया है ऐसे में वह मैदान में उतर कर ड्राइव चला रहा है। दरअसल ग्वालियर जैसे महानगर में 1700 से ज्यादा बड़े मोहल्ले, लाखों की आबादी के बीच नाकाफी दमकल की गाड़ियाँ दौड़ती है। वहीं दूसरी ओर शहर के बड़े रेस्टोरेंट, होटल, बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग्स में फायर NOC और सुरक्षा मानकों का खुलेआम मजाक बनाया जा रहा है। एक बहुमंजिला बिल्डिंग में संचालित रेस्टोरेंट के साथ सकरे सिंगल रास्ते वाले होटल का जायजा लिया तो सुरक्षा मानकों के दावों की पोल खुलती दिखाई दी। क्योंकि कहीं पर फायर सेफ्टी सिलेंडर तो मिले लेकिन वह एक्सपायर थे। कहीं पर फायर अलार्म तो था लेकिन उसकी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई के लिए प्लग कहां लगाया जाए वह था ही नहीं। हाल यही नहीं थमा, क्योंकि एक बहुमंजिला होटल की एंट्रेंस इतनी सकरी थी कि यदि कोई अग्निकांड हो जाये तो लोगों की जिंदगी को बचाना किसी भी कीमत पर संभव नहीं होगा। होटल में हाइड्रेंट लगा हुआ था पर चालू नहीं मिला। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के अन्य ऐसे ही संस्थानों के हालात भी कमोवश यही होंगे। हालांकि निगम के फायर सेफ्टी अधिकारी राजनीश गुप्ता ने मौके पर रेस्टोरेंट को सील करने के साथ ही होटल को नोटिस जारी किया है। लेकिन सवाल वही है जो हमेशा उठता रहा है कि जब ऐसे बड़े हादसे हो जाते है तब ही जिम्मेदार अपनी गहरी नींद से क्यों जागते है। मामले पर नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि टीम को निर्देशित किया है कि वह फायर सेफ्टी और उसकी NOC की तस्दीक मजबूती से करें।0
0
Report
खंडेश्वर शिव मंदिर के पास अवैध मजार पर बुलडोजर शुरू, ध्वस्त करने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल। खंडेश्वर शिव मंदिर के निकट बनी अवैध मजार पर बुलडोजर कार्यवाही की तैयारी । पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर /जे सी वी लेकर अवैध मजार को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे प्रशासन के अधिकारी । कुछ ही देर में ध्वस्त की जाएगी अवैध मजार । बुलडोजर कार्यवाही के लिए इलाके में कड़ी पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए । बबराला थाना इलाके के बाघउ गांव में खंडेश्वर शिव मंदिर के निकट बनी है अवैध मजार । गुन्नौर तहसील क्षेत्र के बबराला थाना इलाके के बाघउ गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
