Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

नगर निगम के परिवर्तन दल वाहन का हुआ हादसा

Oct 02, 2024 10:40:34
Moradabad, Uttar Pradesh

कटघर इलाके के अटल घाट के पास नगर निगम के परिवर्तन वाहन का हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही तत्काल ही मौके पर नगर निगम की टीम और पुलिस टीम पहुंच गई है। अचानक पेड़ से टकराने की वजह से नगर निगम का वाहन हादसे का शिकार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Jan 22, 2026 12:02:06
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के 3 नंबर विधायक गोलू शुक्ला के भाई के पोते को संभालने का काम करने वाली युवती ने युवती के घर पर ही सुसाइड कर लिया। शाम को पिता जब घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर देखा। उसके माता-पिता शुक्ला के घर ही काम करते हैं। पुलिस को घर से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक नेहा (19) पुत्री रवि यादव, निवासी भगत सिंह नगर खारच्चा का शव उसके पिता ने बुधवार शाम को फंदे पर देखा था। नेहा विधायक गोलू शुक्ला के भतीजे के बच्चे को संभालने का काम करती थी। बुधवार को तबीयत ठीक नहीं लगने के चलते वह बंगले पर नहीं गई थी। नेहा की मम्मी शुक्ला के यहां काम पर थीं। पुलिस के मुताबिक गोलू शुक्ला के फार्म हाउस पर नेहा के पिता भी काम करते हैं। वह काम से निपटने के बाद नगर निगम जोन पर थे। शाम को जब वह घर पहुंचे तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी लगी。 सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में नेहा ने सुसाइड किया, वहां की जांच की गई, लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक नेहा की दो बड़ी बहनें भी हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है
0
comment0
Report
Jan 22, 2026 12:02:00
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा... डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 5 आरोपी अरेस्ट... आरोपियों में एक महिला भी शामिल, 9 मोबाइल फोन 9 सिम कार्ड,9 ATM कार्ड,3 पेन कार्ड 2 आधार कार्ड, ओर 11 बैंक खातों की डिटेल के दस्तावेज बरामद, 15 दिन तक एक महिला को साइबर अपराधियों ने किया था डिजिटल अरेस्ट, सीबीआई ओर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर मनी लांड्रिंग में फंसाने की देते थे धमकी, पीड़ित महिला को फर्जी नोटिस भी भेजे थे साइबरअपराधियों ने, हांगकांग के मोबाइल नंबर से कॉल कर रहे थे ठगी, 23 दिसंबर 2025 को हुई पीड़िता की शिकायत पर मथुरा साइबर पुलिस टीम ने की कार्यवाही, पीड़ित महिला का बेटा विदेश में करता है नौकरी, करीब 2 साल से साइबर ठगी करने की बात आरोपियों ने कबूली, थाना रिफाइनरी इलाके से साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तारी, इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस , शातिर बदमाश रमेश निवासी जोधपुर राजस्थान, राहुल और लक्ष्य अग्रवाल निवासी जगदीशपुर आगरा, पुनीत सोलंकी निवासी किरावली आगरा और एक महिला को भेजा गया जेल, गैंग का लीडर बिश्नोई अभी तक फरार। पुलिस ने साइबर अपराधियों के अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए किए होल्ड, बाइट... एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा,
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Jan 22, 2026 12:01:45
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Jan 22, 2026 12:00:57
Indore, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला अधिकारी पुलकित गर्ग ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी टॉपलीड-जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का सातवाँ चरण का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रवाना से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा पशु एम्बुलेंस में रखें दवाओं की किट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो पशु चिकित्सालय जनपद में बने हैं उनमें निर्धारित रोस्टर से पशु डॉक्टर बैठे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि कैटल कैचर हर ब्लॉक में होनी चाहिए। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यकम के तहत एफएमडीटी टीकाकरण सातवां चरण का अभियान आज 22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक 45 दिन तक चलाया जायेगा । जिसमें जनपद के सात माह से ऊपर गाभिन तथा छः माह से छोटे पशुओं को छोंड़कर समस्त गोवंशीय तथा महिषवंशीय 419678 पशुओं में निःशुल्क टीकाकरण जनपद में उपलब्ध पांच पशु एम्बुलेन्स, 05 बहुउद्देशीय सचल वाहनों तथा 108 पैरावेट/मैत्रियों द्वारा किया जायेगा, इसके लिए जनपद को पर्याप्त मात्रा में टीका 417100 उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिकता के आधार जनपद में संचालित समस्त 301 गौशालाओं में सरक्षित 56076 गोवंशों में सर्वप्रथम टीकाकरण किया जायेगा। तदोपरान्त जनपद के समस्त ग्रामों में टीकाकरण किया जायेगा। एफएमडीटी टीकाकरण हेतु 05 विकास खण्ड में कुल 11 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक पशु चिकित्साधिकारी एक पशुधन प्रसार अधिकारी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा मैत्री/पैरावेट लगाये गये हैं। जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके संचालन हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, चतRथ श्रेणी कर्मचारी लगाये गये हैं。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Jan 22, 2026 12:00:33
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बुढ़ाना गांव में भारत के पहले कुत्ते के श्मशान घाट की स्थापना की गई और जानवरों के प्रति मानवीय जिम्मेदारी निभाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। अंतिम संस्कार में गोबर के उपलों का उपयोग किया जाएगा और यह परियोजना पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील गुलाटी के सहयोग से विकसित की गई है तथा नगर निगम के सहयोग से संचालित की जाएगी। सड़क किनारे खाली प्लॉट या कूड़े के ढेर पर पड़े कुत्तों के शवों के लिए यह श्मशान घाट एक खास बात है कि कुत्तों को लाने के लिए मोर्चरी गाड़ी की व्यवस्था की गई है। अब किसी इलाके में कुत्ते की मौत होने पर लोग शवों को इधर-उधर फेंकने को मजबूर नहीं होंगे; नगर निगम की टीम सूचना मिलने पर सब सुरक्षित तरीके से शमशान घाट पहुंचाएगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इससे साफ-सफाई कर्मचारियों और आम लोगों दोनों को राहत मिलेगी। कई बार कुत्तों के शव कूड़े में फेंक दिए जाते हैं जिससे बदबू फैलने के साथ आवारा जानवरों और कीड़ों के कारण हालत खराब हो जाते हैं। दुर्गंध फैलने के साथ बीमारी व संक्रमण के खतरे बढ़ते हैं।
0
comment0
Report
Jan 22, 2026 11:58:14
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:बहराइच जनपद के देव संस्कृति इंटर कालेज रामपुर में नशा उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने की। गोष्ठी का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना रहा।आईसीपी मनजीत सिंह ने नशे से जुड़ी सामाजिक और कानूनी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा अपराध की जड़ बनता जा रहा है और इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। एसएसबी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के प्रयासों की जानकारी दी,और आमजन से सहयोग की अपील की।शिवपूजन सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने नशा उन्मूलन से संबंधित कानूनों और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं पत्रकार मनीराम शर्मा ने मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जागरूकता फैलाने में पत्रकारिता की अहम जिम्मेदारी है।अध्यक्षीय संबोधन में ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, राजीव श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, छेदा खान, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Jan 22, 2026 11:56:00
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।कैंट थाना क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी 34 वर्षीय गुरवेंद्र सिंह पुत्र रमेश पाल और सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर ठकुराइन निवासी सत्येंद्र पुत्र रविंद्र गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गुरवेंद्र सिंह के परिजनों का आरोप है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले गुरवेंद्र ने चौबारी गांव में एक मकान बनवाया था। इसके बाद गांव के ही रहने वाले विष्णु, राजेश और सत्येंद्र उस पर रंगदारी देने का दबाव बना रहे थे और अक्सर गाली-गलौज करते थे। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले गुरवेंद्र के भाई सुखेंद्र के साथ रास्ते में रोककर मारपीट भी की गई थी।परिजनों के अनुसार बीती रात आरोपित गुरवेंद्र के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी, जिसमें गुरवेंद्र घायल हो गया। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि सत्येंद्र अपने चाचा विष्णु से मिलने उसके घर गया था। वहां से लौटते समय गुरवेंद्र और उसके भाई सुखेंद्र ने उसे रास्ते में घेरकर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सत्येंद्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना को लेकर दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Jan 22, 2026 11:54:56
Agra, Uttar Pradesh:पालीवाल पार्क स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूड़ी-सब्जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, जिसकी व्यवस्था मंदिर महंत सचिन दीक्षित द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने कृष्ण भक्ति से जुड़े भजनों पर मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। इसके साथ ही श्री राम भक्त हनुमान जी एवं भालू की भेषभूषा में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की भारी भीड़ से भरा रहा और वातावरण जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुकेश बघेल, सुशील कुमार कुशवाह, निशांत सिंह, टिंकू माहौर, दीपक माहौर, सुनील माहौर, बंटी गोली, प्रेमचंद, रमेश सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
85
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Jan 22, 2026 11:54:16
Indore, Madhya Pradesh:वीकेंड पर भोपाल से इंदौर पार्टी करने आए बिल्डर अबान शकील की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स पार्टी से जुड़े मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सबसे पहले कनाड़िया थाना पुलिस ने अबान शकील को पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर वैभव उर्फ बाबा और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले में कई और नाम सामने आए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से पहले रतलाम स्थित एक फार्म हाउस पर पार्टी की थी. यह फार्म हाउस दानिश नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया. वही पुलिस अब फार्म हाउस संचालक की तलाश कर रही है. युवतियों के मोबाइल फोन से इस पार्टी के वीडियो भी बरामद हुए हैं. जांच के दौरान वैभव उर्फ बाबा के पास से 31 दिसंबर का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें इंदौर में आयोजित एक पार्टी के दौरान एमडी ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई है. इस वीडियो में अबान शकील, वैभव उर्फ बाबा और अन्य युवतियां भी नजर आ रही हैं. फिलहाल कनाड़िया पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और इस ड्रग्स पार्टी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 22, 2026 11:53:56
Paradeep, Odisha:ଜାଲ ରେ ବସିଥିବା ହରିଣ ଉଦ୍ଧାର । ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶରେ ବାରମ୍ବାର ବନ୍ୟପ୍ରାଣୀ ମୃତ ଓ କ୍ଷତାକ୍ତ ଅବସ୍ଥାରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଆଜି ସକାଳୁ ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଗ୍ରାମର ମାହାଳ ଯୋଗୀସାହି ତୁଳସାମଠ ନିକଟରେ ଥିବା ଚାଷଜମି ରେ ବିଛା ଯାଇଥିବା ଜାଲରେ କ୍ଷତାକ୍ତ ଅବସ୍ଥାରେ ଫସି ରହିଥିଲା ଏକ ହରିଣ। ସ୍ଥାନୀୟ ଗ୍ରାମବାସୀମାନେ ଦେଖି ତୁରନ୍ତ କୁଜଙ୍ଗ ବନ ବିଭାଗକୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ। ବନ ବିଭାଗର ଏକ ଟିମ୍ ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ଆସି କ୍ଷତାକ୍ତ ହରିଣ ଟିକୁ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ। ତେବେ କମ୍ପାନୀ ପାଇଁ ଜଙ୍ଗଲ ଧ୍ବଂସ କରା ଯାଉଥିବା ନେଇ ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶରେ ବାରମ୍ବାର ବନ୍ୟପ୍ରଣୀ ମୃତ ଓ କ୍ଷତାକ୍ତ ଅବସ୍ଥାରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଛି। ନିରୀହ ବନ୍ୟପ୍ରାଣୀଙ୍କ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ବନ ବିଭାଗ ଓ ସରକାରଙ୍କ ଦାୟିତ୍ଵ ଥିବା ବେଳେ ଏବେ ପାରାଦୀପ ସମେତ ଢିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶ ରେ ବାରଂବାର ହରିଣ ଗାଁ ମୁହଁ ହେଉଛି। ତେବେ ଆଜି ଜାଲରେ ଫସି ରହିଥିବା ହରିଣଟି ଉଦ୍ଧାର କରାଯିବା ପରେ ହରିଣ ର ଚିକିତ୍ସା କରାଯାଇ ତଣ୍ଡା ଜଙ्गଲ ରେ ଛାଡି ଦିଆଯିବ ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି କୁଜଙ୍ଗ ବନବିଭାଗ।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Jan 22, 2026 11:53:22
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाने की पुलिस और यूपी एसटीएफ अपनी बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे 50000 के इनामियां गैंगस्टर आरोपी मलखान सिंह को गिरफ्तार किया है। मलखान सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल करके परसपुर गोंडा के नगर कोतवाली और देहात कोतवाली क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। उन चोरी की घटनाओं को लेकर के आरोपी मलखान सिंह के खिलाफ गोंडा के परसपुर थाने में 3 माह पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार शातिर आरोपी मलखान सिंह फरार चल रहा था। फरार चल रहे हैं मलखान सिंह के गिरफ्तारी को लेकर के गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था। लेकिन 3 माह बीत जाने के बावजूद जब परसपुर थाने की पुलिस और अन्य जांच टीम में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। तो आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर के गोंडा आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था और इस पूरे मामले में गिरफ्तारी को लेकर के यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया था। जहां आज एसटीएफ लखनऊ व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर मलखान सिंह पुत्र राकेष उर्फ भोदर को मरचौर मोड ग्राम हरदिहा डीहा टावर के पास थाना परसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक गिरोह का सदस्य है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए चोरी,नकबजनी,लूट सहित अन्य घटनाओं को कारित किया करता हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top