icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231211
Ranvijay SinghRanvijay SinghFollow2 Aug 2025, 09:33 am

युवक ने कमरें का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Purawa Awsan Singh, Uttar Pradesh:हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलगवा सुखड़ा गांव में गुरुवार की रात्रि में युवक ने कमरें का दरवाजा बंद कर मकान के चुल्ले में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया काफ़ी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरनसिक लैब की टीम को बुलाकर जाँच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है थाना क्षेत्र के सुखड़ा बेलगवा निवासी के 30 वर्षीय अनिल कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दिया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रात के अंधेरे में बाइक सवारों ने बीजेपी पार्षद Zone-8 की कार पर पत्थर बरसाए

Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी पार्षद जोन 8 के अध्यक्ष की car पर देर रात हमला. 2 अज्ञात बाइक सवारों ने पीछाकर car पर पत्थर से किया हमला. परिवार समेत गणेश झांकी दर्शन के लिए निकले थे पार्षद प्रीतम ठाकुर. बाठिया नर्सिंग होम बैरनबाजार के पास car रुकवाकर मारा पत्थर. इससे पहले आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने पर हुआ था विवाद. विवाद के बाद पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के किया था हवाले, कुछ ही देर में पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ा. आरोपियों के नशे में होने पर पुलिस द्वारा छोड़ने की बात आई सामने, दोनो युवकों ने पीछाकर अंधेरा देखकर car में किया पथराव. दोनो अज्ञात युवक वारदात के बाद फरार. कोतवाली थाना पहुंचकर पार्षद ने दर्ज कराई FIR...
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर तहसील निरीक्षण: पांच साल से लंबित मामलों पर कमिश्नर नाराज, करवाई के निर्देश

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर तहसील का औचक निरीक्षण: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने तहसील के पटलों, अभिलेखागार और राजस्व अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई मामले लंबे समय से लंबित मिले और कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जनता से जुड़ी सेवाओं, धारा 143 के मामलों और पांच साल से अधिक समय से लंबित स्वामित्व वादों की समीक्षा की। SDM कोर्ट में पांच साल से लंबित पांच स्वामित्व वादों की समीक्षा के दौरान दो मामलों में लापरवाही सामने आई, जिसके कारण जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। पूर्व आदेशों का पालन नहीं करने वाले लेखपाल और पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कानूनगो कक्ष में आवेदनों की प्राप्ति पंजिका न बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई और दोनों कानूनगो से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। तहसील परिसर में दस बड़े बकायेदारों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश SDM और तहसीलदार को दिए गए। मीडिया से बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि पांच साल से अधिक पुराने लंबित मामलों की समीक्षा की गई और कई मामलों को समय पर निस्तारित किया जा सकता था, लेकिन बार-बार आदेश दिये जाने के बावजूद अंतिम आदेश जारी नहीं किए गए। जमीन और पारिवारिक बंटवारे से जुड़े मामलों में भी कुर्रा बनाने के आदेश पहले ही हो चुके थे, पर समय पर कुर्रा तैयार नहीं किए जाने का मामला सामने आया, जिसके लिए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। एक मामले में आवेदन 18 तारीख को जमा हुआ, जबकि रिपोर्ट 16 तारीख की लगी हुई थी; इससे संबंधित कानूनगो से जवाब तलब किया गया है, और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गरबा सिर्फ मनोरंजन नहीं, माता की पूजा का धार्मिक कार्यक्रम है

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ब्रेकिंग गरबा कोई एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम नहीं है... गरबा दुर्गा मां की अर्चना, पूजा और स्तुति है... गरबा एक धार्मिक अनुष्ठान है... बहनें स्तुति के लिए गरबा करती है... जो हिंदी धर्म का पालन करता है वो गरबा में आए... मंदिर में वही जाता है जो पूजा करता है, मस्ज़िद में वही जाता है जो नमाज अदा करता है, गुरुद्वारे में अरदास के लिए जाते हैं और चर्च में क्रिश्चियन प्रेयर के लिए जाते हैं... जो जिस धर्म का पालन करता हैं वो वहां जाए... यदि हम गरबे को मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे ये ठीक नहीं है... सीधी बात है यदि आप हिंदू धर्म का पालन और माता की स्तुति करते हैं तो आपको गरबे में जाना चाहिए... जो मुस्लिम हैं वो भी यही बोल रहे हैं जब हम माता की पूजा नहीं कर सकते तो गरबे में क्यों जाएं... एक तरफ वंदे मातरम् गाने में परहेज कर रहे हैं की ये धार्मिक है... वंदे मातरम् नहीं गाएंगे लेकिन गरबे में मनोरंजन के लिए जायेंगे...
0
0
Report
Advertisement

बिछीवाड़ा में टायर फैक्ट्री के विरोध पर प्रदर्शन; दूषित पानी-धुआँ से जनता परेशान

Dungarpur, Rajasthan:दि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कथित अवैध टायर फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी व जहरीले धुएं से हो रहे पर्यावरण नुकसान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर फैक्ट्री को तुरंत बंद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में टायर जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं और अपशिष्ट से क्षेत्र का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. धुएं और केमिकल से आसपास के खेतों की फसलें चौपट हो रही हैं, वहीं कुओं व बोरवेल का पानी भी दूषित होने की आशंका बन गई है. इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने बिछीवाड़ा उपखंड अधिकारी को राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में फैक्ट्री की एनओसी, संचालन अनुमति और प्रदूषण संबंधी सभी मानकों की निष्पक्ष जांच करवाने, जांच में अनियमितता या शिकायत सही पाए जाने पर फैक्ट्री को तुरंत सील कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने, ग्रामीणों के स्वास्थ्य और क्षेत्र के पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वही माँगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है.
0
0
Report

बिहार में शराबबंदी के बावजूद सरपंच योगानंद भारती शराब के नशे में गिरफ्तार

Madanpur, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है. सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उनकी जमीन पर नशे की हालत में पड़े होने की तस्वीर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाया तो उसकी पहचान कमरगामा के सरपंच योगानंद भारती के रूप में हुई. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है. आरोपी सरपंच के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया किया जा रहा है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि सरपंच जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह शराब का सेवन करना गलत है. पुलिस ने कहा है कि शराबबंदी कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम आदमी हो या जनप्रतिनिधि हो. वहीं यह भी बताया गया कि कमरगामा में शराब बंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा ATS ने नार्को-टेरर नेटवर्क के 7 आरोपियों को गिरफ्तार; हथियार और ड्रग्स बरामद

Panchkula, Haryana:हरियाणा ATS का नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार... हरियाणा ATS के SP वरुण सिंगला ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी... जिगाना पिस्टल समेत हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद... अमेरिका में बैठे हैंडलर से जुड़े तार... हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इस पूरे नेटवर्क का एक हैंडलर Америка में बैठा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। ATS ने कार्रवाई के दौरान जिगाना पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसीयों की नजर अब अमेरिका में बैठे कथित हैंडलर की भूमिका पर भी है। उसके साथ आरोपियों के संपर्क, हथियार और ड्रग्स की सप्लाई तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। ATS की इस कार्रवाई को नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में गणेश विसर्जन: 100 से अधिक कृत्रिम घाट, सुरक्षा उपायों के साथ

New Delhi, Delhi:दो वाक्यों में एक में व्यवस्था दिखते हुए और नायब तहसीलदार से बातचीत, दूसरे में एक परिवार गणेश विसर्जन के लिए आया है उससे बातचीत। उन्होंने बताया कि पोती का लिवर ट्रांसप्लांट होना है, मैच हो गया, सब अच्छा हो यही कामना की है। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। दिल्ली सरकार ने गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां की हैं। दिल्ली में यमुना को साफ रखने और श्रद्धालुओं की भावना का ख्याल रखते हुए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 100 से अधिक आर्टिफिशियल पॉन्ड्स बनाए गए हैं। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर रेंज की गीता कॉलोनी में भी तीन आर्टिफिशियल कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। इन घाटों में जल बोर्ड का पानी भरा जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यमुना में गणेश विसर्जन पर प्रतिबंध है, लिहाज़ा सरकार की तरफ से कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। शांतिपूर्वक तरीके से यहां विसर्जन करें। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किए गए हैं। कृत्रिम घाट को दिखाते हुए पूर्वी दिल्ली के नायब तहसीलदार पंकज कुमार से बातचीत। एक परिवार गणेश विसर्जन के लिए घाट पर पहुँचा; श्रद्धालु ने बताया कि पोती बीमार है, इसलिए गणेश जी से प्रार्थना की है कि उसका स्वस्थ ठीक हो जाए। पोती का ल Liver ट्रांसप्लांट हुआ है, मेरे से मैच हो गया है—बस यही कामना है कि सब सही हो जाय। सरकार की व्यवस्था अच्छी है।
0
0
Report

NMDC स्टील प्लांट के भू प्रभावितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया

Jagdalpur, Chhattisgarh:नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मंगलवार को भू प्रभावितों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुवात की, NMDC स्टील प्लांट के गेट नंबर 1 के समक्ष भू प्रभावितों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, भू प्रभावितों ने NMDC स्टील प्लांट पर अधूरे वादें करने का आरोप लगाया है, भू प्रभावितों ने स्थानीय युवाओं को स्टील प्लांट में रोजगार का अधिकार देने , भू प्रभावित ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करने, सुपर स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल निर्माण करने, जगदलपुर नगरनार मार्ग को सिक्स लेन बनाने सहित 10 सूत्रीय मांगे रखी है, इसके साथ ही स्टील प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी का निस्तारण एवं उचित फसल मुआवजा की मांग भी भू प्रभावितों ने की है, भू प्रभावितों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के शुरू होते ही NMDC स्टील प्लांट प्रबंधन से जुड़ी एक टीम आंदोलनकारियों से मिलने पहुंची, एक बार फिर प्रबंधन ने वादों का पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन भू प्रभावितों ने आश्वासन लिखित में मांगा जिसकी बाद प्रबंधन से जुड़ी टीम वापस स्टील प्लांट लौट गई।
0
0
Report

सरदारशहर SDM कार्यालय में अधिवक्ता के आत्मदाह प्रयास के बाद तनाव

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहरLokेशन-सरदारशहरस्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत मोबाईल-9024381575 @manoj98346 सरदारशहर। सरदारशहर SDM कार्यालय में मचा हड़कंप, पेट्रोल डालकर अधिवक्ता ने की आत्मदाह की कोशिश, वकीलों ने समय रहते बचाया; SDM कार्यालय के रीडर पर फाइलों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप सरदारशहर के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता दिलीप सिंह ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल बीच-बचाव कर उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर संदीप भोजक से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने रीडर पर फाइलों में गड़बड़ी करने और बैक डेट में फैसले किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीएम महिपाल सिंह राजावत भी तत्काल कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर संदीप भोजक के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा पहले भी धरना दिया गया था और उन्हें APO करवाया गया था। उनका आरोप है कि बाद में अधिकारियों से सांठगांठ कर बिना किसी जांच के संदीप भोजक ने वापस इसी एसडीएम कार्यालय में जॉइनिंग ले ली। राजेंद्र राजपुरोहित के अनुसार, हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें फाइलों में पुरानी तारीख में फैसले किए जाने का आरोप है। इसी को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज उनके साथी अधिवक्ता दिलीप सिंह ने रीडर से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद होने के कारण समय रहते उन्हें रोक लिया गया और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि वे नगर परिषद उपसभापति चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर वे तुरंत एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मामले से जिला कलेक्टर को अवगत करवाया जाएगा और रीडर संदीप भोजक को एसडीएम कार्यालय से हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फिलहाल स्थिति शांत बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि एक दिन के भीतर रीडर संदीप भोजक को एसडीएम कार्यालय से नहीं हटाया गया, तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बाइट- 1 महिपाल सिंह राजावत, एसडीएम, सरदारशहर (कुर्सी पर बैठे हुए) बाइट- 2,3 एडवोकेट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top