231001
मिर्जापुर में सपा सांसद का आरोप, स्ट्रांग रूम के बाहर रखी गईं 36 EVM
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्ट्रांग रूम से अलग एक कमरे में 36 EVM रखी गई हैं। उनका दावा है कि ये ईवीएम भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए इस्तेमाल की गई हैं और धांधली की आशंका के तहत यहां रखी गई हैं। वीरेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। मामला चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजोरी में रात्रिभर की बारिश के बाद बाढ़, सैंकड़ों लोग सुरक्षित जगहों को रवाना
Aram Pora, Ganderbal, Rajouri town was hit by flash floods following incessant overnight rainfall, forcing hundreds of residents to move to safer locations as floodwaters inundated low-lying areas, including the new bus stand early Sunday, officials said. Dozens of vehicles were swept away or submerged after overflowing rivers breached their banks, causing widespread disruption, the officials said. They said rescue and relief teams, assisted by the local administration, were engaged in evacuating affected families and assessing the damage.0
0
Report
Usman Majid: Jantar Mantar प्रदर्शन डرامे जैसा है, NC की लोकप्रियता लौटेगी नहीं
"Sitting in BJP's Lap', Jantar Mantar Protest Meant to Revive Popularity: Usman Majid Former Minister and ex-MLA from Bandipora, Usman Majid, launched a sharp attack on the ruling National Conference (NC), dismissing its proposed protest at Delhi's Jantar Mantar over the restoration of statehood as a "drama" aimed at reviving the party's declining political fortunes. Speaking to reporters, Majid alleged that the National Conference had abandoned its core electoral promise of restoring Articles 370 and 35A and was instead focusing on statehood, which he said had already been promised by the Union government. "I have been saying for the last eight months that they are sitting in the lap of the BJP. The National Conference is now comfortable with the BJP because they have accepted the abrogation of Article 370," Majid said. He argued that the party had secured a "landslide majority" by promising to fight for the restoration of Articles 370 and 35A rather than statehood. "People voted for Article 370, not statehood. Statehood has already been promised by both the Prime Minister and the Home Minister on the floor of Parliament. The National Conference has to answer why it has failed to deliver on the issue for which it sought votes," he said. Majid claimed that the party believed people would forget its election promises but insisted that "people will not forget." He accused the National Conference of having "a history of betrayals" dating back to 1947 and alleged that it had repeatedly misled the people of Jammu and Kashmir for political gain. The former minister further alleged that the party routinely blamed the Centre for adverse developments while claiming credit for any positive changes. "They don't have an agenda. They have exposed themselves completely and are living in a fool's paradise if they think such protests will restore their popularity," he said. Referring to the NC's planned demonstration in the national capital, Majid said protests and sit-ins would not lead to the restoration of statehood. "This Jantar Mantar protest is a drama. They know their political graph has gone down and they think such programmes will bring back their popularity. I don't see that happening," he said. Majid also criticised both the National Conference and the Peoples Democratic Party (PDP), alleging that the two regional parties had historically remained close to the Centre while misleading the people of Jammu and Kashmir."0
0
Report
गीतांजलि अगमो ने सोनम वांगचुक के लिए दिल्ली HC में निजी शिफ्ट मांग
Noida, Uttar Pradesh:सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। गीताजंलि ने मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के बजाए दिल्ली के किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। गीतांजलि ने अपनी याचिका पर दिल्ली HC से आज ही सुनवाई की मांग की है0
0
Report
Advertisement
खाजूवाला सीमा पर ड्रोन से हथियार ड्रॉपिंग: बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्त में
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बङी खबर खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास ड्रोन से हथियार ड्रॉपिंग का मामला, 26 फरवरी को खाजूवाला बॉर्डर के पास मिली थी हथियारों की बड़ी खेप, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे मेड इन चाइना पिस्टल और 326 कारतूस को बीएसएफ व पुलिस ने किया था जब्त, मामलें में ड्रान ड्रॉपिंग के मुख्य आरोपी सोनू सुखविंदर को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार, सहयोग आरोपी करण को किया राउंडअप, पंजाब के फ़ाजिल्का से किया गया राउंडअप, SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अनुष्ठा कालिया कर रही है मामलें की जांच, मामलें में और भी कई कड़िया खुलने की उम्मीद, जल्द कर सकती है पुलिस खुलासा。0
0
Report
सीधी में नशे से दूरी जरूरी: हेल्पलाइन जारी, नशामुक्त भारत का संकल्प
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत सीधी जिले में शनिवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्कूलों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। खास बात यह है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने अवैध मादक पदार्थों की सूचना और नशामुक्त करने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7701057502 भी जारी किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान नशे से दूरी है ज़रूरी, नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जमोड़ी, सिहावल, कुसमी, अमिलिया, कमर्जी, महिला थाना सीधी, मड़वास, पिपराव, भुइमाड़, सेमरिया, बहरी और कोतवाली थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने 7701057502 हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वहीं, नशे की लत छोड़ना चाहने वाले लोग भी इसी नंबर पर संपर्क कर पुलिस से सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। बरहाल विंग 4 सीधी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, परिवार और समाज को भी जागरूक करें तथा नशामुक्त सीधी और नशामुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।0
0
Report
दुर्ग के स्कूल में चॉकलेट बताकर नशीली दवा पिलाने से 8 छात्र अस्पताल
Durg, Chhattisgarh:जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है जहां कथित तौर पर नशीली दवा खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, इनमें से कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ इलाज के बाद घर लौट चुके हैं. एक बच्चे नैतिक रामटेके को ICU में भर्ती कराया गया है. स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी, इसके बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों को चक्कर आना, बेहोशी और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें होने लगीं. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. दवा खाने वाले बच्चों में तनेश्वर यादव, हर्ष सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विवेक कुंभकार, नैतिक रामटेके, तुषार ढिमर, लक्षेज ढिमर और फनिश निषाद शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि बच्चों को अचानक चक्कर आना और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है जबकि चार बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. स्कूल की प्राचार्या नलिनी वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित दवा का सेवन 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा कराया गया था. स्कूल के शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं थी; घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है. मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर नेशनल हाईवे पर राखड़ सड़क बन गई जानलेवा जाल, अधिकारी चुप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर निर्माण एजेंसियों के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। ढेंका ग्राम के पास निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर ठेकेदार की घोर लापरवाही ने आम जनता के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। डायवर्जन मार्ग पर बिना किसी तकनीकी तैयारी के राखड़ (फ्लाई ऐश) डाल दिए जाने से अब यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। स्थिति इतनी विकट है कि सड़क पर गाड़ियों का चलना तो दूर, लोगों का पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है, जिससे घंटों का जाम अब इस मार्ग की पहचान बन चुका है। ढेंका क्षेत्र से गुजरने वाला यह निर्माणाधीन मार्ग लंबे समय से अपनी बदहाली के कारण सवालों के घेरे में है। बारिश होते ही राखड़ वाली सड़क किसी जानलेवा जाल में बदल जाती है, जहाँ दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और भारी वाहन गहरे कीचड़ में फंसकर बीच सड़क पर दम तोड़ रहे हैं। स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों से लेकर कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों तक, हर कोई इस दुर्दशा का शिकार है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने के बजाय खानापूर्ति के लिए राखड़ डाल दी, जो अब ग्रामीणों के लिए जान का जंजाल बन गई है। हैरानी की बात यह है कि सड़क की इस खस्ताहाल स्थिति से अवगत होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। बिलासपुर में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में गुणवत्ता के दावों पर यह स्थिति एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है।0
0
Report
झालित्ट ट्रैफिक जॉन: शाम 5-6 बजे यातायात नियम कड़ाई से पालन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शनिवार शाम मामा भांजा चौराहे से मूर्ति तिराहे तक के मार्ग को आदर्श ट्रैफिक जॉन घोषित किया गया। एएसपी भागचंद मीणा और डीएसपी हर्षराज सिंह के सुपरविजन में शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक आदर्श ट्रैफिक जॉन प्रभावी रहा। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करवाया। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे गए तथा हेलमेट सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चालान के दौरान मोबाइल पर बात नहीं करने के लिए हिदायत दी। पुलिस ने वाहन चालकों से नो पार्किंग ओवर स्पीड और ओवरलोड सवारी जैसे यातायात नियमों का भी उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी। एसपी अमित बुडानिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं और उनसे होने वाली जनहानि को रोकने के लिए आदर्श ट्रैफिक जॉन आमजन की सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना के लिए प्रारंभ किया गया है।0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से पनवाड़ में चालक की मौत, जांच जारी
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पवनवाड़ क्षेत्र के शंकरपुरा रोड पर खाद के कट्टे लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक भरतराज धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पनवाड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को खानपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पनवाड़ पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा होना सामने आया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
अलवर में प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान
Alwar, Rajasthan:अलवर में प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध विहार में किराये के मकान में रह रही 25 वर्षीय तलाकशुदा युवती ने प्रेमी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका पूजा राजपूत हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना की निवासी थी। करीब छह माह पहले उसका पति रवि राजपूत से तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे अपने पिता के साथ रहते हैं। तलाक के बाद पूजा अलवर में किराये के कमरे में रहने लगी थी。 इसी दौरान चूड़ी मार्केट में काम करते हुए उसकी पहचान सोनू नाम के युवक से हुई। दोनों अलग-अलग दुकानों पर काम करते थे और पिछले करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना से पहले पूजा ने अपनी सहेली को फोन कर कहा कि "आज के बाद मैं नजर नहीं आऊंगी", जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में प्रेमी और उसकी सहेलियां उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सामान्य अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइट:परिजन मृतका के परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं, जिनमें एक भाई और एक बहन अविवाहित हैं। मां घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती हैं। पुलिस ने प्रेमी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
हरिद्वार के कनखल में युवक पर भीड़ ने की मारपीट, युवती की शिकायत दर्ज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के कनखल में युवती से मिलने पहुंचे युवक के साथ भीड़ की मारपीट。 आरोप, 10–12 लोग घर में घुसे, गले में कुत्ते का पट्टा पहनाकर दी जान से मारने की धमकी。 पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जल्द से जल्द की जाएगी पुलिस अधिकारी बोले आरोपियों के खिलाफ जल्द की जाएगी वैधानिक कार्रवाई。0
0
Report
बलिया में महिला ने मोबाइल टावर चढ़कर भीड़ को इकट्ठा किया, पुलिस पहुँची
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मौके पर उमड़ी भीड़, पहुंची पुलिस एंकर- मौजूदा दौर में मोबाइल टावर पर चढ़ने का ट्रेंड चल गया है। बलिया में भी एक महिला सुबह होते ही मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बांसडीह रोड थाना अंतर्गत फरसाटार गांव में जिओ के टावर पर महिला के चढ़ने की खबर जैसे ही लगी बड़ी संख्या में भीड़ जुटनी नहीं शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की मांग क्या है यह अभी पता नहीं चल पा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में राजस्व टीम पर हमला, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत लोगों पर मारपीट
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मेढ़बंदी कराने पहुंची राजस्व टीम पर हमला,भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में सरकारी आदेश का पालन कराने पहुंची राजस्व टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम कोर्ट के आदेश पर खेत की मेढ़बंदी कराने गई टीम पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उसके साथियों ने पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। मारपीट और हंगामे के चलते राजस्व टीम को कार्रवाई बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। राजस्व निरीक्षक फूलचंद्र वर्मा के मुताबिक, भवानीपुर निवासी इकबाल के पक्ष में एसडीएम कोर्ट से मेढ़बंदी कराने का आदेश जारी हुआ था। इसी आदेश के अनुपालन में शुक्रवार दोपहर वह हल्का लेखपाल धीरज पांडेय और सहयोगी लेखपाल हरीशंकर के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान नरायनमऊ निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसागर अपने समर्थकों और कुछ महिलाओं के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि सरकारी कार्य का विरोध करते हुए राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सरकारी टीम को बिना मेढ़बंदी कराए लौटना पड़ा। घटना के दौरान मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए रामसागर को हिरासत में ले लिया। मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्ती में बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया
Basti, Uttar Pradesh:जिस बेटे को पिता अपने कंधों पर बिठाकर बड़ा करता है उसी बेटे की अर्थी को कंधा देने का सबसे बड़ा दुख भी शायद एक पिता ही समझ सकता है। लेकिन बस्ती में एक ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया, जहां जवान बेटे की सड़क हादसे में मौत का सदमा 70 वर्षीय पिता सहन नहीं कर सके। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा, पिता की आंखों के सामने अंधेरा छा गया उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही पलों में उनकी भी सांसें थम गईं। देखते ही देखते एक ही घर से पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी, जिसे देखकर पूरा गांव फफक पड़ा। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां सड़क हादसे में बेटे की मौत का गम उसके पिता की जान भी ले गया। जानकारी के मुताबिक, बानपुर निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार गोरखपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसी दौरान गोरखपुर में हुए एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब सुनील का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही 70 वर्षीय पिता बलराम गहरे सदमे में आ गए। परिवार के लोग अभी बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे कि अचानक बलराम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन में पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुनील अपने पीछे पत्नी मंजू और चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पति की मौत से मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।गांव में उस समय हर आंख नम हो गई, जब एक ही घर से पिता और पुत्र की अर्थियां एक साथ निकलीं। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें छलक उठीं। पूरे गांव में सिर्फ एक ही चर्चा रही कि भगवान ऐसा दुख किसी परिवार को कभी न दे। एक सड़क हादसे ने सिर्फ एक युवक की जान नहीं ली, बल्कि उस पिता की जिंदगी भी छीन ली जो अपने जवान बेटे के बिछड़ने का दर्द सह नहीं सके। बानपुर गांव का यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। बाइट मृतक का भाई0
0
Report
चलती ट्रेन में चोर को लात, यात्री ने कानून अपने हाथ में लिया; गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चलती ट्रेन में 'तालिबानी सजा', यात्री ने चोर को मारी लात मोबाइल चोरी के आरोपी को ट्रेन से नीचे गिराने का वीडियो वायरल कानून हाथ में लेने वाला यात्री आर सुरेश कुमार गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई उरकुरा-मांढ़र के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में हुई घटना 14 जुलाई की बताई जा रही घटना. ट्रेन से गिरा घायल आरोपी युवक फरार, तलाश में जुटी जीआरपी आरोपी के खिलाफ BNS धारा 115(2), 117(3) के तहत मामला दर्ज..0
0
Report
Advertisement
